Blog

  • Punjab News : भयानक सड़क हादसे मे पति-पत्नी और दो मासूमो की हुई मौत, देखे वीडियो

    Punjab News : भयानक सड़क हादसे मे पति-पत्नी और दो मासूमो की हुई मौत, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के क़स्बा बाघा पुराना के नजदीक एक भयानक सड़क हादसे में एक परिवार की मृत्यु होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मुदकी रोड पर गांव लेंगेआना के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल गुलाटिया खाते हुए करीब 500 मीटर दूर खेत में जा गिरी और जलकर राख हो गई।

    इस हादसे मे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों में से एक की उम्र 3 साल और दूसरे बच्चे की उम्र लगभग 3 महीने के करीब बताई जा रही है। परिवार बाघा पुराना से अपने गांव जयमल वाला जा रहा था।

    इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफतार ब्रेजा गाड़ी के चालक ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नत्थू वाला गांव का है और वह कुछ दिन पहले ही विदेश से आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत मे था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana Election Update: BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेगें CM Saini

    Haryana Election Update: BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेगें CM Saini

    नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 67 नामों का ऐलान किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से टिकट मिला है। देखें लिस्ट

  • Team India में यह प्लेयर मचाएगा तबाही, युवराज सिंह दे रहे ज्ञान

    भारत के नए युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने 4 सितंबर को अपना 23वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में सबसे पहले उनके गुरु युवराज सिंह थे। वर्ल्ड कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के लिए खास पोस्ट किया। इस दौरान युवा बल्लेबाज को एक सलाह भी दी है। अभिषेक को सिंगल लेने के महत्व को समझाने के अपने बार-बार प्रयासों से निराश होकर युवराज ने इस महत्वपूर्ण सलाह को सार्वजनिक कर दिया।

    युवराज कई युवा पंजाब क्रिकेटरों के मेंटर रहे हैं। इनमें अभिषेक, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसीमरन सिंह शामिल हैं। यह मेंटरशिप कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई जब युवराज ने इन खिलाड़ियों को अपने घर पर पांच सप्ताह के ट्रेनिंग सेशन के लिए बुलाया था। युवराज का मेंटरशिप इन सभी युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण रहा है। विशेष रूप से अभिषेक ने युवराज को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। उनका मानना है कि युवी ने उनके नजरिये को बदल दिया। युवराज का फिटनेस, ताकत और मैच स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह ने अभिषेक और अन्य खिलाड़ियों में काफी सुधार ला दिया।

    अभिषेक शर्मा के लिए पिछला सीजन खास रहा है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उन्होंने अपने दूसरे ही टी20 में शतक जड़ दिया था। पंजाब के बल्लेबाज ने हरारे में एक तूफानी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए थे। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे सर, अभिषेक, आशा है कि आप इस साल उतने ही सिंगल लेंगे जितने आप गेंद को बाहर मारते हैं। कड़ी मेहनत करते रहो। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं एक शानदार वर्ष के लिए।” एक पुराने वीडियो में युवराज एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक को गेंद को नीचे रखने और लॉफ्टेड शॉट्स न ट्राई करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, अभिषेक उनकी सुनते नहीं हैं और गेंद को मैदान के बाहर मार दे रहे हैं। इस पर युवी ने कहा, ”तु ना सुधरी (तुम नहीं बदलोगे)।”

  • Punjab: फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab: फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में व्यापारियों और उधमियों को फिरौती की फोन कॉल आने के मामले तजमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी मे जंडियाला गुरु थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीत, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, सुमनदीप सिंह उर्फ ​​सिमा और शरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह सोहैल ने बताया कि उक्त गैंग ने इलाके में एक व्यापारी को विदेशी नंबर से फोन कर फिरौती की मांग की थी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को रोक कर पिस्तौल दिखा कर 5 लाख की मांग की थी। देहात पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को 3 लाख रूपये दिलवा दिये। जिसके बाद फिरौती की अगली रकम लेने आए आरोपियों को काबू कर 3 लाख भी रिकवर कर लिए।

