Blog

  • Weight Loss में फायदेमंद है ये Healthy Food, जानें Nutrition Experts की सलाह

    Weight Loss में फायदेमंद है ये Healthy Food, जानें Nutrition Experts की सलाह

    हेल्थः वजन घटाने के लिए डाइट सबसे अहम है। खाने-पीने की कई चीजें ऐसी हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। तीन ऐसी हेल्दी चीजे हैं जिसे न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अक्सर डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। उनका नाम है क्विनोआ, दलिया और ओट्स। ये तीनों ही फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाली होती हैं। इन्हें खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

    क्विनोआः क्विनोआ को अक्सर सुपर ग्रेन कहा जाता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री होता है और प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं और वेजिटेरियन हैं। क्विनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसे खाने के बाद ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

    दलियाः दलिया जिसे टूटे हुए गेहूं भी कहा जाता है यह वजन घटाने वाले लोगों का फेवरेट डाइट है। यह हल्का होता है, आसानी से पच जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। फाइबर से भरपूर दलिया खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

    ओट्सः वजन घटाने के लिए हेल्दी फूड है। इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। सुबह के नाश्ते के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। ओट्स को बनाना आसान होता है और इन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • Punjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान पर भड़के अमन अरोड़ा व हरपाल चीमा, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान पर भड़के अमन अरोड़ा व हरपाल चीमा, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बीते दिन तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी प्लस रेट कम हो गई थी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। अब उनका हालचाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बताया कि अब सीएम मान की हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने दौरान उनकी हालत बिगड़ी थी और उनकी प्लस रेट कम हो गई थी, लेकिन अब डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भी सीएम मान पूरी रिपोर्ट ले रहे हैं और टीम को निर्देश दे रहे हैं कि सभी को उनका नुक्सान का पूरा मुआवजा देना सुनिश्चित बनाया जाए।

    वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब में खनन के कारण भी आई बाढ़ वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब का दौरा किया, फोटो खिंचवाया और चले गए। बाढ़ में लोगों की मदद के लिए एक पैसे का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बाढ़ आई है, वहां भाजपा किसे दोष देगी। इतने निम्न स्तर की राजनीति सही नहीं है। ऐसे समय में जब पंजाब की मदद की जरूरत थी, तो प्रदेश को अकेला छोड़ दिया है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि प्रदेश में नुकसान को लेकर जल्द ही केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें अब तक हुए नुकसान से अवगत करवाया जाएगा, ताकि इसकी भरपाई की जा सके। पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि अवैध खनन से बांध कमजोर हो गए हैं, इसी वजह से बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचा है, यह बहुत गलत है। पंजाब में बाढ़ के पूरे प्रबंध किए थे, लेकिन कुदरत पर किसी का जोर नहीं चलता है। इस तरह के बयान देने की बजाए केंद्रीय मंत्री को पंजाब के इस मुश्किल समय में पंजाब का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी किसी अन्य राज्य में कोई त्रासदी आई है तो कुछ ही दिनों में वहां राहत पहुंची है, लेकिन पंजाब में जब मुश्किल आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसको लेकर कोई बयान तक नहीं आया, इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री को पंजाब की कितनी चिंता है।

  • भूस्खलन का कहरः मलबे में दबा पूरा गांव, 200 बच्चों सहित एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत, देखें वीडियो

    भूस्खलन का कहरः मलबे में दबा पूरा गांव, 200 बच्चों सहित एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत, देखें वीडियो

    काहिराः पश्चिमी सूडान के दारफुर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन ने विनाशकारी प्रभाव डाला है। यह हादसा मर्राह पर्वतों के तरासिन गांव में हुआ, जहां मिट्टी और चट्टानों के नीचे दबकर सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार इस त्रासदी में लगभग 200 बच्चे भी मारे गए हैं। इस हादसे में 1000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    एक प्रमुख सहायता संगठन ‘सेव द चिल्ड्रन’ ने बताया कि अब तक 150 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें 40 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी भी युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन कठिन भू-प्राकृतिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के कारण प्रयासों में बाधाएं आ रही हैं। भूस्खलन का प्रभाव इतना व्यापक है कि पूरे गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मलबे में दब गए हैं और जीवित बचे लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। पानी, दवा और भोजन की भारी किल्लत है। कई लोग अब भी लापता हैं और उनके जीवित बचने की संभावना क्षीण होती जा रही है।

