Blog

  • आज का राशिफल, 11 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 11 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपका घर के उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे,लेकिन फिर भी आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। यदि परिवार में बड़े लोग आपको किसी काम के लिए सलाह दें,तो आपको उसे मानना होगा। कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। किसी पुराने गलती के लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी,तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

    वृष राशिफल। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन उसका समाधान वह अपने किसी मित्र की मदद से कर सकते हैं। यदि साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं,तो उसमें आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने पुराने लेन-देन के प्रति सावधान रहना होगा। व्यवसाय में समय रहते काम करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन चल रही थी,तो वह परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से दूर होगी और आपको किसी प्रतियोगिता में यदि भाग लेना है,तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात अधिकारियों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। शासन व सत्ता का सहयोग मिलने से आप पूरे जोश में रहेंगे और रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न होंगे। रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी वह कम लाभ में ही अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे और किसी कार्य के संपन्न होने से आपको प्रसन्नता और खुशी बनी रहेगी। राजनीतिक कार्यों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं और उन्हें कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको व्यवसाय संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रूमानी दिन व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा,जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगा सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। घर परिवार में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे व वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के करियर को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपकी किसी मित्र से अनबन चल रही है,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ कामों को लेकर उलझन में रहेंगे,जिसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला अधिकारी के सहयोग से प्रमोशन मिलता दिख रहा है। आप किसी काम को अपने जूनियर पर टालने से बचें,नहीं तो वह कोई गलती कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो उसे नजरअंदाज ना करें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर कार्य करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो आपकी चिंता भी समाप्त होगी और धर्म-कर्म के कार्यों आप काफी रूचि बढ़ेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी से अपने मन की बात करने से बचें,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें आज उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं वे आज अपने साथियों से किसी बात पर ना उलझें।  आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी बात को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो आज वह भी समाप्त होगी। आपको यदि संतान को कुछ जिम्मेदारी सौपी जायेगी,तो वह भी समय रहते पूरा करेंगे। रचनात्मक कामों के लिए किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और अधिकारी भी आपको अच्छे कामों के लिए शाबाशी देंगे और आपको कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ अनबन चल रही हो,तो उससे आज मुक्ति मिलेगी और आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते है। आज आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आप तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से कुछ सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे,तो वह पूरा हो सकता हैं,लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपना काफी समय उसी में ही लगा देंगे और आपके कुछ आवश्यक कार्य को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी,जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप बिना सोच विचार किए अपनी शान शौकत की वस्तुओं के लिए काफी धन व्यय कर करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी यदि वह किसी प्रतियोगिता के लिए मेहनत कर रहे थे,तो उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आप संतान के दायित्व की पूर्ति करके प्रसन्न रहेंगे और आपको  कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

  • जालंधरः पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप ने मारी बाजी, जाने किसे कितने पढ़े वोट

    जालंधरः पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप ने मारी बाजी, जाने किसे कितने पढ़े वोट

    जालंधर/वरुणः पंजाब प्रेस क्लब के चुनावों के परिणाम सामने आ गए है। प्रेस क्लब के चुनावों में एक बार फिर से प्रोग्रेसिव ग्रुप ने बाजी मारी है। प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर प्रेजिडेंट के पद पर चुनाव लड़ रहे सतनाम सिंह मानक को 365 वोट पड़े। वहीं दूसरी ओर जतिंदर शर्मा को 41 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर राजेश थापा को 317, प्रदीप बसरा को 40 और जतिंदर शर्मा को 34 वोट पड़े।

    वाइस प्रेजिडेंट के पद पर पंकज रॉय को 227, मंदीप शर्मा को 273, महाबीर प्रसाद को 101 और गुरप्रीत सिंह पापी 55 वोट पड़े। वाइस प्रेजिडेंट के पद पर महिला में तेजिंदर कौर थिंद को 309 जबकि पुष्पिदंर कौर को 45 वोट पड़े। कैशियर के पद पर शिव शर्मा को 336 और सुमित मोहिंद्रू को 54 वोट पड़े। ज्वाइन सैक्रेटरी के पद पर राकेश सुरी को 297 जबकि नरिंदर गुप्ता को 83 वोट पड़े। सेक्रेटरी पद पर मेहर मलिक को 325 जबकि जतिंदर शर्मा 64 वोट पड़े। इसी तरह जनरल सैक्रेटरी के पद पर मनोज त्रिपाठी को 292 और महाबीर प्रसाद 102 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।

