Blog
-

दड्डा सट्टा पर्ची व सहित एक काबू
ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजमों ने पर्ची दड्डा सट्टा व 1275 रुपए सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त व मादक पदार्थ चैकिंग के लिए गांव रायेपुर सहोड़ा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार निवासी बसदेहड़ा, जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1275/- रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

चिट्टे सहित दो काबू
ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 5.33 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू ऊना के मुलाजिम मादक पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड़ पर मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 5.33 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया।आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक अरुण कुमार पुत्र कशमीर सिंह निवासी लोहट लहरी सरेल, जिला बिलासपुर व साथ बैठे युवक की पहचान रोहित कुमार पुत्र मदन शर्मा निवासी दकड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

अनुराग ठाकुर ने ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्यों को कराया संसद का भ्रमण,
लोकसभा स्पीकर, रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों से मिले ऊना के ज़िला परिषद सदस्य
ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर आज नई दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान संसद भवन का अवलोकन किया हुआ कई माननीय सदस्यों से मिलकर चर्चा परिचर्चा की। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी व राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल जी से मिलवाया। सभी मंत्रीगणों ने जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर अपने निजी अनुभव साझा किए और आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।संसद भवन का भ्रमण व माननीय मंत्री से भेंट पर सभी जिला परिषद सदस्य खुश दिखे व इस अवसर हेतु अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्यों में नीलम कुमारी, कृष्ण पाल शर्मा, कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, रजनी कुमारी, नरेश कुमारी, सत्या देवी, उर्मिला देवी , कमल किशोर सैनी, रमा कुमारी, ओमकारनाथ, रजनी बाला, संगीता देवी और सुशील कालिया जी शामिल रहे। -

जड़ी बूटी का सरंक्षण करना सबकी जिम्मेदारी : यशपाल राणा
सेंसोवाल में जड़ी बूटी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित : पतंजलि किसान सेवा समिति जिला ऊना की ओर से आयुर्बेदाचार्य बाल कृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जड़ी बूटी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ । हरोली क्षेत्र के सेंसोवाल यूनिवर्सल संस्थान के सभागार में जिला स्तरीय जड़ी बूटी दिवस समारोह में जिला किसान पतंजलि समिति के प्रधान शिव शशि कंवर ने आयुर्वेदाचार्य वाल कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला । कार्यकर्म में मुख्य अतिथि योगाचार्य पर्यावरण प्रेमी यशपाल राणा ने भारत में लुप्त हो रही जड़ी बूटी के सरंक्षण पर बल देने के लिए जागरूक किया । उन्होंने कहा की जड़ी बूटी शरीर में फैल रही जानलेवा बीमारियो को खत्म करने में ओषधी का काम करती है।इनका ज्ञान होना ही हम सब की जान सलामती के लिए आवश्यक है। उन्होंने नीम, जामुन,तुलसी ,हल्दी , शताबर, आंवला, हरड़, बहेड़ा , गिलोय , ड्रैगन आदि के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।हिमकैप्स संस्थान के चेयरमैन देसराज राणा ने बदलते परिवेश में जड़ी बूटियों का सरंक्षण करने का पाठ पढ़ाया। सतीश शर्मा ने योग को लेकर सभी को जागरूक किया । सर्वजीत ने जड़ी बूटियों को सहेजकर रखने में अपनी अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा । शिव शर्मा जिला प्रभारी ,अनिल कुमार , विजय शर्मा , देसराज चौधरी समेत सभी तहसीलों के प्रभारी वक्ताओं ने जड़ी बूटियों को अमूल्य धरोहर बताया ।उन्होंने इन जड़ी बूटियों के हमारे दैनिक जीवन में एक औषधि के तौर पर महत्व को लेकर विस्तार से बताया । जड़ी बूटियां भी बांटी गई व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । -

पंजाब: नगर निगम ने वार्डबंदी को लेकर लगाया नक्शा
लुधियाना: नगर निगम ने वार्डबंदी का नक्शा जोन-D में लगा दिया है। किसी व्यक्ति को अगर ड्राफ्ट से आपत्ति है तो वह 7 दिन के भीतर उसे निगम ऑफिस में दायर कर सकता है। निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल ने कहा कि वार्डबंदी का मुख्य मकसद सभी वार्डों की जनसंख्या को एक बराबर करना था। निगम की टीमों ने महानगर की सभी इलाकों का सर्वे डोर-टू-डोर जाकर किया है।

जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करके वार्डबंदी का नक्शा तैयार किया गया है।सर्वे में कई वार्ड ऐसे थे जिनमें आबादी कम ज्यादा थी। इस कारण उन वार्डों को बराबर किया है। यदि किसी का कोई ऐतराज आता है कि उसे मेरिट के आधार पर विचार के लिए रखा जाएगा। चुनाव की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। महानगर में 95 ही वार्ड है, कम-ज्यादा नहीं हुए हैं। महिलाओं के लिए जो वार्ड आरक्षित थे, वह उसी तरह से है।
विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कहा कि निगम चुनाव का जल्द ऐलान हो जाएगा। इस बार लोगों में आम आदमी पार्टी का मेयर बनाने का जोश है। आप सरकार की लोकहित नीतियों से लोग खुश है। बड़ी संख्या में निगम चुनाव में आप के उम्मीदवार जीतेंगे।
-

सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं-मुकेश अग्निहोत्री
ऊना/सुशील पंडित: सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं तथा अंततः सच्चाई की ही जीत होती है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले के संदर्भ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले से जहां एक और राहुल गांधी को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर देश के करोड़ों लोगों में न्याय के प्रति और अधिक आस्था बढ़ी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भविष्य में स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते जिन लोगों ने राष्ट्रीय स्तर के नेता राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत लोकतांत्रिक राजनीति से बाहर करने का प्रयास किया था उन्हें भी इस फैसले से समझ आ जाना चाहिए कि यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है तथा यहां कानून का राज चलता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन राहुल गांधी के पक्ष में आया सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र तथा कानून की जीत है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी सर्वाेच्च न्यायालय के इस फैसले के आने पर बधाई दी।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश से हुई भंयकर त्रासदी हुई है और इससे राज्य को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल जल शक्ति विभाग को प्रदेश में 1630 करोड रुपए का नुकसान हुआ है तथा 15389 योजनाएं क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भीषण परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर धरातल पर बेहतरीन कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति को बहाल किया है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तबाही के कारण हिमाचल प्रदेश में परिवहन व यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अभी भी हिमाचल परिवहन पथ परिवहन निगम की लगभग 100 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई है तथा निगम को किराए के रूप में अब तक लगभग 35 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मॉनसून का मौसम अभी खत्म नही हुआ है तथा भविष्य में भी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। नंगल में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण जिला वासियों को हो रही भारी कठिनाई के विषय में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही यह विषय पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही को सुगम बनाया जा सके।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुई इस तबाही ऊना जिला में 186.83 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में 78.20 करोड़ रूपये का नुक्सान जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों व पुलों को 48.82 करोड़ रूपये, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को 23.29 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण को अत्याधिक वर्षा के कारण 2.33 करोड़, स्वां नदी बाढ नियंत्रण सर्कल ऊना को भारी बारिश के कारण 2.90 करोड़, शिक्षा विभाग के 13 स्कूलों को 34.40 लाख रूपये, स्वास्थ्य विभाग की 13.23 करोड़ रूपये की 62 स्वास्थ्य सुविधाओं को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को को बारिश के कारण 4.91 करोड़ रूपये की हानि पहुंची है जिसमें 4606.7 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इन भीषण परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपने संसाधनों से धन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी प्रदेश सरकार को हर संभव सहयोग देने का आग्रह किया है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। -

नव-प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
ऊना /सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नव-प्रवेशित छात्रों के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसके तीसरे दिन महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के कला संकाय में दाखिला लेने वाले 349 नये छात्रों को महाविद्यालय में होने वाले समस्त गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कला संकाय के सभी फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नये छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने में हमारे अध्यापक साथी हर संभव मददगार साबित होंगे। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने को साकार करें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय की कैंपस सेवाओं, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकार की योजनाओं, बस पास की सुविधा, महाविद्यालय के नियमों, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न क्लबों, छात्रावास सुविधाओं और अनुशासन से अवगत कराना है, जो कि नये छात्रों के लिए बेहद अहम और जरुरी है। इसके साथ ही सभी विभागों के फैकल्टी से जान-पहचान हो जाती है।महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. दर्शन कुमार धीमान ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. मीता शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों का नये शैक्षणिक सत्र में स्वागत किया। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राज कुमार ने भाग लेने वाले सभी छात्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। -