    ‘सूडान लिबरेशन मूवमेंट आर्मी’ के प्रवक्ता मोहम्मद अब्देल-रहमान अल-नायर ने इस आपदा को भयानक बताया और पुष्टि की कि मृतकों की संख्या एक हजार से अधिक हो सकती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता की अपील की है, ताकि राहत कार्यों को तेज किया जा सके और बचे हुए लोगों की जान बचाई जा सके। यह आपदा सूडान में पहले से मौजूद मानवीय संकट को और गहरा कर रही है, जहां पहले ही हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं चल रही हैं। बच्चों की बड़ी संख्या में मृत्यु ने इस त्रासदी को और भी दर्दनाक बना दिया है और यह दर्शाता है कि प्राकृतिक आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित अक्सर कमजोर और असहाय वर्ग ही होते हैं।

  • पहली बार Mizoram में होगी Rail Connectivity, PM करेंगे उद्घाटन

    पहली बार Mizoram में होगी Rail Connectivity, PM करेंगे उद्घाटन

    नई दिल्लीः मिजोरम की राजधानी आइजोल पहली बार भारतीय रेलवे के नेटवर्क से जुड़ गई है। अब यह रेल लाइन आगे बढ़कर म्यांमार बॉर्डर तक जाएगी। जिसका सर्वे किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने के तीसरे सप्ताह में 8071 करोड़ रुपए की लागत से बनी 51.38 किलोमीटर लंबी बइरबी-सायरंग रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

    यह न केवल मिजोरम के लिए ऐतिहासिक पल है। बल्कि पूरे पूर्वोत्तर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी से जोड़ने का मार्ग भी तैयार करेगा। इससे न केवल मिजोरम का देश से संपर्क मज़बूत होगा, बल्कि म्यांमार बॉर्डर तक रेल लाइन ले जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। यह परियोजना 29 नवंबर 2014 को शुरू हुई थी। सिलचर (असम) से बेइरबी तक रेल सेवा पहले से मौजूद थी, लेकिन मिजोरम की राजधानी आइजोल तक पहुंचाने के लिए बेइरबी से सायरंग तक नई लाइन बिछाई गई। अंतिम सेक्शन हरतकी-सायरंग को 10 जून 2025 को पूरा किया गया।

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह पूरी रेल लाइन दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों से गुजरती है। निर्माण के लिए सामान पहुंचाने तक के लिए अलग से 200 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क तैयार करना पड़ा। यह प्रोजेक्ट बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों से गुजरता है। यहां तक सामान पहुंचाने के लिए 200 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क अलग से बनाना पड़ा। मजदूर बिहार, बंगाल और असम से बुलाए और लगातार 11 साल की मेहनत के बाद यह सपना साकार हुआ।

    अब तक सिलचर जाने में सड़क से 7 घंटे लगते थे, वहीं रेल से यह दूरी सिर्फ 3 घंटे में तय होगी। गुवाहाटी 12 घंटे और दिल्ली करीब 48 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। बरसात के दिनों में भूस्खलन से बंद होने वाले रास्तों की तुलना में अब यात्रा कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान होगी।

  • Punjab News: Ghaggar River में बढ़ा का खतरा

    Punjab News: Ghaggar River में बढ़ा का खतरा

    पटियालाः पंजाब और हरियाणा की सीमा के पास से गुजरने वाले घग्गर दरिया पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते कल की तुलना में घग्गर दरिया में जलस्तर बढ़ा है। घग्गर पुल हरचंदपुरा पर ड्यूटी अधिकारी कम ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी समाणा गुरमीत सिंह और पंचायत अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि रात भर घग्गर दरिया में 4-5 इंच की वृद्धि दर्ज की गई है। अभी तक पंजाब की तरफ घग्गर सुरक्षित है, लेकिन कई जगहों से घग्गर उफान मारना शुरू हो गया है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। इलाके में मध्यम बारिश सुबह से जारी है।