    इस फिरौती कांड का किंगपिन आरोपी गुरिंदर सिंह है। जिस प्रेमिसिस मे डॉक्टर कली दुकान है आरोपी गुरिंदर का चाचा उसका मालिक है। पुलिस ने आरोपियों से देशी पिस्तौल 315 बोर, मोटरसाइकिल, कार और 1.5 लाख रुपये बरामद किये है। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो

    Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित मेरिटोरियस स्कूल से लापता हुई 11वीं की छात्राओं को पुलिस ने ढुंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकरी देते हुए एडीसीपी सिटी 2 आदित्य ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने खुफिया इनपुट से दोनों लड़कियों को वैष्णो देवी से ढूंढकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर उनके माता-पिता को सौंप दिया है।

    लड़किया जम्मू किसके साथ गई थी और क्यों गई थी। इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। बता दें कि बस्ती बावा खेल नगर के पास स्थित मेरिटोरियस स्कूल की छात्राएं आधी छुट्टी के दौरान वह स्कूल से निकली और वापस नहीं लौटी। स्कूल प्रबंधन ने शाम तक छात्राओं की तलाश की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना मिलते ही छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी।

  • भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने कोटला पंजोला स्कूल के छात्रों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने कोटला पंजोला स्कूल के छात्रों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    शिक्षण सामग्री मिलने पर छात्रों के खिले चेहरे

    परिषद की महिला सदस्यों ने स्कूल में जाकर बांटी सामग्री

    बद्दीसचिन बैंसल: भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने  एक नई पहल का आगाज करते हुए जरुरतमंद स्कूली छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित की। भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने सोलन जिले के साथ लगते सिरमौर के कोटला पंजोला स्कूल छात्रों ने बैग व शिक्षण सामग्री बांटी।

    भारत विकास परिषद बद्दी  शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि बुधवार को संस्था की ओर से संस्था की सदस्य ममता पंवार, सुमन देवी व अन्य गणमान्यों ने  राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला पंजोला में जरुरतमंद छात्रों को स्कूली बैग, छाते, पानी की बोतलें (थर्मस), पैन, कापी, और जमैट्री बॉक्स वितरित किए।

    शिक्षण सामग्री मिलने पर छात्रों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखी गई।  कौशल ने बताया कि इसी माह वे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, समुहगान प्रतियोगिता व ज्ञान प्रतियोगिता बद्दी में आयोजित करने जा रहे हैं। छात्र अभिनन्दन से देश की भावी पीढी का मनोबल उंचा होगा जो राष्ट्र निमार्ण मे अहम भूमिका निभाएंगें और वे ’’श्रेष्ट भारत का सपना साकार करेगें तथा गुरु वंदन से शिक्षकों को हमारे समाज में पुनः पूजनीय स्थान मिले जो कि भारतवर्ष के आने वाली एक प्रबल, अनुशासित व संस्कारिक पीढी को तैयार करने में अथक व अहम भुमिका निभा सकें।

    भारत विकास परिषद बद्दी शाखा के सचिव देव व्रत यादव ने बताया कि परिषद की ओर से  बद्दी क्षेत्र में  बहुत सी कल्याणकारी योजना चला रही है। बद्दी में यूजर चार्जिज बेसिस पर एक अत्याधुनिक लैब चलाई जा रही है। हाल ही में बद्दी सिविल अस्पताल में लंगर व्यवस्था प्रारंभ की गई है और जहां भी कोई आपदा आती है तो परिषद हमेशा सेवा भाव से पीड़ियों के लिए आगे आती है। हाल ही में बद्दी बस स्टैंड में झुग्गियां जलकर राख हो गई थी, वहां तुरंत राहत सामग्री भेजी गई। इसी तर्ज पर अन्य राहत योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

    स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुनिता चौहान ने भारत विकास परिषद का अभार जताया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ जयोत्सना कश्यप, प्रेम लता, धनवंती देवी, संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, विष्णु शर्मा, चक्रधर मिश्र, परमबीर चौहान, अनुपम शर्मा, कृष्ण कौशल, प्रेम लता आदि उपस्थित रहे।