पंजाबः निकाय मंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ शिकायतों को लेकर किया वाट्सऐप नंबर लांच
चंडीगढ़ः पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर सुधार ट्रस्टों के अधिकार क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के मुद्दे को हल करने की कोशिश के तौर पर स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए आज म्युनिसिपल भवन, सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में एक वट्टसअप्प नंबर 7889149943 जारी किया है। स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबंधी मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि तेज़ी से बढ़ रहे शहरीकरण और आबादी की वृद्धि से अनधिकृत कॉलोनियों और ग़ैर- कानूनी निर्माणों का ख़तरा एक चिंता का विषय बन गया है। इस मुद्दे का प्रभावशाली ढंग से समाधान करने के लिए मंत्री बलकार सिंह ने नागरिकों को ऐसी उल्लंघनाओं की शिकायत करने के लिए एक सुगम और सुविधाजनक प्लेटफार्म प्रदान करने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि यह वट्टसऐप नंबर 7889149943 अब कार्यशील है, जिससे निवासी अनधिकृत निर्माणों और कॉलोनियों के बारे शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। सम्बन्धित कानूनों और नियमों को लागू करने को यकीनी बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों की समीक्षा की जायेगी और तुरंत कार्यवाही की जायेगी। मंत्री बलकार सिंह ने समूह नागरिकों को आगे आने और अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध इस मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की क्योंकि यह पंजाब के शहरों और कस्बों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास को कायम रखने में महत्वपूर्ण योगदान डालेगा। इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, मुख्य निगरान अधिकारी राजीव सेखड़ी, मुख्य इंजीनियर अश्वनी चौधरी, मुकेश गर्ग और सीनियर टाऊन प्लैनर गौतम कुमार उपस्थित थे।
-

गोंदपुर जयचंद में मनाया गया 74वां वन महोत्सव
डिप्टी सीएम ने जिलावासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण का किया आहवान
ऊना/सुशील पंडित: जिला में पौधारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला स्तरीय 74वां वन महोत्सव हिमाचल के अंतिम छोर की पंचायत गोंदपुर जयचंद में मनाया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने आम का पौधारोपण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वन महोत्सव मात्र औपचारिकता नहीं होनी चाहिए बल्कि इस दौरान रोपित किए पौधों का संरक्षण करना भी हमारा मुख्य कर्त्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के तहत जिस स्थान पर पौधारोपण किया गया है वहां पर बाड़बंदी की जानी चाहिए ताकि पौधे सुरक्षित रहकर एक बडे़ पेड़ का आकार ले सके। इससे हमारी भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ व स्वस्थ वातारण मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमारी धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे पीपल, वरगद व आम के पेड़ों का कटान न करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वन का दायरा बढ़ा है लेकिन जिला ऊना में वनों में कमी आई है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मानवता के लिए आवश्यक है और उनका अपने बच्चों की तरह पालन-पोषण करें ताकि जब भी पेड़ों की गणना हो तो पिछले वर्ष लगाए गए पेड़ों से उनकी संख्या में बढ़ौत्तरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग को भी पेड़ों के कटान पर पूर्णतः अंकुश लगाना चाहिए तथा वन विभाग बैरियरों पर भी कड़ी नज़र रखें। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि फॉरेस्ट क्लीरेंस (एफसीए) के मामलों तथा खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति भी प्रदेश सरकार को मिल चुकी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में बनाए गए सभी वन सरोवरों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करें।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अधिक से अधिक पौधा रोपण करके हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नंगी धारों को हरा भरा करना योजना के तहत ऊना वन मंडल में रामगढ़ धार के टांडा बगवां में 15 हैक्टेयर भूमि पर 7,500 लंबे पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी तरह पूरे जिला में कुल 2,66,101 पौधे रोपित किए जाएंगे।जिला ऊना में वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कुल 131.7438 हैक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 86478 पौधे रोपित किए जाएंगे जिसमें 12,100 लंबे वृक्ष, 64,718 सामान्य पौधे तथा 9,660 बांस के पौधे शामिल हैं।वन मंडल ऊना में नए पौधारोपण के अलावा 1429.82 हैक्टेयर भूमि पर पौधों का रख-रखाव भी किया जाएगा तथा इस भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के कुल 1,79,623 पौधे विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किए जाएंगे जिसमें 16,420 लंबे पौधे, 1,56,147 सामान्य पौधे तथा 7,056 बांस के पौधे शामिल है।उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के विकास पर बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं जिसमें सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य लोगों को घर द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हरोली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी ताकि लोगों को ईलाज के लिए बाहरी राज्यों में न जाना पडे़। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मजदूरों के ईलाज़ हेतू अस्पताल बनाने के लिए भी भूमि चयनित की जा रही है। टाहलीवाल में पुलिस थाना बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पंडोगा-त्यूड़ी पुल के निर्माण हेतु लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुके हैं तथा निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि हरोली विस में लगभग 50 वाटर टैंक बनाए जा रहे हैं। हरोली क्षेत्र में बड़ी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में भूमि के अंदर पानी के रिचार्ज को बढ़ाने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पहले से बनाए गए 122 तालाबों को रिचार्ज करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के मकसद से गांव अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तथा गांव पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है तथा नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं जिन पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से आहवान करते हुए कहा कि पानी का कोई तालाब या अन्य जलाशय बंद नहीं होना चाहिएं उन्होंने कहा कि जलाशयों को बंद करने वाले के विरूद्ध उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस अवसर पर वन अरण्यपाल निशांत मंडोत्रा ने बताया कि वन मंडल ऊना में इस वर्ष पौधारोपण के लिए एक नई शुरूआत की गई है जिसमें स्थानीय ठेकेदारों, आरा मशीन मालिकों व फर्नीचर शॉप के मालिकों के सहयोग से भी प्रत्येक वन परिक्षेत्र में पौधे रोपित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों, बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों, उद्योगपतियों, स्कूलों/कॉलेज तथा एनजीओ के माध्यम से भी पौधारोपण किया जा रहा है।डीएफओ सुशील राणा ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि अपने-अपने बंजर/खाली निजी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे रोपित करें ताकि आसपास का वातावरण शुद्ध हो सके और भारी बारिश से होने वाले भू-स्खलन के कटाव को रोकने में मदद मिल सके।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भी पौधोरोपण किया गया।इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, महामंत्री प्रमोद कुमार, टाहलीवाल ट्रक यूनियन के प्रधान सतीश बिट्टू, गोंदपुर जयचंद के प्रधान अनुप अग्निहोत्री, उप प्रधान करनैल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

