Blog

  • बड़ी खबरः बारिश के बाद हिमाचल में 2 बार लगे लगे भूकंप के झटके, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः बारिश के बाद हिमाचल में 2 बार लगे लगे भूकंप के झटके, देखें वीडियो

    लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बुधवार देर रात 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार रात 9 बजकर 30 मिनट पर 2 से 3 झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई। इसे महसूस करने के बाद कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

    वहीं दूसरी बार रात 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप से दोबारा लाहौल स्पीति की धरती कांप गई। इसकी तीव्रता पहले भूकंप से कम 3.1 आंकी गई। भूकंप के झटके जमीन के भीतर 10 किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बार-बार भूकंप आने से लोग डरे और सहमे हुए हैं, क्योंकि भारी बारिश से आई आपदा जिले में पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल के साथ-साथ जम्मू के कुछ भागों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

  • पंजाबः लोगों का हाल जानने पहुंचे आप विधायक का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः लोगों का हाल जानने पहुंचे आप विधायक का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा से आप विधायक देव मान बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए हलका समाना में पहुंचे। जहां आप विधायक के आने पर जनता में भारी रोष पाया गया। इस दौरान लोगों ने आप विधायक के खिलाफ नारे लगाकर सख्ती से विरोध किया। हंगामा ज्यादा होने पर आप विधायक के सुरक्षा कर्मी उन्हें हो रहे विरोध के बीच से लेकर निकल गए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जनता द्वारा आप विधायक का विरोध किया गया।

    जिसके बाद उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें गाड़ी में बिठाकर वापिस ले गए। बता दें कि बीते दिन हुई बारिश से पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। इस दौरान कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं पटियाला की बात करें तो वहां के हालात भी कुछ ऐसे ही है। हालांकि पंजाब सरकार इस घटना को लेकर हर संभव प्रयास करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई जगह पर लोगों द्वारा सरकारी कर्मियों का विरोध भी किया जा रहा है तो कई जगह पर लोगों द्वारा सरकारी कर्मियों के कामों की सहारना भी की जा रही है। 

  • पंजाब: आर्मी ने रेस्कयू कर पानी से 2 व्यक्तियों को बाहर निकाला, देखें वीडियो 

    पंजाब: आर्मी ने रेस्कयू कर पानी से 2 व्यक्तियों को बाहर निकाला, देखें वीडियो 

    पटियाला : पंजाब में चल रहे बाढ़ के संकट के बीच एक बड़ी खबर पटियाला से आ रही है। बताया जा रहा है कि पटियाला के मलकान रुड़की व रौड जागीर गांव में पानी में फंसे 2 युवकों को रैस्कयू किया गया है। जैसे ही इन दोनों युवकों के फंसे होने की सूचना मिली तो पटियाला प्रशासन व आर्मी टीमों ने रैसक्यू आप्रेशन चलाया गया। दोनों युवक पानी से चारों तरफ से घिरे हुए थे, जिन्हें आर्मी व पटियाला प्रशासन द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया है। बता दें कि पंजाब के अन्य जिलों के साथ-साथ पटियाला में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पटियाला में आर्मी ने मोर्चा संभाला हुआ है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। 

  • पंजाबः लापता PRTC बस के अवशेष सहित ड्राइवर की मिली लाश, सतलुज नदी पर बना पुल बहा, देखें वीडियो

    पंजाबः लापता PRTC बस के अवशेष सहित ड्राइवर की मिली लाश, सतलुज नदी पर बना पुल बहा, देखें वीडियो

    लुधियानाः भाखड़ा ब्यास बांध प्रबंधन की तरफ से अगले तीन दिनों तक पानी ना छोड़ने के फैसले के बाद राज्य में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन रात के समय भी जारी रहा। बाढ़ के कारण 14 जिलों के 1058 गांव प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा रोपड़ जिले में हालात खराब हैं। वहीं चंडीगढ़ से मनाली गई PRTC की बस के अवशेष ब्यास से मिल गए हैं। बस में ड्राइवर की लाश भी मिली है, लेकिन बस का कंडक्टर लापता है। इसके साथ ही फिरोजपुर में सतलुज नदी पर बना हजारे वाला पुल बह गया है।

