Blog
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के छात्रों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता 11 को होगी आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक विभाग द्वारा वोकेशनल कोर्स में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा को उभारने हेतु टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 11 अगस्त को भारत के बड़े ब्रांड में शुमार रिलायंस ट्रैंड स्टोर, आईएसबीटी ऊना में फैशन शो (रैंप वॉक) प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वोकेशनल कोर्स में अध्ययनरत 30 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। -

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने समीरपुर में प्रो धूमल से की मुलाकात
प्रो धूमल से मिलने के उपरांत लोकसभा चुनावों पर की चर्चाऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने राज्य भाजपा के जननायक व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में समर्थकों सहित मुलाकात की ओर उनका आशीर्वाद लिया व लोकसभा चुनावों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर हमने प्रो धूमल से मुलाकात करके उनसे आशीर्वाद लिया। कंवर ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है और हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार के 9 बर्ष सफलता की गाथा गाते पूरे हुए है। इन सभी विषयों पर हमने चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर लोकसभा में करवाए गए विकास ओर जनता को लाभान्वित करने बाली योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर जनता को अवगत करवाया जाएगा और मौजूदा राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा बीडीसी अध्यक्ष बंगाणा देवराज देवू, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र कुमार, पिपलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, राणा युवा मोर्चा के राम सिंह, जितेन्द्र ठाकुर थानाकलां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। -

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी: राघव शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारी लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को प्रदान की जानी वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में लोगों को भी जागरूक करें।उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रत्येक तहसील कार्यालय और पटवार खानों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची को सूचनापट्ट पर अंकित करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सूचनापट्ट पर यह भी दर्शाना सुनिश्चित किया जाए कौन सी सेवा कितनी समयावधि में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने समस्त एसडीएम को संबंधित कानूनगो वृत्त और पटवार वृत्त का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के दौरान दी जाने वाली फोरी राहत राशि को तुरंत प्रभावित परिवार को दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को मिशन मोड पर भूमि-स्थानांतरण, जमाबंदी, इंतकाल, निशानेही तथा तकसीम जैसे राजस्व मामलों को मिशन मोड पर निपटाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी लंबित राजस्व के मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान दें और सभी राजस्व मामलों में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करें। कोई भी राजस्व मामला अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक करें कि जब वे दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों में जाएं तो अपने साथ सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 22,500 रूपये या इससे कम का आय प्रमाण पत्र, एक फोटोग्राफ, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व दिव्यांग व्यक्ति का यूडीआईडी इत्यादि दस्तावेज़ साथ ले जाएं ताकि पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण मिल सके।जिलाधीश राघव शर्मा ने इसके अतिरिक्त ई-डिस्ट्रिकट के माध्यम से आने वाले प्रमाण पत्रों के आवेदन का निर्धारित समय में निपटारा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम गगरेट शशिपाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीआरओ अजय कुमार, समस्त तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। -

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्राचार्य रेखा शर्मा थे। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्रों को पंचतंत्र की शपथ दिलाई गई। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि पिछले दिन एनएसएस और एनसीसी ईकाई द्वारा मेरी माटी, मेरा देश के कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय बंगाणा के परिसर में और एनएसएस द्वारा गोद लिया गया गांव मुशाली व नयाली गांव में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया था। एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव करके जिसमें 75 हर्बल व छायादार पौधे आंवला, बेहड़ा, दरेक, अर्जुन, सुखचैन लगाया गया, और छात्रों एवं गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाटिका के निर्माण में देश भर के युवाओं को निवास/गांव/शहर स्तर पर शामिल करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को इस मुहिम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2023 तक होगा। जिसमें विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के उप प्राचार्य रेखा शर्मा ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए छात्रों से आवान किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्री, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक और सुप्रीडेंट संजय शर्मा और एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल सोनी, कामना,सविता तीक्ष्ण आर्य, इंदु, पलक एनसीसी अंडर ऑफीसर पायल ठाकुर,तानिया, खुश्बू, सौरभ और रिशु आदि मौजूद रहे। -

एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर व्यक्ति की हुई मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव भड़ोलियां कलां में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन जब ऊना स्टेशन से पहले जब गांव भड़ोलियां कलां पहुंची तो इस दौरान यह व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और इस व्यक्ति की ट्रेन से काटकर मौत हो गई।ट्रेन के कर्मचारियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा।मृतक व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव बहडाला के रूप में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बारसड़ा पंचायत के उप प्रधान अच्छर पाल ने बताया कि उन्हें इस व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

पंजाबः स्कूल के पास 6 बदमाशों ने नाबालिग के पिता से की मारपीट, देखें CCTV
मानसाः जिले के एक स्कूल के सामने गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां कुछ गुंडों ने नाबालिग बेटे के सामने ही पिता की पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता अपने बेटे को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी कुछ गुंडों ने दिनदहाड़े पिता पर हमला कर दिया और लाठियों से मारपीट की। बताया जा रा है कि इस घटना दौरान कुल 6 लोगों में से कुछ लोग पहले से ही मौके पर मौजूद थे, जबकि अन्य लोग भी बाइक का पीछा करते हुए रुक गए। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो में पिता को नाबालिग और अन्य स्थानीय लोगों के सामने लाठियों से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि यह हमला दो पक्षों के बीच निजी विवाद के कारण हुआ है। नाबालिग ने बताया कि पिता उसके साथ मोटरसाइकिल पर उसे मानसा के एक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे, हालांकि, जब वे स्कूल के पास पहुंचे ही थे तो कुछ लोगों ने पिता पर हमला कर दिया।
जिससे इस हादसे में पिता घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मारपीट के दौरान एक हमलावर ने नाबालिग को उसके पिता से अलग कर दिया और नाबालिग दूर खड़ा होकर पिता पर हो रहे हमले को देखता रहा। यह घटना कथित तौर पर शैक्षणिक संस्थान के ठीक सामने हुई। वीडियो में कुछ अन्य माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल के अंदर छोड़कर भागते दिख रहे थे। जैसे ही पिता मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल रोकी, बदमाशों ने उन पर लाठियों से लगातार हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रही। जब हमलावर भाग निकले तो किसी ने जाकर पीड़ित की मदद की।
-

पंजाबः घर में सो रहे 2 बच्चों पर सांप ने डंसा, हालत गंभीर
तरनतारनः पंजाब के जिले तरनतारन के खालरा कस्बे से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक गरीब परिवार के दो लड़कों को रात में घर में सोते समय सांप ने काट लिया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़कों की पहचान 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और 14 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित बच्चों के पिता हीरा सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब और विकलांग हैं।
मेरे बेटे गुरप्रीत सिंह उम्र 18 साल और छोटे लड़के लवप्रीत सिंह उम्र 14 साल को सांप ने काट लिया। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हीरा सिंह ने मदद की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले को लेकर डॉ. रणजीत सिंह राणा का कहना है कि सांप अत्यधिक जहरीला होने के कारण छोटे लड़के की हालत गंभीर है, जबकि बड़े लड़के की हालत कुछ बेहतर है, इसलिए उसका भी इलाज चल रहा है।
-

लंबे समय बाद कोविड-19 से हुई पहली मौत, नए वैरियंट से विशेषज्ञ चिंतित
मुंबई: कोरोना महामारी के खतरे को अब लगभग खत्म मान लिया गया है। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जो फिर से चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल राज्य सरकार ने बताया है कि बुधवार को कोविड-19 से एक मौत हुई है। महीनों बाद कोविड-19 से पहली मौत की खबर आई है। हालांकि के ये मृत्यु जुलाई महीने में हुई थी लेकिन इस मौत को सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने का काम इसी बुधवार को हुआ।
बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्ष शाह ने बताया कि मृतक 75 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे लिवर कार्सिनोमा की पुरानी बीमारी थी। उन्होंने कहा कि हालांकि वह व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित था, लेकिन संक्रमण उसकी मौत का प्राथमिक कारण नहीं था। ये चिंता की बात इसलिए है क्योंकि पूरे जून और जुलाई में कोविड से एक भी मौत रिपोर्ट नहीं की गई थी। राज्य में बुधवार को 14 नए कोविड मामले सामने आए। इस समय टेस्टिंग भी काफी कम हो रही है।
बता दें कि हाल ही में कोविड के एक वैरिएंट का पता चला है जो पूरे यूनाइटेड किंगडम में तेजी से फैल रहा है। इससे भी ज्यादा समस्या की बात ये है कि नया कोविड-19 वैरिएंट की उपस्थिति भारत के महाराष्ट्र में भी पाई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ईजी.5.1, उपनाम ‘एरिस’, घातक ओमिक्रॉन का एक उप-संस्करण है जो इस साल मई से महाराष्ट्र में सक्रिय है। इसी की वजह से राज्य में मामलों में वृद्धि देखी गई है।
-

