Blog

  • E-Vehicle चलाने वाले सावधान! छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

    E-Vehicle चलाने वाले सावधान! छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

    EV Battery: इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। कई बार इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की सेफ्टी में लापरवाही बरतने से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। स्कूटर की बैटरी सेफ्टी के लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बैटरी में आग लगा सकत है। बैटरी के सही रखरखाव और चार्जिंग में ध्यान देने से आप इस जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

    दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाए लगातार सामने आती रहती हैं। एसी कई घटनाएं सामने आने से लोगों के दिल में डर पैदा हो गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से लापरवाही बरतने वाली इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सरकार एक सख्त प्लान बना रही है। लेकिन एसी घटनाओं से बचने के लिए खुद भी हमें कई सावधानिया बरतनी चहिएं।

    ज़रूरत से ज्यादा चार्ज न करेंः कई लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को रातभर चार्ज पर लगातर छोड़ें.देते हैं जिसके कारण ओवरचार्जिंग से बैटरी में अत्यधिक गर्मी पैदा हो सकती है, जो की बैटरी के लिए नुकसानदायक है।

    ऑरिजिनल चार्जर का उपयोग न करना: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को चार्ज करने के लिए केवल ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि हर बैटरी के लिए चार्जिंग का वोल्टेज और करेंट अलग हो सकता है। गलत चार्जर लगाने से बैटरी में बलास्ट हो सकता है।

    बैटरी की जांच: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी का समय-समय पर निरीक्षण कराते रहना चाहिए। अगर बैटरी में कोई लीकेज, सूजन, या अजीब गंध आए तो इसे तुरंत रिप्लेस करवाएं या सर्विस सेंटर से दिखवाएं।

    गर्मी में पार्किंग से बचें: गर्मीयों में धूप में इलेक्ट्रिक स्कूटर को खड़ा करने पर उसमें आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि अत्यधिक तापमान बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है।

     

  • इस मामले में IndiGo Airlines पर लगा एक लाख रुपए का जुर्माना

    इस मामले में IndiGo Airlines पर लगा एक लाख रुपए का जुर्माना

    चंडीगढ़ः उपभोक्ता आयोग ने बुजुर्ग दपंति को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न देने के मामले में इंडियो एयरलाइंस को एक लाख रुपए जुुर्माना लगाया है। दरअसल, चंडीगढ़ से बेंगलुरु सफर कर रहे सेक्टर-46 के रहने वाले 70 वर्षीय सुनील जंद और उनकी पत्नी 67 वर्षीय वीणा कुमारी ने 11 अक्टूबर 2023 को सफर के दौरान एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न देने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज की थी। जिसके इंडियो एयरलाइंस पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाया है। दपंति ने कहा कि 2023 को उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस से सफर किया।

    उनकी टिकट बुकिंग में दो व्हीलचेयर भी शामिल थीं, लेकिन जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें काफी देर तक व्हीलचेयर का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि एयरलाइन स्टाफ ने भी उनके साथ बदसलूकी की। पीड़ित दपंति का आरोप है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचने पर भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार हुआ। इसलिए उन्होंने एयरलाइन के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत दी। आयोग ने उनकी शिकायत पर एयरलाइन को सेवा में लापरवाही का दोषी माना और बुजुर्ग दंपती को 50-50 हजार रुपये हर्जाना दिए जाने का फैसला सुनाया। सुनील जंद ने शिकायत में बताया कि उन्हें बेंगलुरु में अपने दोनों घुटनों का आपरेशन करवाना था।

    पत्नी की पहले ही घुटनों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने टिकट में दो व्हीलचेयर की भी बुकिंग करवाई थी। फ्लाइट को चंडीगढ़ से शाम 4.45 बजे उड़ान भरना था। जब वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें व्हीलचेयर ही नहीं दी गई। उन्होंने स्टाफ से पूछा तो जवाब मिला कि वे इंडिगो विंडो पर जाकर बात करें। करीब 40 फीट दूरी पर इंडिगो की विंडो थी और वे बड़ी मुश्किल से वहां तक पहुंचे। फिर उन्हें व्हीलचेयर से बिजनेस लाउंज तक छोड़ दिया गया। क्योंकि अभी फ्लाइट रवाना होने में एक घंटा बचा था। उन्हें स्टाफ ने लाउंज में छोड़ तो दिया लेकिन बोर्डिंग के वक्त उन्हें कोई लेने नहीं पहुंचा।

