Blog

  • फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर के चाचौकी में जीटी रोड के पास एक विवाहिता द्वारा पेड़ से लटक कर जान देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान चाचौकी निवासी दीपा पत्नी विशाल निवासी चचौकी के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया। बातचीत के दौरान मृतका दीपा के ससुर रमेश पाल ने बताया कि उनकी बहू रात 9:00 बजे के बीच घर से गई थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आज सुबह उन्हें सूचना दी कि बहू ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।


    उधर, थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया है। अमनदीप नाहर ने बताया कि मृतक महिला का पति दिल्ली में काम करता है, जिसे इस घटना की सूचना दे दी गई है और मृतक महिला के पति व परिजनों के आने के बाद बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः क्रोकरी की दुकान की आड़ में सरेआम सिलेंडरों से हो रही गैस चोरी, वीडियो वायरल

    जालंधरः क्रोकरी की दुकान की आड़ में सरेआम सिलेंडरों से हो रही गैस चोरी, वीडियो वायरल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के अमन नगर सिलेंडर से गैस निकालने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे व्यक्ति सिलेंडर से सरेआम गैस निकाल इलाके के लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मनु दोसांस निवासी अमन नगर ने सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है।

    जिसमें मनु ने बताया कि उक्त व्यक्ति क्रोकरी की दुकान की आड़ में सिलेंडरों से गैस चोरी कर आस-पास के लोगों को बेच रहा है और इलाके के लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। मनु ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 2 से 3 साल से इस कारोबार को कर रहा है। लेकिन अब उसका हौंसला इतना बढ़ अब वह सरेआम सिलेंडर से गैस चोरी करने में लग गया।

  • प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जली, दमकल विभाग ने पाया काबू

    प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जली, दमकल विभाग ने पाया काबू

    ऊना/सुशील पंडित : विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की पंचायत गंगोट के समनोली बाइपास पर रेही के पास प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। परंतु चंद मिनटों के अंदर ही झुग्गियां जलकर राख हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेही के समीप झुग्गियों में अचानक ही आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ उस वक्त झुग्गियों के अंदर कोई भी प्रवासी मौजूद नहीं था।

    अग्निशमन विभाग के इंचार्ज शंकर दास ने बताया कि झुग्गियों में आग लगी थी जिस पर मौके पर पहुँच कर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • सीमेंट प्लांट बदं करने वाले अडानी व भाजपा  एक ही परिवार से संबंधित : विजय डोगरा 

    सीमेंट प्लांट बदं करने वाले अडानी व भाजपा  एक ही परिवार से संबंधित : विजय डोगरा 

    अडानी फैसले को वापस लें और सीमेंट कारखाने खोले

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने शनिवार को ऊना के निजी होटल में पत्रकारवार्ता की। विजय डोगरा ने सीमेंट प्लांट बदं करने पर भाजपा अदानी को एक ही परिवार से ही संबंधित बताया। डोगरा ने कहा कि बजाए अदानी प्रबंधन सरकार और प्रशासन से सीमेंट कारखानों को लेकर बात करते, सीधा सीमेंट कारखानों को बंद कर दिया। सैकड़ों लोगों के रोजगार पर लात मार दी। बेचारे उद्योग कर्मी, ट्रक आपरेटर्स और अप्रत्यक्ष रोजगार से जुड़े स्थानीय लोग भी बेरोजगारी के आलम में है। प्रदेश सरकार ने चिंता करते हुए तत्काल मुख्य सचिव के माध्यम से अडानी प्रबंधन को सीमेंट्स प्लांट्स बंद करने के संबंध में पत्र लिखा है। यह कोई संयोग नहीं कि सरकार के शपथ ग्राहण करने के दौरान प्रदेश में सीमेंट के दाम पांच रुपये से ज्यादा बढ़ जाएं बल्क‌ि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है। लेकिन प्रदेश के लोग सब जानते हैं। डोगरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देगी।

