Blog

  • बारिश के कारण गिरी 4 मंजिला इमारत, बाप-बेटी की मौत, कई घायल

    बारिश के कारण गिरी 4 मंजिला इमारत, बाप-बेटी की मौत, कई घायल

    जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में जर्जर भवन के गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। दरअसल, शहर के सुभाष चौक इलाके में छीले का कुआं स्थित 4 मंजिला जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय प्रभात और 6 वर्षीय बेटी पीहू के रूप में हुई है। जबकि प्रभात की पत्नी सुनीता सहित वासुदेव, सुखना, सोनू, ऋषि गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में कुल 7 लोग दब गए थे। इनमें से चार को रात में ही रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 3 लोगों को सुबह बाहर निकाला गया। रात प्रभात और उसकी बेटी पीहू की जिंदगी सोते-सोते ही हमेशा के लिए थम गई। सपनों से भरी नींद अचानक मौत की नींद में बदल गई।

    इसी इमारत के एक अन्य हिस्से में रहने वाले रमेश ने बताया कि इस इमारत में 6 फैमिली के करीब 20 लोग रहते थे। यहां 2 साल से किराए पर रह रहे थे। जबकि मकान मालिक खुद दूसरे घर में रहता है। जयपुर में लगातार हो रही बारिश से रात को ये बिल्डिंग गिर गई। जिसमें दो फैमिली के लोग गिर गए। जबकि नमिता ने बताया कि कल रात जब वो सो रहे थे तो करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच में ये हादसा हुआ। हादसे में मरने वाले प्रभात उनके ताऊजी के लड़के थे। बिल्डिंग जर्जर थी हालांकि उन्होंने कभी मुरम्मत के लिए नहीं कहा।

    वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने कहा कि कंट्रोल रूम पर करीब रात 1:30 बजे फोन आया था। जिसमें एक मकान गिरने से कुछ लोगों के दबे होने की सूचना थी। मौके पर एसीपी माणक चौक अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि यहां वॉल सिटी एरिया में तंग गलियां है, और यहां एक एंट्री अगर बंद हो तो दूसरी एंट्री से आने में काफी परेशानी होती है।

    यहां जो मंदिर का रास्ता है वहां से लोगों को रेस्क्यू किया गया था। उन्होंने बताया कि जिस वक्त जयपुर में तीज की यात्रा निकाली गई थी, उस वक्त पुलिस प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को जर्जर इमारत को लेकर लिखा गया था और स्थानीय थाना पुलिस से जर्जर इमारत की रिपोर्ट भी ली जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक अमीन कागजी ने बताया कि इस भवन में जो अन्य लोग रह रहे थे, उन्हें यहां से पार्षद कार्यालय में शिफ्ट किया गया है। स्थानीय लोग भी देर रात से प्रशासन की मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि करीब ढाई महीने पहले निगम कमिश्नर को जयपुर में जर्जर इमारत को लेकर हर वर्ष होने वाले हादसों का हवाला देते हुए इन पर कार्रवाई करने के लिए लिखा था। निगम के अधिकारियों को बुलाकर इमारतों को चिह्नित भी किया गया था।

     

  • Punjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के दौरे को लेकर विधायक कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय कृषि मंत्री के दौरे को लेकर विधायक कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में बाढ़ का मुख्य कारण अवैध खनन है। धालीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का बयान पूरी तरह से गलत और निराधार है। पंजाब सरकार ने नदियों को खाली करने के लिए कई बार केंद्र से आवेदन किया, लेकिन कोई अनुमति नहीं मिली। केंद्र ने न तो नदी की सफाई के लिए कोई कदम उठाया और न ही कोई धनराशि जारी की।

    उन्होंने कहा कि अजनाला रावि के किनारें पर बसा है और उनका चैलेंज है कि वह बताए कि रावि में कहा से माइनिंग की गई है। वहां हर वक्त बीएसएफ तैनात रहती है और वहां माइनिंग हो ही नहीं सकती है। कई बार बीएसएफ से एनओसी मांगी थी कि हमें नदी की डीसर्टिंग (सफाई) की जाने की परमिशन दी जाए। उन्होंने ब्रिगेडियर से मीटिंग की थी जिसके बाद उन्होंने परमिश दी थी कि आप नदी की सफाई करवा सकते हैं। उसका टैंडर अभी लगा हुआ है और अक्तूबर तक वह सफाई की जाएगी, परन्तु मंत्री शिवराज चौहान का कहना कि वहां अवैध माइनिंग हुई है बिल्कुल गलत है। वह साबित करें, कि बीएसएफ के होते हुए माइनिंग कैसे हो सकती है। हमें तो वहां सफाई की परमिशन ही बड़ी मुश्किल से मिली है। ऐसे बयानों से लगता है कि भाजपा पंजाब को कुछ भी देने के हक में नहीं है और वह पंजाब के साथ धक्का करने पर तुली हुई है।