  • TV एक्ट्रेस की हुई हत्या : बेटे ने बल्ले से पीट-पीटकर मारा

    TV एक्ट्रेस की हुई हत्या : बेटे ने बल्ले से पीट-पीटकर मारा

    नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है की उनके ही बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। दो दिन पहले उनकी मौत का केस दर्ज किया गया था, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया था कि ये टीवी एक्ट्रेस हैं। शनिवार को उनकी को-स्टार रहीं नीलू कोहली ने मामले का खुलासा किया तो पूरी टीवी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई।

    वीणा कपूर के बेटे सचिन कपूर ने प्रॉपर्टी की लालच में उनकी हत्या की। मुंबई की JVPT स्कीम में वीणा के नाम 12 करोड़ का एक फ्लैट है, जिसमें में वो अपने बेटे के साथ रहती थीं। इसी फ्लैट के लिए बेटे ने उन्हें मारा और लाश को घर से 90 किलोमीटर दूर जंगल में एक नदी में फेंक दिया। लाश को जंगल तक ले जाने के लिए फ्रिज के बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। वीणा के बेटे सचिन कपूर गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस को 6 दिसंबर के CCTV फुटेज मिले हैं, जिसमें उनकी लाश को ले जाते हुए बेटा और नौकर दोनों दिखाई दे रहे हैं।  हत्या में मदद करने वाले नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

  • ईशान किशन की डबल सेंचुरी, भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    ईशान किशन की डबल सेंचुरी, भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    विराट के बल्‍ले से आया 72वां शतक

    India vs Bangladesh : चटगांव वनडे में भारत की टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 227 रन से जीत दर्ज की। मैच के नायक ओपनिंग बैट्समैन ईशान किशन (Ishan Kishan) रहे, जिन्‍होंने करियर का पहला दोहरा शतक लगाकर शुरू से ही मुकाबले को एकतरफा बना दिया। रनों के मार्जन के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

    टीम इंडिया इस जीत के साथ क्‍लीन स्‍वीप के खतरे से बच गई और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-2 से हार के साथ समाप्‍त करने में सफल रही। बांग्‍लादेश की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. ईशान किशन ने 24 चौकों और 10 छक्‍कों की मदद से 131 गेंदों पर 210 रन ठोक दिए. विराट कोहली के बल्‍ले से भी 113 रन आए. भारत की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 182 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

    ईशान का दोहरा शतक शिखर धवन पूरी वनडे सीरीज के दौरान फ्लॉप रहे। आज वो महज तीन रन का योगदान ही दे पाए. ईशान किशन और विराट कोहली ने इसके बाद मोर्चा संभाला. शतकीय साझेदारी तक किशन संभल कर खेलते नजर आए. इसके बाद बाएं हाथ के इस बैटर ने आक्रामक बल्‍लेबाजी शुरू कर दी। विराट एक छोर पर केवल स्‍ट्राइक बदलते रहे। देखते ही देखते किशन दोहरे शतक तक पहुंच गए. उन्‍होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोहरा शतक बनाया।

  • हिमाचल में सीएम के नाम का हुआ ऐलान, जाने कौन होगा डिप्टी सीएम

    हिमाचल में सीएम के नाम का हुआ ऐलान, जाने कौन होगा डिप्टी सीएम

    शिमला: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश में अगले सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री नियुक्त हो गए हैं। कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षकों ने सुक्खू के नाम की घोषणा की। वहीं मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के डेप्युटी सीएम होंगे। गौरतलब है कि पिछले दो दिन से हिमाचल के अगले सीएम को लेकर सस्पेंस चल रहा है जिसपर अब पर्दा हट गया है। हिमाचल के अगले सीएम का शपथग्रहण 11 दिसंबर को होगा।

