Blog

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग पिता को रोटी मांगना पड़ा महंगा, बेटे ने बेरहमी से की पिटाई

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग पिता को रोटी मांगना पड़ा महंगा, बेटे ने बेरहमी से की पिटाई

    अबोहरः जिले के गांव तूतवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग को सुबह रोटी मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल, 60 वर्षीय गुरबख्श सिंह के अनुसार सुबह करीब नौ बजे उसने घर में ही अपनी पत्नी कुलदीप कौर से रोटी मांगी तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज उसके बेटे परमजीत ने उसे लाठी से पशुओं की भांति पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जब वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो घर के गेट के पास ही उसके बेटे ने उसे बुरी तरह से धक्का देकर मुंह के बल गिरा दिया और उसकी जेब में रखे 150 रुपये भी निकाल लिए ताकि वह कहीं जा न सके।

    इसके बाद उसने किसी तरह से अपने भाई शीतल के घर में जाकर अपनी जान बचाई और किसी से 200 रुपये उधार लेकर उपचार करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि उसके दो अन्य बेटे बाहर कहीं काम करते हैं जबकि यह तीसरा बेटा परमजीत घर में ही रहता है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह मामले में वकील राजदीप सहित अन्य साथियों का बढ़ा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनमोलः वारिस पंजाब दा के मुखी अमृतपाल सिंह की लगतार पुलिस द्वारा भाल की जा रही है, जिसके तार बीते कुछ दिनों से होशियारपुर से जूडे नजर आ रहे है। जिसके चलते पुलिस ने अमृतपाल के कई साथियो को होशियारपुर के नाजदीक गांवों से अपनी हिरासत में लिया था। जिनमे से वकील राजदीप सिंह ,जोगा सिंह और उनके और एक साथी को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट पेश किया गया और कोर्ट द्वारा 2 दिन का रिमांड दिया गया है। 

    गाँव राजपुर बहियां से हीरासत में लिए दो भाईयो हरदीप और कुलदीप को 14 दिनों की न्यायिक हिरसत में भेजा गया है और जोगा सिंह से रिमांड के दोरान  4 नाजायज़ 12 बोर के रोंद भी बारामद हुए है।  जिसकी अलग एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और जोगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • अभिनेता सलमान खान और राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

    अभिनेता सलमान खान और राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

    मुबंईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है, सलमान के साथ इस बार राखी सावंत को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है, गैंग की ओर से सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है, तो राखी सावंत को मामले को दूर रहने की चेतावनी मिली है, राखी को लिखा गया है कि अगर वो इस मामले से दूर नहीं होती है, तो परिणाम भुगतना होगा, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, इस पर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

    इससे पहले मार्च में जब सलमान खान को धमकी मिली थी, तब राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई की धमकी पर कहा था कि सलमान खान एक दिग्गज एक्टर है। किसी को उनके बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए। राखी सावंत ने कहा मैं सलमान भाई की ओर से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं, मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो, मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान है, गरीबों के देवता हैं, एक लेजेंड हैं, सलमान भाई के लिये दुआ करो, मैं चाहती हूं कि सलमान खान के दुश्मनों की आंखें फूट जाए, उनकी याददाशत शक्ति खत्म हो जाए। मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि मेरे सलमान भाई के बारे में बुरा ना सोचा जाए। 

    पिछले महीने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान रॉकी भाई के रुप में हुई थी, पुलिस ने जांच में पाया कि धमकी देने वाला शख्स राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है, खुद को गौ रक्षक बताता है। धमकी के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सुपस्टार ने भी बुलेटप्रूफ कार खरीद ली है। दंबग खान ने हाल ही में दुबई से नई निसान पेट्रोल एसयूवी इंपोर्ट करवाई है। यह कार अभी भारत में लांच नहीं हुई है। 

  • आईईसी विश्वविद्यालय में नशे से दूर रहने-यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

    आईईसी विश्वविद्यालय में नशे से दूर रहने-यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

    ययातायात नियमों के पालन को बोझ नहीं, जिम्मेदारी समझें- श्याम लाल

    बददी /सचिन बैंसल : बददी के कालूझींडा के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित  आईईसी यूनिवर्सिटी में वीरवार को बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताने और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस थाना बरोटीवाला के एसएचओ श्याम लाल ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जरूरी संदेश दिया। यातायात नियमों की पालना के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि सड़क पर सफर सुरक्षित हो सके।

