अमेरिका-भारत के खराब संबंधों को लेकर PM Modi का आया बड़ा बयान

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के संबंध इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे। दोनों देशों में चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी का अहम बयान सामने आया है । उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को जरुरी बताया है। पीएम ने भारत और अमेरिका के संबंधों पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और दोनों देशों के संबंधों के प्रति उनके सकारात्मक आकलन की सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है’। पीएम का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के रिश्ते बहुत ही खास हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम मोदी की पोस्ट पर विदेशी मंत्री जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि – ‘पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत ही महत्व देते हैं। जहां तक सीएम ट्रंप का सवाल है तो पीएम मोदी के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। अमेरिका के साथ हमारे संबंध बने हुए हैं’।

ट्रंप ने पीएम को लेकर कही थी ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि मौजूदा तनाव के बाद भी पीएम मोदी मेरे दोस्त रहेंगे और हमारी दोस्ती भी बनी रहेगी। वह बेहतरीन पीएम हैं, ग्रेट हैं। ट्रंप ने यह भी कहा था कि – ‘पीएम मोदी एक महान प्रधानमंत्री है लेकिन वह फिलहाल जो कर रहे हैं वो मुझे अच्छा नहीं लग रहा’। ट्रंप से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वो भारत के साथ अपने संबंधों को फिर से सुधारने के लिए तैयार हैं? क्योंकि टैरिफ के कारण दोनों देशों के संबंध बीते दो सालों में सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप यह कह भी चुके हैं कि वह बहुत निराश हैं कि रुस से भारत हमेशा बहुत तेल खरीद रहा है, हमने भारत पर बहुत टैरिफ लगाया है 50%। पीएम मोदी से मेरे रिश्ते अच्छे हैं वो महान पीएम हैं वह यहां कुछ महीने पहले आए भी थे। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रुस को चीन के हाथों खो दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *