Blog

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू देर रात करीब डेढ़ बजे जगराओं के आखरी गांव बहादुरके में पहुंचे। बिट्‌टू को कई दिनों से सूचना थी कि गांव बहादुरके में रात को अवैध माइनिंग हो रही है। देर रात बिट्‌टू ने मौके पर पहुंच माइनिंग वाली जगह देखी। बिट्‌टू ने कहा कि इस जगह पर आ कर मैं खुद हैरान हूं कि इतने बड़े स्तर पर रेत का यहां काला कारोबार हो रहा है।

    ये माइनिंग सतलुज नदी में हो रही है। बिट्‌टू ने कहा कि मौका देखने पर पता चल रहा है कि लोकल ट्रॉलियां आदि खूब यहां से भर कर चल रही हैं। पंजाब सरकार आंखें बंद करके बैठी है। बिट्‌टू ने कहा कि अवैध माइनिंग करने वाले लोगों को पहले ही संदेह हो गया था कि हमारी गाड़ियां आ रही हैं। इन लोगों ने रास्ता बंद करने के लिए मिट्‌टी के बड़े-बड़े ढेर रास्ते में लगा दिए ताकि उनका पीछा हम कर न सकें।

    बिट्‌टू ने कहा कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस यहां जरूर आकर मौका देखें। अगर आप की सरकार बदलाव की बात करती है तो जरूर एक बार मंत्री यहां रात के समय आकर चेकिंग करे कि किस तरह यहां अवैध माइनिंग हो रही है। आधी रात रेत की ट्रॉलियां भरने के अनुमति कौन दे रहा है। बिट्‌टू ने कहा कि ये अवैध माइनिंग किसकी शह पर हो रही ये जांच का विषय है। इस बारे वह प्रशासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि वह मौके पर भी पकड़ कर कैमरे के आगे ट्रॉली वालों को कर सकते हैं, लेकिन वह किसी का बुरा नहीं करेंगे। प्रशासन को जागने की जरूरत है।

  • पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    अमृतसर: हिंदू नेता के कत्ल के 3 दिन के बाद फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात युवक बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर तीन गोलियां चला फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अज्ञात युवकों की पहचान हो सके। घटना सोमवार रात की छेहर्टा के अंतर्गत आती डॉ. हेतराम कॉलोनी की घटना है।

    बलकार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापस आए तो पड़ोसियों ने फायरिंग की जानकारी दी। बलकार सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने बताया कि वह अंदर काम कर रही थी। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी फायरिंग करके जा चुके थे। इस दौरान दौरान पुलिस का तीन खोल घर के बाहर से मिले हैं, जिनमें से एक फायर घर के दरवाजे पर भी किया गया।

    बलकार सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उन्हें भी समझ नहीं आ रही कि उनके घर पर हमला करने वाले आरोपी कौन हैं। छेहर्टा थाने के एसएचओ ने जानकारी दी कि उन्हें 112 से गोली चलने की जानकारी मिली थी। हरप्रीत सिंह नामक पड़ोसी ने फोन कर गोलियां चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो यहां से तीन खोल बरामद हुए। दो हवाई फायर किए गए, एक गोली घर के गेट पर मारी गई। परिवार को गोलियां चलाने वाले की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी मिल सके।

  • जालंधरः NIT में छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस को कमरे से मिली डायरी 

    जालंधरः NIT में छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस को कमरे से मिली डायरी 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : एनआईटी में बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ रहे वाराणसी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे से एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि ‘मैं अपनी मजबूरियों के चलते आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।’  छात्र के सुसाइड करने से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी सदमे और तनाव में हैं। यूपी के वाराणसी के सीतोपुर की जादू मंडी निवासी पंकज केसरी पुत्र दुर्गा केसरी यहां एनआईटी में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। सोमवार को उसने हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। देर रात छात्र के परिजन भी वाराणसी से पहुंच गए। उन्होंने बेटे का कमरा खुलवाकर देखा। मृतक के पिता दुर्गा केसरी ने कहा कि वह हैरान हैं कि पंकज ने खुदकुशी क्यों कर ली ? उन्होंने बताया कि पंकज काफी हंसमुख था और योगा एक्सपर्ट भी था। कॉलेज प्रंबधकों का कहना है कि पंकज पढ़ाई में अव्वल था। स्वभाव का भी अच्छा था। आर्थिक स्थिति भी अच्छी थी। आत्महत्या का कारण किसी को समझ नहीं आया।

