Blog

  • Punjab News: Animation Film ‘हिंद दी चादर’ की रिलीज को लेकर SGPC सचिव ने लगाई फटकार

    Punjab News: Animation Film ‘हिंद दी चादर’ की रिलीज को लेकर SGPC सचिव ने लगाई फटकार

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन पर बनी एनिमेशन फिल्म ‘हिंद दी चादर’ की रिलीज को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक से सिख भावनाओं को देखते इसे रिलीज न करने का अनुरोध किया है।

    मन्नन ने कहा कि गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन पर बावेजा मूवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई फिल्म में सिख सिद्धांत, इतिहास और फिल्म निर्माण की दृष्टि से कई कमियां हैं, जिसके मद्देनजर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज के आदेश पर सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब ने एक पत्र भेजकर फिल्म को 21 नवंबर को रिलीज न करने का आदेश दिया है।

    उन्होंने कहा फिल्म देखने के बाद फिल्म घोख कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब को एक रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब ने प्रतिबंध के संबंध में एक पत्र भेजा है। कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि गुरुओं को किसी भी तरह से कल्पना या एनीमेशन के माध्यम से चित्रित करना प्रतिबंधित है और ऐसा करना सिख सिद्धांतों और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन है।

    जब गुरुओं और उनके परिवारों से जुड़े किरदार निभाने पर प्रतिबंध है, तो ऐसी फिल्में बनाने से पहले संकोच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये फिल्में सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विवाद भी पैदा करती हैं। जब सिख समुदाय श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शताब्दी का शहीदी दिवस मना रहा है, उस समय सिख सिद्धांतों से हटकर गुरु साहिब से जुड़ी कोई एनिमेशन फिल्म रिलीज करना किसी भी तरह से जायज नहीं है।

  • शहरी स्वास्थ्य मिशन ने बदली तस्वीर, अब हर गरीब तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

    शहरी स्वास्थ्य मिशन ने बदली तस्वीर, अब हर गरीब तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि “शहरी स्वास्थ्य मिशन” द्वारा शुरू की गई 12 प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें शहरी क्षेत्र के गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रही हैं।

    उन्होंने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) कार्यरत हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीबी या निवास परिवर्तन करने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में अपग्रेड किया गया है। अब इनमें शहरी गरीब मरीजों को 12 प्रकार की व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। इनमें मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन, संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन, दंत चिकित्सा और नेत्र देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, वृद्धों के लिए पलियेटिव देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं।

    राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जून 2013 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लॉन्च किया गया था। यह मिशन हरियाणा के शहरों और कस्बों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। यह मिशन शहरी गरीबों, विशेषकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, दिहाड़ी मजदूरों, निर्माण कार्य में लगे कर्मियों, रिक्शा चालकों, कचरा बीनने वालों, सड़क किनारे रहने वाले बच्चों और अन्य कमजोर वर्गों की सेवा के लिए समर्पित है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से ये स्वास्थ्य केंद्र अच्छे स्वास्थ्य अभ्यासों के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं, नियमित टीकाकरण कर रहे हैं और आवश्यक मातृ और शिशु देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मुफ्त आवश्यक दवाइयां और नैदानिक सेवाएं उपलब्ध हैं। समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उक्त स्वास्थ्य केंद्रों में योग सत्र और टेली-कंसल्टेशन सेवाएं आयोजित की जा रही हैं।”

    उन्होंने यह भी बताया कि कुछ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्पेशलिस्ट शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अपग्रेड किया गया है, जहां नागरिकों को अपने घरों के पास विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो रहे हैं। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग और “शहरी स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा” प्रदेश को स्वस्थ, मजबूत और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक तक पहुंचे, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और कमजोर वर्गों तक भी पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं।

    प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की भांति शहरी गरीब आबादी के लिए भी सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नया मानक स्थापित किया है।

  • बंद करवाया साउंड सिस्टम, बिना माइक के Singer Jasbir Jassi ने लगाई रौनकें, देखें वीडियो

    बंद करवाया साउंड सिस्टम, बिना माइक के Singer Jasbir Jassi ने लगाई रौनकें, देखें वीडियो

    उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर ज़िले में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी शादी समारोह में गए, जहां उन्होंने बिना माइक के ही शादी में रौनकें लगा दी। दरअसल, शहर में एक शादी समारोह के दौरान पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का लाइव परफॉर्मेंस उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब देर रात अचानक साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया। जिसके बाद गायक ने बिना माइक के ही महफिल लूट ली। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उनका कहना हैकि पुलिस साडा साउंड बंद करवा सकदी है, लेकिन रौनक किद्दां बंद कराएगी। दरअसल, गायक का कहना है कि उदयपुर पुलिस ने शादी में शो के दौरान साउंड सिस्टम की आवाज़ बंद कर दी थी। गायक ने कहा कि फिर उसने बिना माइक का गाना गाया।

    हालांकि गायक ने साउंड सिस्टम बंद करवाने का कारण नहीं बताया, लेकिन उसके करीबियों के अनुसार, पुलिस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि देर रात हो चुकी थी। जस्सी के पीए ने पुष्टि करते हुए कहा कि उदयपुर के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह था। गायक को भी न्यौता दिया गया था। जब वह शो कर रहे थे, तो पुलिस ने साउंड सिस्टम बंद करवा दिया। हालांकि, उन्होंने कारण के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

    साउंड सिस्टम बंद करने के बाद, जस्सी माइक छोड़कर मंच से नीचे आ गए। फिर उन्होंने “गुड़ नालों इश्क मीठा” और “दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी” गाने बिना माइक के गाए। इस दौरान दूल्हा-दूल्हन भी गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों ने भी तालियां बजाकर जस्सी का साथ दिया। उन्होंने सिंगर की तारीफ भी की कि वह दूसरे सिंगरों की तरह ऑटोट्यून नहीं, बल्कि अपनी ओरिजिनल आवाज में गाते हैं।

    जस्सी द्वारा जानकारी देने के बाद फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। उन्होंने कहा कि पंजाबी किसी से कम नहीं। पंजाबियों को कोई नहीं रोक सकता। फैंस ने गर्व जताया कि बिना म्यूजिक के भी जस्सी ने जबरदस्त शो किया। फैंस ने यह भी कहा कि बिना किसी म्यूजिक सपोर्ट के भी जस्सी ने स्टेज संभाल लिया, जो एक सच्चे कलाकार की पहचान है। दूसरे फैन ने कहा कि दूसरे अवॉर्ड जीतते हैं, लेकिन जस्सी हार्ट जीतते हैं।

     

  • Kangana Ranaut के इस बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस पर भड़के फैंस

    Kangana Ranaut के इस बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस पर भड़के फैंस

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। इंडस्ट्री में होने वाली घटनाओं को भी वही सबसे पहले जनता के सामने रखती हैं पर कई बार उनके बयान ऐसे हो जाते हैं जिसके बाद फैंस उन्हें ट्रोल करते दिखते हैं। अब एक बार फिर से कंगना ने भारत में लैंगिक भेदभाव को लेकर बहस छेड़ दी है।

    बेटी-बेटा होने से पड़ता है फर्क

    एक इंटरव्यू में कंगना ने बॉलीवुड के अलावा सभी क्षेत्रों, वर्गों और उद्योगों में बेटे की चाहत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को अच्छे से जानती हैं जो यह दावा करते हैं कि उन्हें बेटी या बेटे में कोई फर्क नहीं पड़ता। हर एशियाई घराने से आप जुड़ सकते हैं। एक तो आपकी एक बेटी होती है और उसके बाद एक और बेटी होती है। हो सकता है कि जो ज्यादा शिक्षित है दिखाना चाहे कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मैं आपको यह बता दूं कि सबको फर्क पड़ता है इसमें एक्टर, एक्ट्रेस और बड़े परिवार भी शामिल हैं। मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जो कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन फिर भी पड़ता है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

    कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बयान से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये एक कड़वी सच्चाई को दर्शाता है। सिर्फ इतना ही नहीं शो के होस्ट भी कंगना को सपोर्ट करते हुए नजर आए। उन्होंने यह तक कह दिया कि जो लोग बाहर से खुद को प्रोग्रेसिव दिखाते हैं वो अक्सर अपनी असली सोच जाहिर नहीं करते। कंगना ने ये भी कहा कि भले ही पहली बेटी के बाद भेदभाव साफ नजर न आए परंतु दूसरी बेटी के जन्म पर कई जगह ये मानसिकता खुलकर सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि कई लोग यह कहते हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अंदर से यह सोच आज भी बनी हुई है।

    लोगों ने किया सपोर्ट

    एक्ट्रेस के इस बयान का यूजर सपोर्ट भी करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कई लोग ऊपर-ऊपर जागरुक और वोक बनने की कोशिश करते हैं परंतु सालों की बनी सोच इतनी जल्दी नहीं बदलती। भारत में बेटा-बेटी के भेदभाव की सोच कोई नई नहीं है परंतु कंगना ने सीधे बॉलीवुड से जोड़कर यह बात उठा दी है। कुछ लोग उनसे असहमत तो कुछ उनके हक में बोलते दिखे।    
  • Punjab News: पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर को लेकर SGPC सदस्य का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर को लेकर SGPC सदस्य का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान जाकर सरबजीत कौर ने निकाह कर लिया। वहीं इस मामले को लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। दरअसल, सरबजीत कौर अमानीपुर गांव की रहने वाली है। इस मामले को लेकर एसजीपीसी सदस्य खुलकर सामने आए हैं। सुल्तानपुर लोधी की एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने बताया कि सरबजीत कौर ने ननकाना साहिब जाने के लिए गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में फाइल रिकॉर्ड कीपर को दी थी। ऐसे में दूसरे श्रद्धालुओं से भी दस्तावेज मांगे गए थे। इसी क्रम में सरबजीत कौर ने अपना पासपोर्ट जमा करवाया।

    उन्होंने गांव के नंबरदार अर्जुन सिंह से संपर्क कर सरबजीत की पहचान और गांव में रहने की पुष्टि की। इसके बाद फाइल एसजीपीसी को भेजी गई। एसजीपीसी सदस्य ने स्पष्ट किया कि सरबजीत कौर की फाइल कभी वापस नहीं आई और न ही इसमें किसी तरह की कोई गलती थी। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर के करतारपुर कॉरिडोर जाने का कोई आवेदन उनके पास कभी नहीं आया था।

    सरबजीत कौर के पाकिस्तान से न लौटने पर बीबी गुरप्रीत ने नंबरदार और गुरुद्वारा के रिकॉर्ड कीपर के साथ उनके घर जाकर जांच की। इस दौरान जब सरबजीत कौर के बेटों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका मां से कोई संबंध नहीं है और वह पाकिस्तान से वापस नहीं लौटी हैं। एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर रूही ने कहा कि उनका काम केवल यह देखना है कि यात्री सिख धर्म के प्रति समर्पित है या नहीं और गांव का स्थायी निवासी है या नहीं। आपराधिक रिकॉर्ड या अन्य पृष्ठभूमि की जांच करना पंजाब और भारत सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने बताया कि एसजीपीसी वर्तमान में यात्रियों की पृष्ठभूमि की जांच नहीं करता है। बीबी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनके पास अभी तक अकेली महिला, तलाकशुदा या विधवा के संबंध में यात्रा पर रोक लगाने को लेकर कोई निर्देश नहीं है। उनके अनुसार अभी तक कोई रोक नहीं है। एसजीपीसी रोक लगाने का फैसला लेती है तो उसे माना जाएगा। उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों के रिकॉर्ड की जांच सुनिश्चित की जाए।

     

  • Punjab News: सरकारी बसों के थमे पहिए, किलोमीटर स्कीम को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी बसों के थमे पहिए, किलोमीटर स्कीम को लेकर दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब रोडवेज, PRTC और PUNBUS के ठेका कर्मचारियों ने ट्रांसपोर्ट विभाग के निजीकरण और किलोमीटर स्कीम के विरोध में आज राज्यव्यापी चक्का जाम किया है। 12 बजे से पूरे प्रदेश में सरकारी बसों के पहिए थम चुके है। अमृतसर समेत अन्य जिलों में जारी प्रदर्शनों के दौरान यूनियन नेता बलजीत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की अंतिम बैठक में सरकार ने एक महीने के अंदर ठेका और ऑन-शोर कर्मचारियों की मांगें हल करने का भरोसा दिलाया था।