    कांग्रेस की विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने बताया, ‘विधायकों ने हाईकमान को जिम्मेदारी सौंपी थी। हाईकमान ने सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना और फिर उन्हें सीएम नियुक्त किया गया।’ उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल का डेप्युटी सीएम बनाया गया है।

    8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही हिमाचल में सीएम को लेकर घमासान मचा था। शुक्रवार को सीएलपी मीटिंग से पहले प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सुक्खू के समर्थकों के बीच नारेबाजी देखी गई थी। पर्यवेक्षकों ने बताया था कि सीएलपी मीटिंग में विधायकों ने एक लाइन प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को सीएम तय करने के अधिकृत किया।

  • सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जशन 

    सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जशन 

    शहर में निकाली रैली, लड्डू बांट कर किया खुशी का इजहार खूब चलाए पटाखे

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश का नया सीएम बनाए जाने को लेकर  समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उना शहर में जश्नन मनाया हालांकि अभी उनका नाम मुख्यमंत्री को लेकर आगे चल रहा है लेकिन अभी तक ओपचारिक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले ही आज उनके समर्थकों द्वारा  लड्डू वांट कर पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया।
    समर्थकों ने इस दौरान सतपाल रायजादा और सुखविंदर सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की और रेड लाइट चौक पर पटाखे चलाएं और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया जिसके बाद शहर में एक रैली निकाली गई और सुखविंदर सुक्खू और सतपाल रायजादा के  नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता वरुण पूरी ने बताया कि सुखविंदर सुक्खू को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है जिसको लेकर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है उसी को लेकर आज मिठाई बांटी गई है और जश्न मनाया गया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए जाने को लेकर आभार प्रकट किया है।
  • ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी छात्रा, 500 रुपए का सूट खरीदकर गंवाए लाखों रुपए, जाने मामला

    ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी छात्रा, 500 रुपए का सूट खरीदकर गंवाए लाखों रुपए, जाने मामला

    नई दिल्लीः आजकल ऑनलाइन शॉपिंग बेहद आम हो गई है। लोग घर बैठे ऑनलाइन साइट्स से खरीददारी कर रहे हैं। लेकिन ठगी करने वालों ने भी नए तरीके ढूंढ लिए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के गोपालगंज में। जहां एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार बन गई है। सिर्फ 500 रुपए का सूट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। दरअसल ग्रेजुएट की छात्रा साक्षी कुमारी ने बीते हफ्ते 510 रुपए की ऑनलाइन एक सूट खरीदा।

    ऑनलाइन खरीदारी करते ही मोबाइल पर मैसेज आया और अगले दिन ही साइबर अपराधियों ने लकी ड्रॉ में फर्स्ट प्राइज; 12 लाख 60 हजार रुपए कैश या टाटा सफारी कार जीतने की सूचना दी। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग एप कंपनी का अधिकारी बताया। कंपनी का आइकार्ड और आधार कार्ड भी भेजा दिया। जिसके बाद छात्रा को यकीन हो गया। और यही से वो साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गई। अगले दिन फिर छात्रा के पार कॉल आया। लकी ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्योरिटी चार्ज और टीडीएस जोड़ कर करी 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद से कॉल आना भी बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी।

    इसके बाद साइबर अपराधियों का अगले दिन छात्रा के पास कॉल आया और लक्की ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्यूरिटी चार्ज, टीडीएस के चार्ज को जोड़कर 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए. पैसा ट्रांसफर करने के बाद साइबर अपराधियों का कॉल आना बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद हो गया. 3 लाख रुपए गंवाने के बाद छात्रा को भी अहसास हुआ कि वह ठगी की शिकार हो गयी। छात्रा ने इसके बाद पूरे मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई। ऐसे में ऑनलाइन खरीददारी के दौरान बेहद सर्तक रहने की जरुरत है। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको लाखों का चूना लगा सकती है।

