Blog

  • पंजाब PM मोदी की सुरक्षा दौरान हुई चूक के मामले में SP सस्पेंड 

    बठिंडाः पंजाब में जनवरी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन SP (ऑपरेशन) गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब के डीजीपी की तरफ से इस बारे में 18 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दी गई, जिसमें कहा गया कि एसपी ने पीएम के दौरे के वक्त ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई। पीएम मोदी 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में किसानों ने जाम लगा दिया।

    जिसके बाद उनका काफिला 20 मिनट तक फिरोजपुर में प्यारेआणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। जहां से उनके काफिले को यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा। बठिंडा के भिसियाना एयरपोर्ट पहुंचकर PM मोदी ने कहा था- “अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया हूं।” जिसके बाद यह मामला काफी बढ़ गया। यह फ्लाईओवर भारत-पाकिस्तान के हुसैनीवाला बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर स्थित था। गौरतलब है कि गुरबिंदर सिंह फिलहाल बठिंडा में SP तैनात थे। उन्हें आदेश दिया गया है कि सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका मुख्य कार्यालय DGP ऑफिस चंडीगढ़ होगा। बिना अनुमति प्राप्त किये वे अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। बठिंडा से रिलीव कर उन्हें तुरंत डीजीपी कार्यालय आने के लिए कह दिया गया है।

    फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अनदेखी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को भी आरोपी करार दिया गया था। कमेटी ने यह रिपोर्ट आठ महीने पहले अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखा था। छह महीने बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਹੋਇਆ ਆਰੰਭ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਰੰਭ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 3 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਸਮੇਤ ਗੈਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਥੇ ਹੀ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਅਤੇ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਰਜਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਛੀਨਾ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਏਨਾ ਵੱਡਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਜਲਿਆਂ ਵਾਲੇ ਬਾਗ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਸੇਵਾ ਸੰਗਤ ਸੇਵਾ ਲਈ ਵੀ ਤਿਆਰ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਫਲਸਫੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਚਲਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਦਿਖਾਇਆ ਹੋਇਆ ਮਾਰਗ ਵੀ ਅਪਣਾਉਦੇ ਹਾਂ। ਕਿਉਂਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਰਤ ਕਰੋ ਨਾਮ ਜਪੋ ਵੰਡ ਛਕੋ ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਨਾਨਕ ਸੇਵਾ ਸੰਗਤ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਇਸ ਦਾ ਪਾਲਣਾ ਵੀ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਹਦ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਹਿੱਸਾ ਬਣਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਹਰ ਸਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਵਡਭਾਗਾ ਵੀ ਸਮਝਦੇ ਹਾਂ ਇੱਥੇ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬੀਤੇ ਸਾਲ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨੂੰ ਗਿਨੀ ਵਰਲਡ ਬੁੱਕ ਰਿਕਾਰਡ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਵੀ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਖੂਬਸੂਰਤੀ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਪੁਸ਼ਾਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖਾਲਸਾ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਬਰਾਂਚਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। 30 ਹਜਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਹਰ ਇੱਕ ਨਾਨਕ ਸੇਵਾ ਸੰਗਤ ਇਸ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ। ਉਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਸਾਲ ਖਾਲਸਾ ਕੋਲਜ ਵੱਲੋਂ ਗਿਨੀਜ ਵਰਲਡ ਬੁੱਕ ਰਿਕਾਰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਸ ਵਾਰ ਕੀ ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਗਿਨੀਜ ਵਰਲਡ ਬੁੱਕ ਰਿਕਾਰਡ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਹ ਤਾਂ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ। ਲੇਕਿਨ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • जालंधरः दुकान पर युवकों की व्यक्ति से हुई हाथापाई, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते नाज सिनेमा के पास निजी दुकान में काम करने वाले युवकों का व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित परमजीत सिंह निवासी हरनामदास पुरा ने बताया कि वह कपड़े की सुखमनी नामक दुकान में काम करता है। उसकी शुक्रवार रात दुकान पर काम करने वाले 2 युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके बाद उक्त दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शरू कर दी। इस झगड़े के दौरान युवकों ने उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी शिकायत उसके थाना 4 की पुलिस को दी गई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों युवकों पर बनती कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबः अब इस जगह कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहनों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    कोटकपूराः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। आज सुबह ही खन्ना में नेशनल हाईवे पर स्कूल की बस सहित 25 से 30 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया था। वहीं अब शनिवार सुबह कोटकपूरा के जैतो रोड पर एक के बाद आधा दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके चलते कई लोगों को चोटें लगी और वाहनों का भी खासा नुक्सान हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर है जिसमें से सिविल अस्पताल कोटकपूरा भर्ती करवाया गया है।3

    जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोटकपूरा के जैतो रोड पर सबसे पहले दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई। जिसके बाद 2 बसों समेत कुछ वाहन भी आकर इन वाहनों के साथ आकर टकरा गए। इस हादसे के कारण वाहनों में सवार कई लोगों को मामूली चोटें लगी। जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से एक को बठिंडा रैफर कर दिया गया है।

    इस मामले में बस चालक बेअंत सिंह ने बताया कि एक टाटा एस गाड़ी का हादसा हुआ था। इसके अलावा सड़क पर बिना रिफलेक्टर के दो ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थी। जिसके कारण उन्हें आभाव नहीं हो पाया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह खड़े थे और बस चालक ने पीछे से आकर टकरा मार दी। 

    वहीं किसान नत्था सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस के कारण यह हादसा हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण हादसे में 2 बसे, एक टाटा एस गाड़ी, 2 ट्रैक्टर ट्रालियों व 2 कैंटरों की आपस में टकर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, की जा रही है चैकिंग, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोलः मौसम बदलने के साथ ही सर्दी का आगमन हो चुका है। वहीं घना कोहरा पढ़ने के चलते अति संवेदनशील हलके में सुरक्षा एजेंसियों की ड्यूटी सख्त हो जाती है। खासकर पठानकोट में जो कि अति संवेदनशील जिला है। जिसके एक साथ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद व दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर की सीमा लगती है। जिसके चलते जहां बीएसएफ के जवान भारत-पाक सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी जम्मू कश्मीर से आने वाले अंदरूनी रास्तों पर नाकाबंदी सख्त कर दी गई है।

    यही नहीं सैकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर भी पुलिस की ओर से कोहरे के दिनों में चौकसी बढ़ा दी जाती है। इस दौरान प्रत्येक गाड़ी की रोककर चैकिंग की जा रही है। जिला पठानकोट में दाखिल होने वाला एकमात्र रास्ता रावी दरिया पर बने कथलोर व माधोपुर पुल जिसके साथ जम्मू कश्मीर के कई अंदरूनी रास्ते लगते हैं पर पुलिस की ओर से रात दिन गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पठानकोट के एसएसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम और कोहरा बढ़ने के कारण पुलिस की ड्यूटी ज्यादा सख्त हो जाती है।

    जिसके चलते जम्मू कश्मीर वह भारत पाक सीमा से सटे इलाकों पर पुलिस की पैनी निगाह है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके इलावा पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। इन दिनों में पुलिस फोर्स को बढ़ाने का भी काम किया जाता है ताकि सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके और किसी तरह का कोई भी शरारती आंसर इन रास्तों का इस्तेमाल करते हुए पठानकोट के रास्ते पंजाब में दाखिल ना हो सके।

  • रचा इतिहास! पहली बार अमरनाथ गुफा तक पहुंची कोई गाड़ी

    नई दिल्ली : भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी कि BRO… ने हाल ही में एक नया इतिहास रचा है। ऐसा पहली बार था जब पवित्र अमरनाथ गुफा तक कोई वाहन पहुंचा था BRO ने अमरनाथ गुफा तक पर्वतीय मार्ग का चौड़ीकरण किया है और यदि सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द ही तीर्थयात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे लोग अमरनाथ गुफा तक वाहन से पहुंच सकेंगे इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान वाहनों के पहले सेट में जो गाड़ी सबसे आगे थी, वो थी महिंद्रा की मशहूर एसयूवी, Mahindra Bolero… गांव की सड़क से लेकर शहर के एक्सप्रेस-वे तक अपना जवला बिखेरने वाली महिंद्रा बोलेरो अब अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाली पहली गाड़ी बन गई है निसंदेह, इसके पीछे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन का अथक प्रयास अव्वल है। लेकिन बतौर SUV, हाई एल्टीट्यूड पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाली महिंद्रा बोलेरो भी अपने टफ राइडिंग के लिए जानी जाती है

    BRO… अपने बीकन (Beacon) प्रोजेक्ट के तहत कश्मीर की लिद्दर घाटी के बर्फ से ढके हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा है आपको बता दें कि देश के सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कंधों पर है ये न केवल सड़क का निर्माण करता है बल्कि रोड मेंटनेंस का दायित्व भी BRO ही निभाता है पैरेंट कैडर में बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस के कर्मचारी और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कर्मचारी होते हैं इस समय संगठन 21 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश और अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में परिचालन कर रहा है

     सीमा सड़क से संपर्क करने के लिए इसे पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय के अधीन रखा गया है   BRO… का कार्यकारी प्रमुख DGBR (डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड्स) होता है जो कि एक लेफ्टिनेंट जनरल का पद रखता है इस समय डी. जी बीआर के पद पर लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन आसीन हैं, जिन्होनें 28वें महानिदेशक सीमा सड़क के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण किया था इस नियुक्ति से पूर्व वो जनरल ऑफिसर कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थें प्रोजेक्ट बीकन के तहत, सीमा सड़क संगठन  ने अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क का विस्तार किया, और उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने वाले पहले वाहनों की सफल यात्रा का एक वीडियो साझा किया है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर कश्मीर की लिद्दर घाटी के भीतर बर्फ से ढके हिमालय में स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। अमरनाथ यात्रा श्रावण (जुलाई-अगस्त) के महीने में की जाती है। अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले वाहनों के पहले सेट में BEACON प्रोजेक्ट के एक ट्रक के अलावा महिंद्रा बोलेरो शामिल थी। ये महिंद्रा बोलेरो का कैंपर पिक-अप मॉडल है। इस ऐतिहासिक यात्रा का एक वीडियो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि, किस तरह से वाहनों का पहला जत्था सड़क मार्ग द्वारा अमरनाथ गुफा तक पहुंचने में कामयाब रहा है।

  • पंजाब : नवजन्मी बच्ची के कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, मौ’त, देखें वीडियो

    तरनतारन : विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव भेल में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान शमशेर सिंह सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव भेल ढाईवाला के रूप में हुई है। शमशेर सिंह का गांव के ही युवकों से उस वक्त झगड़ा हो गया जब वह नवजन्मी बच्ची के कार्यक्रम में डीजे पर भांगड़ा डाल रहा था।

    इस दौरान इन युवकों ने शमशेर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मृतक युवक के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए। शव को कब्जे में लेकर गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह घनी धुंध के कारण हुआ हादसा, स्कूली बस समेत 25 से 30 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण स्कूली बच्चों की बस समेत 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद लोगों ने नेशनल हाईवे के बीच खड़े होकर शोर मचाया और दूसरे लोगों को हादसे का शिकार होने से बचाया। सुबह से धुंध काफी ज्यादा थी। विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसी बीच लुधियाना से अंबाला जाते समय दहेड़ू गांव के पास सबसे पहले लुधियाना के एक स्कूल की बस आगे जा रही गाड़ी, जिसमें शीशा लोड था, के साथ टकरा गई।

    पीछे आ रही गाड़ियां इन वाहनों के साथ टकराती रहीं। कुल 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकराईं। लुधियाना से स्कूली बच्चे कुरुक्षेत्र टूर पर जा रहे थे। बस में 40 से 50 बच्चे थे। बस चालक की लापरवाही से हादसा बताया जा रहा है। चालक ने आगे जा रही गाड़ी के बीच बस ठोक दी। गनीमत रही कि किसी बच्चों को कोई चोट नहीं आई। जिस वाहन के साथ स्कूली बस टकराई, उसमें शीशा लोड था। टक्कर के बाद सारा शीशा चकनाचूर हो गया। मालिक के अनुसार 3 से 4 लाख रुपए का शीशा था। बस चालक की लापरवाही से उनका नुकसान हुआ।

    हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह बैनीपाल और कोट पुलिस चौकी इंचार्ज जगतार सिंह मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करते हुए ट्रैफिक चालू किया गया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई। 13 नवंबर को भी इस जगह से थोड़ा आगे बड़ा हादसा हुआ था। धुंध में एक साथ 50 के करीब गाड़ियां टकरा गई थीं। कुल तीन जगह पर 100 के करीब गाड़ियां टकराई थीं। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया था। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह घायलों का हाल जानने खन्ना आए थे।

  • जालंधरः सोशल मीडिया पर Live होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना सदर के अंतर्गत आते प्रतापपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्जे से परेशान होकर युवक सोशल मीडिया पर लाइव हुआ और उसने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रतापपुरा निवासी सागर थापड़ के रूप में हुई है। इस दौरान सागर ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर वजह भी बताई। जिसके बाद सागर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन सागर को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना थाना सदर की पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सागर की पत्नी मिनाक्षी के बयानों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि आरोपी उग्गी निवासी सतनाम बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ SGPC ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬੋਲੇ ਸੋ ਨਿਹਾਲ ਦੇ ਜੈਕਾਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜਥੇ ਵਿੱਚ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰੂਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਉਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜੱਥੇ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅੰਤਰਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਖੁਸ਼ਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਦ ਕਿ ਜਥੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਲੀਡਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਗਲੀ ਅਤੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸੁਖਵਰਸ਼ ਸਿੰਘ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਖੁਸ਼ਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰੂਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜੱਥਾ ਲੈ ਕੇ ਉਹ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਵੱਖਰਾ ਉਤਸਾਹ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨਾ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਵੀਜੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇ ਅਸੀਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਅਗਲੇ ਸਾਲ ਉਹਨਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਵੀਜ਼ੇ ਜਰੂਰ ਲੱਗਣ ਤੇ ਉਹ ਵੀ ਆਪਣੇ ਵਿਛੜੇ ਗੁਰੂ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰੇ ਕਰ ਸਕਣ।