Blog

  • चलती गाड़ी में लगी आग, सवारी छोड़ कर लौट रहा था चालक, देखें वीडियो

    चलती गाड़ी में लगी आग, सवारी छोड़ कर लौट रहा था चालक, देखें वीडियो

    पंचकूला, प्रवेश/अजीतः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर 7 में चलती कार में भीषण आग लग गई। कार ड्राइवर ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पाते ही सेक्टर 7 थाना एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार ड्राइवर अमित टैक्सी चलाने काम करता है।

    शाम के समय वह टैक्सी से सेक्टर 7 में सवारी को छोड़कर वापस जा रहा था। उसी दौरान कार में धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार में फैल गयी। फिलहाल आग के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग से टैक्सी बुरी तरह से जल गई है।

  • इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    इस बड़ी कॉमे़डी फिल्म के सीक्वल में होगी Sanjay Dutt की एंट्री

    बीते दिनों से आगामी फिल्म हेरा फेरी का बोलबाला है। यह सब इस रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ कि कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी 21 फरवरी को शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने किरदारों को दोहराएंगे। साथ ही तीसरे भाग को हेरा फेरी 3 नहीं कहा जाएगा, इसके बजाय, इसका टाइटल हेरा फेरी 4 रखा गया है।

    दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अपडेट सामने आई हैं। बताया गया है कि संजय दत्त को भी हेरा फेरी 4 की कास्ट में शामिल किया गया है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘संजय दत्त ने वास्तव में फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभाएंगे। उनका किरदार अंधा है और काफी विचित्र है। उनके द्वारा हेरा फेरी सीरीज के पागलपन को बढ़ाने की उम्मीद है।’

    सूत्र ने आगे कहा, ‘संजय दत्त कॉमेडी भूमिकाओं में शानदार रहे हैं और निर्माताओं को लगा कि वह इस भूमिका के लिए सही होंगे। इसके अलावा, उनकी कास्टिंग ब्रांड वैल्यू में इजाफा करेगी। ‘फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी की जाएगी, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाते हैं। वे विश्व स्तर पर हेरा फेरी करेंगे।’

  • पंजाबः 12वीं कक्षा का English का पेपर लीक होने पर मामला दर्ज

    पंजाबः 12वीं कक्षा का English का पेपर लीक होने पर मामला दर्ज

    गुरदासपुर: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का बीते दिन अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज इस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर गुरदासपुर में लीक हुआ था।

    बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को प्रश्न पत्र आया था।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने जिला शिक्षा अफसर को मामले की जानकारी दी थी। इस घटना को लेकर बोर्ड को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेपर को रद्द करवाने के आदेश दे दिए थे। 

  • बड़ी ख़बरः राजनीति से संन्यास ले रही सोनिया गांधी!

    बड़ी ख़बरः राजनीति से संन्यास ले रही सोनिया गांधी!

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत दिए। उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और निराशा भी हाथ लगी।’

    उन्होंने आगे कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि अध्यक्ष के तौर पर मेरी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ पूरी हुई। सोनिया गांधी ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा​ कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की एकता की धुरी है। उन्होंने कहा, ‘हम देश के मुद्दों के लिए लड़ते हैं।

    अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें। धर्म, जाति या भाषा के परे रखकर हम सबकी आवाज बनें। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी। राहुल की लगन और निष्ठा से भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। यात्रा में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसकी सफलता का श्रेय जाता है।’ सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हर संस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है। संविधान के मूल्यों पर चोट की जा रही है। आगे और कठिन वक्त है।’

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नेआरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराकर महाअधिवेशन के दूसरे दिन का आगाज किया और ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का नारा दिया। खड़गे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार किया और कहा कि आज सेंट्रल एजेंसियों की मदद से चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। यहां तक कि कांग्रेस महाधिवेशन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने डटकर मुकाबला किया। ऐसे ही लड़ना और मुकाबला करना सीखना होगा, रोने से काम नहीं चलेगा।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

    मुक्तसर साहिबः चुनावों से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। वहीं अब मुक्तसर साहिब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला परिषद मैंबर काका लखेवाली ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    सोशल मीडिया पर जारी एक पत्र में काका लखेवाली ने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए और कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से बात कर अपना भविष्य राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। 

    वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू से बात करने पर उन्होंने बताया कि काका लखेवाली को कांग्रेस पार्टी ने 20 फरवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नोटिस दिया था, जिसकी तिथि आज पूरी हो रही है और आज उनपर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्रवाई की जानी थी। जिसके कारण उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। 

  • 27 व 28 फरवरी को प्राप्त करें 9वीं और 11वीं के प्रश्न पत्र

    27 व 28 फरवरी को प्राप्त करें 9वीं और 11वीं के प्रश्न पत्र

    ऊना / सुशील पंडित : शिक्षा उप निदेशक उच्चतर ऊना जनक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा 3 मार्च को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित प्रश्न पत्र जिला के समस्त रावमापा, उच्च पाठशाला एवं गैर सरकारी प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक 27 और 28 फरवरी को शिक्षा उप निदेशक उच्चतर ऊना के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि अध्यापक या अन्य कर्मचारी अपने साथ स्कूल मुखिया द्वारा अधिकृत पत्र जिसमें बोर्ड द्वारा दिया गया स्कूल कोड, अध्यापक व अन्य कर्मचारी का फोन नम्बर लिखा हो साथ लेकर आना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र निर्धारित तिथि से पहले प्राप्त करें अन्यथा स्कूल प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक स्वयं जिम्मेवार होंगे।

  • पंजाबः आप विधायक की स्कूल में रेड, बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक की स्कूल में रेड, बड़ी लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट के शास्त्रीनगर स्थित आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे आप विधायक गोगी ने दबिश दी। इस दौरान स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल में बच्चों के भविष्य और शारीरिक रूप से विकास करवाने के उदेश्य से सरकार द्वारा भेजी जाने वाली दवाएं कूड़ादान में मिली। जिसके बाद विधायक गोगी ने इस बड़ी लापरवाही को लेकर प्रबंधक से बात करनी चाही तो स्कूल प्रबंधक इधर-उधर हो गए।

    विधायक गोगी ने मौजूदा स्कूल डायरैक्टर एमएल कालड़ा से बातचीत की लेकिन उन्होंने बताया कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल ही बता सकती है। विधायक गोगी ने कहा कि कूड़ेदान में बच्चों को दी जाने वाली दवाई फेंकी जा रही है। बच्चों की सेहत के साथ स्कूल प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है जो कभी सहन नहीं होगा। सरकार करोड़ों रुपये सेहत सुविधा पर लगा रही है लेकिन स्कूल प्रबंधक इस तरह से सरकार का पैसा बर्बाद कर रहे है जो सहन नहीं होगा।

    विधायक गुरप्रीत गोगी ने तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ से संपर्क किया और उन्हें मामले से अवगत करवाया। गोगी ने कहा कि वह स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे है कि स्कूल की इतनी बड़ी लापरवाही है जिस कारण स्कूल की मान्या रद्द होनी चाहिए। गोगी ने कहा कि हजारों गोलियों की डिब्बे स्कूल प्रशासन बर्बाद कर रहा है। स्कूल का स्टाफ पढ़ा लिखा है लेकिन उन्हें इतनी समझ नहीं कि दवाओं को कूड़ेदान में फेंकने की जगह सिविल सर्जन को दे देते। गोगी ने कहा कि मौजूदा प्रिसिंपल सनीता देवगन के खिलाफ मैनेजमेंट को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गोगी ने कहा कि इस मामले को संबंधित अधिकारी और शिक्षा मंत्री के ध्यान में भी जरूर लाएंगे।

  • संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में जल स्रोतों का सफाई अभियान रविवार को 

    संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में जल स्रोतों का सफाई अभियान रविवार को 

    ऊना/सुशील पंडित : रविवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्व भर में स्थान स्थान पर जल स्रोतों की सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार के साथ मिलकर मिशन द्वारा देश के 27 राज्यों में 1100 से अधिक स्थानों पर जल स्रोतों की सफाई की जा रही है जिसमें मिशन की हजारों शाखाओं के लाखों अनुयाई भाग ले रहे हैं। समुद्र तट, नदियों, झीलों, तालाबों की स्वच्छता हेतु चयनित इन सभी स्थानों की सूची भारत सरकार को पहले ही भेजी जा चुकी है और केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्य सरकारों को इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में संत निरंकारी मिशन को प्रशासनिक सहयोग देने संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं।

