Blog

  • पंजाबः 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाबः 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। खास तौर से माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में ज्यादातर जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी मालवा के जिलों में कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करके इस दौरान वाहन सावधानी से चलाने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है। उधर शुक्रवार को तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा।

    वहीं अमृतसर का 36.4 डिग्री, लुधियाना का 34.0, पटियाला का 34.7, पठानकोट का 36.5, बठिंडा का 37.2, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 33.2 डिग्री, फिरोजपुर का 37.5 डिग्री, होशियारपुर का 36.2, मुक्तसर का 35.1 डिग्री व रोपड़ का 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि रही। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सबसे कम 25.2 डिग्री का तापमान होशियारपुर का रहा। पंजाब में शुक्रवार को मौसम मुख्यता शुष्क ही रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

  • जालंधरः फिर गर्माया Latifpura मामला, कोर्ट ने सरकार सहित प्रशासन को जारी किया नोटिस 

    जालंधरः फिर गर्माया Latifpura मामला, कोर्ट ने सरकार सहित प्रशासन को जारी किया नोटिस 

    जालंधर, ENS: लतीफपुरा इलाका पूरी तरह खंडहर बन चुका है। लेकिन लतीफपुरा से बेघर हुए लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले कई सालों से बने लतीफपुरा इलाके को उक्त इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा तोड़े गए मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सोहन सिंह नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट आरएस बजाज के जरिए याचिका दायर की गई है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद लतीफपुरा के कब्जों पर जो कार्रवाई कार्रवाई की गई है उसका याचिकाकर्ताओं को कोई फायदा नहीं हुआ है। क्योंकि ढेर किए गए सारे कब्जों का मलबा भी वहीं पर पड़ा हुआ है और मौजूदा रास्ता बंद कर दिया गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई 7 नवंबर 2023 को तय की है।

    गौरतलब है कि इस याचिका में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, स्थानीय निकाय विभाग को प्रमुख सचिव, जालंधर प्रशासन डिप्टी कमिश्नर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर चेयरमैन, जालंधर नगर निगम को कमिश्नर और जालंधर पुलिस को पुलिस कमिश्नर के जरिए पार्टी बनाया गया है। माननीय न्यायालय ने इन सभी को नोटिस जारी कर अगली तारीख पर जवाब देने को कहा है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने प्रशासन, पुलिस और ट्रस्ट से शिकायत की कि अभी तक कब्जों को हटाया नहीं गया है और अब प्लाटों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

    याचिकाकर्ताओं की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका में पावरकॉम के अधिकारियों का भी दोष निकाला है। याचिका में कहा गया है कि लतीफपुरा में प्लाटों और सड़क पर अस्थायी मकान बनाकर रहने वाले लोगों ने पास से गुजर रहे तारों से कुंडी कनेक्शन ले रखा है। पता चला है कि इस संबंध में याचिका के साथ तस्वीरें भी लाई गई हैं। याचिका में कहा गया है कि पावरकॉम के संबंधित अधिकारी बिजली चोरी के इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और मूकदर्शक बने हुए हैं।

  • पंजाबः Gadar-2 की प्रमोशन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे सन्नी देओल, देखें वीडियो

    पंजाबः Gadar-2 की प्रमोशन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे सन्नी देओल, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरदासपुर से लोकसभा सासंद और बॉलीवुड एक्टर सांसद सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 की प्रोमोशन के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। सुबह ही अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सन्नी होटल में गए और गदर फिल्म के तारा सिंह के अवतार में खुद को ढाला। इसके बाद सन्नी गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल भी पहुंचे। उनके साथ उनकी टीम भी थी।

    सन्नी ने गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका। पगड़ी व कुर्ते पजामे में सन्नी अपने प्रशंसकों से भी मिले, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें घेरे रखा और लोगों को उनके अधिक करीब नहीं आने दिया। सन्नी ने कहा कि वह यहां गुरुओं का आशीर्वाद पाने व आने वाली फिल्म के लिए अरदास करने पहुंचे हैं।

    सन्नी ने कहा कि गुरुघर आकर वह हमेशा इंजॉय करते हैं। यहां आकर खुद को गुरुओं से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। वहीं उन्होंने देश में पैदा हुए हालातों पर भी चिंता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि सभी यहां मिलजुल कर रहेंगे। गदर एक प्रेम कथा पार्ट-1 फिल्म की रिलीज के बाद से ही सन्नी पाकिस्तान में बैन हैं। ऐसे में वह आज रिट्रीट सेरेमनी के समय अटारी बॉर्डर पर भी पहुंचेंगे। वह इस दौरान BSF जवानों के साथ भी समय बिताने वाले हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर पहुंचने वाले सैलानियों से भी रूबरू होंगे।

  • पंजाबः काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 किलो हेरोइन की बरामद