  • पंजाबी फिल्मो में अपनी पेठ जमाते बद्दी के सतीश हिंदुस्तानी

    पंजाबी फिल्मो में अपनी पेठ जमाते बद्दी के सतीश हिंदुस्तानी

    बीबी रजनी में निभाया अहम रोल

    पंजाब में हाउस फुल जा रही फिल्म

    बद्दीसचिन बैंसलबद्दी के  सतीश हिंदुस्तानी ने पंजाबी फिल्म बीबी रजनी  में अहम भूमिका  भूमिका निभाई है।  पंजाबी फिल्मों के निर्देशक अमर हुंडल ने इस फिल्म को निर्देशित किया। उनकी वॉर्निंग फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। पूरी दुनिया में इस फिल्म को रलीज किया  गया और पंजाब में यह फिल्म हाउस फुल जा रही है। फिल्म में बीबी रजनी की भूमिका रूपी गिल ने बखुबी निभाई और योगराज सिंह बीबी रजनी के पिता की भूमिका में नजर आए।  गुरप्रीत गुगी व बीएम शर्मा ने भी इस फिल्म का हिस्सा बने है।

    बद्दी के  युवा कलाकार सतीश हिंदुस्तानी को एक्टिगं करने का शौक बचपन से था। वह अपने निजी काम के साथ साथ  फिल्मी जगत से भी जुड़े रहते है। अभी तक कई पंजाबी व हिंदी शार्ट फिल्मों के अलावा नाटक व सीरियल में काम कर चुके है। कलर्स फैमस सीरियल  उडारियां, पीटीसी  पंजाबी चैनल पर क्राईम सीरियल  के अलावा पंजाबी गानों  व सीरियलो में काम कर चुके है।

    सतीश हिंदुस्तानी ने बताया कि बीबी रजनी एक सिख इतिहास  से जुड़ी  पंजाबी फिल्म है और जो कि रब्ब पर अटूट भरोसे व विश्वास की कहानी है।  लीक से हट कर बनी यह फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने में सफल हो रही है। इन चार दिनों के भीतर फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। पंजाबी फिल्म के नाम कमाने वाले बद्दी के इस युवा को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

    पंजाबी व धार्मिक फिल्मों के चाहवान कृष्ण कौशल ने  बताया कि यह फिल्म समाजिक व धार्मिक विषय पर बनी हुई है। यह परिवारिक फिल्म है। उन्होंने लोगों का आवहान किया को इस फिल्म को देखें और बद्दी के एक उभरते हुए सितारे को मजबूती प्रदान करने के लिए उसका उत्साह बढ़ाएं। धार्मिक फिल्म बनाने वाले संजीव बस्सी, देवव्रत यादव व मेला राम चंदेल ने इस फिल्म को देख कर पटकथा की तारिफ की और लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह  किया।

  • भटोली कलां के हिमुडा कालोनी के खाली कमरे में अज्ञात महिला की हत्या

    भटोली कलां के हिमुडा कालोनी के खाली कमरे में अज्ञात महिला की हत्या

    धारदार हथियार से हुई महिला गले व सिर में गहरे जख्म

    बरोटीवालासचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के भटोली कलां में हिमुडा के एक खाली कमरे में एक अज्ञात महिला की हत्या हुई है। महिला को धारदार हथियार से मारा गया है। महिला की गर्दन व सिर में तेज हथियार से हमला हुआ है।  हिमुडा कालोनी में रहने वाली एक अन्य महिला ने मंगलवार दोपहर डेढ बजे खाली कमरे में महिला का खून से लपपत देखा। जिस पर उसने हिमुडा कालोनी के केयर टेकर मुक्ती राम  को सूचना दी।

    केयर टेकर ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला का शव को कब्जे में लिया। महिला की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की आयु 30 वर्ष के लगभग है। महिला के गले व सिर में तेज धारदार हथियार से गहरे जख्म है। जिससे लगातार रक्त  बह रहा था। यह महिला कौन है यहां खाली कमरे क्यों आई। इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