    मुख्यमंत्री सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के जनहित के फैसलों को भाजपा पचा नहीं पा रही।यह सरकार बहुत बढ़िया चलेगी, एतिहासिक निर्णय होंगे। भाजपा कांग्रेस के मंत्रीमंडल की चिंता न करे, इसका विस्तार भी जल्द होगा। कांग्रेस को जनादेश मिला है। कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व ‌जिन विषयों को जनता के समक्ष रखा था उन वादों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश में बेरोजगारी खत्म होगी। ओपीएस के लिए काम शपथ के बाद से शुरू हो गया। केबिनेट में इस पर मुहर लगेगी। मनरेगा की दिहाड़ी 350 प्रदेश कांग्रेस सरकार करेगी। हर फैसले का पुख्ता सरकारी दस्तावेज बनेगा। अडानी फैसले को वापस लें और सीमेंट कारखाने खोले। हैरत यह प्लांट बंद करने से पूर्व जब कारखाने खरीदे थे तो क्या यह उस समय घाटे में चल रहे थे फिर आज इन्हें बिना सरकार से बात किए बंद करने की नोबत आ गई। अगर हिमाचल में चीज बनी है तो यहां के लोगों को महंगी नहीं दी जाएगी। कांग्रेस बिचोलिये का काम बंद करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू प्रदेश में मजबूत सरकार देंगे

  • दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

    दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र ऊना युवा द्वारा शनिवार को सोहारी टकोली गांव में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र ऊना व युवा क्लब सोहारी के बीच बोलीवाॅल का मैच खेला गया। इस बोलीवाॅल टूर्नामेंट में पहले दिन चक्रोआ क्लब, करलूहि क्लब, युवक मण्डल अम्ब, युवक मण्डल तलमेहड़ा आदि टीमांे ने भाग लिया। इसके अलावा प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस, प्रेजिडेंट रॉक बॉल हिमाचल प्रदेश बलवान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि खेल हमें आत्मविश्वास के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाता है। 

    एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालीवाॅल, बेडमिंटन व एथलेटिक्स खेलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को दस हजार रूपये व उपविजेता टीम को आठ हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएग। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, विजय भारद्वाज, भजन लाल (पन्ना), अश्वनी कुमार, जसवीर सिंह, प्रिंस रेफरी, विशाल कोच, मनोज कोच, महिंदर पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Restaurant & Bar में पुलिस की रेड, बरामद की 17 महिलाएं

    Restaurant & Bar में पुलिस की रेड, बरामद की 17 महिलाएं

    19 ग्राहकों सहित 25 गिरफ्तार

    मुंबईः शहर के दहिसर इलाके में एक बार की सुविधा देने वाले रेस्तरां पर छापा मारा गया। पुलिस ने 17 बार बालाओं को एक बार से छुड़ाया है। ये बार बालाएं मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट एंड बार में खास तौर से बनाए गए तहखानों में कैद कर रखी गईं थीं। 4 बार बालाएं डांस फ्लोर पर मौजूद थीं। जब मुंबई पुलिस की टीम ने यहां छापा मारा तो ये चारों फ्लोर पर डांस करती हुई पाई गईं। पुलिस ने जब तलाशी ली तो बाकी 17 लड़कियां तहखानों में छुपाई हुई पाई गईं। पुलिस ने 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को अरेस्ट किया है। ये कस्टमर टेबल पर बैठे हुए थे। चार बार-बालाएं फ्लोर पर डांस कर रही थीं। दहिसर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया है।

    खास तौर से बने हुए थे तहखाने, उनमें कैद थीं 17 बार बालाएं

    मुंबई पुलिस के दहिसर थाने के एक अधिकारी के मुताबिक जब छापमारी हुई तो अचानक बार में हलचलें तेज हो गईं। कुछ लोगों ने भागने की कोशिशें कीं। पुलिस टीम ने बार को घेर लिया था, इसलिए कोई बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद जब पुलिस ने तलाशी ली तो डांस फ्लोर के अलावा बार में खास तौर से बनाए हुए तहखाने मिले। इन्हीं तहखानों में कैद कर 17 बार-बालाओं को रखा गया था। उन सभी बार बालाओं को वहां से निकाला गया और उनका रेस्क्यू किया गया।

    25 लोग गिए गए गिरफ्तार, इनमें 6 कर्मचारी 19 ग्राहक

    गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय विधि संहिता (IPC) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया गया है। जिस तरह के तहखाने में बार बालाओं को रखा गया था, उसके जोखिमों का ध्यान रखते हुए यह धारा लगाई गई है। इसके अलावा अश्लीलता और फूहड़पन से जुड़ी धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