    फ्लाइट रवाना होने से 10 मिनट पहले उन्हें व्हीलचेयर से विमान तक पहुंचाया गया। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार हुआ। वहां भी उन्हें व्हीलचेयर के लिए इंतजार करना पड़ा। सुनील जंद ने शिकायत में उन्होंने स्टाफ के इस व्यवहार के खिलाफ शिकायत कर दी। हद तो तब हो गई जब एयरलाइन के मैनेजर जफर नकवी ने उनसे माफी मांगते हुए उन्हें दो हजार रुपये का वाउचर देने की कोशिश की। इसलिए उन्होंने एयरलाइन के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में केस दायर किया था।

  • Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए, ‘बिना अनुदान कर्मचारियों की जायज मांगों को .. .

    Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए, ‘बिना अनुदान कर्मचारियों की जायज मांगों को .. .

    Highlights:
    1. पंजाब वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को बिना अनुदान कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता पर सुलझाने का निर्देश दिया।
    2. कैबिनेट उपसमिति की बैठक में कई कर्मचारी यूनियनों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा।
    3. शिक्षा विभाग से कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को जल्द हल करने की अपील की गई।

    चंडीगढ़, 7 नवंबर 2024: पंजाब सरकार के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि बिना अनुदान कर्मचारियों (एडेड स्कूल) की जायज मांगों को प्राथमिकता पर हल किया जाए। कैबिनेट उपसमिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बुधवार को कई कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगें और मुद्दे प्रस्तुत किए। कैबिनेट उपसमिति की बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए कि कर्मचारियों की मांगों का ध्यान रखते हुए त्वरित समाधान निकाला जाए। बैठक में दफ्तर कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा विचाराधीन है, और उन्होंने इस मामले में 2018 और 2022 में शिक्षकों के नियमितीकरण की तर्ज पर निर्णय लेने की बात कही। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग वेतन विसंगति की समस्या को भी जल्द सुलझाने के लिए उचित कदम उठाए।

    कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग पर विचार

    मुर्र बहाल अध्यापक यूनियन ने इस अवसर पर अपनी बहाली प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की मांग रखी। इसके जवाब में वित्त मंत्री चीमा ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि निष्कासित शिक्षकों की सूची तैयार की जाए और उनकी बर्खास्तगी के कारणों की सत्यता की जांच की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन शिक्षकों की बर्खास्तगी अनुचित कारणों से हुई है, उनके मामलों को सहानुभूतिपूर्वक देखा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, 2364 ईटीटी चयनित अध्यापक यूनियन ने अपने नियुक्ति स्टेशन के चयन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग रखी। इस पर विभाग ने उन्हें सूचित किया कि इस मुद्दे के समाधान के लिए पोर्टल खोला जा चुका है।

    पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए वेतन समानता की मांग

    बैठक के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारियों की वेतन समानता की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ वेट्स फॉर पे-पैरिटी ने बताया कि नई भर्ती के लिए केंद्र के वेतनमान लागू करने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों का मूल वेतन चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों से कम हो गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समान मकान किराया भत्ता देने की भी मांग की। वित्त मंत्री चीमा ने पशुपालन के प्रमुख सचिव को वित्त विभाग के साथ बैठक कर जल्द ही समाधान खोजने और वित्तीय प्रभावों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।

    ग्रामीण पंचायत जल आपूर्ति पंप ऑपरेटरों की मांगों पर ध्यान

    ग्राम पंचायत जल आपूर्ति पंप ऑपरेटर एसोसिएशन की मांगों पर भी वित्त मंत्री ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के निदेशक को निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन कर इन मुद्दों को हल किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभाग को केंद्र सरकार से कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक योग्यता के मानकों में बदलाव के लिए अनुरोध भेजने का भी निर्देश दिया, ताकि सभी कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

    वित्त मंत्री का कर्मचारी हितों पर जोर

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बैठक में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार उन कर्मचारियों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जो अपनी मेहनत और निष्ठा से काम कर रहे हैं। चीमा ने शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों को भी यह स्पष्ट निर्देश दिए कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कई अहम कदम उठाए जाएंगे, जिससे पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने कार्यों में और भी अधिक जोश के साथ जुट सकेंगे।
  • Punjab News: Sports Office में Vigilance की दबिश, खंगाला जा रहा रिकार्ड