    पंजाबः काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 किलो हेरोइन की बरामद

    अमृतसरः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीम ने बीते दिनों पकड़े गए नशा तस्कर से और 28 करोड़ की हेरोइन की रिकवरी करवा ली है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट करके सांझा की। मिली जानकारी के अनुसार SSOC की टीम ने 3 अगस्त को नशा तस्कर से 6 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मैहतपुर के गांव बूटे दियां छना निवासी शिंदर सिंह के रूप में हो चुकी है।

    आरोपी ड्रग तस्कर है और उस पर पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार तस्कर को रिमांड में लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अतिरिक्त 4 किलो हेरोइन की रिकवरी करवाई है। इस मामले में अभी तक कुल रिकवरी अब 10 किलोग्राम पहुंच चुकी है और 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी पहले ही रिकवर की जा चुकी है।

    डीजीपी गौरव यादव के अनुसार SSOC अमृतसर को विश्वसनीय इनपुट मिला था कि आरोपी शिंदर सिंह और उसके साथियों ने हाल ही में सतलुज नदी मार्ग का उपयोग करके पाक स्थित तस्करों और एजेंसियों द्वारा भारतीय क्षेत्र में भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप खरीदी थी। वे एक पार्टी को खेप पहुंचाने के लिए अमृतसर के आसपास मौजूद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया और योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर आरोपी शिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

  • टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्‍याज, इतने रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें 

    टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्‍याज, इतने रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें 

    नई दिल्ली: देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान पर हैं। कहीं टमाटर 120 रुपये किलो बिक रहा है तो कहीं ये 200 रुपये के पार जा चुका है। हालांकि कुछ जगहों पर टमाटर के दामों में राहत मिली है। वहीं अब प्‍याज की कीमत में भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्‍याज की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में प्‍याज की कीमत 28 रुपये से लेकर 32 रुपये तक हैं। अगस्‍त के अंत में खुदरा बाजार में प्‍याज की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है। ये बढ़ोतरी आपूर्ति में कमी के कारण अगले महीने करीब 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने की संभावना है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, दाम में इतना इजाफा के बाद भी ये बढ़ी हुई कीमतें 2020 के उच्‍चतम स्‍तर से नीचे रहने वाली हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि रबी प्याज की शेल्फ लाइफ 1-2 महीने कम होने और इस साल फरवरी-मार्च में बिकवाली के कारण ओपन मार्केट में रबी स्टॉक सितंबर के बजाय अगस्त के अंत तक काफी घटने की उम्मीद है, जिससे प्याज का स्टॉक बढ़ जाएगा. 15-20 दिनों तक मंदी का मौसम, जिससे बाजार में आपूर्ति में कमी और ऊंची कीमतों का सामना करने की संभावना है। अक्‍टूबर में फिर से प्‍याज की नई फसल आने पर कीमतों में कमी आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि त्‍योहारी महीने अक्टूबर-दिसंबर में कीमतें में उतार-चढ़ाव स्थिर होने की उम्‍मीद है।

    गौरतलब है कि जनवरी से मई के दौरान दाल, अनाज और अन्‍य सब्जियां महंगी थीं, उस दौरान प्‍याज की कीमतों ने लोगों को राहत दी है। प्‍याज की कीमत में कमी के कारण किसानों ने इस बार कम प्‍याज की खेती की है, जिस कारण उम्मीद है कि इस साल रकबा 8 फीसदी घटेगा और प्याज का खरीफ उत्पादन साल-दर-साल 5 फीसदी गिरेगा। सालाना उत्पादन 29 मिलियन टन (एमएमटी) होने की उम्मीद है, जो कि पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी अधिक है। इसलिए, कम खरीफ और रबी उत्पादन के बावजूद इस साल आपूर्ति में बड़ी कमी की संभावना नहीं है।

  • बड़ी खबरः भाजपा महासचिव ने पद से दिया इस्तीफा

    बड़ी खबरः भाजपा महासचिव ने पद से दिया इस्तीफा

    गुजरातः प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लग रहीं थी। जिनमें नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदीप सिंह वाघेला प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे।

    हालांकि अब उनकी विदाई से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। वाघेला को गुजरात भाजपा के महासचिव पद पर 10 अगस्त 2016 को नियुक्ति हुई थी। प्रदीप सिंह वाघेला के इस्तीफे के बीच सूरत पर्चा कांड की चर्चा है।

    बता दें कि गुजरात के सूरत में बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, सांसद प्रभु वासवा और चौर्रासी विधायक संदीप देसाई को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इन पर्चों में फंड को लेकर धांधली के आरोप लगाए गए थे। चौर्रासी विधायक संदीप देसाई ने इस मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। इस पर्चे कांड का शक पार्टी के ही नेताओं पर जताया जा रहा था। चर्चा है कि इस मामले की जांच में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। 

