Blog

  • पंजाबः Auto Expo में आया व्यक्ति सामान लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंजाबः Auto Expo में आया व्यक्ति सामान लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। दिन दिहाड़े चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं अब साहनेवाल ऑटो एक्सपो में चोरी का मामला सामने आया है। जहां ऑटो एक्सपो में आया एक व्यक्ति विदेशी नागरिक का बैग चोरी कर फरार हो गया। बैग में लैपटॉप, आईफोन, आईपैड और ताइवान का पासपोर्ट था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति बैग चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

    सीसीटीवी फुटेज के बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। ताइवान के वेल-हेसिन-चौंग ने बताया कि वह शाम ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी दे रहे थे। इस बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उनका बैग उठा कर चला गया। कुछ देर बाद जब उसने लैपटॉप निकालने के लिए बैग ढूंढने की कोशिश लेकिन नहीं मिला।

    जिसके बाद एक्सपो में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति बहुत की चतुराई से कोट की आड़ में उसका बैग चोरी कर ले गए। घटना के तुरंत बाद बाकी कारोबारियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना साहनेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दिनकर ठाकुर निवासी अर्बन एस्टेट के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • बुधान में  विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन

    बुधान में विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में आज जमा दो के विद्यार्थियों के लिए  फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस  फेयरवेल पार्टी का आयोजन जमा एक विद्यार्थियों व स्कूल के शिक्षकों द्वारा  किया गया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सन्दीप लखनपाल प्रधानाचार्य, अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य,मनिंदर जसवाल प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता, वलबंत सिंह प्रवक्ता ,सविता ठाकुर व समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहा। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के दोपहर के भोज का भी आयोजन किया गया।

  • पंजाबः Back Benchers Fast Food से कैश सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः Back Benchers Fast Food से कैश सहित अन्य सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के हंबड़ा रोड स्थित केवीएम स्कूल के सामने चोरों ने फास्ट फूड शॉप में चोरो द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से हजारों रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक विशाल अरोड़ा ने बताया कि बैक-बेंचर्स फास्ट फूड नाम से उसका आउटलेट है।

    जब वह सुबह अपने आउटलेट पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चेक करने पर 30 हजार रुपए कैश, एक लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान गायब मिला। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इलाके में पंचायती इमारत को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः इलाके में पंचायती इमारत को लेकर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदर: महानगर के भार्गव कैंप के कोट सदीक में पंचायती इमारत को लेकर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। बलविंदर नामक व्यक्ति ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत की है कि पंचायत की सांझी इमारत में अवैध उसारी का काम हो रहा है। जिसके चलते वहां पर लोगों में रोष पाया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पंचायत की सांझी जगह है जो कि खंडर बन चुकी है। आरोप है कि अब लोग इस इमारत पर कब्जा करके दुकानें बनाने का काम कर रहे है।

    बिना नक्शा पास किए अवैध उसारी का काम किया जा रहा है। शिकयतकर्ता का कहना है कि गांववासियों को कब्जा किए जाने का विरोध किया जा रहा है। वहीं असिस्टेंट इस्पेक्टर राजू का कहना है कि काम को रूकवा दिया गया है। वहीं सोमवार को दुकान के मालिकों को निगम दफ्तर में कागज दिखाने के बुलाया गया है। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि निर्माण को रुकवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

    पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 44-45 डिविडिंग रोड के पास लगते पार्क में इस समय हड़कंप मच गया। जब पेड़ से लटकती हुए एक युवक की लाश देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार यह आत्महत्या का मामले बताया जा रहा है। युवक की लाश के पास एक सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना मिली है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीयगौरव राम सेवक निवासी बुड़ैल सेक्टर 45 मकान नंबर 13 के रूप में हुई है। 

  • हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम विशाल शर्मा ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों से की बैठक

    हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम विशाल शर्मा ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों से की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली उत्सव 2023 को लेकर हरोली बीडीओ कार्यालय हाॅल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विशाल शर्मा ने की। उन्होंने हरोली उत्सव के आयोजन के संबंध में सभी उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि उत्सव के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव के सफल आयोजन और सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करंेगे, जिस अधिकारी को जो जिम्मेवारी सौंपी जाएगी वह उस जिम्मेवारी को पूरी लगन और कत्र्तव्य निष्ठा से निभाना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने बताया कि हरोली उत्सव संभवतः अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त डाॅग शो, पशु मेला, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया हरोली उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव के दौरान एक भव्य स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी हरोली अनिल शर्मा, तहसीलदार हरोली सुरभी नेगी, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • जालंधरः इस इलाके में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन के साथ लगते संघा चौक में खाली प्लाट में टेंट लगाए बैठे रजाई व रुई पिंजाई के फड़ी के टाल में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों द्वारा पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया।

