तालाब में डूबने से पुलिसकर्मियों के 3 बेटों की हुई मौत

Written by

in

कोरबाः जिले में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के समीप रिसदी और लालघाट के बीच एक पोखरी (तालाब) में गणपति विसर्जन का दौर चल रहा है। लोग यहां लगातार गणपति प्रतिमा लेकर पहुंचते हैं। वहीं तीनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां उनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे जिले के पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय युवराज सिंह ठाकुर पिता राजेश्वर ठाकुर, 13 वर्षीय आकाश पिता जोसेज, 12 वर्षीय प्रिंस जगत (माता सीमा जगत (आरक्षक) के रूप में हुई है। इन्हें बचाने की कोशिश की गई। खबर है कि डायल 112 वाहन भी मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर, जब तक इन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। जब इन सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। तब चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूचना सार्वजनिक हुई, एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनके माता-पिता पुलिस विभाग में हवलदार और आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के तीन बच्चे तालाब में नहाने गए थे। यह तालाब रिसदी से लालघाट के बीच मौजूद है। जहां डूबने से बच्चों की मौत हुई है। सभी के बॉडी को रिकवर कर लिया गया है। हमारे लिए यह कठिन समय है, आगे की कार्यवाही को हम पूरा कर रहे हैं।
चुंकि घटना में मृत सभी बच्चे पुलिस परिवार से आते हैं। इसलिए इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस लाइन में मातम पसर गया है। घटना में मृत दो बच्चों के पिता पुलिस में है। जबकि एक बच्चे की माता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस लाइन से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक पुलिसकर्मियों की भीड़ जुट गई। सभी एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे, मौके पर पहुंचे एसपी ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि पुलिस महकमे के लिए कठिन समय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *