Home Himachal हिमाचल को चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरोली पुलिस की गिरफ्त में

हिमाचल को चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरोली पुलिस की गिरफ्त में

0
हिमाचल को चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरोली पुलिस की गिरफ्त में

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देशानुसार जिला ऊना पुलिस की पुलिस थाना हरोली की टीम ने पंजाब के एक चिट्टे के मुख्य सप्लायर को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस थाना हरोली के अन्तर्गत माह अप्रैल 24 में दो युवकों को 40 ग्राम चिट्टे सहित वनखंडी पडोगा के नजदीक पकडा गया था। पुलिस ने मौका पर दिनेश तथा कृष्ण कुमार नामक दो आरोपियों से 40.97 ग्राम चिट्टा तथा 18,000 रूपए की ड्रग मनी भी पकडी थी परंतु एक आरोपी प्रिंस वर्मा मौके से भागने मे कामयाब हो गया था जिसने माननीय उच्च न्यायलय शिमला से जमानत हासिल कर ली थी।

तीनों आरोपी हिमाचल के बिलासपुर तथा हमीरपुर जिले के रहनेवाले थे । हरोली पुलिस ने इस केस मे बैक वर्ड लिंक पर काम करते हुए आरोपियों से कडी पूछताछ करके हिमाचल को चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना का पता किया तथा पुलिस मुख्य सरगना के बारे में पूछताछ करके पंजाब में रेड करती रही परन्तु आरोपी लगातार पुलिस को सात महीने से चकमा दे रहा था । अब हरोली पुलिस ने हिमाचल को चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी कुलविन्द्र सिंह उर्फ काका पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव डगना कलां होशियारपुर पंजाब को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की है । आरोपी घटना को अंजाम देने के लिये ब्हासटसएप काल का प्रयोग करता था ।

आरोपी अपने क्षेत्र का नामी गिरामी स्मगलर बताया जा रहा है । आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में कई मामले दर्ज होने का भी पता चला है, जिसका रिकार्ड हरोली पुलिस द्वारा सबंधित थाने से हासिल किया जा रहा है । अभी तक पूछताछ में पता चला है कि हमीरपुर जिले में स्थित एनआईआईटी में जो प्रशिक्षु/युवक नशे की ओवरडोज से मर गया था को भी चिट्टा सपलाई करने वाला उक्त आरोपी कुलविन्द्र ही था जो कुछ माह पहले उक्त मामले में हमीरपुर पुलिस द्वारा भी गिरफतार किया गया था ।

अब हरोली पुलिस आरोपी कुलविन्द्र का तीन दिन रिमांड हासिल करके पूछताछ मे जुट गई है । पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने आरोपी कुलविन्द्र उर्फ काका की गिरफ्तारी होने की पुष्टी करते हुए बताया कि उक्त आरोपी पंजाब के होशियारपुर का रहनेवाला है जो हिमाचल के कई युवकों को चिट्टा सप्लाई करता था तथा हमीरपुर जिले में स्थित एनआईआईटी में जो प्रशिक्षु/युवक नशे की ओवरडोज से मर गया था को भी कुलविन्द्र द्वारा ही चिट्टा सप्लाई किया गया था ।

पुलिस चिट्टे की सप्लाई चेन का पता करने में जुटी है । उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि चिट्टे के बारे मे जो भी सूचना प्राप्त होती है उसे पुलिस को बताने में परहेज न करें । हिमाचल पुलिस द्वारा ड्रग फ्री एप पर भी विना नाम पता बताये कोई भी नशा करने वालों की जानकारी उपलब्ध करवा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here