    जिसके चलते दो दर्जन के करीब गांव प्रभावित हुए हैं। फिरोजपुर में हालात बिगढ़ते जा रहे हैं, इस समय यहां 60 के करीब गांव पानी में ढूब चुके हैं। पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नू रुकनेवाला गांव में सेना के जवानों के साथ आसपास की बस्तियों में फंसे लोगों को पानी और राशन देकर लौट रहे थे, तभी नाव समेत पानी में डूब गए। सेना के जवानों ने कड़ी मेहनत से उन्हें बचा लिया और वापस नाव में डाल सुरक्षित जगह ले आए।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे पंजाब में रुक-रुक कर बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार में कमी आ सकती है, लेकिन इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच कुछ ऐसे चेहरे सामने आए हैं, जो किसी हीरो से कम नहीं है। NDRF, SDRF, आर्मी, BSF को तो सभी उनके काम के लिए सलाम कर रहे हैं, लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं, जो इस आपदा में लोगों को बचाना अपना फर्ज समझ रहे हैं।

  • आज का राशिफल, 13 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 13 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 13 जुलाई 2023

    वृष: धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।
    मिथुन: व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति से दूर रहें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएँगे।
    कर्क: लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। काम के प्रति लापरवाही न करें।
    कन्या: मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। समय का सदुपयोग होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
    तुला: व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
    वृश्चिक: अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी।
    मकर: मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।
    कुंभ: धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी।
    मीन: व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें।
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराकर सोमभद्रा नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था: भाजपा

    पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराकर सोमभद्रा नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था: भाजपा

    उप मुख्यमंत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ में
    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, हरोली के अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गगरेट के अध्यक्ष सतपाल सिंह और कुटलैहड़ के अध्यक्ष  चरनजीत शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने सोमभद्रा नदी में आई बाढ़ के बावजूद दोनों किनारों पर बसे लोगों के सुरक्षित रहने का श्रेय पूर्व भाजपा सरकारों द्वारा करवाए गए नदी के चैनेलाइजेशन को दिया है। उन्होंने कहां की वर्ष 1988 में इसी नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते जिला में क्या त्रासदी झेली है, यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल ने एक ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह तबाही की नदी कही जाने वाली सोमभद्रा को जिला की लाइफलाइन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब 1400 करोड़ से ज्यादा बजट उपलब्ध कराकर इस नदी का तटीकरण सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि कई सालों के बाद यह पहली बरसात देखने को मिली है जब जिला मुख्यालय में जलभराव की समस्या पूरी तरह से गायब रही। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रयासों से करीब 22 करोड़ से ज्यादा की योजना को मूर्त रूप देकर शहर और शहर वासियों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बिना कुछ किए हमेशा की तरह श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। लेकिन पांचवी बार विधायक बनने के बावजूद वह आज तक अपने विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय हरोली में रैंप की जगह एक पुल का निर्माण नहीं करवा सके और उसी जगह से एक गाड़ी को पानी में बहते हुए सभी लोगों ने देखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का आज भी कई ऐसे नाले हैं जिनकी बरसात से पहले रसूखदार लोगों के प्रभाव के कारण सफाई ही नहीं हो सकी और यही नाले अब भारी बारिश के बीच लोगों की आफत का कारण बन चुके हैं।
  • कल्याण अधिकारी ने किया वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट का उद्घाटन