    लेकिन कर्मचारियों के अनुसार कई महीने बीतने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। इसके बजाय मंत्रालय की ओर से किलोमीटर स्कीम के निजी टेंडर लाए जा रहे हैं, जिन्हें कर्मचारी निजीकरण की शुरुआत मान रहे हैं। बलजीत सिंह ने बताया कि हर बार हमारा विरोध देखकर टेंडर कुछ दिनों के लिए आगे कर दिया जाता है, लेकिन रद्द नहीं किया जाता। हमारी मांग है कि यह टेंडर तुरंत रद्द होना चाहिए और बसें सीधे विभाग द्वारा चलाई जाएं।

    दूसरी तरफ अमृतसर की यूनियन के नेता हीरा सिंह ने कहा कि प्राइवेट किलोमीटर स्कीम से बसों का घाटा बढ़ रहा है और डिपो कमजोर किए जा रहे हैं। उनके अनुसार न तो तनख्वाहें समय पर दी जा रही हैं और न ही निकाले गए कर्मचारियों की भरपाई पर ध्यान दिया जा रहा है। हीरा सिंह ने स्पष्ट किया कि पूरे पंजाब के डिपो बंद हैं और यह चक्का जाम केवल शुरुआत है। यदि टेंडर रद्द न किया गया और पिछले चरण में किए गए वादे लागू नहीं किए गए तो मुख्यमंत्री के मोहाली आवास के सामने पक्का धरना देंगे। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: Noor Battery House से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Noor Battery House से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में बुल्लोवाल रोड के पास स्थित गांव दुसड़का में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात चोर नूर बैटरी हाउस की दुकान से लाखों रुपये की बैटरियां चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए नूर बैटरी हाउस के मालिक मनोज ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से यहां दुकान चला रहे हैं। देर रात वह दुकान बंद करके अपने घर गांव फतेहपुर चले गए थे। दुकानदार का कहना है कि रात के करीब ढाई बजे उनके सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए।

    वहीं सुबह जब उन्हें फोन आया तो पता चला कि रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की बैटरियां चोरी कर ली हैं। दुकानदार ने कहा कि इस घटना में उसका 4 से साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही नई बैटरियां आई थी। ऐसे में चोर शटर को किसी चीज से खींच उखाड़ा और दुकान के दरवाजे का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।

    पीड़ित ने कहा कि एक महीने में 2 से 3 दुकानों में चोरियां हो चुकी है, जिसमें एक ज्वैलर की दुकान शामिल है।इस संबंध में उन्होंने थाना बुललोवाल में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलेत ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जब मीडिया ने इस संबंध में जांच अधिकारी से बात करना चाही तो उन्होंने कैमरे के आगे आने से मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि मामले की जानकारी नहीं दे सकते और यह एसएचओ साहिब देंगे, जबकि मौके पर थाने में एसएचओ साहिब मौजूद नहीं थे।

  • Punjab News: फायर ऑफिस का कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत ने रखा नींव पत्थर, लगेंगे इतने करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: फायर ऑफिस का कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत ने रखा नींव पत्थर, लगेंगे इतने करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह ने नए फायर ब्रिगेड कार्यालय का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में कुल लागत 2 करोड़ 90 लाख रुपये लगेगी। यह कार्यालय 16 एकड़ में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फायर ऑफिस का पुराना कार्यालय शहर के अंदर होने के कारण काफी दिक्कतें आ रही थीं, जबकि अब शहर से बाहर नए फायर ऑफिस के बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

    क्योंकि इससे पहले फायर स्टेशन शहर के अंदर होने के कारण भारी भीड़ और ट्रैफिक रहता था, जिससे बहुत बार गाड़ियों को निकालने में समस्या होती थी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि इस नए फायर स्टेशन के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार को यह भी प्रस्ताव भेजा है कि जो थाना सिटी घण्टा घर के पास है, उसे वहां से स्थानांतरित कर पुराने फायर स्टेशन में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पार्किंग की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