    Punjab News: Sports Office में Vigilance की दबिश, खंगाला जा रहा रिकार्ड

    फरीदकोटः जिला खेल अधिकारी कार्यालय पर विजिलेंस विभाग की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम द्वारा करीब ढाई घंटे तक रिकार्ड खंगाला गया। कहा जा रहा है कि विजिलेंस विभाग की टीम ने खेड़ा वतन पंजाब दीयां की खेलों से संबंधित रिकार्ड की जांच की है। दरअसल, साल 2023 के दौरान फरीदकोट में आयोजित खेल मुकाबलों में फंड में हेराफेरी और अनियमितताओं के संदेह के चलते फरीदकोट के एक प्राइवेट कोच कुलदीप सिंह अटवाल ने सबसे पहले डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट को शिकायत की थी, लेकिन लगभग साल बीत गया।

    इसके बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं होने पर उक्त कोच द्वारा इस पूरे मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से भी की गई। जिस पर विजिलेंस विभाग फरीदकोट की टीम ने बुधवार शाम अचानक जिला खेल अधिकारी फरीदकोट के कार्यालय में छापा मारा और रिकॉर्ड खंगाला।

    विजिलेंस के इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें खेल दफ्तर में अनियमितताओं और फंडों के दुरुपयोग की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के लिए वह आए हैं और रिकार्ड को चेक किया है। जरूरत पड़ने को अधिकारियों को तलब किया जा सकता है। उधर, शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह अटवाल ने कहा कि इस मामले जब प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

  • Punjab News : करंट लगने से युवक की हुई मौत

    Punjab News : करंट लगने से युवक की हुई मौत

     गुरदासपुर :  युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माता-पिता के इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह(23)पुत्र बलदेव सिंह निवासी नवां रंगड़ नंगल के तौर पर हुई है।  समाज सेवक साहिबजीत सिंह निवासी रंगड़ नंगल ने बताया कि लवप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

     मिली जानकारी के अनुसार लवप्रीत अपने खेत में बरसीन को पानी देने के लिए मोटर चला रहा था, तभी अचानक करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया। गांव के बुजुर्गों ने पंजाब सरकार, हलका विधायक और मंडी बोर्ड से मृतक के बुजुर्ग माता-पिता की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

  • ये नुस्खा बालों को बनाएगा मजबूत और जानदार

    ये नुस्खा बालों को बनाएगा मजबूत और जानदार

    हेल्थः बदलते मौसम का असर सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी पड़ता है, जिससे हमारे सिल्की और शाइनी बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो सकते हैं। अपने बालों को दोबारा से तरो ताजा बनाना चाहते है तो आप घरेलू नुस्खे अपना सकते है। तुलसी से बने हेयर मास्क बनाकर आप अपने बेजान और कमजोर बालों में जान डाल सकते है।

    पहला नुस्खा तुलसी और दही से बना हेयर मास्क है। जिसमें और भी फायदेमंद सामग्री को शामिल किया गया है। सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें तुलसी पेस्ट, आंवला पाउडर और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो हेयर वॉश कर लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को मॉइस्चराइज करने, हेयर फॉल से लड़ने और डैंड्रफ की समस्या को ठीक करने में मदद करेगा।​ बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मेथी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए तुलसी की पत्तियां- 1/2 कप, मेथी पाउडर- 2 चम्मच, मेथी का पानी- जरूरत अनुसार मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर पुलिस नाके से 100 मीटर दूरी पर New Bike लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर पुलिस नाके से 100 मीटर दूरी पर New Bike लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े चोरी की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास से सामने आया है। जहां दुकान पर चश्मा लेने आए युवक का नया स्पलेंडर बाइक लेकर सिख व्यक्ति फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बाइक खरीदे हुए उसे अभी 4 माह ही हुए थे। घटना पुलिस नाके से 100 मीटर दूरी पर हुई है।

    मामले की जानकारी की देते हुए पीड़ित ने कहाकि वह मार्किट में व्यक्ति से चश्मा खरीदने के लिए आया था। इस दौरान वह पुलिस की मौजूदगी में बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी सिल्वर रंग की बाइक नंबर पीबी 08 एफजे 0271 नंबर है। व्यक्ति ने कहा कि भगवान वाल्मीकि चौक के पास शू मार्किट में उसने बाइक खड़ी की थी। बताया जा रहा हैकि पीड़ित बाइक पर चाबी सीट पर रखकर भूल गया था।

