चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा बीते दिन सर्दियों की छुट्टियों के आदेश जारी किए गए। वहीं इस छुट्टियों को लेकर नई सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते कहा है कि छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई करेंगे। तीसरी से 8वीं तक के छात्रों को तीन विषयों का होम वर्क मिलेगा, जो इन छुट्टियों में पूरा करेंगे।
Blog
-
पंजाबः कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर अलर्ट जारी, जारी हुए आदेश
चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर सेहत विभाग अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर सेहत विभाग विभाग ने अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह न जाने की सलाह दी गई है। इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है। सभी जिलों के सिविल सर्जन को हिदायत दी गई है कोविड को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एडवाजरी के मुताबिक अब भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी रहेगा। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। मरीजों और उनके तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और अन्य सावधानियों का पालन करना होगा।
छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकने की सलाह सेहत विभाग ने दी है। बार-बार हाथ धोने का कोशिश करनी होगी। हाथों को साबुन और पानी से धोना होगा। श्वसन संबंधी लक्षणों से पीड़ित होने पर अपने व्यक्तिगत संपर्क सीमित करें। यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे है और आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनें। डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट करवाए अपने हाथों से आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। किसी भी तरह की मेडिकल सलाह के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर सम्पर्क करें।
-
COVID-19 के नए वैरिएंट से अलर्ट हुई केंद्र सरकार, दिशा-निर्देश जारी
नई दिल्ली: कोरोना एक बार फिर देश में पांव पसारता दिख रहा है। भारत में न केवल कोरोना वायरस के नए मरीज मिल रहे हैं, बल्कि कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों ने भी लोगों को डरा दिया है। इसी वजह से केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ चुकी है और राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है। केंद्र सरकार ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किया है कि कोरोना के सभी पॉजिटिव सैंपल्स जीनोम सिक्वेंसिंग यानी जिनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएं।
केंद्रों के अलावा, अब राज्यों ने भी लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में तो मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने को कहा गया है। भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, पुडुचेरी, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब और दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है।
-
जालंधर: सोढल में 2 पक्षों में हुई झड़प, गोली चलने के लगे आरोप, देखे वीडियो
जालंधरः सोढल में 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चलने के आरोप लगाए हैं। उक्त पक्ष का कहना है कि वह घर के सामने बने गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान पास ही इलाके के युवक उनकी बेटी की घर के बाहर खड़े होने की वीडियो बनाने लगे। जिसका परिवार ने विरोध किया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान दूसरा पक्ष भारी मात्रा में हमलावरों को लेकर आ गया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ हमला किया।
इस दौरान हमलावरों ने उनके घर पर तीन गोलियां भी चलाई है। जबकि दूसरा पक्ष द्वारा गोली चलने के मामले को झूठ बताया जा रहा है। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे थाना आठ के एसएचओ प्रदीप कुमार मामले की जांच में जुट गए। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक उन्हें गोली चलने को लेकर कोई खोल बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा गोली चलने के अभी आरोप ही लगाए जा रहे हैं। वही गोली चलने और मारपीट के मामले की उनकी ओर से जांच की जा रही है।
-

आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2023
Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलगअलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। एसी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।
वृष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।
कर्क राशि
आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।
सिंह राशि
आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खानपान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।
तुला राशि
आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेनदेन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड एवायड करें।
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलाने के योग हैं। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।
मकर राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होंगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खान-पान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव-लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।
मीन राशि
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।
-
जालंधरः D-Mart के बाहर हुआ भारी हंगामा, देखें Live
जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित D Mart की पार्किंग को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। दरअसल, D Mart की पार्किंग में पिछले कुछ समय से कई लोगों के वाहन चोरी हो चुके हैं। इस दौरान कई लोगों ने D Mart की पार्किंग को लेकर सवाल भी खड़े किए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी वारदाते होने के बावजूद D Mart के संचालकों ने पार्किंग को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाए। जिसके चलते आज एक बार फिर से D Mart की पार्किंग से वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन चालक द्वारा D Mart के बाहर भारी हंगामा किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-
जालंधरः पुलिस के एनकाउंटर में DCP Virk का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना सदर की हद में आते जंडियाला क्षेत्र में गोलियां चलने का मामला में डीपी हरविंदर वर्क का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि बस स्टैंड पर स्थित ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। इस दौरान ट्रैवल एजेंट से बदमाशों द्वारा 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी।
