Blog

  • बड़ी ख़बरः आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, तलाशी अभियान जारी

    बड़ी ख़बरः आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, तलाशी अभियान जारी

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के बाद पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद लापता पायलटों की तलाश की जा रहा है।

    क्रैश को लेकर गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशन सॉर्टी उड़ान भर रहे एक चीता हेलीकॉप्टर का वीरवार सुबह 09:15 एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा है कि हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी गई है।

    बता दें कि मार्च 2022 में जम्मू-कश्मीर में भी चीता का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी जबकि एक को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया गया था। यह हदास उस समय हुआ था हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से नियंत्रण खो दिया।

  • बड़ी ख़बरः स्कूली छात्राओं को जहर देने के संदेह में 110 लोग गिरफ्तार

    बड़ी ख़बरः स्कूली छात्राओं को जहर देने के संदेह में 110 लोग गिरफ्तार

    दुबईः ईरान की पुलिस ने कहा कि देशभर के स्कूलों में कथित तौर पर हजारों लड़कियों को जहर दिए जाने के मामले में 110 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता जनरल सईद मुंतजिर अल मेहदी ने ईरानी मीडिया में बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने बम लगे हजारों खिलौने जब्त किए हैं, जिससे पता चलता है कि कुछ हमले शरारत के चलते किए गए होंगे। स्थानीय मीडिया में आईं खबरों और अधिकार समूहों के अनुसार, सैकड़ों छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं।

    ईरानी अधिकारियों ने हाल के सप्ताह में इन घटनाओं को स्वीकार किया था लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं दी थी कि इन घटनाओं के पीछे कौन हो सकता है या इसमें किसी तरह के रसायन का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकारियों ने बताया कि नवंबर के बाद से ईरान के 30 में से 21 प्रांत में 50 से अधिक विद्यालयों में ऐसे हमले हुए। पिछले साल सितंबर में देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन होने के बाद ईरान ने स्वतंत्र मीडिया पर पाबंदियां लगा दीं और बड़ी संख्या में पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। छात्राओं को जहर देने की घटनाओं को कवर कर रहे पत्रकारों, संवाददाताओं पर भी गाज गिरी। जो कुछ हो रहा है उसके बारे में अधिकारी भी बहुत ही कम जानकारी देते हैं।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः SHO को 5 साल और पूर्व इंस्पेक्टर को 3 साल की कैद, जाने मामला

    पंजाब से बड़ी ख़बरः SHO को 5 साल और पूर्व इंस्पेक्टर को 3 साल की कैद, जाने मामला

    एसएएस नगरः  बैंक कर्मचारी कुलदीप सिंह को अगवा करने के मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। 1992 में बैंक कर्मचारी कुलदीप सिंह अगवा करने के मामले में आज सीबीआई कोर्ट ने थानेदार झिरमिल सिंह को 5 साल और पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह को दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने के दोष में 3 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि 1 जून 1992 को एक सिख युवक (बैंक कर्मचारी) कुलदीप सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले में उस समय नामजद तत्कालीन एसएचओ गुरदेव सिंह की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पीड़ित परिवार के वकील सरबजीत सिंह व पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि 1 जून 1992 को निवासी कुलदीप सिंह कोटली सरूखा (तरणतारन) को किसे जानकार के घर से उठाकर बाद में झूठा पुलिस मुकाबला दिखाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस केस की सुनवाई मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है। जहां आज कोर्ट ने पूर्व इंस्पेक्टर और गनमैन को दोषी करार दिया है। लंबी जद्दोजहद के बाद पीड़ितों को न्याय मिला है।

  • पत्नी को गाने सुनना पड़ा महंगा! पति ने सिर पर मारा सिलंडर, हुई मौत

    पत्नी को गाने सुनना पड़ा महंगा! पति ने सिर पर मारा सिलंडर, हुई मौत

    राजस्थान : उदयपुर शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पत्नी के गाने सुनने से भड़के पति ने आपनी पत्नी के सिर में सिलेंडर मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। यह घटना उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में की है, बताया जा जा रहा है कि पत्नी के कमरे में लेटकर मोबाइल पर गाना सुनने से पति इतना नाराज हुआ कि उसने सिलेंडर उठाकर सिर पर मार दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    वारदात को अंजाम देने के बाद 18 घंटे तक पति अपनी पत्नी के पास ही लेटा रहा। जब बाहर बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद यह सारा मामला सामने आया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पति ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस के सामने इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।