    मकसूदां पुलिस ने छात्र के सहपाठियों के बयान भी कमलबद्ध किए हैं, जिसमें उनका कहना है कि पंकज केसरी बिल्कुल ठीक ठाक था। अचानक से क्या हुआ, वह भी अंजान हैं। डीएसपी सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि छात्र की डायरी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सामान समेत कमरे को कॉलेज प्रबंधन ने सील कर दिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। देर रात मृतक छात्र के परिजन एनआईटी हॉस्टल पहुंचे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

    दुर्गा प्रसाद केसरी ने बताया कि उन्हें हॉस्टल की ओर सूचना दी गई थी कि उनके बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन जब वह जालंधर आए तो पता चला बेटे ने आत्महत्या कर ली है। वहीं हॉस्टल की ओर बेटे से मौके बरामद हुआ सुसाइड दिया तो उसे देख पिता ने बताया कि यह मेरे बेटे की लिखाई नहीं है और ना वह ऐसा कोई कदम उठा सकता है। पिता ने बताया कि बेटे को मानसिक परेशानी नहीं थी और ना ही कोई मजबूरी थी जिसके कारण वह आत्महत्या कर सके। पिता ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें शक है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि किसी ने उसकी हत्या की है।

  • पंजाब: बस स्टैंड पर युवकों ने ताबड़तोड़ चलाई युवक पर गोलियां

    पंजाब: बस स्टैंड पर युवकों ने ताबड़तोड़ चलाई युवक पर गोलियां

    लुधियाना: कस्बा समराला के गांव बालियो में देर रात कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। समराला निवासी ने अपने दो साथियों के साथ सोमवार कस्बे के स्थानीय बस स्टैंड पर अपने प्रतिद्वंद्वी के शरीर में करीब छह गोलियां मारी। घटना के बाद समराला में दहशत फैल गई। घायल व्यक्ति की पहचान दिनेश भारद्वाज उर्फ ब्राह्मण के रूप में हुई है। दिनेश को घायल अवस्था में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (CMCH) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

    देर रात डॉक्टरों ने बताया कि चार गोलियां उसके पेट में लगी, जबकि दो गोलियां उसके पैर और हाथ में लगीं हैं। पुलिस के मुताबिक दिनेश की समराला निवासी सिम्मी से रंजिश थी। वे कई बार झड़प में शामिल हो चुके थे और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा चुका था। सोमवार जब आरोपी अपने दो साथियों के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा तो दिनेश बस स्टैंड पर मौजूद था। आरोपी ने उसे निशाना बनाकर 6 गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। थाना समराला के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भिंडर सिंह ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है,जल्द हीआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब: सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी आग, 2 झुलसे 

    पंजाब: सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी आग, 2 झुलसे 

    फाजिल्का: टीचर क्लोनी में देर रात एक घर में सिलेंडर से लीक हुई गैस फैलने से आग लग गई। जिसमें परिवार के दो मेंबर बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें राहुल नामक लड़के को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और दूसरी घायल महिला का फाजिल्का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घर में तीन दिन पहले शादी समारोह था जिसके चलते घर में काफी सिलेंडर पड़े थे जिनमें से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया और यह हादसा हो गया। इस हादसे में घर के दरवाजे खिड़कियां बुरी तरह से टूट गई और कीमती कपड़ों को आग भी लग गई।