    धालीवाल ने दावा किया कि 7 महीने पहले 170 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला है। उन्होंने भाजपा पर पंजाब के साथ धक्का करने का आरोप लगाया। धालीवाल ने केंद्र से मांग की कि पंजाब का बकाया 60,000 करोड़ रुपये जल्द जारी किया जाए ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों तक मदद पहुंच सके।

  • Reel बनाने के लिए नदी में उतरा युवक, पानी के तेज बहाव में बहा

    Reel बनाने के लिए नदी में उतरा युवक, पानी के तेज बहाव में बहा

    बाड़मेरः रील बनाने के लिए नदी में उतरना एक युवक को महंगा पड़ गया। पानी का बहाव तेज होने से युवक बह गया। मामला सिणधरी के भाटाला थाना क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। हादसे के दौरान दुकिया लोलावा निवासी हिम्मताराम के दोस्त भी थे लेकिन वे उसे बहता देख वहां से भाग गए।

    जानकारी के अनुसार हिम्मताराम अपने तीन दोस्तों के साथ गांव में ही पार्टी करने गए थे। लौटते वक्त लूणी नदी पर उसने रील बनाई। इसके बाद रपट पर बह रहे पानी में वह उतर गया। रपट पर तेज बहाव में चलते-चलते हिम्मताराम ने अपने दोस्तों के साथ रील बनाने लगा। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। इस दौरान उसने बचने की भी को​शिश की, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह संभल नहीं पाया। इधर, हिम्मताराम के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। स्थानीय तैराक ने बताया कि हिम्मताराम को डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए। ​

    पुलिस ने कुछ देर पहले ही रपट पर मौजूद युवकों को हटाया था। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ युवक फिर लौट आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया गया। करीब दो से तीन किलोमीटर के एरिया में हिम्मताराम की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।

  • Jalandhar News: एजेंट ने गलत तरीके से भेजा रशिया, लौटे युवक ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एजेंट ने गलत तरीके से भेजा रशिया, लौटे युवक ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    रुस और यूक्रेन युद्ध के बाद फंसे भारतीय, एजेंट गलत तरीके से आर्मी में करवा रहे भर्ती

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चलते हुए आज 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस जंग को रुकने के लिए कई देशों द्वारा प्रयास किया जा चुके हैं लेकिन जंग अभी भी जारी है। वहीं रूस यूक्रेन जंग में कई भारतीय लोग अभी भी फंसे हुए हैं जो भारत वापस आने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं पिछले दिनों रूस से वापस लौटे पंजाब के जालंधर के युवक ने रशिया के हालातो को लेकर आप बीती सुनाई। रोहित ने बताया कि किस तरह वहां भारतीय लोगों को यहां के एजेंट गलत तरीके से रशिया आर्मी में भर्ती करवा रहे हैं। रशिया आर्मी में काम कर रहे कुछ लोग उसके संपर्क में भी है जो भारत सरकार को वापस बुलाने की मदद की गुहार लगा रहे हैं। जालंधर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि जालंधर के ही एजेंट के जरिए 1 जुलाई 2025 को वह अमृतसर से दुबई गया। जहां 3 दिन दुबई में रहने के बाद फिर उसे एजेंट ने रूस के एक शहर से दूसरे शहर मास्को भेजा। दुबई से उनके साथ एक महिला और दो लोग और रूस साथ गए। जहां एक-दूसरे की देखभाल सबको करनी पड़ी थी। रोहित ने बताया कि एजेंट द्वारा उन्हें काफी परेशान किया गया और रशियन करेंसी रूबल भी उनके पास नहीं थे। जिस कारण उन्हें और भी तकलीफ सहन करनी पड़ी। रोहित ने बताया कि एजेंट के साथ 4 से 5 लाख में रशिया भेजने के लिए सौदा तय हुआ था। जिसमें एजेंट को ढाई लाख रुपए नगद और अन्य राशि गूगल पे के जरिए की गई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एजेंट उन्हें रशिया भेजकर वहां की आर्मी ज्वाइन करवाने के लिए गेम प्लान बना रहा। रोहित ने बताया कि जब वह दुबई पहुंचे तब भी एजेंट द्वारा उन्हें खास सुविधा मुहैय्या नहीं करवाई गई। जिसके बाद रशिया पहुंचने पर उनके साथियों ने मिलकर 7500 रूबल में होटल लेकर रात गुजारी। जिसके बाद जब वह एजेंट से फोन पर बात की तो एजेंट ने रशिया एजेंट का नंबर उन्हें दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि रूस एजेंट ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। फिर उन्हें पंजाब से गए कुछ लोग वहां मिले जिन्होंने बताया कि यहां हालात काफी खराब है और उन्हें वापिस भारत लौटने के लिए कहने लगे। रोहित ने बताया कि उन्हें रूस आर्मी भेजने के लिए एजेंट द्वारा फंसाया जा रहा था और रशियन आर्मी का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करने उन्हें भेजा गया था। लेकिन रशियन आर्मी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जब उन्होंने किसी से बात की तो व्यक्ति ने उसे सारी बात वहां समझा दी और यह बता दिया अगर आपने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तो आपको बॉर्डर पर भेजा जाएगा और इस बात को सुनते ही उन्होंने वापस आने का फैसला किया और जैसे तैसे वह भारत वापस आ पाए। रोहित ने बताया कि उन्होंने रशिया आर्मी जॉइन नहीं की। लेकिन जिस जगह पर वह रहे वहां पर कुछ लोग उन्हें मिले वह रशिया आर्मी में काम कर रहे हैं। वह सभी भारतीय लोग हैं जिनकी वीडियो उन्होंने मीडिया पर पोेस्ट की है। वीडियो में वह लोगों से अपील कर रहे है कि कोई भी रशिया ना जाए। क्योंकि वहां पर हालत काफी खराब है और रोहित ने यह भी कहा कि जो लोग रसिया आर्मी में फंसे हुए हैं उन्हें भारत सरकार वापस लाने के हर संभव प्रयास करें क्योंकि वह भी अपनी वीडियो बनाकर गुहार लगा रहे हैं।
  • Punjab News: समय से पहले खुल रहे ठेके, महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: समय से पहले खुल रहे ठेके, महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक ओर जहां पंजाब सरकार पिछले दिनों हिमाचल सरकार के साथ मिलकर हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान चला रही थी, वहीं दूसरी ओर यह देखने में आ रहा है कि हिमाचल के शराब विक्रेता सरकार के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।