    थानाधिकारी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का रहने वाला आरोपी पति एक माह पहले ही सोनू सुथार से नाता शादी की थी। बाबूलाल सुथारी का काम करता था और सविना थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। आगे उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने थाने पर सूचना दी कि बाबूलाल और उसकी पत्नी कल शाम से घर के अंदर है और सुबह बाहर नहीं निकले। घर के अंदर से काफी बदबू भी आ रही है। पुलिस पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में काफी खून था। महिला का सिर फटा था और उसका पति अचेत पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पति को उठाया और हॉस्पिटल भेजा। वहीं, महिला के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया। दरअसल, पत्नी की हत्या का बाद इस शख्स ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसने अपना गला कटर से काट लिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः अब थाने भी नहीं रहे सुरक्षित, सामान लेकर चोर हुए फरार

    पंजाबः अब थाने भी नहीं रहे सुरक्षित, सामान लेकर चोर हुए फरार

    मोहालीः पंजाब में आपराधिक वारदाते लगातार बढ़ रही है। अब हालात यह हो गए है कि चोर थानों को भी निशाना बना रहे है। ताजा मामला खरड़ सिटी थाने से सामने आया है। जहां चोर पुलिसकर्मी का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और लैपटॉप चुरा फरार हो गए। मामले संबंधी शिकायत देते एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका के सिलसिले में गए थे। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह ने लैपटॉप बैग को थाने में बनी अलमारी के अंदर रखा हुआ था।

    इसके बारे में उसने उन्हें जानकारी भी दी थी। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि सुनवाई के बाद जब वह थाने में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे का दरवाजा थोड़ा टूटा हुआ था। वहीं उनका लैपटॉप गायब था। अलमारी भी टूटी हुई थी। पुलिसकर्मी ने अपने सीनियर्स को इस बारे में जानकारी दी और इसके बाद आस-पास लगे फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में सामने आया कि रात 2.30 बजे दो अज्ञात युवक पुलिसकर्मी के कमरे में दाखिल हुए। पुलिस ने टूटे दरवाजे को ठीक करवा दिया है। बता दें कि मामले में शिकायतकर्ता एएसआई जांचकर्ता अफसर भी हैं। 

  • दीप कॉम्प्लेक्स को लेकर MP किरण खेर का आया विवादित बयान, वीडियो वायरल

    दीप कॉम्प्लेक्स को लेकर MP किरण खेर का आया विवादित बयान, वीडियो वायरल

    चंड़ीगढ़ः अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली शहर की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि, ‘दीप कॉम्प्लेक्स (चंडीगढ़) में एक भी बंदा मेरे को वोट न दे तो लानत है। जाकर छित्तर फेरने चाहिए उनको।’ दरअसल बीते बुधवार खेर राम दरबार कॉलोनी में एक कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करने गई थी।

    खेर ने हल्लोमाजरा में एक सड़क बनाने को लेकर वोट को लेकर टिप्पणी की थी। खेर बोली की जब एनपी शर्मा चंडगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर नहीं थे तो उन्होंने दीप कॉम्प्लेक्स, हल्लोमाजरा के लिए एमपी फंड से 1 करोड़ रुपए की सड़क बनवाई थी। वहां पानी भर जाता था। ‘

    जिसके बाद खेर ने यह विवादित टिप्पणी की। खेर के साथ शहर के मेयर अनूप गुप्ता और कमिश्नर अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थी। मंच पर सभी उपस्थिति हस्तियां खेर की इस बात पर हंस पड़ी। वहीं आगे कहा, ‘काम तो मैं करवा दूंगी , काम के बदले मुझे क्या दोगे? खेर की इस प्रकार टिप्पणी का आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद और कुछ अन्यों के विरोध करने पर वह बोली की कल भाजपा दफ्तर आकर पार्टी जॉइन कर लेना। खेर की बात का जवाब देने लगी आप पार्षद प्रेम लता को भी खेर ने नीचे बैठा दिया।

  • बड़ी खबरः मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    बड़ी खबरः मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सरकार की ‘फीडबैक यूनिट’ में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। जासूसी मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, फीडबैक यूनिट केस में सिसोदिया समेत 6 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर हुआ है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था।

    सिसोदिया के अलावा जिन 5 अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें तत्कालीन विजिलेंस सेक्रेटरी सुकेश कुमार जैन, रिटायर्ड डीआईजी, सीआईएसएफ एंड स्पेशल एडवाइजर टू सीएम एंड जॉइंट डायरेक्टर फीडबैक यूनिट, रिटायर्ड जॉइंट डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप कुमार पुंज (डिप्टी डायरेक्टर FBU), रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट CISF  सतीश खेत्रपाल (फीड बैक अफसर), गोपाल मोहन (दिल्ली सीएम के एडवाइजर) और एक अन्य नाम शामिल हैं।

