Blog

  • Punjab News: Roadways Bus और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Roadways Bus और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला से फतेहगढ़ चूड़ियां आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस की गुरुवार को फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित महाजन अस्पताल के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार यात्री और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए।

    जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार ट्रॉली और बस के बीच बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर चालक ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान मजीयावाली गांव निवासी के रूप में हुई है।

    हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों का आरोप है कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी, जिससे दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि रोडवेज की बसें आए दिन तेज रफ्तार से चलती हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बस को कब्जे में ले लिया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: CM Mann से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, सेहत को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया, सेहत को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलने के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम मान का हालचाल जाना। मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीएम मान की तबीयत दो दिन से खराब चल रही थी।

    Read in English:- Punjab CM Bhagwant Mann’s Health Improves; His Mother, Manish Sisodia Pay Visit To Hospital

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਵਿਚ ਸੁਧਾਰ, ਮਾਤਾ ਤੇ ਮਨੀਸ਼ ਸਿਸੋਦੀਆ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    दो दिन से उनका घर पर इलाज चल रहा था। कल रात अचानक उनकी प्लस रेट कम हो गई थी और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मनीष ने कहा कि अभी दो दिन सीएम मान अस्पताल में भर्ती रहेंगे। जिसके बाद अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद वह दोबारा से लोगों की मदद के लिए जुट जाएंगे।

    मनीष ने कहाकि सीएम मान अस्पताल में भी पंजाब में आई बाढ़ को लेकर जायजा ले रहे है। सीएम मान की बाढ़ का पानी कम होने के बाद गांवों के हालातों को लेकर चिंता बनी हुई है। जल्द वह ठीक होने के बाद दोबारा से पंजाब के हालातों को लेकर काम में जुट जाएंगे। अभी डॉक्टरों द्वारा उनकी सेहत को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

     

  • Jalandhar सहित इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Jalandhar सहित इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर से दोबारा से मानसून सक्रिय होगा और भारी वर्षा की संभावना है।अमृतसर के रामदास में रावी नदी के कारण टूटे 8 धुसी बांधों को भरने के प्रयास शुरू हो गए हैं, जबकि 5 बांधों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।

    पटियाला से तरनतारन तक पानी के स्तर में कमी आई है। दूसरी ओर, 9 सितंबर तक पहाड़ों में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। भाखड़ा डैम का पानी का स्तर शुक्रवार रात 9 बजे लगभग 1678.40 फुट दर्ज किया गया था, जो अब खतरे के निशान से लगभग डेढ़ फुट नीचे है। भाखड़ा में पानी की आवक कम होने के कारण यह कमी देखी गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, भाखड़ा से लगभग 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें से सिर्फ 50 हजार क्यूसेक पानी सतलुज में छोड़ा जा रहा है।

    हालांकि शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में मध्यम वर्षा हुई। जिसमें मानसा मे 32 मिलीमीटर, लुधियाना में 9.8 मिलीमीटर, पटियाला में 1.8 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 1.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.0 मिलीमीटर, फरीदकोट में 3.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.0 मिलीमीटर, पठानकेाट में 3.0 मिलीमीटर, मोहाली में 2.0 मिलीमीटर व रूपनगर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि, अधिकांश जिलों में वर्षा सुबह साढे आठ बजे से पहले हुई। उसके बाद दिन में तेज धूप खिली रही। जिससे लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था।

  • Punjab News: सतलुज के उफान से देर रात टूटा बांध, आसपास के इलाकों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज के उफान से देर रात टूटा बांध, आसपास के इलाकों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति के बीच लुधियाना के गांव ससराली में सतलुज नदी के किनारे बना एक कमजोर बांध का हिस्सा शुक्रवार रात टूट गया। पानी एक खेत में घुस गया, जिससे आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि स्थिति पर जल्दी नियंत्रण पा लिया गया और देर रात तक डेरा सच्चा सौदा के वॉलंटियरों, गांववासियों और प्रशासन की मदद से बांध की मरम्मत का कार्य चलता रहा।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और लोगों से संयम बरतने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। बांध टूटने की घटना और बाढ़ के खतरे के बीच गांववासियों ने आध्यात्मिक सहारा लेते सतलुज किनारे अखंड पाठ की शुरुआत की। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष गांववासी अरदास कर रहे हैं कि हालात जल्द सुधरें और सभी की रक्षा हो।