  • दिल्ली ब्लास्ट मामले में कोर्ट का आया फैसला, NIA को मिला आतंकी का इतने दिनों का रिमांड

    दिल्ली ब्लास्ट मामले में कोर्ट का आया फैसला, NIA को मिला आतंकी का इतने दिनों का रिमांड

    नई दिल्ली: दिल्ली धमाके में डॉक्टर उमर नबी के मददगार माने जाने वाले आमिर राशिद अली को राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने सोमवार को अदालत में पेश किया। आमिर को आज कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां प्रिंसिपल सेशन जज अंजू बजाज चंदना ने सुनवाई की। इस दौरान आरोपी आमिर राशिद अली शांत बैठा दिखा। वहां उसके साथ उसकी कानूनी टीम भी मौजूद थी। जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया गया। जांच एजेंसी ने पहली बार स्वीकार किया है कि 10 नवंबर को लाल किले के बाहर आई20 कार में हुआ धमाका एक आत्मघाती हमला था।

    दरअसल, आमिर राशिद अली को एनआईए ने रविवार को गिरफ्तार किया था। वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर का रहने वाला है। एनआईए के अनुसार, आमिर राशिद अली पिछले 6 महीनों से संपर्क में थे और धमाके की योजना के दौरान लगातार बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार आमिर के नाम से ही रजिस्टर्ड थी और उसने ही कश्मीर से दिल्ली आकर डॉक्टर उमर को कार मुहैया कराई थी, इस कार में विस्फोटक लगाया गया था। दिल दहला देने वाले इस धमाके में 13 लोग मारे गए थे।

    सूत्रों के मुताबिक अब सुरक्षा एजेंसियां उमर के पूरे मूवमेंट को रीक्रिएट करने की तैयारी में हैं। इसके लिए ब्लास्ट से पहले आतंकी का पूरा रूट मैप तैयार करेगी। इसमें वह ब्लास्ट से पहले कब और कहां-कहां गया था, इसे शामिल किया जाएगा। रूट मैप को 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई i20 कार के फुटेज के आधार पर क्रिएट किया जाएगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचने तक, क्या कोई व्यक्ति उससे मिला, उसका पीछा किया या उसकी मदद की। सूत्र ने बताया कि उमर ने एनसीआर में कितने घंटे बिताए, यह समझने के लिए सभी बिंदुओं को जोड़ना बेहद जरूरी है।

    उधर, दिल्ली में आयोजित चाणक्य डायलॉग को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘जब कोई देश राज्य प्रायोजित आतंक को बढ़ावा देता है, तो यह भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।’ सेना प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। संवाद और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।’

    दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों पर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। राजभवन में हथियार और गोला-बारूद बांटे जाने के कल्याण बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल अब खुद एक्शन मोड में हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल आज एक बार फिर राजभवन परिसर की सुरक्षा जांच कर सकते हैं और संभव है कि वह खुद CRPF के साथ मिलकर यह निरीक्षण करें।

  • बेकाबू क्रेटा कार Divider से टकराकर पलटी, दो भाइयों की मौत

    बेकाबू क्रेटा कार Divider से टकराकर पलटी, दो भाइयों की मौत

    राजस्थानः एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खाते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 2 ममेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना सादुलपुर थाना क्षेत्र के सादुलपुर-हिसार रोड स्थित लसेड़ी टोल के पास की है। कार सादुलपुर से हिसार की ओर जा रही थी। सादुलपुर थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सोमवार अलसुबह 3 बजे सूचना मिली कि लसेड़ी टोल प्लाजा के पास बेकाबू क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जहां से घायल तीन युवकों को सीएचसी सादुलपुर पहुंचाया।

    डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। दोनों मृतकों की पहचान हर्ष (29) निवासी ग़वालिसर (सादुलपुर), मोनू (28) निवासी तोशाम (हरियाणा) के रूप में हुई। जबकि घायल कवित (28) निवासी ग़वालिसर (सादुलपुर) के रूप में हुई। मृतक हर्ष और मोनू ममेरे भाई हैं। सादुलपुर थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया-दोनों के शवों को सादुलपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।