Home Himachal गुरपलाहः जातिसूचक शब्द कहने पर पर्चा दर्ज

गुरपलाहः जातिसूचक शब्द कहने पर पर्चा दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित: बाथू से सटे गुरपलाह गांव में जातिसूचक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। टाहलीवाल थाने में शिकायत देने वाले लखबीर लाल पुत्र रूप लाल वासी बाथू ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात लगभग 11 बजे अपने घर वापस जाते समय गुरपलाह गांव में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और जातिसूचक शब्द कहे। आरोपी की पहचान गुरपलाह गांव के रमन सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here