  • SUV पलटने से Engineering College के 3 छात्रों की मौत, 8 घायल

    SUV पलटने से Engineering College के 3 छात्रों की मौत, 8 घायल

    राजकोटः गुजरात के राजकोट जिले में देर रात एक राजमार्ग पर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पलट जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। अटकोट पुलिस थाने के निरीक्षक आर एस सकारिया ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश कोडावती (19), मोती हर्षा (17) और अफरीद सैयद (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आंध्र प्रदेश से थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जसदन तालुका के जंगवाड गांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुई, छात्रों का एक समूह दीव जा रहा था।

    उन्होंने कहा, ‘‘राजकोट स्थित आर.के. विश्वविद्यालय के 12 छात्रों का एक समूह किराये की एक एसयूवी से छुट्टियां मनाने के लिए दीव जा रहा था।’’ अधिकारी ने बताया कि वाहन एक छात्र ही चला रहा था और उसने एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन राज्य राजमार्ग पर पलट गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि आठ घायल छात्रों में से दो की हड्डी टूट गई और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे परिवार पर हमला, पिता की मौत, 2 बेटे व भतीजा घायल

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे परिवार पर हमला, पिता की मौत, 2 बेटे व भतीजा घायल

    मोहालीः जिले के सोहाना गांव में नई खरीदी स्कार्पियो गाड़ी की खुशी में गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां से माथा टेककर घर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों पर निहंगों ने कातिलाना हमला कर दिया। हरियाणा नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 3 निहंगों ने घर के बाहर ही स्कार्पियो गाड़ी को घेरकर तलवारों से पहले कार के शीशे तोड़े और फिर 63 वर्षीय परमजीत सिंह को पीटने लगे। इसी बीच बचाव में आए परमजीत सिंह के 33 वर्षीय बेटे परविंदर सिंह व 37 वर्षीय तरनदीप सिंह पर किरच व तलवारों से हमला कर दिया।

    इसी के साथ बचाव में आए परमजीत सिंह के 22 वर्षीय भतीजे गुरतेज सिंह पर भी किरचों से हमला कर दिया। हमले में चारों बुरी तरह से घायल हो गए। निहंगों ने गली में गुंडागर्दी की और बचाव में आए सभी लोगों पर हथियारों से हमला किया। घायलों को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां परमजीत सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुसिल ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है जिनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

    मृतक परमजीत सिंह के छोटे बेटे परविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने वीरवार को सेकेंड हैंड स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी। उसके पिता परमजीत सिंह, बड़ा भाई तरनदीप सिंह व चाचा का लड़का गुरतेज सिंह गाड़ी लेने की खुशी में माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां गए थे। माथा टेकने के बाद जब वह घर के पास पहुंचे तो एक हरियाणा नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए 3 निहंग जिन्होंने आते ही तलवारों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। उसके पिता बचाव में बाहर निकले तो निहंगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनकी छाती व सिर पर मुक्के मारे गए। उन्हें नीचे गिराकर हमला किया। पिता को बचाने आए परविंदर सिंह व भाई तरनदीप सिंह पर हमलावरों ने तलवारों व किरच से हमला कर दिया। उनका शोर सुनकर उसका चाचा व चचेरा भाई गुरतेज उन्हें बचाने आया तो हमलावरों ने उनपर भी तलवारों व किरच से हमला कर दिया। हमले में सभी घायल हो गए और उन्हें ईलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया जहां परमजीत सिंह की ईलाज दौरान मौत हो गई जबकि तरनदीप व गुरतेज के टांके लगाए गए।

    हमले की सूचना मिलने के बाद एसएचओ सोहाना अमनदीप कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों के बयान दर्ज करने उपरांत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में मृतक परमजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

  • अमेरिका-भारत के खराब संबंधों को लेकर PM Modi का आया बड़ा बयान

    अमेरिका-भारत के खराब संबंधों को लेकर PM Modi का आया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के संबंध इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे। दोनों देशों में चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी का अहम बयान सामने आया है । उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को जरुरी बताया है। पीएम ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है’। पीएम का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत ही खास हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम मोदी की पोस्ट पर विदेशी मंत्री जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि – ‘पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत ही महत्व देते हैं। जहां तक सीएम ट्रंप का सवाल है तो पीएम मोदी के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। अमेरिका के साथ हमारे संबंध बने हुए हैं’।

