Home Himachal दुलैहड सीनीयर सकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप में थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने की शिरकत

दुलैहड सीनीयर सकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप में थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने की शिरकत

0
दुलैहड सीनीयर सकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप में थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने की शिरकत

बच्चों को बताए ट्रैफिक नियम तथा मोबाइल के दुष्रप्रभाव

हेलमेट पहनने की दिलवाई शपथ

ऊना/ सुशील पंडित: दुलैहड सीनीयर सकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न विभागों से किसी न किसी अधिकारी के साथ बच्चों का ज्ञान वर्धन करवाया जाता है । इसी कडी मे आज प्राधानाचार्य दुलैहड द्वारा हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान को वतौर अतिथि बुलाया गया था ।

एनसएस कैंप में लगभग 50 बच्चों ने भाग ले रहे हैं । थाना प्रभारी सुनील द्वारा बच्चों को आज पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई । बाइक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखे व कई तरह के उदाहरण देते हुए बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस , रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ,इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व बताया ।

बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुए भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करके अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालता है । ट्रैफिक नियमों की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने का प्रण भी लिया । इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चों मे बढ रही मोबाइल देखने की प्रवृति के बारे मे जानाकारी सांझा की । कैसै मोबाइल का प्रयोग करना धीरे धीरे दुरूपयोग में बदल जाता है ।

जीमेल, के हैक होने से लेकर विभिन्न एप्लीकेशन कैसे इंस्टॉल करना है, कैसे टू स्टेप वेरिफिकेशन करनी है  , कैसे साईबर क्राईम से बचना है किस तरह का साईबर क्राईम हो रहा है के बारे विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया । बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डीजीटल एरेस्ट के क्राइम की भी जानकारी दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here