Blog

  • पंजाब : हवालातियों ने सोशल मीडिया पर वायरल की जेल की वीडियो,  2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    पंजाब : हवालातियों ने सोशल मीडिया पर वायरल की जेल की वीडियो,  2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर: सेंट्रल जेल में बंद एक हवालाती द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। सूचना पर हरकत में आए जेल प्रशासन ने उक्त हवालाती की निशानदेही पर दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद कर दोनों को जेल एक्ट का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। सहायक जेल अधीक्षक सुखजिंदर सिंह ने बताया कि फाजिल्का निवासी हवालाती अजय जीत राम बैरक नंबर एक में बंद है, जिसने जेल के अंदर से फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। जिसकी पड़ताल उपरांत जब हवालाती अजय जीत राम से पूछताछ की गई।

    इस दौरान बताया कि उसने फिरोजपुर निवासी हवालाती लाखन के मोबाइल से जेल की पुरानी बैरक 7 में जाकर यह वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ उपरांत हवालाती लाखन से एक टच स्क्रीन नीले रंग का बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इस अपराध के लिए थाना सिटी में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए कहा गया है। थाना सिटी फिरोजपुर के ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर जेल एक्ट व दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल जेल में ही बंद हैं।

  • जालंधर : तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो 

    जालंधर : तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो 

    जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर के संविधान चौक (बीएमसी) के पास शनिवार देर रात तेज रफ़्तार इनोवा चालक ने चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और एक्सीडेंट के एक स्विफ्ट, स्कॉर्पियो, छोटा हाथी, दो इनोवा क्षतिग्रस्त हो गई।

    स्विफ्ट कार में सवार मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह संविधान चौक की तरफ जा रहे थे। वह किग होटल के पास पहुँचे तो उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार इनोवा कार पहले छोटे हाथी से टकराई। पीड़ित ने बताया कि अनियंत्रित होने के कारण गाड़ी ने एक एक कर सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में लडके और लडकियां सवार थी।  एक्सीडेंट के बाद लोगों का हाल जानने की बजाय वह कार में सवार लड़के लड़कियां भाग गई और सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

  • जालंधर : मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा

    जालंधर : मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा

    जालंधर/वरुण/हर्ष कुमारः मकदूमपुरा में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल चोरी करने आए दो युवकों में एक को लोगों पकड लिया और फिर उसकी धुनाई कर पुलिस हवाले कर दिया। लोगों ने कहा कि चोर को पकडे के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया था लेकिन पुलिस अधिकारी एक घंटे बाद पहुचे और थाने में आकर शिकायत देने के लिए कह कर चोर को अपने साथ ले गए। 

    मखदूमपुर निवासी वरुण ने बताया कि वह अपना मोटरसाइकिल खड़ा करके घर के अंदर बच्चों के साथ खेल रहा था कि उसी दौरान इस गली में हंगामा होने की आवाज़ सुनाई दी जब उसने बाहर आकर देखा मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते युवक को लोगों ने पकडा हुआ था। चोरी कर रहे युवक ने माना कि वह चोरी कर रहा था लेकिन उसे पुलिस के हवाले न किया जाए। पीड़ित वरुण ने बताया कि पुलिस के आने से पहले चोर ने मास्टर चाबी भी दिखाई, जिससे वह मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर ले जा रहा था। 

    युवक ने बोला कबाडियों खरीदते है चोरी का सामान 

    मारपीट के दौरान युवक ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद में कबाडियों को चोरी किया हुआ सामान बेच देता है और कबाडि भी चोरी किया हुआ सामान सस्ते भाव में खरीद लेते हैं। अगर पुलिस आरोपित से पूछताछ करे तो मामले की जड तक पहुचा जा सकता है और कई लंबित पडे मामलों की हल हो सकते है, जो लोग चोरी का सामान खरीदते हैं पुलिस उनकी भी गिरफतारी  दिखा सकती है।

  • रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार 12 किमी तक घसीटा, देखें वीडियो

    रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार 12 किमी तक घसीटा, देखें वीडियो

    एटाः यूपी के एटा जनपद में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऐसा कहर बरपाया की सभी हैरान हो गए। यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के गौशाला के पास रोडवेज बस ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

    एटा शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के गौशाला के पास एक तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक वाष्णेय को टक्कर मार दी। टक्कर मरने के बाद बस ड्राइवर रुका नहीं, और बाइक सवार को घसीटते हुए शहर से बाहर लगभग 12 किमी तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान कई अन्य सवार लोगों ने प्रयास किया मगर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। शहर से दूर पिलुआ थाने के पास बस को पकड़ा गया। रोडवेज बस का यह खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    फिलहाल पुलिस ने रोडवेज बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जब फजलगंज डिपो की बस ने युवक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ड्राइवर ने डर के मारे गाड़ी को और स्पीड से भगाना शूरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक बस के बोनट में फंसी है और उसकी हेडलाइट भी जल रही है। इस दौरान कई अन्य बाइक सवार लोगों ने बस को रुकवाने की कोशिह भी की लेकिन नाकाम रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ‘ਤੇ 40,000 ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਲੈ ਕੇ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ‘ਤੇ 40,000 ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਲੈ ਕੇ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਲੁਟੇਰੇ ਨੂੰ ਫੜ ਉਸ ਦੀ ਕੀਤੀ ਛਿੱਤਰਪ੍ਰੇਡ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਹੀ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ, ਹਾਲਾਤ ਇਹ ਬਣੇ ਪਏ ਹਨ ਕਿ ਲੁਟੇਰੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੈ ਹਨ। ਗੁੰਡਾ ਅਨਸਰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹ। ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਜੀਅ ਕਰਦਾ ਕਿਸੇ ਤੇ ਵੀ ਪਿਸਤੌਲ ਤਾਣ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਕੇ ਰਫੂਚੱਕਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

    ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਦੋ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਆੜਤ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਇੱਕ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਕੱਢ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਮੁਨੀਮ ਤੇ ਤਾਣ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਚਾਬੀ ਮੰਗਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਕਰੀਬ 40 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਲੁੱਟ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਹੋਈ ਲੁੱਟ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮੁਨੀਮ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਸ਼ੋਕ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੁਪਹਿਰ 3.30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਆਏ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਕੇ ਆੜਤ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਤਾਂ ਇਕ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਦਫਤਰ ‘ਚ ਬੈਠੇ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ‘ਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਤਾਣ ਦਿੱਤੀ। ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਹਾਡੇ ਕੋਲ ਜੋ ਵੀ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਦੇ ਦਿਓ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਤੈਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦੇਵਾਂਗੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ‘ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਨੂੰ ਟੇਬਲ ਦਾ ਦਰਾਜ਼ ਖੋਲ ਕੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਇਕ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਰਾਹੁਲ ਨੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਬਾਹਰ ਆ ਕੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਕੇ ਇਕ ਲੁਟੇਰੇ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਦੀ ਪਛਾਣ ਉਮਰਾਓ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸਾਈਆਂ ਵਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦਾ ਦੂਜਾ ਸਾਥੀ ਚੰਚਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤੂਤ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਿਆ, ਪੁਲਿਸ ਉਸਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • शादी की खुशियां बदली मातम में, हुई मौत

    शादी की खुशियां बदली मातम में, हुई मौत

    बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से एक बुरी खबर सामने आई है जहां पर शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब शादी से ठीक पहले दूल्हा के चचेरे बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गईं। इस मौत के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड-12 के रेहने वाले दिनेश महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम अपने साइकिल पर सवार होकर मिथिलेश सामान खरीदने के लिए चौक पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया था और मिथिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

  • सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नाबालिग से की मारपीट, 12 गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नाबालिग से की मारपीट, 12 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः ठाणे जिले के कल्याण में सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस आरोप में शनिवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फूड डिलीवरी फर्म में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले युवक को इंस्टाग्राम पर बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के बारे में कुछ पोस्ट मिली थी, जो उसे आपत्तिजनक लगी।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने पोस्ट अपलोड करने वालों से उन्हें डिलीट करने के लिए कहा तो तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कहा कि अगले दिन लोगों का एक समूह उस आउटलेट में घुस गया जहां वह काम करता था और उसे वडावली-अटाली इलाके में एक जंगल में ले गया, उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सड़क पर घुमाया। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया और 12 लोगों को गिरफ्तार कर अगली कारवाई कर रही है।

  • आज का राशिफल, 21 मई 2023

    आज का राशिफल, 21 मई 2023

    मेष: मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा।

    वृष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।

    कर्क: प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।

    सिंह: भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कन्या: शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें।

    तुला: शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।

    धनु: किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।

    मकर: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

    कुंभ: मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।

    मीन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।

  • पंजाब सहित कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, जल्द होगी बारिश

    पंजाब सहित कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत, जल्द होगी बारिश

    नई दिल्ली : इस समय पूरे देश में गर्मी का सितम चल रहा है, इसी बीच एक राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 मई तक बारिश होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में भी 2 से 3 दिनों के भीतर भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार 23 मई से पश्चिमी हिमालय रेंज में पश्चिमी विक्षोभ होने की आशंका है जिसके कारण कुछ दिनों में दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी, पंजाब, राजस्थान, और मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने 22 मई से 26 मई के दौरान यूपी के विभिन्न जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के भी आसार जताए हैं। 

  • 20 साल पुराने केस में 7 नेताओं को मिली सजा 

    20 साल पुराने केस में 7 नेताओं को मिली सजा 

    बस्तीः यूपी के बस्ती जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 20 साल बाद आखिरकार 7 माननीयों को सजा का ऐलान किया है। 2003 के एमएलसी चुनाव में विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मारपीट और कुछ वैलेट पेपर को लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रयंबक नाथ पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, कंचन सिंह, अशोक सिंह और पूर्व विधायक स्वर्गीय कमाल यूसुफ मालिक के बेटे इरफान मालिक को तीन-तीन साल की सजा और दो-दो हजार जुर्माना लगाया गया है।

    इस घटना को लेकर सरकारी वकील देवानंद सिंह ने बताया की 2003 में एमएलसी चुनाव की काउंटिंग में हंगामा करने, प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ पाई करने के मामले में सुनवाई चल रही थी, सरकारी अधिकारियों की गवाही और साक्ष्य से अभियुक्तों का दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने तीन साल की सजा का ऐलान किया है, यानी अब इन सबका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया है।