  • आज का राशिफल, 8 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 8 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आप अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके ख्याति चारों ओर फैलेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जो लोग किसी व्यापार को करने का सोच रहे हैं,तो उन्हें उसमें आगे बढ़ना होगा,वरना वह सोचते ही रह जाएंगे। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,जो आपकी धन संबंधित समस्याओं को समाप्त करेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था व विश्वास रखेंगे,जिसमें आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके किसी मित्र से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बातचीत बहुत ही सावधानी से करनी होगी। आपको स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में चुप रहना होगा,नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अक्समात छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए मिल सकता है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को भी कुछ दिन और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढे़ंगे,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना होगा,नहीं तो आप उनकी परवाह ही करते रह जाएंगे। व्यापार में आप लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण खुश रहेंगे और इधर उधर के लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे और घर परिवार में आप सबको एक साथ जोड़ कर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नीति व नियम है जिनको आपको तोड़ना नहीं है। संतान आपसे अपनी किसी फरमाइश को पूरा करा सकती है। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी में अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करेंगे और इससे अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। यदि उनमें आपने ढील बरती तो आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ अन्य लोगों को भी शामिल कर सकते हैं,जिससे आपके सभी काम समय से और आसानी से पूरे हो पाएंगे। आपको लेन-देन के मामले में किसी भी बात को स्पष्ट रखना होगा,नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती है।

    धनु राशिफल। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,नहीं तो वह इधर-उधर के कामों में ही रह जाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को हाथ में तो लेंगे,लेकिन इससे आप किसी को भी समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे,इसलिए अपने आवश्यक कार्य को प्राथमिकता दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपको किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था,तो वह भी सुलझ सकता है,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें,नहीं तो आप किसी को कोई अच्छी बात भी बोलेंगे,तो वह भी उन्हें बुरी लग सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप संतान की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी काम को बेहतर बनाने के लिए पूरा दिन लगा देंगे,जिसके बाद आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे सकेंगे। आप आलस्य को छोड़कर आगे बढ़े,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज लोग आपकी बातों से आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके अपने परिवार के लोगों से रिश्ते भी मधुर रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाए रखें,तभी रिश्ता अच्छे से चल पाएगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। नव विवाहित लोगों के जीवन में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके अंदर आपसी प्रेम बना रहेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप घर के रखरखाव आदि के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आपको काफी धन व्यय करना होगा। आप किसी व्यक्ति से आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

  • 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए : सत्ती 

    5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए : सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र के भड़ोलियाँ कलां से अपनी नुक्कड़ सभाओं के सफर की शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने बारसड़ा, अबादा बराना, बडैहर, अपर देहलां, लोअर देहलां, रक्कड़ कॉलोनी के फेस 4, मैहतपुर, भटोली, रक्कड़ कॉलोनी और नगर परिषद ऊना के वार्ड 4 में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पिछले 5 साल से कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद जनता के हितों की आवाज उठाने की बजाय माफिया की आवाज़ को उठाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ अपना विधायक चुना था वह तमाम उम्मीदें मिट्टी में मिला दी गई। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बीते 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य हुए हैं यह केवल और केवल मात्र भाजपा सरकार के रहते ही संभव हो पाया है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस डबल इंजन सरकार को फेल बता रहे हैं इसी डबल इंजन ने विधानसभा क्षेत्र में करीब 2000 करोड़ से भी ज्यादा की विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा और जनता को समर्पित भी किया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो केवल मात्र अपने ही अस्तित्व की लड़ाई में व्यस्त हैं उन्हें जनता की कभी परवाह ही नहीं रही। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार एक चुनाव किसी को फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन अब जनता 5 नहीं बल्कि 10 वर्ष का हिसाब मांग रही है और कांग्रेस के नेता वह हिसाब देने से भागते और बचते नजर आते हैं। उन्होंने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता का आभार जताया। सतपाल सिंह सत्ती ने नुक्कड़ सभा में लोगों से आह्वान किया कि 12 नवंबर को अपना एक-एक कीमती वोट विकास को आगे बढ़ाने के नाम पर डालें।
  • बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    बड़ा झटकाः कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का दिया आदेश

    नई दिल्लीः बेंगलुरु की एक अदालत ने म्यूजिक कॉपीराइट मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस और उसके आंदोलन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश एमआरटी म्यूजिक द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदेश देते हुए अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया पेश किए गए सबूतों के बाद भी अगर साउंड रिकॉर्ड के कथित अवैध उपयोग को प्रोत्साहित किया गया, तो वादी को नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे बड़े पैमाने पर कॉपीराइट उल्लंघन को बढ़ावा मिलेगा।

    जाने क्या है मामला?

    दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कई वीडियोज बनाए गए। इनमें कांग्रेस ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई।

    म्यूजिक लेबल की ओर से किया गया दावा

    म्यूजिक लेबल की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो मार्केटिंग वीडियोज तैयार किए हैं, उसमें उन्होंने फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कांग्रेस की तरफ से एमआरटी म्यूजिक की अनुमति/लाइसेंस नहीं मांगा गया था।

    इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर

    पार्टी और कांग्रेस के तीनों नेताओं के खिलाफ धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    बिना परमिशन गाने का किया इस्तेमाल

    मामले में एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा था कि जब हमने इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए। वीडियो में हमारी मर्जी के खिलाफ केजीएफ के गाने का इस्तेमाल होते देखा तो हम हैरान रह गए। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बिना परमिशन हमारे गाने का इस्तेमाल किया है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए, लेकिन उन्होंने खुद ही कानून तोड़ दिया है।

  • जालंधरः दिन दिहाड़े पॉश एरिया में महिला से पर्स छीन फरार लुटेरे

    जालंधरः दिन दिहाड़े पॉश एरिया में महिला से पर्स छीन फरार लुटेरे

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदाते दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। आए दिन शहर में लूटपाट के मामले सामने आ रहेे है। वहीं आज दिन-दिहाड़े शहर के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज़-2 के स्थित वसंत विहार में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला से बाइक सवार लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान जिम्मी वर्मा की पत्नी शिखा वर्मा के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए शिखा वर्मा ने बताया कि शाम को उसने घर के बाहर पार्क में गाड़ी की और घर के अंदर जाने लगी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे उससे पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हालांकि लुटेरे मोबाइल कुछ दूरी पर फेंक गए। शिखा ने बताया पर्स में नकदी व कीमती सामान था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधरः फिर सरकार के खिलाफ रोडवेज के कांट्रेक्ट वर्कर्स ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    जालंधरः फिर सरकार के खिलाफ रोडवेज के कांट्रेक्ट वर्कर्स ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    मांगे ना मानी तो डिपू बंद कर इस दिन करेंगे हाईवे जाम 

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की सरकार को चेतावनी दी है। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 नवंबर को किलोमीटर स्कीम के तहत निजी आपरेटरों से बसें लेने की प्रक्रिया आरंभ की गई तो पंजाब भर के पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के डिपो बंद कर दिए जाएंगे और हाईवे जाम किए जाएंगे।

    सोमवार को पंजाब प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब यूनियन अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, बलविंदर सिंह राठ, रविंदर सिंह रिंकू एवं गुरविंदर सिंह ने कहा कि परिवहन मंत्री संस्थान के पास पैसे न होने का हवाला देकर निजी आपरेटरों की बसें किलोमीटर स्कीम के तहत सरकारी बेड़े में शामिल करने जा रहे हैं, जिसमें प्रति बस अस्सी से नब्बे लाख रुपये की अदायगी निजी आपरेटर को की जाएगी। इस दौरान उन्होंने डिपो बंद करने के अलावा प्रदेश भर के हाईवे भी जाम कर दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि ठेके के आधार पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, आउटसोर्सिंग के आधार पर बिना किसी ड्राइविंग टेस्ट के ड्राइवर भर्ती किए जा रहे हैं।

    जालंधर के सचिव चानन सिंह, होशियारपुर के प्रधान हरमिंदर सिंह, जालंधर-2 डिपो के प्रधान सतपाल सिंह, कपूरथला डिपो प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का परिवहन विभाग की तरफ कोई ध्यान नहीं है। यूनियन की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। बीती कांग्रेस सरकार में समझौता हुआ था कि एक अक्टूबर से वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, लेकिन आप सरकार अब उससे भी भाग रही है।