जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पुलिस ने झबल निवासी विशाल को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूट के लिए महलां बाइपास के पास सड़क किनारे पिस्तौल छिपा रखी थी। इसी आधार पर पुलिस विशाल को शनिवार शाम पिस्टल बरामद करने के लिए ले गई। विशाल ने बीमारी का बहाना बनाया, फिर छुपी हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली विशाल को भी लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है।In a swift operation, Amritsar Commissionerate Police dismantled a gang involved in armed snatchings, arresting key members Gurpreet S and Vishal.
A lead revealed the location of a concealed firearm, and while being escorted to recover it, Vishal feigned illness, then drew a… pic.twitter.com/rcGn7l6giT — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 9, 2024