Blog

  • Jalandhar: Travel Agents ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दिया झांसा, ठगे 4.30 लाख

    Jalandhar: Travel Agents ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दिया झांसा, ठगे 4.30 लाख

    जालंधरः आधुनिक समय में नौजवानों द्वारा विदेश जाने का रुझान बढ़ता जा रहा है इसी चक्कर में अधिकतर युवा ट्रैवल एजंटों के शिकंजे में फंसकर ठगी का शिकार हो जातें हैं । एसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है जहां ट्रेवल एजेंट ने आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 4.30 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी।

    थाना बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुधवार को बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान बस्ती गुजां निवासी बलजीत सिंह और उसके बेटे रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि उसने अपने जानकार को विदेश भेजने के लिए आरोपियों के पास फाइल लगवाई थी। इसके लिए 4.60 लाख रुपए फीस दे दी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने वीजा नहीं लगवा कर उनसे ठगी मार ली।

  • Jalandhar: मंदिर में पुजारी को लूटने की कोशिश, बाइक छोड़ भागे लुटेरे

    Jalandhar: मंदिर में पुजारी को लूटने की कोशिश, बाइक छोड़ भागे लुटेरे

    जालंधरः खांबडा रोड पर स्थित जालंधर एनक्लेव में बुधवार बीती रात लुटेरे श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में घुसकर पंडित को लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में जब चोर मंदिर में घुसकर पंडित को लूटने लगे तो पंडित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इलाके के लोग और मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे तो लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़कर कर फरार हो गए।

    पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि कुछ युवक मंदिर के बाहर बैठे हुए थे। मंदिर में आरती होने के बाद उन्होंने अंदर आकर प्रसाद भी लिया और मंदिर में कोई न देख उन्होंने धमकाते पैसों की मांग करने लगे, जिसके बाद उसने शोर मचा दिया और वह बाइक छोड़कर भाग गए। मंदिर में इकट्ठे हुए लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: CM भगवंत मान ने किया Tweet, लोगों को दी बधाई

    Punjab: CM भगवंत मान ने किया Tweet, लोगों को दी बधाई

    जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडियो अकाउंट पर लोगों को अध्यापक दिवस, बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिवस और श्री गुरु अर्जन देव जी का गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीरट में लिखा कि ” शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं जो भविष्य के प्रतिभाशाली बच्चों को तराशने का काम करते हैं… शिक्षक एक सफल राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हम देश के सभी मेहनती शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं …सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं…।

    इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ,” शांति के प्रतीक सचखंड श्री दरबार साहिब जी की स्थापना का महान कार्य संपन्न करने वाले 5वें पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरता गद्दी दिवस पर सभी संगतों को कोटि-कोटि बधाई…

  • Punjab: ED ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

    Punjab: ED ने कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

    खन्ना: ईडी द्वारा कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

    राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का करीबी माना जाता हैं।जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Car और दो बाइकों की टक्कर में 6 की मौत

    Car और दो बाइकों की टक्कर में 6 की मौत

    नई दिल्ली – राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के श्रीविजयनगर के पास देर रात 2 बजे 25 पुली के निकट दो बाइकों और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

    हादसा इतना भीषण था कि कार और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे। एसएचओ गोविंद बिश्नोई ने बताया कि घटना  देर रात लगभग डेढ़ से 2 बजे के आसपास की है। 6 युवक जागरण से दो बाइकों पर सवार होकर अपने गांव बख्तावरपुर लौट रहे थे।

    इस दौरान 25 की पुली के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद युवक उछल कर दूर जा गिरे और एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया और झाड़ियों में पड़ा मिला।

  • Property Dealer की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल

    Property Dealer की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल

    नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला इलाके से एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के मुताबिक यह झगड़ा पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर के दो कर्मचारीयों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। पीड़ितों की पहचान मनीष और उसके कर्मचारी प्रवीण तथा कुलबीर के रूप में हुई है।

