Home Punjab>Moga Punjab News : सेनेट्री स्टोर से 25 लाख रुपए की चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : सेनेट्री स्टोर से 25 लाख रुपए की चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : सेनेट्री स्टोर से 25 लाख रुपए की चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा: गुरु नानक सेनेट्री स्टोर से करीब 25 लाख रुपए के सामान की चोरी मामले में पुलिस 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टीटू पुत्र गुरदयाल सिंह, चमकौर सिंह, आकाश निवासी धर्मकोट, बलबीर निवासी जलालाबाद मोगा , सन्नी कुमार कबाड़िया निवासी कोट इस्से खां के तौर पर हुई है।  पिछले दिनों गुरु नानक सेनेट्री स्टोर से 25 लाख रुपए का सामान चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गुरु नानक सेनेट्री स्टोर से करीब 25 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपियों में एक कबाड़ी भी शामिल है। सभी आरोपियों के ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि टीटू पर 3 मामलें, चकमौर पर 4 मामलें और आकाश पर 2 मामले दर्ज है। इसी तरह बलबीर के खिलाफ चार मामले और सन्नी कबाड़िए पर 2 मामले दर्ज है।

 आरोपियों की पहचान टीटू, चमकौर सिंह तथा आकाश निवासी धर्मकोट और बलबीर निवासी जलालाबाद मोगा के रुप में हुई है। इनमें टीटू पर 3, चकमौर पर 4, आकाश पर 2 और बलबीर के खिलाफ चार मामले मामले पहले से ही दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कुछ सामान बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान और खुलासे हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here