    एसएचओ श्याम लाल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर और मन पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिंदगी की मुश्किलों से तंग आकर जिस नशे को हम सहारा मान लेते हैं, वही हमारे अस्तित्व को मिटा देता है। उन्होंने दुश्मन देश की ओर से हमारी युवा पीढ़ी का बर्बाद करने के लिए नशाखोरी को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियम वाहन चालकों और सवारियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में यातायात नियमों के पालन को बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझें। इससे पहले कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटक, गीत-संगीत और नृत्यों के माध्यम से नशे से दूर रहने की सीख दी। इस मोके पर यूनिवर्सिटी स्टाफ के साथ सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • चुनाव से पहले BJP कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    चुनाव से पहले BJP कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    धारवाड़ः कर्नाटक के धारवाड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई उनका नाम प्रवीण कुमार है। बता दें, प्रवीण भारतीय जनता युवा मोर्चा के धारवाड़ इकाई के सदस्य और ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष थे। बताया जाता है कि धारवाड़ में बीती रात एक धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें दो लोग शराब के नशे में घुस गए। जब जुलूस में शामिल लोगों ने एतराज किया तो वे दोनों लड़के अपने ग्रुप के लड़कों को साथ लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी।

    इसी दौरान बीच-बचाव करके मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे पंचायत नेता प्रशांत को किसी ने चाकू मार दिया। पुलिस अधीक्षक बी लोकेश ने बताया कि घटना जिले के कोट्टूर गांव में उदाचम्मा देवी मंदिर उत्सव के दौरान हुई। कुछ लोग नशे की हालत में पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया। जब प्रवीण ने उनसे पूछताछ की तो समूह ने झड़प शुरू कर दी। बाद में नशे की हालत में आए लोगों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।

  • पंजाबः पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश सिंगला और उसकी पत्नी के खि़लाफ केस दर्ज

    पंजाबः पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश सिंगला और उसकी पत्नी के खि़लाफ केस दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग, पंजाब के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के विरुद्ध उसकी आय के ज्ञात स्रोतों की अपेक्षा अधिक जायदाद बनाने के दोष अधीन मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से फ़रार सिंगला के विरुद्ध रैड्ड कार्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस सम्बन्धी सीबीआई और इंटरपोल नयी दिल्ली को पत्र भी भेजा गया है। आज विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग में करोड़ों रुपए के टैंडर अलाटमैंट घोटाले के सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज एफआईआर नं. 11 तारीख़ 16- 08- 2022 की पड़ताल के उपरांत यह सामने आया है कि उपरोक्त मुख्य दोषी राकेश कुमार सिंगला, जोकि विभागीय विजीलैंस सेल का चेयरमैन भी था, ने अपनी तैनाती के दौरान रिश्वत की बड़ी रकम इक्ट्ठा की और कई जायदादें बनाईं हैं।

    उन्होंने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि दोषी ने अपने और उसकी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर जायदादें बनाईं और यह जायदादें उसकी कुल आय के ज्ञात स्रोतों से 1.36,56,005 रुपए अधिक हैं जोकि 58.97 फ़ीसद विस्तार बनता है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि तारीख़ 01-04-2011 से तारीख़ 31-07-2022 तक की चैकिंग मियाद के दौरान पाया गया कि दोषी राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी ने 5 कीमती जायदादें खरीदीं और इन पर 3,68,15,757 रुपए की रकम ख़र्च की जबकि उनकी वास्तविक आय सिर्फ़ 2,31,59,752 रुपए थी। विजीलैंस जांच के आधार पर राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) (बी), 13(2) और आईपीसी की धारा 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 8 तारीख़ 19- 04- 2023 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    ज़िक्रयोग्य है कि राकेश कुमार सिंगला की पूर्व ख़ाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु के साथ बहुत नज़दीकी थी और उसने ठेके अलॉट कराने के लिए तेलू राम ठेकेदार से 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उपरोक्त दोषी एफआईआर नम्बर 11/2022 में भी शामिल है और उसने तेलू राम से 20 लाख रुपए उसकी फर्म को टैंडर अलॉट करवाने के लिए रिश्वत के तौर पर लिए थे। उन्होंने आगे बताया कि राकेश कुमार सिंगला उपरोक्त केस में वांछित है और विजीलैंस ब्यूरो की पहलकदमी पर उसे लुधियाना की अदालत की तरफ से 3.12.2022 को भगौड़ा करार दे दिया गया है। इसके इलावा, उक्त मामले में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उसके खि़लाफ़ रैड्ड कार्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है और 27.03.2023 को सीबीआई और इंटरपोल, नयी दिल्ली को इस संबंधी एक पत्र भी जारी किया गया है।

  • पंजाबः ठेके से मंहगी शराब और कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः ठेके से मंहगी शराब और कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    हैरानी की बात ठेके के बाहर पुलिस का लगा रहता है नाका 