    मिशन के वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने इस अभियान को “प्रोजेक्ट अमृत” नाम देकर “स्वच्छ जल – स्वच्छ मन” का नारा दिया है। मिशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर विश्व भर में जहां भी मिशन के अनुयाई रहते हैं, हर छोटे-बड़े शहर में ऐसे स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अक्सर अपने प्रवचनों में कहा करते थे कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं। संत निरंकारी मिशन एक रूहानी मिशन है। आध्यात्मिक विचारधारा के रूप में मिशन पिछले लगभग 95 वर्षों से विश्व भर में मानव एकता और भाईचारे का पैगाम दे रहा है।

    मिशन का संदेश है कि सर्वव्यापी ईश्वर जानने योग्य है। सतगुरु की कृपा से यह बोध प्राप्त किया जा सकता है और ईश्वर को जानकर ही इसकी पूजा की जा सकती है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में जहां नियमित सत्संग कार्यक्रमों द्वारा मानव को जीवन के इस परम उद्देश्य को प्राप्त कर सहज भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है वहीं मिशन मानव सेवा के विभिन्न रूपों में भी अपना योगदान दे रहा है। बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में मिशन के सेवादार सेवा कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

    मिशन की हजारों शाखाओं के लाखों श्रद्धालु समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रमों,  रेलवे स्टेशनों व अस्पतालों की सफाई के अनेकों अभियानों में भाग लेते रहे हैं। रक्तदान में तो मिशन विश्व भर में अग्रणीय स्थान पर है। समय-समय पर विश्व की अनेक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं और प्रतिनिधियों द्वारा मिशन की मानवता को देन के रूप में किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाती रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी संत निरंकारी मिशन को विशेष सलाहकार के रूप में स्थाई सदस्यता प्राप्त है। आज सारे मानव समाज को पर्यावरण की रक्षा हेतु ऐसे जागरूकता अभियानों में साथ मिलकर बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

  • पंजाबः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    जानें अमृतपाल सिंह को लेकर क्या कहा

    अमृतसरः अजनाला में हुई हिंसा के 2 दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अजनाला में हुई हिंसा को लेकर कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर पुलिस थानों तक ले जाने वालें किसी भी तरफ से पंजाब और पंजाबियत के ”वारिस” कहलाने के काबिल नहीं हो सकते।

    बता दें कि अजनाला में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा पुलिस के साथ हुई झड़प पर विपक्ष पार्टियों ने आप सरकार पर निशाने साधने शुरू कर दिए है। वहीं बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने भी इस हिंसा को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन डीजीपी के इस बयान के कुछ देर बाद ही अमृतपाल सिंह ने डीजीपी पर निशाना साधा था। उन्होंने डीजीपी को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे तो वह फिर से प्रदर्शन करेंगे।

  • पंजाब : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने की विशेष अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    पंजाब : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने की विशेष अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    समाज सेवी संस्थाओं, क्लबों, संगठनों, से मांगा सहयोग 

    अनंदपुर साहिब/ संदीप: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने समाज सेवी संस्थाओं, क्लबों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से अपील की थी कि 25 फरवरी को नंगल से सरसा नंगल तक शुरू होने वाले विशेष सफाई अभियान में अपना योगदान दें। समर्थन ताकि होला महल्ला के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सके।

    कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि होला महल्ला के दौरान दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब पहुंचते हैं। तीर्थयात्री अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाते हैं। एक मार्च से 10 मार्च तक यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषदों, नगर पंचायतों के कर्मचारी पिछले कई दिनों से मेला क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई में लगे हुए हैं। 

    इसलिए आज नंगल से सरसा नंगल तक पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि महामारी के बाद इस बार होला महल्ला में पहले से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। इन व्यवस्थाओं के लिए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने खुद इस अभियान की शुरुआत अपने घर के पास स्थित ढेर गांव से की

    उन्होंने मैरिज पोली, सड़क के किनारे के दुकानदारों, बस स्टैंड और अन्य संस्थानों से अपील की कि वे सड़कों के आसपास कूड़ा-कचरा जमा न करें क्योंकि इससे गुरु नगर श्री आनंदपुर साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी, इसलिए हमने एक प्रयास किया है। कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करना। यह सब आम लोगों, स्थानीय निवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।