    हिमुडा सोसायटी के प्रधान प्रीतम सिंह ठाकुर व सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि सुनसान जगह पर यह कालोनी होने से यहां पर अपराधिक मामले होते रहते है। कालोनी में कुछ कमरे खाली होने से यहां पर नशीड़ी लोग आते रहते है। यहां पर पुलिस की गश्त कभी कभार होती है। यहां पर रूटीन में गश्त करने की मांग की है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। बद्दी पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में  एक स्पेशल टीम का गठन कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द दबोचने का पुलिस का दावा भी कर रही है।  बरोटीवाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Guru Nanak Dev Hospital मे Medical Student से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखे वीडियो

    Punjab News: Guru Nanak Dev Hospital मे Medical Student से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखे वीडियो

    अमृतसर: कलकत्ता की घटना के बाद पंजाब सरकार ने एक पत्र जारी कर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया था। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके. लेकिन 2 सितंबर को कलकत्ता की घटना के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। गुरु नानक देव अस्पताल से एक मामला सामने आया है। जहा देर रात एक मेडिकल स्टुडेंट ने अज्ञात व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

    मेडिकल स्टुडेंट इस घटना से डर गई और उसने इसकी शिकायत अपने वार्ड के डॉक्टर को बताने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दी। जिसके बाद प्रिंसिपल ने उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी।

    वही एडीसीपी सीपी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि 2 सितंबर की रात मेडिकल स्टुडेंट अपनी ड्यूटी खत्म कर हॉस्टल जा रही थी। यह उत्पीड़न का मामला नहीं है। युवक चोरी के इरादे से आया था और उसने चोरी करने की कोशिश की थी। जिसके बाद डॉक्टर हॉस्टल के अंदर भाग गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Girlfriend के साथ हेल्दी Relationship के लिए अपनाएं ये 5 Tips: लड़ाई-झगड़े से रहें दूर!

    Girlfriend के साथ हेल्दी Relationship के लिए अपनाएं ये 5 Tips: लड़ाई-झगड़े से रहें दूर!

    Relationship Tips: रिश्तों में मिठास बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यदि आप अपनी Girlfriend के साथ अपने रिलेशन को खुशहाल और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आसान लेकिन प्रभावशाली टिप्स को अपनाएं:
    1. साझा समय का महत्व समझें एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना रिश्ते को मजबूत बनाता है। दैनिक जीवन की भागदौड़ से समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खास पल बिताएं। यह न केवल पुराने अच्छे दिनों की यादें ताजा करेगा, बल्कि आपके रिश्ते में भी नयापन लाएगा।
    2. खुली बातचीत रखें खुलकर बात करना किसी भी रिलेशनशिप की बुनियाद है। नियमित संवाद बनाए रखें और अपनी गर्लफ्रेंड की बातें ध्यान से सुनें। इससे न केवल आपसी समझ बढ़ेगी, बल्कि दूरियों को भी कम किया जा सकेगा।
    3. प्यार की भाषा को समझें हर व्यक्ति की प्यार जताने की एक खास भाषा होती है। आपकी गर्लफ्रेंड की पसंद और नापसंद को समझें और उसकी प्यार की भाषा में बात करें। इससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
    4. सुनने की कला को अपनाएं अक्सर लोग अपनी बात मनवाने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अपनी पार्टनर की बातें सुनना भी उतना ही जरूरी है। जब आप उसकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, तो वह महसूस करेगी कि आप उसकी भावनाओं की कदर करते हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
    5. छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें छोटी-छोटी बातों पर तकरार रिश्ते में तनाव ला सकती है। जैसे कि लेट होना या कॉल न करना, इन मुद्दों पर ज्यादा ध्यान न दें। रिश्ते में शांति और समझ बनाए रखने के लिए इन बातों को नजरअंदाज करें।
    इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बना सकते हैं, और लड़ाई-झगड़ों से दूर रह सकते हैं।