  • श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर में 2 की मौत, दर्जनों घायल

    श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर में 2 की मौत, दर्जनों घायल

    धारः जिले के नालछा थाना अंतर्गत ग्राम बगड़ी के पास तलवाड़ा में सुबह करीब 3:30 बजे भीषण सड़क हादसे में पावागढ़ स्थित माता मन्दिर से दर्शन कर महाराष्ट्र के अमरावती जिले की ओर लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वही करीब 17 श्रद्धालुओं के घायल होना बताया जा रहे हैं। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले 20 से 25 महिला पुरुष श्रद्धालु गुजरात के पावागढ़ स्थित माता मंदिर से दर्शन पूजन पश्चात वापस पिकअप से महाराष्ट्र की ओर लौट रहे थे।

    इस दौरान अल सुबह करीब 4 बजे के आसपास नालछा थाना के धार धामनोद रोड स्थित तलवाड़ा में सामने से आ रहे आयशर वाहन से सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन कई हिस्सों में बिखर गया। इस दौरान हादसे में पिकअप सवार श्रद्धालु सुनील एवं ड्राइवर जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 17 से अधिक श्रद्धालू घायल हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों एवं नालछा पुलिस द्वारा धार जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है, वहीं नालछा थाना पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। इधर घटना के बाद सुबह जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारु किया गया।

  • पंजाबः 31 सेकेंड में होटल के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंजाबः 31 सेकेंड में होटल के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात गोल्डन टेंपल के पास बने होटल से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर चुपके से आकर पहले बाइक पर बैठ गया। 1 मिनट बाद जब देखा कि उसे कोई नहीं देख रहा, तो उसने बड़ी होशियारी से चोरी की चाबी लगा उसे खोलना शुरू कर दिया। चोर ने मात्र 31 सेकेंड में लॉक को खोल दिया और बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया।

    वहीं घटना की सूचना बाइक के मालिक ने पुलिस को दे दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह गोल्डन टेंपल में दर्शनों के लिए एक होटल में आकर रुका था। रात के समय उसने अपना बाइक होटल के बाहर ही पार्क कर लिया, लेकिन जब देर रात वह दोबारा होटल से बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुका था। वहीं पास लगे सीसीटीवी में देखा कि सिल्वर रंग का स्प्लेंडर बाइक पर चोर कुछ समय के लिए बैठा और चंद सैकेंड में चुराकर साथ ले गया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस रिकॉर्ड या जांच के बाद चोर को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • भारतीय रेलवे का खास तोहफा! राम भक्तों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

    भारतीय रेलवे का खास तोहफा! राम भक्तों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

    नई दिल्‍ली : भारतीय रेलवे लोगों को भगवान श्रीराम से जुड़े स्‍थलों के दर्शन कराने के लिए एक और श्री रामायण यात्रा एसी डीलक्‍स ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन 7 अप्रैल को दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से रवाना होगी। इससे पूर्व 25 भारत गौरव ट्रेन चल चुकी हैं। ट्रेनों के बेहतर रिस्‍पांस को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार ट्रेन चला रहा है।

    भारतीय रेलवे के अनुसार डीलक्‍स ट्रेन में दो तरह के कोच होंगे, पहला फर्स्‍ट एसी और दूसरा सेकेंड एसी। दोनों का किराया अलग अलग होगा। यह ट्रेन इतनी लग्‍जरी होगी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेन में केवल 156 यात्री ही सफर करेंगे। ट्रेन का पूरा सफर 17 रात और 18 दिन का होगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन के तहत देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्‍ठ भारत को बढ़ावा दे रहा है।

    इन धार्मिक स्‍थानों के होंगे दर्शन

    रेलवे मंत्रालय के अनुसार श्रीरामायण यात्रा ट्रेन अयोध्‍या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्‍पी, रामेश्‍वरम, भद्रांचल और नागपुर होते हुए वापस दिल्‍ली आएगी. इस तरह  भगवान राम से संबंधित स्‍थानों के दर्शन यात्री कर सकेंगे।

    श्री रामायण यात्रा ट्रेन में सवार होने और उतरने के कई विकल्‍प होंगे। यानी यात्री अपनी सुविधा अनुसार करीबी स्टेशन से सवार हो सकता है और उतर सकता है। इसमें दिल्‍ली के अलावा गजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्‍टेशनों शामिल हैं।