    पीड़ित ने बताया कि जैसे वह चश्में के पैसे देने लगा तो शातिर चोर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसने बाइक किश्तों पर ली थी। उसे 1 लाख 20 हजार रुपए में बाइक खरीदा था। जिसका फायदा सिख व्यक्ति ने उठाया और नया स्पलेंडर बाइक लेकर फरार हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई पवित्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें घटना की सूचना दी है। पुलिस ने कहाकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित चश्मा लेने के लिए बाइक की सीट पर चाबी रखकर भूल गया था। पुलिस ने कहाकि पीड़ित के बयान दर्ज कर शिकायत दर्ज की जा रही है।

  • सुप्रीम कोर्ट के बाद एक्शन में केंद्र सरकारः पराली जलाने के मामले में दोगुना किया जुर्माना

    सुप्रीम कोर्ट के बाद एक्शन में केंद्र सरकारः पराली जलाने के मामले में दोगुना किया जुर्माना

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में हर साल ठंड की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने लगती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ठंड के बढ़ने और हवाओं की रफ्तार स्लो होने के बाद हवा में प्रदूषण और स्मॉग देखने को मिल रहा है। दरअसल इस सीजन में पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलाए जाने के भी मामले देखने को मिलते हैं। इस बीच लोगों द्वारा पराली न जलाई जाए, इसे लेकर जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया गया है।

    नए फैसले के मुताबिक, अगर किसान पराली जलाते हैं और उनके पास 2 एकड़ से कम भूमि है तो 5 हजार रुपये, 2-5 एकड़ वाले किसानों को 10 हजार रुपये और 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को 30 हजार रुपये पराली जलाने पर जुर्माना देना होगा। बीते महीने सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली जलाने को लेकर राज्य सरकारों को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने से प्रभावित राज्य सरकारों को कम जुर्माने के लिए फटकारा था। इसके बाद ही केंद्र सरकार ने पराली जलाने वालों पर जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया है। केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया है। ये नियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम एक्ट 2021 के तहत संशोधित किए गए हैं।

    बता दें अब पराली जलाने वाले किसानों, जिनके पास 2 एकड़ से कम भूमि हैं उन्हें 5 हजार रुपये, 2-5 एकड़ वाले किसानों को 10 हजार और 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 30 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। गौर हो कि राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जा चुका है। अलीपुर में 386, आनंद विहार में 426, आशोक विहार में 417, आयानगर में 349, बवाना में 411, बुरारी में 377, चांदनी चौक में 301, सीआरआरआई मथुरा रोड में 340, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेज में 370, डीटीयू में 378 और द्वारका सेक्टर 8 में 380 एक्यूआई दर्ज किया गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर के बढ़ने की संभावना भी है।

     

  • Punjab News: Golden Temple Complex में स्थित गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से कूदी महिला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple Complex में स्थित गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से कूदी महिला, मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल कॉम्प्लेक्स में स्थित बाबा अटल राय जी गुरुद्वारा साहिब को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। 7वीं मंजिल से गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पुलिस द्वारा महिला की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक महिला गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थी। लेकिन 9.30 बजे के करीब वह कॉम्प्लेक्स में स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की 7वीं मंजिल पर चढ़ गई, जहां से उसने छलांग लगा दी।

    छलांग लगाने के बाद जैसे ही महिला नीचे गिरी तो लहूलुहान हो गई। महिला के नीचे गिरते ही लोग उसके पास इकठ्ठा हो गए, वो लहूलुहान हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पर महिला के शव की जांच की ओर उसे कब्जे में ले लिया।

    पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान संजोगिता के तौर पर हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। इस दौरान गोल्डन टेंपल के सीसीटीवी कैमरे तलाशे जाएंगे, ताकि महिला के बारे में जानकारी मिल सके।

