दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार सवार जगत राम ने बताया कि वह मोरनी से पंचकूला अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी शिमला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए और उनकी नई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार घूमकर कालका-शिमला की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग पर आ गई। वहां उसने एक टेंपो ट्रैवलर को भी टक्कर मारी। इसी दौरान एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई और टेंपो ट्रैवलर के नीचे जा घुसी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिमला की ओर से आ रही कार का ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसके साथ कुछ युवतियां भी सवार थीं। टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने बताया कि वह पंचकूला से नालागढ़ स्टाफ को लेकर जा रहे थे और उनकी नई गाड़ी भी इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Blog
-

दर्दनाक हादसाः 2 कारों सहित बाइक की टक्कर, चालक गंभीर घायल, देखें वीडियो
पंचकूलाः जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिमला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने पहले सामने आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी कार अनियंत्रित होकर एक टेंपो ट्रैवलर से जा भिड़ी। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार भी वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। -

Punjab News: राज्य भर में वकीलों की भूख हड़ताल, कामकाज छोड़ की भूख-हड़ताल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में पंजाब बार एसोसिएशनों की जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) के आह्वान पर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ऐसे में पूरे राज्य स्तर पर वकीलों की 13 दिन की हड़ताल के बाद 12 वकील आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए है। वकीलों ने आज प्रशासन के खिलाफ जमकर किया रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कहा की प्रशासन पहले आप ही क्राइम करवाता है और बाद में उसी मुजरिम को फ्री सेवा देकर छुड़वाते। जिसके चलते क्राइम कम होने के बजाये बढ़ता जा रहे और चोर लुटरे, सनेचर सरेआम वरदातो को आजम दे रहे है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि हाल ही में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय कानून मंत्री से बैठक हुई थी। इस बैठक के दौरान मंत्री ने वकीलों की मांगों को उचित ठहराते हुए इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट को सिफारिश भेजने का भरोसा दिया है। ऐसे में बार अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) भी इस आंदोलन के पूर्ण समर्थन में है। BCI ने साफ कर दिया है कि जब तक LADC नीति को लेकर वकीलों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक देश भर में यह संघर्ष जारी रहेगा।
-

Punjab News: LADC पॉलिसी के विरोध में वकीलों ने की 2 दिन की हड़ताल, देखें वीडियो
फगवाड़ाः पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत फगवाड़ा में वकीलों की ओर से LADC पॉलिसी के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल शुरू की गई। फगवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने धरना देकर इस पॉलिसी का विरोध किया। इस दौरान वकीलों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पॉलिसी की कड़ी निंदा की। बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर शर्मा सहित अन्य वकील नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल को दो दिनों के लिए किया गया है और वे इस संघर्ष का पूरी तरह समर्थन करते हैं।
वकीलों ने माननीय न्यायालय से मांग की कि LADC पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि वकीलों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती न हो। उन्होंने सभी वकीलों से इस संघर्ष में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे और उन्होंने ‘वकील एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। दरअसल, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, एलएडीसी प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य वित्तपोषित इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
वहीं कपूरथला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का आंदोलन तेज हो गया है। बार एसोसिएशन के 8 वरिष्ठ वकीलों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस भूख हड़ताल की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसका नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने किया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने घोषणा की कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस सिस्टम को वापस नहीं लिया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मल्ली ने कहा कि यह आंदोलन वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा और LADC सिस्टम का विरोध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
-

गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने लिया हिरासत में, किसानों का प्रदर्शन, किया टोल जाम, देखें वीडियो
कुरुक्षेत्र: हरियाणा में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने नेशनल हाईवे-152D पर नाकेबंदी कर हिरासत में ले लिया गया। चढ़ूनी अपने समर्थकों के साथ 21 जुलाई को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की तैयारियों के सिलसिले में करनाल के घरौंडा की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिसिया तंत्र ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। हालांकि, रणनीतिक तौर पर पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं और आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी या डिटेन करने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। ऐसे में किसानों ने चढ़ूनी को रिहा करने के लिए यमुनानगर टोल प्लाजा के बाहर धरना लगा दिया है और टोल को जाम कर दिया है।
दरअसल, देश के तमाम बड़े किसान संगठन केंद्र सरकार की भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि इस सौदे से देश की कृषि व्यवस्था और घरेलू बाजार पर बुरा असर पड़ेगा। इसी रणनीति के तहत 15 जुलाई को जिला स्तर पर बड़ी बाइक रैलियां निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे गए थे। खुद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने ऐलान किया था कि 21 जुलाई को केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान समेत देश के कोने-कोने से किसान संगठन दिल्ली के राजघाट और किसान घाट पर शांतिपूर्ण तरीके से डेरा डालेंगे। लेकिन इस बड़े जमावड़े से महज 24 घंटे पहले हुई इस पुलिसिया कार्रवाई ने आंदोलन की दिशा बदल दी है।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनके आधिकारिक फेसबुक पेज से एक वीडियो संदेश जारी किया गया। इस वीडियो में चढ़ूनी के बेटे ने दावा किया कि पुलिस ने न सिर्फ उनके पिता बल्कि संगठन के मुख्य प्रवक्ता राकेश बैंस समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों में नजरबंद कर दिया है। वीडियो के जरिए संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं तक चढ़ूनी का आखिरी संदेश पहुंचाया गया, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान दोपहर 2 बजे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी टोल प्लाजा को पूरी तरह जाम कर दें।
फेसबुक वीडियो में विशेष रूप से शाहाबाद और अंबाला के किसानों से अपील की गई है कि वे बिना वक्त गंवाए भारी से भारी तादाद में शंभू बॉर्डर की तरफ कूच करें, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। सूत्रों की मानें तो शंभू बॉर्डर पर किसानों की हलचल अचानक तेज हो गई है। आज चढ़ूनी घरौंडा में किसानों के बीच अंतिम दौर के प्रचार के लिए जा रहे थे, जहां से सभी संगठनों को एकजुट होकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश करना था। किसान नेताओं का साफ कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहने वाला था, लेकिन सरकार ने पहले कार्रवाई करके खुद टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।
-

Punjab News: खाने-पीने के बहाने ले जाकर 3 युवकों ने पाइपों से की मारपीट, देखें वीडियो
कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप
फगवाड़ाः मोहल्ला गोबिंदपुरा निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर उसे खाने-पीने के बहाने गांव मौली स्थित एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल युवक का फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित जय राम ने बताया कि वह विशाल मेगा मार्ट के बाहर अपने भाई के साथ खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक वहां आए, जिनमें से एक युवक उसका जानकार था। आरोप है कि तीनों उसे कुछ खाने-पीने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद वे उसे मौली स्थित एक मकान में ले गए, जहां प्लास्टिक की पाइपों से उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो भी बनाई और उसके माथे पर पिस्तौल रखकर 10 हजार रुपये देने या चिट्टा लाकर देने की मांग की। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। वहीं, घायल युवक के भाई ने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। -

मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठा रही है।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा सुविधा प्रदान करने पर 298 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएं हर महीने लगभग 1.20 करोड़ मुफ्त बस यात्राओं का लाभ उठा रही हैं, जो इस प्रमुख जनकल्याणकारी योजना की व्यापक सफलता और लोकप्रियता का प्रमाण है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाओं पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली लाखों महिला यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सस्ता और सुगम बनाकर इस पहल ने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है, जिससे वे नए रोजगार के अवसर तलाशने और पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी करने में सक्षम हुई हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि यह मुफ्त यात्रा सुविधा सरकारी बसों में उपलब्ध है, जिससे पूरे राज्य में महिलाओं को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की गतिशीलता, स्वतंत्रता और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ऐसे ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित यात्रा कर सके, सम्मानजनक जीवन जी सके और अपने सपनों को साकार कर सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने तथा विकास का लाभ राज्य के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी जनहितैषी और प्रगतिशील फैसले लेती रहेगी।
-