    ट्रंप ने पीएम को लेकर कही थी ये बात

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि मौजूदा तनाव के बाद भी पीएम मोदी मेरे दोस्त रहेंगे और हमारी दोस्ती भी बनी रहेगी। वह बेहतरीन पीएम हैं, ग्रेट हैं। ट्रंप ने यह भी कहा था कि – ‘पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री है लेकिन वह फिलहाल जो कर रहे हैं वो मुझे अच्छा नहीं लग रहा’। ट्रंप से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वो भारत के साथ अपने संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं? क्योंकि टैरिफ के कारण दोनों देशों के संबंध बीते दो सालों में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप यह कह भी चुके हैं कि वह बहुत निराश हैं कि रुस से भारत हमेशा बहुत तेल खरीद रहा है, हमने भारत पर बहुत टैरिफ लगाया है 50%। पीएम मोदी से मेरे रिश्ते अच्छे हैं वो महान पीएम हैं वह यहां कुछ महीने पहले आए भी थे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रुस को चीन के हाथों खो दिया है।
  • तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के 3 बेटों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के 3 बेटों की हुई मौत

    कोरबाः जिले में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के समीप रिसदी और लालघाट के बीच एक पोखरी (तालाब) में गणपति विसर्जन का दौर चल रहा है। लोग यहां लगातार गणपति प्रतिमा लेकर पहुंचते हैं। वहीं तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां उनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे जिले के पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय युवराज सिंह ठाकुर पिता राजेश्वर ठाकुर, 13 वर्षीय आकाश पिता जोसेज, 12 वर्षीय प्रिंस जगत (माता सीमा जगत (आरक्षक) के रूप में हुई है। इन्हें बचाने की कोशिश की गई। खबर है कि डायल 112 वाहन भी मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर, जब तक इन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। जब इन सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। तब चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना सार्वजनिक हुई, एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनके माता-पिता पुलिस विभाग में हवलदार और आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के तीन बच्चे तालाब में नहाने गए थे। यह तालाब रिसदी से लालघाट के बीच मौजूद है। जहां डूबने से बच्चों की मौत हुई है। सभी के बॉडी को रिकवर कर लिया गया है। हमारे लिए यह कठिन समय है, आगे की कार्यवाही को हम पूरा कर रहे हैं।
    चुंकि घटना में मृत सभी बच्चे पुलिस परिवार से आते हैं। इसलिए इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस लाइन में मातम पसर गया है। घटना में मृत दो बच्चों के पिता पुलिस में है। जबकि एक बच्चे की माता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस लाइन से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक पुलिसकर्मियों की भीड़ जुट गई। सभी एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे, मौके पर पहुंचे एसपी ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि पुलिस महकमे के लिए कठिन समय है।
  • Punjab New : बाढ़ प्रभावित इलाकों का Raja Warring ने लिया जायजा, मदद के लिए भेजे 4 ट्रक राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Punjab New : बाढ़ प्रभावित इलाकों का Raja Warring ने लिया जायजा, मदद के लिए भेजे 4 ट्रक राहत सामग्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः एयरपोर्ट रोड से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए चार ट्रक राहत सामग्री भेजी। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी इंचार्ज बघेश बघेल और अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी और बघेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पंजाब के लिए जताई गई चिंता के बाद कांग्रेस ने यह मुहिम शुरू की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस प्रयास में शामिल हो ताकि कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति भूखा या प्यासा न रहे। वड़िंग ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल-जुलकर योगदान देने की अपील की।

    इस मौके पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कांग्रेस हमेशा सबसे आगे रहेगी। बघेश बघेल ने बताया कि वे दो दिन के पंजाब दौरे के दौरान फाजिल्का, गुरदासपुर और अमृतसर समेत 6 जिलों में हालात का जायजा लेकर राहुल गांधी को रिपोर्ट देंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि लुधियाना, मुक्तसर, हुशियारपुर और अमृतसर समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग 2 करोड़ रुपये राहत कार्यों के लिए जुटाए हैं। यह समय राजनीतिक टिप्पणी का नहीं, बल्कि लोगों की सहायता का है।