  • Jalandhar News: नगर निगम चुनाव और 2036 में होने वाले ओलंपिक को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम चुनाव और 2036 में होने वाले ओलंपिक को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करके आश्वासन दिया था कि 2036 में भारत में ओलपिंक करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक व हॉकी के पूर्व कोच परगट सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स के कल्चर को प्रमोट करना पीएम मोदी के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि चाईना जैसे अन्य देश 2040 की अभी से तैयारियां कर रहे है। परगट सिंह ने कहा कि हमारे ज्यादा राजनीतिक लोगों को स्पोर्ट्स का कान्सेप्ट ही नहीं पता है कि एक खिलाड़ी को बनने में कितने साल लगते है। परगट सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी को बनने में कम से कम 10 से 15 साल लग जाते है। जिसके बाद डिपेंड करता है कि खिलाड़ी की परफार्मेंस कैसे है और हम कैसे उसे ग्रूम कर रहे है। परगट सिंह ने कहा कि हमारा जो पॉलिटिक्ल थॉट प्रोसेस है, उन्हें यह नहीं पता कि खिलाड़ी को बनने में इतने लंबे समय का प्रोसेस लगता है। खिलाड़ी स्कूल के बाद कॉलेज और क्लब से गुजरता है जिसके बाद वह खिलाड़ी बनता है। परगट सिंह ने कहा कि ओलंपिक अगर भारत में हो पहले 5 से 7 देशों में खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतकर भारत की झोली में आने चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि खेलों के प्रति जो उनका नजरिया है वह ठीक है लेकिन खेलों को लेकर बजट काफी कम है। उन्होंने कहा कि हमें इंसान को बनाने में उसकी पढ़ाई और स्पोर्ट्स के कोच का अहम रोल होता है। परगट सिंह ने कहा कि स्टेट की मैनेजमेंट सहित अन्य मैनेजमेंट को गांव-गांव में जाकर खिलाड़ी की तालाश के अहम रोल अदा करना चाहिए। वहीं भारत में ओलंपिक को लेकर परगट सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन स्पोर्ट्स करवाने के लिए वह सुविधाएं नहीं है जो विदेशों में 1960 और 1970 में पहले से मौजूद है। वहीं विदेशी कोच को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी आय काफी ज्यादा है, ऐसे में हमें अपने देश के कोच को चुनना चाहिए। वहीं भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार और हाल ही में कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि वह किसी समुदाय को स्पोर्ट नहीं कर रहे। परगट सिंह ने कहा कि अगर खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर पर हमला किया है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें पता है कि इस मामले में हिंदू मंदिर के पुजारी को निलबिंत कर दिया गया है। वहीं उन्होंने भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार को लेकर कहाकि केंद्र सरकार को इस मामले के लिए बैठकर बात करनी चाहिए मसले को सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1947 से पहले देखा जाए तो किसी सिख ने आज तक किसी धर्म पर हमला नहीं किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों में बदलाव किया गया है। वहीं एसजीपीसी के प्रधान द्वारा कांग्रेस और आप पार्टी को समर्थन देने के मामले को लेकर परगट सिंह ने कहाकि ऐसा कुछ नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्होंने एसजीपीसी के कुछ लीडर से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हिंदू और सिख समुदाय से मुद्दों को सुलझाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक संस्था एसजीपीसी और अकाल तख्त की मर्यादा को किसी तरह की ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। नगर निगम चुनाव को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने पहले 15 दिन का समय सरकार को दिया था। परगट सिंह ने कहा कि चुनावों में देरी होने से काफी नुकसान हो रहा है। परगट सिंह ने कहा कि पिछले ढाई साल से 8 कमिश्नर बदले जा चुके है, जब भी कोई कमिश्नर आता है तो वह उससे अक्सर पूछते है कि आप काम करोंगे या नहीं करोंगे। उन्होंने कहा कि अफसर अक्सर उन्हें कहते हैकि अगर वह यहां पर रहेंगे तो कोशिश है कि वह काम को पूर्ण रूप से करेंगे। बरगाड़ी मामले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले इंसाफ दिलाने की बात कही थी। लेकिन अब 3 साल का समय बीतने वाला है। अभी तक लोगों को इंसाफ नहीं मिला। वहीं सीएम भगवंत मान द्वारा कुछ समय ओर मांगने के मामले में परगट सिंह ने कहा कि आप सरकार के पास शायद 6 से 8 माह रह गए है। परगट सिंह ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पिंजरे में बंद हो गए है और उनके पर काट दिए गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने उन्हें कंट्रोल में कर लिया है। परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान जितने कमजोर सीएम शायद उन्होंने आज तक पंजाब में कोई ओर नहीं देखा है।

    ओलंपिक को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो