हेलमेट पहनने की दिलवाई शपथ
ऊना/सुशील पंडित: बुधवार को ITI पूबोवाल में रोड सेफ़्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी के नियमों पर व्याख्यान आयोजित कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कालिया द्वारा किया गया एवं उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं आज के दौर में रोड सेफ्टी के महत्वपूर्णता के विषय में बताया। मुख्य वक्ता थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि सड़क पर सुरक्षित रहना एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर नागरिक का कर्तव्य है एवं सड़क सुरक्षा का पालन करके हम एक सुरक्षित और ज़िम्मेदार समाज का निर्माण कर सकते हैं।
थाना प्रभारी सुनील द्वारा बच्चों को आज पहले ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई । बाईक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखें व कई तरह के उदाहरण देते हुए बच्चों को डार्ईविंग लाईसेस, रेजिस्टैशन सर्टिफिकेट ,इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व वतलाया । बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुए भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करके अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालता है । ट्रैफिक नियमों की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने वारे प्रण भी लिया । इस समारोह में आईटीआई के अध्यापक वर्ग तथा करीब 150 बच्चे मौजूद रहे !