    इस मामले में पुलिस दो लोगों आशीष और दीपक की तलाश कर रही है। ये दोनों भवन निर्माण सामग्री बेचने का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, निर्माण सामग्री के भुगतान को लेकर पीड़ितों और आरोपियों के बीच विवाद था। जिसके चलते आरोपियों नें इस घटना को अंजाम दिया। नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

  • Punjab : घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab : घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना – व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थतियों में मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामप्रताप (30) के तौर पर हुई है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। जानकारी मुताबिक कूमकलां के इलाके मानगढ़ में गत रात करीब 9 बजे एक वेहड़े में रहने वाले रामप्रताप का शव उसके कमरे के बाहर पड़ा मिला।

    मकान मालिक ने तुरंत उसके भाई अनुराग को सूचित किया। जिसके बाद परिजन घायल रामप्रताप को सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना थाना कूमकलां की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के छोटे भाई अनुराग सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला रायबरेली के रहने वाले हैं।

    उसने बताया कि राम प्रताप माछीवाड़ा के इलाके में एक फैक्ट्री में मशीन चलाने का काम करता था। गत रात अनुराग को वेहड़े के मालिक ने फोन कर बताया कि राम प्रताप बेसुध हालत में अपने कमरे के पास गिरा पड़ा है। जिसे उसने कमरे में पहुंच सिविल अस्पताल में पुहंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वही मृतक के भाई ने शक जताया कि उनके बड़े भाई की हत्या की गई है, हत्यारे उसे कमरे में छोड़कर भाग गए है।

  • उड़ान भरने के बाद गिरे Plane के टुकड़े, मचा हड़कंप

    उड़ान भरने के बाद गिरे Plane के टुकड़े, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां से टेकऑफ होने वाले एक प्लेन के टुकड़े दिल्ली के एक इलाके वसंतकुंज में पाए गए है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना जब एयरपोर्ट को दी, तो वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन उस समय में टेकऑफ होने वाले सभी प्लेन के पायलटों को इस बात की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद प्लेन की पहचान कर उसे वापस एयरपोर्ट पर आने के निर्देश जारी किए गए है।

    एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि ये मामला देर रात करीब साढ़े नौ बजे का है। आईजीआई एयरपोर्ट से एक प्राइवेट एयरलाइंस के प्लेन ने उड़ान भरी थी। प्लेन जब वसंतकुंज इलाके से जा रहा था, तभी आसमान से उसके कुछ टुकड़े इलाके की एक घर की छत पर गिरे। इसके बाद मकान के मालिक ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ये टुकड़े किसी विदेशी एयरलाइंस के लगते है।

    मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर विमान के इंजन का हिस्सा मिलने की घटना की जांच के आदेश दिए। सूत्रों ने बताया कि धातु का ये टुकड़ा हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का हो सकता है। संभवतः किसी विमान के इंजन के टूटे हुए ब्लेड का हिस्सा। हालांकि एयरलाइन ने कहा कि वह अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि धातु के टुकड़े उस विमान के थे या नही।

  • School में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत

    School में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत

    नई दिल्ली – अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 30 लोग घायल भी हुए है। स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना नियंत्रण में है।  गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शेरिफ कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है।

    गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग क्यों की गई इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के संबंध में की जानकारी दी गई है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।

    बता दें कि अमेरिका में पिछले दो दशकों में स्कूलों और कॉलेजों के अंदर सैकड़ों गोलीबारी के मामले देखने को मिले है। अमेरिकी गन कानूनों और अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन पर तीखी बहस छेड़ दी थी, जो हथियार रखने और धारण करने के अधिकार को सुनिश्चित करता है।

  • आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जएगी। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

    कर्क राशि-आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है।

    सिंह राशि-आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे।कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेl ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंl दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाl आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेl कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

    तुला राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा।आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।
    दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

    धनु राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा।दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

     कुंभ राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें | आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

    मीन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है।