    इसका ताजा उदाहरण पठानकोट-हिमाचल सीमा पर बसे डांगू पीर गांव से देखने को मिल रहा है। जहां, सुबह करीब 7 बजे से ही शराब ठेका खुल जाता है। उस समय लोग शराब की दुकानों से शराब खरीदते हुए भी दिखाई दिए। स्थानीय लोग इसको लेकर बहुत परेशान हैं, उनके मुताबिक जब उन्होंने मंदिर जाना होता है तो ठेके पर तरह तरह के लोग खड़े होते हैं, जो बदतमीजी करते भी नजर आते हैं।

    स्थानीय वीरा और अरुण ने बताया कि इस सड़क पर महिलाओं और लड़कियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि शराब विक्रेता सुबह 6 बजे के आसपास अपनी दुकानें खोल देते हैं, जिससे इस सड़क पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और वे सड़क से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। इसलिए उनकी हिमाचल सरकार से मांग है कि नियमों को ताक पर रखकर काम करने वाले शराब विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया जाए और उन्हें निर्धारित समय पर अपनी दुकानें खोलने का आदेश दिया जाए, ताकि इलाके की लड़कियों और महिलाओं को इस सड़क पर आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: Adidas, Nike सहित अन्य ब्रांडेड जूतों की डुप्लीकेट कॉपी को लेकर पुलिस की Raid

    Punjab News: Adidas, Nike सहित अन्य ब्रांडेड जूतों की डुप्लीकेट कॉपी को लेकर पुलिस की Raid

    बठिंडाः जिले की नई बस्ती स्थित एक दुकान पर पुलिस ने रेड करके बड़ी कार्रवाई की है। जहां कथित तौर पर एडिडास, नाइकी, रीबॉक, स्केचर्स समेत कई मशहूर ब्रांड्स के नकली जूतों की डुप्लीकेट कॉपी बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पता चला है कि मशहूर कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मौके पर ही बड़ी संख्या में नकली जूते ज़ब्त भी किए जा रहे है।

    बताया जा रहा है कि कई गुप्त गोदामों में बड़ी कंपनियों के नकली जूते सप्लाई किए जा रहे थे। जहां नकली ब्राडेंड जूते सस्ते दामों पर बेचे जा रहे थे और ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। थाना कुतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने इस छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और तलाशी अभियान अभी जारी है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध धंधा सिर्फ़ बठिंडा में ही नहीं, बल्कि गिद्दड़बाहा इलाके में भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। गौरतलब है कि इस घोटाले से न केवल ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है, बल्कि सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नकली सामान की सप्लाई चेन तक पहुँचकर इस घोटाले को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

