Home Himachal 50.30 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

50.30 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

0
50.30 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत शिव बाड़ी मंदिर के पास पुलिस ने एक युवक से 50.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया व आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए शिवबाड़ी मन्दिर के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के रहने वाले एक युवक की तलाशी लेने पर 50.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित की पहचान दीपक कश्यप पुत्र स्व0 हरविन्द्र सिंह निवासी 1-8 बहादुरपुर चौंक मालरोड तहसील व जिला -होशियारपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here