इस उम्र की महिलाओं को सबसे ज्यादा होगा मांवां धियां सत्कार योजना’ का लाभ
चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना’ राज्य की पात्र महिलाओं को ऐसे समय में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जब बढ़ते घरेलू ख़र्च, कॉलेज दाखिलों की लागत और महँगाई परिवारों के बजट पर लगातार दबाव बढ़ा रहे हैं। 25 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाली लगभग 33 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक ख़ातों में सहायता राशि सीधे भेजी जा चुकी है, जबकि शेष पात्र महिलाओं को यह राशि 1 अगस्त को मिलेगी। अब तक लगभग 70 लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है।
योजना के लाभार्थियों के प्रोफ़ाइल से पता चलता है कि यह सहायता उन महिलाओं तक पहुँच रही है, जो जीवन के ऐसे चरण में हैं जब आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ सबसे अधिक होती हैं। कुल लाभार्थियों में से 36–45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की हिस्सेदारी 25.2 प्रतिशत और 46–59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत है। इस प्रकार, 50 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी 36 से 59 वर्ष की आयु के हैं।
जीवन के इसी दौर में परिवारों पर सबसे अधिक आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ होती हैं। परिवारों को बच्चों की शिक्षा, कॉलेज में दाखिला, विवाह, स्वास्थ्य सेवा, मकान, लोन की किश्तें, बुज़ुर्ग माता-पिता की देखभाल और अपने भविष्य की योजना जैसी अनेक ज़िम्मेदारियाँ निभानी पड़ती हैं। ऐसे समय में हर रुपये का महत्त्व बहुत बढ़ जाता है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार के ख़र्चों में सीधे योगदान देने और आवश्यक ज़रूरतों का बोझ कम करने में मदद कर रही है। कई परिवारों के लिए यह सहायता शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़मर्रा के घरेलू ख़र्चों का एक महत्त्वपूर्ण सहारा बन गई है।
फाज़िल्का ज़िले के गाँव धानी खरासवाली की 48 वर्षीय सुनीता रानी ने बताया कि इस मासिक सहायता से उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी बी.टेक की पढ़ाई कर रही है और बेटा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। मैंने इस राशि का अधिकांश हिस्सा बेटे की स्कूल फ़ीस भरने में लगाया और बाकी पैसे अपने पति को दे दिए। गृहिणी होने के कारण मेरी अपनी कोई आय नहीं है, इसलिए इस सहायता से मुझे परिवार की ज़रूरतों में योगदान देने का संतोष मिला है। मेरे पति भी इस सहयोग से बहुत ख़ुश हैं। पहले हमें मुफ़्त बिजली मिली, फिर 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिला और अब यह मासिक आर्थिक सहायता मिल रही है। सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं।”
उन्होंने कहा कि इस सहायता से आर्थिक तनाव कम हुआ है और बच्चों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रखने में मदद मिली है। फिरोज़पुर के वार्ड नंबर 17 की 55 वर्षीय पच्छो के लिए यह योजना जीवन के बेहद कठिन दौर में बड़ी राहत लेकर आई है। अपने पति के निधन के बाद वह अपनी तलाकशुदा बेटी और नाती के साथ रहती हैं तथा लंबे समय से ख़राब स्वास्थ्य और सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैंने इस राशि का कुछ हिस्सा अपने इलाज पर ख़र्च किया और बाकी घरेलू ज़रूरतों के लिए बचाकर रख लिया। मेरे पति का कई वर्ष पहले निधन हो गया था और तब से हम कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। भगवंत मान सरकार की यह सहायता हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा बनी है।”
उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता से वह अपने नाती की स्कूल फ़ीस भी भर सकीं। योजना के लिए कई लोगों का आवेदन करवाने में मदद करने वाली पच्छो ने ख़ुशी जताई कि इससे अनेक ज़रूरतमंद परिवारों को लाभ मिला है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य 46 वर्षीय करमजीत कौर ने बताया कि यह मासिक सहायता उन्हें रोज़मर्रा के ख़र्च पूरे करने के साथ-साथ परिवार के भविष्य पर भी ख़र्च करने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं ताँ इस पैसे नाल अपनी ऐनक बनवाई ते स्कूटी विच पेट्रोल पुआ लिया। (मैंने इस पैसे से अपना नया चश्मा बनवाया और अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाया।)” उन्होंने आगे कहा,”आने वाले महीनों में मैं इस राशि का उपयोग अपने बेटे के खेल संबंधी ख़र्चों के लिए करूँगी। वह राष्ट्रीय स्तर का हॉकी खिलाड़ी है।”
पूर्व कबड्डी खिलाड़ी करमजीत कौर ने आम परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। फाज़िल्का की 28 वर्षीय लाभार्थी प्रीति, लोगों के घरों में काम करती हैं और अपने दो स्कूली बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता ऐसे समय मिली है जब बच्चों की पढ़ाई का ख़र्च उठाना लगातार मुश्किल होता जा रहा था। उन्होंने कहा, “इस पैसे से हमने अपने बच्चों की स्कूल फ़ीस भरी। यह सहायता बिल्कुल सही समय पर मिली है और इससे हमारा आर्थिक बोझ काफ़ी कम हुआ है।”
इसी प्रकार, विधवा बलजीत कौर ने बताया कि इस मासिक सहायता से वह अपने चिकित्सा संबंधी ख़र्च पूरे कर सकी हैं, जिन्हें वह पहले वहन करने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। इससे उन्हें काफी आर्थिक राहत मिली है। पंजाब के विभिन्न ज़िलों से सामने आ रहे लाभार्थियों के अनुभव मुख्यमंत्री माँवां धियां सत्कार योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हैं। यह योजना समय पर आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को घरेलू ज़िम्मेदारियाँ निभाने, परिवार का सहयोग करने और बढ़ते आर्थिक दबाव के दौर से बेहतर ढंग से उबरने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
-