    बताया जा रहा है कि आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया है। लोगों का कहना है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है, लेकिन काफी समय हो गया है अभी तक कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। जिसके कारण लोग खुद ही पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

    काम कर रहे प्रवासी युवकों ने बताया कि उन्हें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही देर में सारा सामान जलकर राख हो गया। युवक ने बताया कि इस घटना से 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

    करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें संघ चौक के पास एक खाली प्लांट में रजाई, गददो की फड़ी लगाकर बैठे टाल में आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

  • जालंधरः भगवा यात्रा से पहले भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः भगवा यात्रा से पहले भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में भाजपा के द्वारा आज मंदिर एक्ट को लेकर जालंधर में भगवा जात्रा निकाली जानी थी। लेकिन उससे पहले ही भारी हंगामा देखने को मिल गया। दरअसल, भाजपा के द्वारा साईं दास स्कूल से निकाली जाने वाली भगवा यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से स्कूल की ग्राउंड का गेट बंद कर दिया गया। जिसके बाद हिंदू समाज के लोगों में हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष पाया गया।

    इस दौरान हिंदू कार्यकत्ताओं ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं का कहना है कि भगवा यात्रा ऐसे ही निकलेगी। प्रशासन की तरफ से रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से रोकने की कोशिश की गई है उनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को कंप्लीट भी की जाएगी। जालंधर में शहर में हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आज शहर में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

    सभी नेएकजुट होकर हिंदुत्व की पहचान भगवा झंडा लेकर मार्च निकालने का एलान किया है। सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पटेल चौक के पास सांई दास स्कूल के प्रांगण में इकट्ठा होंगे और वहीं से भगवा मार्च की शहर में शुरुआत करेंगे। मंदिर एक्ट कमेटी के संयोजक मनोज मन्ना ने कहा कि भगवा मार्च  सांईं दास स्कूल से शुरू होगा। इसके बाग यह भगवा मार्च शहर के अड्डा होशियापुर, अड्डा टांडा, भगत सिंह चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक से होते हुए शहर की सड़कों से गुजरेगा। इस भगवा मार्च का उद्देश्य हिंदुओं में जागृति पैदा करना हैं और उन्हें संगठित करना है।

  • इन 5 बैंकों के ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, RBI ने लगाई रोक

    इन 5 बैंकों के ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, RBI ने लगाई रोक

    नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 सहकारी बैंकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन बैंकों पर प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रहेंगे। इन प्रतिबंधों में पैसे निकासी पर रोक भी शामिल है। बैंक के ग्राहक जहां बैंक में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे, वहीं ये बैंक आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही ऋण ले सकेंगे। इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर या निपटान भी नहीं कर सकेंगे।

    भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये प्रतिबंध समीक्षाधीन है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आगे भी बैंकों के कामकाज की समीक्षा कर ही प्रतिबंध हटाने या बढ़ाने का निर्णय लेगा। अगर बैंकों की वित्‍तीय स्थिति में आरबीआई को सुधार नजर आएगा तो बैन हटा लिया जाएगा। आरबीआई ने स्‍पष्‍ट किया है कि इन बैंकों का लाइसेंस निरस्‍त नहीं किया गया है।

    जिन पांच बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) शामिल है। HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), और शिमशा सहकारा बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) के ग्राहक वर्तमान लिक्विडिटी की कमी के कारण अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।

  • पंजाबः फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी गिरफ्तार 

    पंजाबः फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी गिरफ्तार 

    पठानकोटः शहर की पुलिस ने फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजिंदर मनहास ने बताया कि उक्त फर्जी अधिकारी फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपए महीना लेने की मांग कर रहा था। पुलिस को 3 दिन पहले ही इस मामले की शिकायत मिली थी। काबू किया गया व्यक्ति फैक्टरी का कर्मचारी बताया जा रहा है। आरोपी ने फिरौती ना मिलने पर pioneer नामक फैक्टरी को बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी कुरूक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अजय फैक्टरी में लेबर सप्लाई का काम करता था और कर्जे में डूब जाने के कारण आरोपी यह कदम उठाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।