पंजाबः भारत को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, देखें वीडियो
आरसीएफ कपूरथला में बन रहा पहला प्रोटोटाइप कोच
कपूरथलाः देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द मिलने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी ट्रेन को विश्व विख्यात रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला में बनाई जा रही है। इसका डबल डेकर कोच की तरह प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसकी फर्नीशिंग पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें पैसेंजर व पार्सल एक-साथ चलेंगे, जिससे भारतीय रेल को फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रेन का ट्रायल अगस्त माह के अंत तक हो जाएगा।भारतीय रेलवे के ट्रैक पर ऐसी ट्रेन जल्द ही सरपट दौडती हुई दिखाई देने लगेगी।
इसके ऊपरी डैक पर यात्री सफर करेंगी और निचले डैक पर माल ढोया जा सकेगा। इससे दोनों सफर और मालवाहक ट्रेन का काम एकसाथ होगा, जिससे रेलवे की आमदन भी बढ़ेगी। कोच के ऊपरी हिस्से में 46 यात्री बैठ सकेंगे और डिब्बे के निचले हिस्से में 6 टन के करीब माल रखने की क्षमता होगी। आरसीएफ की ओर से रेलवे बोर्ड को इस कार्गो लाइनर के तीन डिजाइन भेजे गए थे, जिनमें से एक का चयन हो गया है। इस पर पौने तीन से तीन करोड़ के करीब खर्च आने की उम्मीद है।
आरसीएफ महाप्रबंधक अशेष अग्रवाल व जनसंपर्क अधिकारी जितेश कुमार ने कहा कि आरसीएफ में पहली पीएंडपी कार्गो लाइनर ट्रेन बनाई जा रही है। इस ट्रेन के इसी माह अगस्त में रोल आउट होने की पूरी उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इसका डिजाइन बेहद आकर्षण में यूनीक है और यह ट्रेन पूरी तरह से वातानूकुलित होगी। पीआरओ जितेश ने बताया कि इस ट्रेन के कोच का प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार है। जल्द इसकी फर्नीशिंग पर काम शुरू हो जाएगा। फिर इसे रेलवे बोर्ड के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) के पास ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। ट्रायल के सफल होने पर आरसीएफ और कोच का निर्माण करेगा।रेलवे के सूत्रों की मानें तो रेलवे की योजना शुरुआत में दो पीएंडपी डबल डेकर ट्रेनें चलाने की है। हर एक ट्रेन में 20 कोच होंगे। इनको कार्गो लाइनर कांसेप्ट पर रोल आउट किया जाएगा और ये निर्धारित रूट रेगुलर चलेंगी। इससे ट्रेन के चलने से पार्सल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और सामान समय पर डिलीवर हो सकेंगे। जिससे समय की भी बचत होगी और व्यापारी खुद अपने सामान को साथ ले जा सकेंगे।