  • विकास कार्यों पर ऊना ने मोहर लगाई- सत्ती

    विकास कार्यों पर ऊना ने मोहर लगाई- सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के नवनिर्वाचित विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अपनी जीत को विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत बताया है। जीत के बाद जारी बयान में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के वह सदैव आभारी रहेंगे। जयराम सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र में किए गए 2000 करोड रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों पर क्षेत्र की जनता ने मोहर लगाकर विकास को चुना है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उन्होंने सदैव विधानसभा क्षेत्र के विकास की चिंता की है। वे विधायक रहे हों या न रहे हों, उनका लक्ष्य ऊना के विकास रथ को तेज रफ्तार देना था। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ऊना के साथ कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया है लेकिन वह डंके की चोट पर अपने लोगों का हक सरकार से लेकर रहेंगे।
    वहीं भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कांग्रेस के महासचिव अविनाश कपिला के बयान पर पलटवार किया है। हरपाल गिल ने कहा कि सतपाल सिंह रायजादा की तारीफें करने वाले अविनाश कपिला पिछले 10 साल में सतपाल सिंह रायजादा का विधानसभा क्षेत्र के लिए किया गया एक भी काम बता दें। हरपाल सिंह गिल ने कहा कि अविनाश कपिला सतपाल सिंह रायजादा के विधायक कार्यकाल और उससे पहले पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करें।
  • जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कपड़े व मिठाई बाँट कर मनाया जन्मदिवस

    जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कपड़े व मिठाई बाँट कर मनाया जन्मदिवस

    ऊना/ सुशील पंडित: अम्बिका कौशल ने अपने 12वें जन्मदिन पर ऊना शहर के पड़ते कोटला कलाँ कुष्ठ आश्रम सोसाइटी में रहने वाले दिव्यांगो को मिठाई खिलाकर उसने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद माँगा तथा कपड़े भी बाँटे । इस विषय पर उन्होंने कहा कि हमारे समाज को आगे बढ़कर ज़रूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।आगे उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता करते हुए कहा कि पेड़ों के अधिक कटान हमारे लिए हानिकारक है तो हर व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा ज़रूर रोपना चाहिए ताकि आने वाले भविष्य में हमारी धरती हरी भरी बनी रहे।
  • जालंधर: व्हाइट डायमंड में शिवसेना नेताओं ने की मीडियाकर्मी से मारपीट, देखें CCTV

    जालंधर: व्हाइट डायमंड में शिवसेना नेताओं ने की मीडियाकर्मी से मारपीट, देखें CCTV

    पत्रकारों ने थाने के बाहर धरना लगा किया रोष प्रदर्शन

    जालंधर/वरुणः 66 फुटी रोड पर स्थित व्हाइट डायमंड में शादी समारोह में शिव सेना नेता और उसके साथियों द्वारा मीडियाकर्मी (गगन उर्फ सिप्पी) के साथ झगड़े का मामला सामने आया है। इस घटना में मीडियाकर्मी घायल हो गया। घायल सिप्पी को मौके पर मौजूद युवकों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके चार टांके लगे है।

    सिप्पी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गत रात्रि वह शादी समारोह में शामिल हुआ था। इसी दौरान शिव सेना नेता बंटी, ईशांत शर्मा और उसके साथी हुक्के के कश लगा रहे थे। सिप्पी ने बताया वह उनसे बात कर ही रहा था, इस दौरान शिवसेना नेता ने उनके साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही शिव सेना नेता और उसके साथियों ने तेजधार हथियार से धावा बोल दिया। वह इस हमले में लहूलुहान हो गया।

    हादसे में घायल सिप्पी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने उसका मोबाइल और नगदी भी छीन ली। शिव सेना नेता और उसके साथियों द्वारा मीडियाकर्मी पर हमला करने को लेकर पत्रकारों में भारी रोष पाया जा रहा है। गुस्साएं पत्रकारों ने थाना 7 के बाहर धरना लगाकर शिवसेना नेता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर शिव नेता ईशांत शर्मा और बंटी ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल हुए थे। जहां पर उनका झगड़ा वीडियो बनाने को लेकर सिप्पी के साथ हुआ था। उन्होंने निजी समारोह पर वीडियो बनाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।