Home Himachal घंडावलः बस ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

घंडावलः बस ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

0

ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव घंडावल में मंगलवार की सुबह एक बस और कार में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे कार में बैठे हुए दो व्यक्ति घायल हो गए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के रहने वाले जय प्रकाश पुत्र शिव नाथ ने सदर थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि वह सोमवार को किसी काम के सिलसिले से कांगड़ा जा रहा था। सुबह 11 बजे के करीब घंडावल के पास अम्ब की ओर से आ रही एक बस ने किसी वाहन को ओवरटेक किया और सीधी उनकी कार से टकरा गई। कार दिल्ली निवासी रत्न चला रहा था। जय प्रकाश का आरोप है कि यह हादसा बस चालक कमल कुमार पुत्र रसील सिंह, निवासी गांव किन्नू, तहसील अंब द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here