डीसीपी ने बताया कि आज सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके तहत उन्होंने बदमाश को काबू करने की कोशिश की। लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसके जवाब में सीआईए स्टाफ की पुलिस द्वारा क्रॉस फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में एक बदमाश घायल हुआ है।
इस दौरान एक गोली बदमाश की टांग में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी का वेपन और बाइक अपने कब्जे में ले लिया है। घटना गांव समरावां में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा पहुंच गया और मामले की जांच में जुट गए है।
-
दून मंडल ने किया सरकार के फैसले का विरोध
फैसले के विरूद्ध अदालत में जाएगी भाजपाबद्दी/ सचिन बैंसल : भाजपा के जिला सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्षदो ने मान सिंह मेहता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा था। उपायुक्त के आदेश पर जब अपना बहुमत सिद्ध करने को कांग्रेस को कहा गया तो उनका कोई भी पार्षद बैठक में हाजिर नहीं हुआ जबकि भाजपा के चारों पार्षद बैठक में पूरे समय तक रहे। अविश्वासन प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस मान सिंह मेहता को दूसरे दरवाजे से हटाने के फिराक में था और सीपीेएस राम कुमार ने सरकार पर दबाव बनाया और उसे पद से हटा दिया गया है। यही नही मान सिंह मेहता इनके गलत कार्या पर करने में बीच में बाधा बने हुए थे उसे निकाल कर वह अपना रास्ता साफ करना चाहते है। सीपीएस राम कुमार चौधरी अपने घर से नगर परिषद को चलाने चाहते है। इसी लिए वह भाजपा के उपाध्यक्ष को धक्के से हटा रहे है। दून भाजपा इसको लेकर चुप नहीं बैठेगी। जहां इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे वहीं सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरेंगे। वहीं नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे शुक्रवार को 1बजे पत्र मिला है। जिस पर उस पर आरोप है कि नप जस्सी चौधरी को रिजाईंन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि जस्सी चौधरी ने उसे कोई रिजाईन नहीं दिया और सीधा उपायुक्त सोलन को भेजा है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम नालागढ़ को पहले ही पत्र लिख कर अवगत कराया है। जब उसे रिजाईन ही नहीं दिया तो कार्रवाई किस बात की। -

नप बददी के उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को किया बर्खास्त
कार्य मे अनियमियता बरतने के कारण हटाया पद सेबददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश सरकार ने कार्य में अनियमियता बरतने पर नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मानसिंह मेहता को तुरंत प्रभाव से पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। गौरतलब है कि नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष जस्सी राम ने 22 जून, 2023 को उपायुक्त सोलन को अपना त्यागपत्र प्रेषित किया था। उपायुक्त सोलन ने नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वह नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष का त्यागपत्र नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष से दो दिन के भीतर स्वीकार करवाएं और इस सम्बन्ध में अनुपालना सूचना उपायुक्त सोलन को प्रेषित करें। 26 जून, 2023 तक उपाध्यक्ष नगर परिषद बद्दी ने इस सम्बन्ध में कोई निर्णय नहीं लिया और दूरभाष पर सूचित किया कि वह इस सम्बन्ध में 28 जून, 2023 तक निर्णय ले लेंगे, किंतु उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया।इस सम्बन्ध में हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अधिनियम, 1994 की धारा 26 के तहत प्रदेश सरकार को नगर परिषद के अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष को अपनी शक्तियों के दुरूपयोग या अपने कार्य निष्पादन में आदतन लापरवाही पर हटाने की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा जांच के उपरांत ही निर्णय लिया जाता है। राज्य सरकार ने 05 जुलाई, 2023 को उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल को नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मान सिंह के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी ने अपनी जांच में पाया कि नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मान सिंह हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अधिनियम, 1994 की धारा 26 के प्रावधानों के अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहे हैं। इससे नगर परिषद की कार्य प्रणाली प्रभावित हुई है और उपाध्यक्ष शक्तियों के दुरूपयोग के दोषी पाए गए हैं और उन्हें पद से हटाया गया है। -
143 सांसदों की सदस्या ही रद्द होनी चाहिए थी : वीरेंद्र कँवर
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ से पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विपक्ष के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि संसद की गरिमा को ताक पर रखने वाले 143 सांसदों को सदन की कार्रवाई से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति के पद की गरिमा को भी तार तार किया था। ऐसे सांसदों को निलंबन से भी बड़ी सजा मिलनी चाहिए जिन्हें संविधान का भी जरा सा ज्ञान नहीं है। उनकी सदस्या ही रद्द कर देनी चाहिए थी। शुक्रवार को वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ के परोइयां चंगर गांव में संकल्प यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित कर रहे थे। कंवर ने कहा कि इस समय घर घर प्रधानमंत्री मोदी के विकास के चर्चे हैं। कांग्रेस पार्टी इस विकास और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। तभी तो विपक्ष के साथ मिलकर संसद की पूरी गरिमा ही दांव पर लगा दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पता चला है कि आज कांग्रेस पूरे हिमाचल प्रदेश में जन आक्रोश रैली निकाल रही है। यह महज एक कोरा ड्रामा है। उन्हें इस ड्रामे का नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव में चुकता करना पड़ेगा जब भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें लाकर जीत हासिल करेगी। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान आशा देवी, प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान कुलबीर सिंह,युद्धवीर सिंह,बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, गुरचैन सिंह, सुरेंद्र सिंह,प्यार चंद, मंजीत सिंह,करनैल, प्रकाश चंद, बलकार सिंह, रंजना, आशा,रेखा, कमला देवी, निर्मला देवी व कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।