  • संतों के दर्शन मात्र से ही बदल जाते है जीवन – बाबा सरबजोत सिंह बेदी 

    संतों के दर्शन मात्र से ही बदल जाते है जीवन – बाबा सरबजोत सिंह बेदी 

    बाबा बचन दास जी की सालाना बरसी का आयोजन  

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना शहर के वार्ड नं 3 मुहल्ला गलुआ में स्थित  गुरु नानक देव जी के वंशज  टिक्का बाबा राम किशन सिंह जी बेदी के तप अस्थान गुफा में शनिवार को गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी तथा इलाका निवासी साध संगत द्वारा संत  बाबा बचन दास बोरी वाले की सालान बरसी श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाई गई । इस अवसर प्रातःकाल श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरान्त विभिन्न संत महापरुषों  संत बलजीत दास जी,राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी, संत मंगला नन्द जी महादेव मन्दिर कोटला कलां, संत चरनजीत सिंह,संत प्रितपाल सिंह, बाबा दलबीर सिंह बडभागी, भाई बलविंदर सिंह , भाई गुरदीप सिंह, भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई अमर सिंह, भाई गगनदीप सिंह,भाई ओंकार सिंह,भाई संता सिंह, भाई चमन सिंह परवाना,आदि ने कथा कीर्तन द्वारा बाबा बचन दास जी बोरी वाले के जीवन इतिहास के बारे में जानकारी दी व कीर्तन द्वारा निहाल किया ।

    इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने संत बाबा बचन जी की तरह भक्ति के मार्ग पर चल कर  भगवान् का नाम सिमरन करने व मेहनत की कमाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की संत के दर्शन मात्र से ही जीवन बदल जाते है और दुखों का नाश हो जाता है । इस अवसर पर उन्होंने आए संत महांपुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी, बाबा जीत सिंह देहलां,बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा सुरिन्द्र सिंह,गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, जोग्मान सिंह, बलविंदर सिंह, शाम सिंह, राम मूर्ति सिंह,सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सुखवंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे । इस अवसर पर गुरु के लंगर का भी आयोजन किया गया ।

  • बबलू पंडित के निष्काशन के बाद इंटक की सभी कार्यकारिणी भंग

    बबलू पंडित के निष्काशन के बाद इंटक की सभी कार्यकारिणी भंग

    प्रदेश इंटक के समन्वयक महिमन चंद ने जारी की नोटिफिकेशन
    कुछेक पदाधिकारियों को छोडक़र नये सिरे से होंगी नियुक्तियां

    बद्दी /सचिन बैंसल : प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनते ही इंटक में हलचल तेज हो गई है। इंटक के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को जहां पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया गया है वहीं बबलू पंडित के निष्काशन के बाद इंटक, यूथ इंटक, महिला इंटक समेत इंटक के तमाम प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों को भंग का दिया गया है। इंटक के प्रदेश समन्वयक महिमन चंद ने नोटिफिकेशन जारी इंटक की सभी कार्यकारिणियों को भंग करने के निर्देश जारी किए हैं। कुछेक पदाधिकारियों को छोडक़र संगठन में अब सारी नियुक्तियां नये सिरे से की जाएंगी।

    बद्दी में जारी एक पत्रकारवार्ता के दौरान इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि इंटक की प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की सभी कार्यकारिणियों को भंग करने का फैसला लिया गया है। इंटक के प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सभी कार्यकारिणियों को भंग करने के दिए हैं। संगठन में मजबूती और विस्तार के लिए नये सिरे से नियुक्तियां की जांएगी।प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में संजय सिंह चौहान मुख्य सलाहकार, महिमन चंद्र प्रदेश समन्वयक, सुरेंद्र शौंडा सह-समन्वयक, संजय शर्मा प्रदेशाध्यक्ष, भगत सिंह वर्मा व विक्रम ठाकुर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।

    मजदूरों की समस्याओं के निपटारा करवाएंगे अश्वनी व रमेश शर्मा

    इसके अलावा उद्योगों व मजदूरों में तालमेल बनाने व मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जिसमें अश्वनी शर्मा रिटायर्ड वाईस प्रेजीडेंट वर्धमान गु्रप व रमेश शर्मा रिटायर्ड महा प्रबंधक शामिल हैं। यह कमेटी सीधे राज्य समन्वयक महिमन चंद्र व मुख्य सलाहकार संजय सिंह चौहान को रिपोर्ट करेंगे।