पंजाबः इंसाफ ना मिलने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस
बरनालाः जिले में पुलिस से इंसाफ की मांग को लेकर पीड़िता महिला परमजीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी धौला गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस व ग्रामीण उसे नीचे उतारने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महिला ने कहा कि उसने केस दर्ज करवाया था कि मनजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी धौला व गुरमीत सिंह निवासी अतरगढ़ ने उसके बेटे कुलदीप सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले पांच लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस उन्हे काबू करें। परंतु पुलिस टालमटोल कर रही हैं।
बता दें कि थाना रुड़ेके कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि 21 जुलाई 2023 को शिकायतकर्ता परमजीत कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी धौला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि मनजीत कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी धौला व गुरमीत सिंह निवासी अतरगढ़ ने उसके बेटे कुलदीप सिंह को पुलिस में भर्ती करवाने के बदले पांच लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपितों पर 21 जुलाई 2023 को केस दर्ज करके केस की जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान आज परमजीत कौर पानी की टंकी पर चढ़ गई।
-

पंजाबः मामला JSW Steel Company के लोहे की चोरी का…
SB Transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज
लुधियानाः देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी jsw स्टील लिमिटेड की लुधियाना ब्रांच में बीते दिन लोहे की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस घटना को ढंडारी कलां में Bhushan power & steel limited के लोहे को रेलवे स्टेशन से कंपनी के गोदाम तक पहुंचाने वाले ठेकेदारो द्वारा अंजाम देने का अनुमान लगाया गया था। जिसको लेकर लुधियाना के थाना 6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस ने कंपनी के डीजीएम रमनदीप सिंह सोढी की शिकायत पर की है। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह Bhushan power & steel limited में डीजीएम के पद पर तैनात है।
कंपनी का लोहा उड़ीसा से रेलवे यार्ड के जरिए आता है। रेलवे यार्ड से फैक्ट्री तक सामान पहुंचाने का ठेका SB ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद को दिया गया है। jsw स्टील कंपनी के कर्मचारियों 6-8-2023 शनिवार को पता चला कि कंपनी का सामान ट्रक नंबर पीबी-10 एफएन- 5757 का ड्राइवर दीपक कुमार प्रतापुरा के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास उतार रहा है। इस दौरान उन्होंने रेड की तो ड्राइवर दीपक कुमार मौके फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने में ले गई। जहां ट्रक से लोहा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच कर sb transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज कर ली है।
बता दें कि इस मामले को एनकाउंटर न्यूज ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करते हुए संचालक सहित ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया। गौर हो कि पिछले कुछ समय से कंपनी के नुमाइंदो को लोहे की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान चोरी होने का शक हो रहा था। लोहे की लोडिंग का ठेका jsw स्टील ने SB ट्रांसपोर्ट को पिछले कुछ महीनो से दिया हुआ था। ट्रांसपोर्टर और उसके कारिंदे कंपनी के लोहे को ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से गाड़ियों में लोड करके कंपनी के गोदाम में अनलोड करते थे। बताया जा रहा कि JSW स्टील कंपनी के नुमाइंदे जब गोदाम में ठेकेदार द्वारा अनलोड किए गए लोहे की चेकिंग करते थे तो कुछ टन लोहा गायब पाया जाता था।