    गांव के एक बुज़ुर्ग निवासी ने बताया कि हमने पहले भी मुश्किलें देखी हैं, पर गुरु साहिब की मेहर और सबकी एकता से हर संकट को पार किया है। प्रशासन सतर्क है और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राहत एवं बचाव टीमें तैनात हैं और बांध की मरम्मत कार्य पूरी तरह से चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

  • हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ से छिड़ा विवाद, भीड़ ने शिलापट्ट तोड़कर राष्ट्रीय प्रतीक हटाया

    हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ से छिड़ा विवाद, भीड़ ने शिलापट्ट तोड़कर राष्ट्रीय प्रतीक हटाया

    श्रीनगरः हजरतबल दरगाह में नवनिर्मित शिलापट्ट पर अशोक स्तंभ उकेरे जाने से विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने आपत्ति जताते इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। शुक्रवार की नमाज के बाद कुछ लोगों ने शिलापट्ट तोड़कर राष्ट्रीय प्रतीक हटा दिया।

    मस्जिद का हाल ही में रिनोवेशन किया गया था। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने किया था। अंद्राबी ने इस घटना को संविधान पर चोट बताया। उन्होंने विरोध करने वालों को उपद्रवी-आतंकी करार दिया। साथ ही PSA के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर FIR दर्ज न होने पर वह भूख हड़ताल करेंगी।

    हजरतबल दरगाह की पवित्रता और वक्फ बोर्ड के रवैए को लेकर घाटी में तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया है। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय को जानबूझकर उकसाया जा रहा है।

  • Jalandhar छोड़ चमकौर साहिब में सेवा कर रहे MP Channi, कांग्रेस हाईकमान नाराज, जारी किया पत्र

    Jalandhar छोड़ चमकौर साहिब में सेवा कर रहे MP Channi, कांग्रेस हाईकमान नाराज, जारी किया पत्र

    जालंधर, ENS: पंजाब में आई बाढ़ से शाहकोट, नकोदर और फिल्लौर इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। शहर में भी बाढ़ जैसे हालात बने रहे, सैंकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लोग सरकारी मदद की आस लगाए लगाए बैठे हैं, मगर जालंधर से सासंद बने चरणजीत सिंह चन्नी खुद कहीं और अपनी सक्रियता दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में भी अब रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चमकौर साहिब और भदौड़ से विधानसभा सीट हारने के बाद जालंधरवासियों ने उन्हें भारी बहुमत देकर सासंद बनाया था। लेकिन अब जालंधर शहर को ही भूल गए हैं और जालंधर में आई बाढ़ से लोगों की मदद करने की बजाये चमकौर साहिब में लोगों की मदद करने में जुट गए।

    वहीं अब कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने पत्र जारी करके चरणजीत सिंह चन्नी और धर्मवीर गांधी को विशेष तौर पर अपने अपने हलके में सरगरम रहने के आदेश जारी किए है। दरअसल, चन्नी चमकौर साहब के मुद्दों को लेकर या बाढ़ ग्रस्त इलाके को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं। जबकि वह भूल गए हैं कि अगर आज वह सांसद बने हैं तो वह जालंधर जिले से बने हैं। लेकिन जालंधर के 9 हलकों के कामों ओर मुद्दों को छोड़ अब वह अपने पुराने हल्के चमकौर को साहब के मुद्दों को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव हो वीडियो बनाकर सहानुभूति ले रहे है।

    पंजाब भर में जहां बाढ़ ने अपना प्रकोप मचाया हुआ था वहीं लोगों को उम्मीद थी कि चरणजीत चन्नी उनकी सार जानने जालंधर आएंगे। लेकिन लोगों के अरमानों पर पानी फिरता उस समय नज़र आया जब चन्नी चमकौर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाको में कस्सी से मिट्टी बोरियों में भरते नज़र आए ओर लोगों की सेवा करते दिखे ऐसे में जालंधर वासियों को लावारिस छोड़ा गया, चरणजीत चन्नी जालंधर के लोगों से वोट लेकर जीते पर मुसीबत में किसी के काम नहीं आए। बताया जा रहा हैकि सासंद चन्नी 2027 में मुख्यमंत्री के ख्वाब देख रहे है। लेकिन जैसे वह जालंधर के लोगों के साथ कर रहे है तो ऐसे में अगली बार लोग वोट देने से कई बार सोचेंगे।

    जालंधर में हाल ही में बाढ़ के हालातों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में घर गिर गए, लोग बेघर हुए और रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसी स्थिति में सांसद का फर्ज था कि वे राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते। मगर चन्नी की चुप्पी और गैरमौजूदगी ने लोगों को गहरी निराशा में डाल दिया है। जालंधर के कई ग्रामीणों के अलावा शहरी लोगों का कहना है कि यदि उनके सांसद खुद प्रभावित गांवों व शहर के क्षेत्रों में जाकर हालात देखते तो प्रशासन पर भी काम करने का दबाव बढ़ता।

  • Punjab News: CM Mann अस्पताल में भर्ती, आप पार्टी में हलचल तेज, ले सकती है कोई बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann अस्पताल में भर्ती, आप पार्टी में हलचल तेज, ले सकती है कोई बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले 2 दिन से उनकी तबीयत खराब बताई जा रही थी और सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। वहीं फोर्टिस अस्पताल की तरफ से कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया।

    अस्पताल पहुंचने पर, उनके महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। इसी बीच पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

    सूत्रों के मुताबिक सरकारी आदेश आने के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, स्पीकर कुलतार सिंह संघवा और पूर्व मंत्री डॉक्टर इंद्रवीर सिंह निज्जर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बताया जा रहा हैकि मौजूदा सुरक्षा टीम के साथ-साथ अतिरिक्त तौर पर पायलट जीप सहित 2-2 गाड़ियांतैनात की गई हैं।

  • Punjab News: खड्ड में गिरी एंबुलेंस, 3 की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: खड्ड में गिरी एंबुलेंस, 3 की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर चिंतपूर्णी धर्मशाला नेशनल हाईवे गांव मंगूवाल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरीज को लेकर कांगड़ा धर्मशाला से आ रही एंबुलेंस खाई में गिर गई। घटना के दौरान एंबुलेंस में 5 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मंगूवाल पास खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। Read in english:
    Ambulance Falls Into Ditch in Hoshiarpur, Three Dead, Two Injured
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ – ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਖੱਡ ‘ਚ ਡਿੱਗੀ, ਤਿੰਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੋ ਜ਼ਖਮੀ
    लेकिन वहां डॉक्टरों ने एक मरीज को जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खड्ड का एक हिस्सा बैठ चुका है। जिसके कारण एंबुलेंस का बैलेंस बिगड़ गया और वह खड्ड में गिर गई। मौके पर पहुंची प्रशासन टीम द्वारा तीनों के शवों को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई कमलजीत सिंह ने ने बताया कि अलसुबह 3.30 बजे यह हादसा हुआ है। एंबुलेंस खड्ड में गिर गई और खड्ड में गिर गई। पुलिस ने कहा कि खड्ड का हिस्सा गिरने के कारण बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन अभी यह नहीं पता कि ड्राइवर को झपकी लग या किस वजह से उससे एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला और व्यक्ति घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
  • Anil Ambani को बड़ा झटका, Reliance Communications को बड़े बैंकों ने बताया फ्रॉड

    Anil Ambani को बड़ा झटका, Reliance Communications को बड़े बैंकों ने बताया फ्रॉड

    नई दिल्लीः रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी इस समय अलग-अलग लोन फ्रॉड मामलों में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का सामना कर रहे है। लेकिन उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने उन्हें फ्रॉड घोषित कर दिया है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) भी अनिल को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) ने बताया कि कंपनी को इसे लेकर 2 सितंबर को बैंक की ओर से लेटर मिला है। बैंक ने कंपनी को 1,600 करोड़ रुपए और 862.50 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट दी थी। बताया जा रहा है कि एक नियामक फाइलिंग के अनुसार उनपर इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

    आरकॉम ने कहा कि उसे बैंक ऑफ बड़ौदा से 2 सितंबर को एक पत्र मिला है जिसमें कंपनी और उसके प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खाते को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत करने के निर्णय की जानकारी दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कंपनी को 1,600 करोड़ रुपये और 862.50 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा स्वीकृत की थी। आरकॉम की ओर से नियामकीय फाइलिंग में जारी बैंकों के पत्र के अनुसार, कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। पत्र में कहा गया है, “इस खाते को 5 जून 2017 से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।”