    यूथ इंटक अध्यक्ष राहुल तनवर व महिला इंटक प्रदेशाध्यक्ष चंद्रा ठाकुर की जगह होंगी नई नियुक्तिां

    इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया कि यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष राहुल तनवर व महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष चंद्रा ठाकुर की जगह नई नियुक्तिां की जाएंगी। यूथ इंटक व महिला इंटक से जुड़ी तमाम जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों को भी भंग कर दिया गया है। यूथ इंटक व महिला इंटक में नये सिरे से नियुक्तियां की जाएंगी जिसकी नोटिफिकेशन जारी होते मीडिया के माध्यम से सबको अवगत करवाया जाएगा।

    उद्यमियों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी इंटक : महिमन चंद्र

    इंटक के प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र ने बताया कि कार्यकारिणियों को भंग करने के बाद भी कोई पूर्व पदाधिकारी संगठन के नाम व पद का दुरूपयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ उद्यमियों व कामगारों के हित में काम करेगा। इंटक न तो उद्यमियों और न ही मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करेगी।

  • पेड़ से लटकती मिली लड़का-लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    पेड़ से लटकती मिली लड़का-लड़की की लाश, जांच में जुटी पुलिस 

    चंडीगढ़ः सारंगपुर के बॉटनिकल गार्डन के सामने जंगली क्षेत्र में आज शाम एक लड़के और लड़की की लाश पेड़ से लटकती मिली। पुलिस को किसी राहगीर ने घटना की सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को नीचे उतार पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में रखवा दिया है। दूसरी ओर मोबाइल फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए। पुलिस ने बताया दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने मार कर दोनों को ऊपर लटकाया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो सकेगा। सारंगपुर थाना पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं मामला प्रेम प्रसंग और ऑनर किलिंग का भी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस सारी घटना की जांच में लगी है। दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बॉटनिकल गार्डन के पास एक लड़के और लड़की की ‘हैंगिग’ की सूचना मिली थी। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतक सारंगपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी हुई है।

    पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी है। डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक 24 से 25 साल का प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतका की उम्र कम है। मृतका के परिवार के एक जानकारी युवक ने बताया कि मृतक युवक मृतका को 2 दिन पहले लेकर फरार हो गया था। मृतका प्राइवेट नौकरी करती थी। वहीं मृतक युवक शादीशुदा बताया जा रहा है। हालांकि अभी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • पंजाबः 20 वर्षीय हरमन मर्डर केस में 5 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 20 वर्षीय हरमन मर्डर केस में 5 आरोपी गिरफ्तार

    खुलासाः आरोपियों ने पहले भी एक युवक का अपहरण कर की थी हत्या

    श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर के गांव कोट भाई से अगवा किए गए 20 वर्षीय हरमन की लाश आज पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मलकीत सिंह पुत्र जोगिदंर् सिंह, रमनदीप कौर पत्नी नवजोत सिंह, मंदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह, जगमीत सिंह पुत्र महिंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने हरमन को अगवा करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश खेतों में दबा दिया गया था।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बाकी की तलाश जारी है क्योंकि यह गिरोह बहुत शातिर दिमाग का है। इस गिरोह ने पहले भी गांव गुड़ी संगर जिला श्री मुक्तसर साहिब के युवक का अपहरण कर हत्या कर दी थी लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रमुख उपिन्दरजीत सिंह घुम्मण भी उपस्थित थे।

    बता दें कि करीब 25 दिनों के बाद इस मामले में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। पुलिस का कहना है कि अगवा करने के बाद कुछ घंटों के बाद ही 25 नवम्बर को हरमन का कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद आरोपी दुबई भाग गया था और वहां से फिरौती की मांग कर रहा था। पुलिस का कहना है कि अगवाकार हरमन के अगवा करने के बाद घबराहट में थे, जिसके चलते उन्होंने हरमन का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को जमीन में दबा दिया। पुलिस का कहना है कि ये पेशेवर कातिल हैं, जिन्होंने पहले भी एक कत्ल की घटना को अंजाम दिया है।