  • बड़ी खबरः इस मामले में पूर्व PM दोषी करार, 3 साल की सजा

    बड़ी खबरः इस मामले में पूर्व PM दोषी करार, 3 साल की सजा

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। पाक ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने (तोशाखाना केस) के लिए इमरान खान को 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। जिला और सत्र अदालत ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान को दोषी ठहराया है। इमरान के खिलाफ फैसला आते ही पाकिस्तान पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। इमरान खान को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मामले में दोषसिद्धि से इमरान खान का राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। नवंबर की शुरुआत से पहले आयोजित आम चुनावों में भी इमरान के भाग लेने की अब संभावना न के बराबर है और वो 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इमरान खान पर साल 2018 से 2022 के बीच सरकारी उपहारों को बेचकर पैसा बनाने का आरोप था।

    ये उपहार इमरान को विदेश यात्रा के दौरान प्राप्त हुए थे। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक इन उपहारों को स्टेट डिपॉजिटरी (तोशाखाना) में रखना होता है। हालांकि, अगर कोई भी पीएम इनको अपने पास रखना चाहता है तो उसे नीलामी के तहत एक कीमत चुकानी होती है। आरोप है कि इमरान ने 2.15 करोड़ रुपये में इन उपहारों को तोशाखाना से खरीदकर 5 करोड़ से ज्यादा में बेचा और बड़ा मुनाफा कमाया। इन उपहारों में महंगी गड़ियां, पेन और कीमती अंगूठी भी शामिल थी।

  • जालंधरः फैक्ट्री से नगदी चोरी करता आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधरः फैक्ट्री से नगदी चोरी करता आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में एसके मेटल फैक्ट्री में नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री में मजदूरी करता है और उसने गेट पर लगा शीशा तोड़कर ऑफिस में दाखिल हुआ और ऑफिस की टेबल की दराज से नकदी चोरी की। आरोपी की पहचान जीवन लाल लंबू के रूप में हुई है। ये सारी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित फोकल प्वाइंट जालंधर में मौजूद थे, जहां वरुण जैन पुत्र सतीश कुमार जैन निवासी मकान नंबर 2 रमेश कॉलोनी जालंधर आए और अपना बयान लिखाया कि एसके मेटल इंडस्ट्री एरिया में उनकी फैक्ट्री है। 31 जुलाई को रात करीब 9:15 बजे वह अपनी फैक्ट्री बंद कर ताला लगा कर रोज की तरह घर चला गया और उसी रात करीब 10:50 बजे जीवन लाल लंबू ने अपना चेहरा ढक कर फैक्ट्री के अंदर ऑफिस का शीशा तोड़ घुसा और टेबल की दो दराजों से नकदी चुरा ली। जिस पर मामला दर्ज कर जांच की गई। जिस पर प्रभारी फोकल प्वाइंट जालंधर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने खुफिया सूत्रों को लगाया। पता चला कि जीवन लाल की शादी को लगभग एक महीना हो गया है और वह अपनी पत्नी के पास गांव गया हुआ है।

    प्रभारी फोकल प्वाइंट जालंधर ने तुरंत पुलिस कमिश्नर जालंधर से राज्य से बाहर जाने की इजाजत ली और आरोपी के घर गांव कुन्दनपुर थाना भंगा जिला सरबती ​​यूपी में रेड की। जहां जीवन लाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी के 2 लाख 19 हजार रुपये बरामद किये गये। जिन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जीवन लाल ने बरामद कैश से सिर्फ एक हजार रुपये खर्च किये थे और उसे इन पैसों से नई मोटरसाइकिल खरीदनी थी। बाकी आरोपियों से पूछताछ कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः पशु की चपेट में आने से क्रेटा गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौत

    पंजाबः पशु की चपेट में आने से क्रेटा गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की मौत

    बरनालाः पंजाब के बरनाला में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बरनाला के कचहरी चौक नानकसर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु की चपेट में आने से क्रेटा कार पूरी तरह से हादसा ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 युवक गंभीर हो गए। घायल युवकों को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं।

    थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं। हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।

  • जालंधर: इस इलाके में ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत, डेढ़ घंटे से पड़ी लाश, देखें Live

    जालंधर: इस इलाके में ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत, डेढ़ घंटे से पड़ी लाश, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां के अंतगर्त आते जिंदा फाटक के ट्रैक पर ट्रेन के नीचे युवती के आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना को डेढ़ घंटा बीत गया है, लेकिन युवती के शव को साइड पर रखा गया है। स्थानीय लोगोंं ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर युवती काफी दूर जाकर गिरी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि जिंदा फाटक से 300 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। युवती के शव खून से लथपथ होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव को कब्जे में सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखने के लिए पहुंचाया जा रहा है।