    अमृतसरः जिले में स्थित अल्फा वन के सामने देर रात 2 चोर ठेके से मंहगी शराब सहित कैश लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, उक्त चोर सीढ़ी लेकर छत के सहारे ठेके के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने ठेके से महंगी शराब और कैश चुराकर फरार हो गए। सीसीटीवी के अनुसार, इस घटना को 2 चोरों ने अंजाम दिया। मध्यरात्रि को चोरों ने छत की टीन को तोड़ा और नीचे उतरे। इसके बाद चोरों ने सभी गल्लों को खोला और कैश को निकाल लिया। इसके बाद चोरों ने महंगी-महंगी शराब की बोतलों को उठाया।

    हैरान की बात यह है कि जिस ठेके में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उसके बिल्कुल बाहर पुलिस का नाका लगा रहता है। यहां पुलिस 24 घंटे खड़ी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने नाके के साथ ही बने ठेके पर सेंध लगाई और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਦਾ ਹੋਇਆ ਤਬਾਦਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਦਾ ਹੋਇਆ ਤਬਾਦਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਤਬਾਦਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤਬਾਦਲਾ ਕਰਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਚਾਰਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰੋਡੇ ਨੂੰ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲ ਲਿਆ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਭਾਈ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰੋਡੇ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਸਤਿਗੁਰੂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਵਿਚ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲ ਲਿਆ ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧੀਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਤੌਰ ਮਨੇਜਰ ਵੱਲੋ ਸੇਵਾਵਾਂ ਸੰਭਾਲ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੀ ਸੇਵਾ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਤੀ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰੋਡੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਤੌਰ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੀਤ, ਮੈਨੇਜਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਦੇਵ ਹੈਪੀ, ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ, ਸੂਚਨਾ ਅਫਸਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਹਾਜਰ ਸੀ।

  • जालंधरः व्यक्ति की डंडों से पीटाई कर कत्ल करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यक्ति की डंडों से पीटाई कर कत्ल करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में सोमवार सुबह गंभीर हालत में मिले व्यक्ति के मौत मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में महिला सहित 7 आरोपियों पर 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रामू कुमार के भतीजे श्याम कुमार के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने इनकम टैक्स कालोनी के पास रहने वाले लक्ष्मण कुमार और जगननाथ सहित एक महिला और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। क्योंकि पुलिस को हत्या का शक हुआ था। पुलिस को दिए बयान में श्याम कुमार ने बताया कि रामू कुमार उसका मौसा लगता है। वह अपने मौसा रामू के साथ मिट्ठापुर में किसी रिश्तेदार के घर पर रात रहने के लिए गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब घर पैदल वापस जा रहे थे तो इनकम टैक्स कालोनी के पास दो व्यक्ति और एक महिला खड़े थे। उन्होंने उसके मौसा पर आरोप लगाया कि उसने महिला को छेड़ा है।

    उसके मौसा ने विरोध किया तो दोनों युवक और महिला उसके मौसा रामू से हाथापाई करने लगे और उसे प्लाट में ले गए। प्लाट में पहले से तीन लोग और मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे बचाने के लिए गया तो उसे भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने बयानों के आधार पर लक्ष्मण, जगननाथ सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लक्ष्मण दास कुशवाहा और नत्थू कुशवाहा दोनों निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश, जगन्नाथ निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में सुरेश मलाह, घनश्याम, लब्बू गौतम और नंदराम के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्होंने सरियों और डंडों से पीटकर रामू की हत्या की है पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

  • पक्का परोह में अनियंत्रित हुई एचआरटीसी सेमी डीलक्स बस

    पक्का परोह में अनियंत्रित हुई एचआरटीसी सेमी डीलक्स बस

    ऊना/सुशील पंडित : चंडीगढ़ -धर्मशाला नेशनल हाईवे पर यात्रियों को पालमपुर लेकर जा रही एचआरटीसी सैमी डीलक्स बस पक्का परोह में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। जिस के बाद क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। आज सुबह करीब 4  बजे एचआरटीसी की बस यात्रियों को दिल्ली से पालमपुर लेकर जा रही थी। अम्व से पहले गांव पक्का परोह में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप बस के आगे तेज हवा से सूखा पेड़ गिर जाने के चलते चालक ने हादसे से बचने के लिए बस को बाईं मोड़ा लेकिन बारिश के कारण कच्ची मिट्टी पर बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई। हादसा के समय बस में 15 यात्री सवार थे।

    बस चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह बस लेकर दिल्ली से पालमपुर जा रहा था।जव वह पक्का परोह के समीप पहुंचा तो अचानक बस के आगे सूखा पेड़ गिर जाने के चलते उसने बस को बाईं तरफ मोड़ दिया। जिससे बस हाईवे से नीचे उतर गईं। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं व यात्रियों को अन्य बस से पालमपुर के लिए रवाना किया गया है।