    आरकॉम नियंत्रण और अपनी देनदारियों को चुकाने के लिए कॉर्पोरेट दिवाला समाधान कार्यवाही से गुजर रही है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में एनसीएलटी की ओर से अनुमोदित कोई सक्रिय समाधान योजना अस्तित्व में नहीं है। बैंक ने बताया है कि धोखाधड़ी की घोषणा फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के निष्कर्षों व टिप्पणियों पर आधारित है। उनके अनुसार ऐसा करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों तहत है। अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल से भी अधिक पुराने मामलों में की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अनिल अंबानी 2006 में आरकॉम की स्थापना से लेकर 2019 में बोर्ड से इस्तीफा देने तक (यानी छह साल पहले तक) बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहा गया है कि अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे कानूनी सलाह के अनुसार उपलब्ध उपायों पर आगे बढ़ेंगे।

     

  • आज का राशिफल, 6 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 6 सितंबर 2025

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज अन्नत चतुर्दशी व्रत किया जायेगा। आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है साथ ही कल यानि 7 सितम्बर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा। आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं राशिफल में।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और दुनिया भर में आपका नाम होगा। आज आपको व्यापार में किसी व्यक्ति से बड़ा धन लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है, जिसकी वजह से काम थोड़ा सा डिले हो सकता है। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यापारिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह – मशवरा कर सकते हैं। इस राशि के छात्र अपने कॉम्पटीशन की तैयारी को जारी रखें, बहुत जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आज आपको जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी उलझन का समाधान मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज का दिन आप अपने तरीके से बिताने की कोशिश करेंगे और आज आपका काम में भी मन लगेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं, जिससे आपके व्यापार को ग्रोथ मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप जल्द ही काम पर वापस जायेंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी और आपका माइंड भी फ्रेश फील करेगा। आज आपको पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। आज आप किसी रिश्तेदार के आने की ख़ुशी में अच्छे – अच्छे पकवान बनाएंगी।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको तमाम उलझनों से मुक्ति मिलेगी और आज आपके परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना भी बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी योजना के ऊपर फिर से काम शुरू कर सकते हैं , जिसमें आपको दोस्तों से मदद मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, जीवनसाथी से किसी विषय पर बात हो सकती है मुमकिन है वो आपकी बातों से सहमत भी हों।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे, उसके बाद ही किसी अन्य कार्य की योजना बनायेंगे। आज आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो व्यक्ति मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है, आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आपका मन रचनात्मक चीजों की तरफ थोड़ा ज्यादा रहेगा, आप पेंटिंग भी बना सकते हैं।

    तुला राशि– आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगे और आपकी भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आपको राजनीतिक रिश्तों का बड़ा फायदा होगा , कोई अटका हुआ कार्य आपका कम्पलीट हो जायेगा। इस राशि के राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं जहाँ आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी जानकारी इक्कट्ठा कर लें। आज आपके जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपकी मेहनत और लगन देखकर जूनियर भी आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे। आज आप किसी भी व्यक्ति पर आँख बंद करके भरोसा न करें।

    धनु राशि– आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको धन लाभ कमाने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ लेकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज आप दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जायेंगे। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं।

    मकर राशि– आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप मन लगाकर काम करेंगे, जिसके आपको अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आप जीवन साथी के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, इससे आपकी इमेज अच्छी बनेगी। आज आप समय रहते ऑफिस के सारे काम निपटा लेंगे, जिससे आप टाइम से घर जा सकें। आज आप स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर सतर्क रहें और डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें।

    कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप व्यापार के लंबित मामलों को किसी करीबी की मदद से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपकी लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

    मीन राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, समाज में आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं, जिससे घर आकर्षक और सुन्दर लगेगा। इस राशि के रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे व्यक्ति जल्द ही हाउसिंग प्रोजेक्ट को लाँच कर सकतें हैं। आज आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसके आपको लॉन्ग टर्म में फायदे मिलेंगे। आज किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।