    कल्याण अधिकारी ने किया वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट का उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: चडतगढ़ में निर्माणाधीन वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लगवाई जा रही लिफ्ट का उद्घाटन आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी  द्वारा किया गया। इस समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्यों को संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि हमें इस आश्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है। जिसके लिए सभी वरिष्ठ नागरिकों व ग्राम वासियों की मदद की जरूरत है। उन्होंने आश्रम के सभी सदस्यों व संबंधित अधिकारियों को इस आश्रम में चल रहे कार्यों की गति बढ़ाने तथा निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।
    समारोह में उपस्थित नागरिकों व अन्य गणमान्य सदस्य समस्याओं का समाधान हेतु आश्वासन देते हुए कहा कि अधिकारियों से बात करेंगे। समारोह के समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र चडतगढ क््के प्रधान श्री सुरेश एरी व सदस्यों ने श्रीमती अनीता शर्मा जिला कल्याण अधिकारी ऊना का तथा इस कार्यक्रम में पधारने व सहयोग प्रदान करने का धन्यवाद किया।
  • ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने 42वां स्थापना दिवस मनाया

    ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने 42वां स्थापना दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा पीएनबी आर सेटी चन्द्रलोक कलोनी के परिसर में 42वां स्थापना दिवस मनाया। जिसमें विशेष रूप  से पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक दिनेश परमार, मत्स्य पालन विभाग के निदेशक विवेक शर्मा, लीड बैंक मैनेज़र गुरचरण भट्टी  ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला प्रबंधक सबरीना  राजवंशी ने की। जिला के विभिन्न बैंक द्वारा किसानों को क़ृषि लोन स्वीकृत पत्र बाँटे गए।  नाबार्ड के जिला प्रबंधक सवरीना द्वारा नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।
    उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कम ब्याज पर कृषि कार्ड योजना के तहत ही ऋण लें जिसका ब्याज बहुत ही कम है।उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि 12 जुलाई 1982 को नाबार्ड की स्थापना हुई थी नाबार्ड पुरी तरह ग्रामीण विकास के लिए कार्य करता है उन्होने नावार्ड की चल रही विभिन्न लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर पीएनबी आर  सेटी के निदेशक  संदीप ठाकुर, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया से सहायक प्रबंधक अजय कुमार,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक बलराम महे, अध्यक्ष नबीन कुमार, फील्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, मनोज कंवर, आकाश भारद्वाज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • हरोली पुलिस ने भङियारा में स्थानीय व्यक्ति से पकड़ा 5.72 ग्राम चिट्टा

    हरोली पुलिस ने भङियारा में स्थानीय व्यक्ति से पकड़ा 5.72 ग्राम चिट्टा

    बीते 6 महीने में हरोली पुलिस ने नशे के आरोप में 30 मामले पकड़े
    ऊना/ सुशील पंडित:  पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टोलरेंस पर कार्यवाही की जा रही है।
    इसी कड़ी में पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम , यातायात चैकिंग व गश्त हेतू गांव भडियारा  में मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। जिस पर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित व्यक्ति की पहचान विकास कुमार(39) निवासी जलग्रां टव्वा जिला ऊना के रूप में हुई है।
    आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
     
  • फल वितरण कर मनाया एबीवीपी इकाई ऊना ने 75वां स्थापना दिवस

    फल वितरण कर मनाया एबीवीपी इकाई ऊना ने 75वां स्थापना दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित राष्ट्र हित एवं छात्र हित में काम करती आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष 9 जुलाई को अपने 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा पूर्ण की है। इस यात्रा में विद्यार्थी परिषद हर वर्ग को साथ लेकर चली है। आज इसी 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा फल वितरण करके मनाया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर फल वितरण किया। 
    पिछले बर्ष ही विद्यार्थी परिषद ने 75वें बर्ष में प्रवेश करते ही 75 बर्ष के यात्रा पर ध्येय यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन किया था। इसके माध्यम से आप विद्यार्थी परिषद के कार्यों गतिविधियों और मूल ध्येय के बारे में जान सकेगे। 
    वहीं बारिश के कारण उत्पन हुए संकट की घड़ी में भी विद्यार्थी परिषद सहायता के लिए तत्पर रही एवं जो छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं ले पाए थे वो 15 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते है और किसी भी सहायता के लिए सोशल मीडिया आदि माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।