बंगाणा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल
ऊना, सुशील पंडित: जिला ऊना के बंगाणा थाना क्षेत्र के चौकी मन्यार में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई की शाम परमजीत निवासी चौकी मन्यार और नरेश कुमार निवासी भलौण अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों चालक घायल हुए, जबकि पीछे बैठे अक्षय पुत्र देवराज निवासी भलौण तथा अमन पुत्र महेंद्र पाल को भी चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

Punjab News: शादी समारोह में जमकर पड़ोसियों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो
लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आते ईडब्लयूएस कालोनी में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, शादी समारोह के दौरान पड़ोसियों के विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस घटना में घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पक्ष के मोहम्मद शौकत ने बताया कि उनके साढ़ू के बेटे सद्दाम हुसैन का निकाह आयशा के साथ होना था। शादी समारोह शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने हृदय रोग का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने की बात कही। इस पर उन्होंने तुरंत डीजे बंद करवा दिया, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। शौकत के अनुसार, निकाह का समय होने पर उन्होंने बच्चों को खाना लाने के लिए भेजा।
आरोप है कि ग्रीनलैंड स्कूल, सब्जी मंडी के पास रहने वाली पड़ोसी महिला दुरगी के भतीजे और एक अन्य युवक ने बच्चों को रोक लिया तथा जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दीं। इसके बाद दोनों युवक शादी पंडाल के पास पहुंचे और छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में उनके परिवार के दो से तीन सदस्य घायल हो गए। मोहम्मद शौकत ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर और दुकान में तोड़फोड़ की। शादी के लिए तैयार किया गया पूरा खाना खराब हो गया और गरीब परिवार की बेटी की शादी बीच में ही रुक गई। उनका कहना है कि अब दोनों परिवारों की सहमति से निकाह की नई तारीख तय करनी पड़ेगी।
शौकत ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बाद वे थाना डिवीजन नंबर-7 पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना के मुंशी ने उनकी बहू के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने पुलिस से बिना हूटर बजाए आने की अपील की थी, ताकि हमलावर मौके से न भागें, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस उनके पास आने के बजाय दूसरे पक्ष के घर के बाहर तैनात हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला दुरगी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी (12) और बेटा शादी वाले घर के पास से गुजर रहे थे।
आरोप है कि डीजे पर नाच रहे कुछ युवकों ने उनकी बेटी पर अभद्र कमेंट किया। जब उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और पथराव होता रहा। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि घरों और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: दिनदिहाड़े शैलर मालिक के भतीजे और आरोपियों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
बटालाः लोह चाप गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। तहखाने (शैलर) के मालिक ने बताया कि मेरा भतीजा अपने दफ्तर से तहखाने की ओर आ रहा था और उसके पीछे एक गाड़ी दिखाई दी। मेरे भतीजे ने मुझे फोन करके बताया कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह तहखाने में आकर गाड़ी रोकी, लगातार गोलीबारी शुरू हो गई।
सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। हमारी पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इमारत पर भी गोलियां लगीं। कुछ समय पहले मेरे भतीजे से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर यह गोलीबारी की गई। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। अगर हमने गोली नहीं चलाई होती, तो वे हमारे तहखाने में घुसकर हमें मार डालते। जिस गाड़ी में ये आरोपी बैठे थे, उसके पीछे चल रहे युवक ने बताया कि मेरा एक और दफ्तर है, एक तहखाना है और एक दुकान भी है।
पहले ये लोग मेरे दफ्तर आते हैं, जब वे वहां नहीं मिलते और फिर गाड़ी से मेरा पीछा करते हुए तहखाने में आते हैं और मुझे गोली मारने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी मुझसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मैंने वो फिरौती नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तहखाने के मालिक पर गोली चलाई गई है। इससे पहले भी उनसे फिरौती मांगी गई थी, जिसके लिए मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।