  • Punjab News: बारिश से गिरी कैंसर पीड़िता की छत, विधायक ने उठाई जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से गिरी कैंसर पीड़िता की छत, विधायक ने उठाई जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगाः पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश का कहर मोगा जिले के गांव मंडीरा कलां में भी देखने को मिला। जहां एक कैंसर पीड़ित महिला के घर की छत गिर गई। जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। डॉ. अरोड़ा खुद मंडीरा कलां गांव स्थित पीड़ित महिला के घर पहुंची और घर के पुनर्निर्माण के लिए नकद राशि की पहली किस्त परिवार को सौंपी। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश भी दिए।

    डॉ. अरोड़ा ने बताया कि यह महिला कैंसर पीड़ित है, इलाज करवा रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके पति ड्राइवर हैं और घर में चार छोटे बच्चे हैं। ऐसे समय में छत गिरना उनके लिए बहुत बड़ा संकट बन गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर मदद देना है।

  • Punjab News: पौंग बांध के जलस्तर को लेकर आई नई अपडेट, देखें वीडियो

    Punjab News: पौंग बांध के जलस्तर को लेकर आई नई अपडेट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में आई बाढ़ से हालातों में कुछ सुधार होने लगा है। वहीं पौंग बांध महाराणा प्रताप झील का जलस्तर भी घटकर 1394.63 पहुंच गया है। जोकि मात्र 9 cm ही कम हुआ है। बताया जा रहा हैकि बांध में पानी की आमद इस समय 69543 क्यूसिक है और बांध से ब्यास नदी में पानी 99673 क्यूसिक छोड़ा जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੌਂਗ ਡੈਮ ਦਾ ਵਧਦਾ ਪਾਣੀ ਪੱਧਰ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਅਗਲੇ ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦਾ ਅਲਰਟ

    हिमाचल में यहां बारिश से कुछ जिलों में राहत महसूस की गई है। वहीं ब्यास नदी में मिलने वाले छोटे बड़े नदिया नाले में पानी की आमद भी कम दर्ज की गई है, जो आने वाले दिनों में लोगों के लिए सुखद समाचार है। यदि हिमाचल में बारिश बंद हो जाती है तो बांध से छोड़े जा रहे पानी को BBMB बोर्ड कम करने का निर्णय ले सकता है।

  • Punjab के इस इलाके में पहुंचे मुख्यमंत्री Naib Saini, देखें वीडियो

    Punjab के इस इलाके में पहुंचे मुख्यमंत्री Naib Saini, देखें वीडियो

    पठानकोटः भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई का कुछ दिन पहले निधन हो गया था, जिसके चलते आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से अश्वनी शर्मा के पठानकोट स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात की और उनके बड़े भाई के निधन पर दुःख साझा किया।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह अश्वनी शर्मा के बड़े भाई के निधन पर दुःख साझा करने आए हैं। भगवान उन्हें इस दुख की घड़ी में मजबूत रहने का होसला दें। वहीं बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब हमारे परिवार जैसा है और हम हमेशा इसके साथ रहेंगे।

    हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पंजाब समृद्ध रहे और आगे बढ़े। पंजाब के वर्तमान हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में पानी आया है, उसी तरह उनके इलाके में भी कई जगहों पर लोग प्रभावित हुए हैं। हम पहले भी पंजाब के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे और जो भी मदद की जरूरत होगी, वह जरूर की जाएगी।

  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर हादसा ग्रस्त हुई बस, कई सवारियां घायल

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर हादसा ग्रस्त हुई बस, कई सवारियां घायल

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर कुराला पेट्रोल पंप के पास बस के हादसाग्रस्त होने की घटना सामने आई है। जहां राष्ट्रीय मार्ग पर बस बेकाबू होकर पलटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਜਲੰਧਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਕੁਰਾਲਾ ਨੇੜੇ ਤੜਕਸਾਰ ਬੱਸ ਪਲਟੀ!

    मिली जानकारी के अनुसार, बस जालंधर से पठानकोट जा रही थी। कुराला पेट्रोल पंप के पास यह बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेवा सोसाइटी मूनका, सड़क सुरक्षा फोर्स टांडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

    मौके पर पहुंची टीम ने घायल यात्रियों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया। हादसे के दौरान विधायक जसबीर सिंह राजा भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति जाना तथा उनके इलाज के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

    पुलिस और सेवा संस्थाओं ने सड़क को सुरक्षित बनाते हुए हादसे की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।