Blog

  • घर के कोने-कोने में पहुंचेगा WiFi, Airtel अपने Customer को देगा यह Service

    घर के कोने-कोने में पहुंचेगा WiFi, Airtel अपने Customer को देगा यह Service

    टेकः अगर आपकों भी WiFi के नेटवर्क को लेकर परेशानी हो रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। एयरटेल एक ऐसा कमाल का ऑफर लेकर आया है जिसकी वजह से सिर्फ 99 रुपये में आपके घर के कोने-कोने में WiFi पहुंचेगा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एयरटेल Coverage+ Wi-Fi Extender सर्विस लेकर आया है।

    Airtel, Mesh टेक्नोलॉजी पर आधारित WiFi एक्सटेंडर की सर्विस ऑफर कर रहा है। इससे आपका घर एक स्मार्ट डिजिटल हब बन जाएगा। दरअसल Mesh पर आधारित एक्सटेंडर्स साधारण एक्सटेंडर की तरह काम नहीं करते। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा एडवांस होने के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी है। इससे न सिर्फ आपके इंटरनेट कनेक्शन की क्वालिटी बेहतर हो जाती है बल्कि पूरे घर में स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन मिल पाता है।

    अगर आपका घर बड़ा है और एक सिंगल WiFi राउटर पूरे घर को कवर नहीं कर पाता या फिर अलग-अलग फ्लोर पर रहने की वजह से आपका WiFi कनेक्शन कमजोर पड़ जाता है, तो Airtel की नई सर्विस आपके लिए ही है। Airtel की मेश आधारित नई सर्विस में पॉड्स को इस तरह से घर में रखा जाता है कि कोई भी डेड जोन न बचे। ये पॉड्स मेन राउटर और आपस में लगातार बात करते रहते हैं। इससे एक सेल्फ हीलिंग अडैप्टिव नेटवर्क बन जाता है। यह 4,000 sq ft तक के एरिया में मजबूत कवरेज दे सकता है। इसका प्रीमियम वर्जन और भी बड़ी प्रॉपर्टीज के लिए बनाया गया है।

    Airtel इस प्रीमियम सर्विस को अपने ग्राहकों को सिर्फ 99 रुपये में ऑफर कर रहा है। इस सर्विस के लिए आपको 1000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट भी जमा कराना होगा। बता दें कि इसके लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव Airtel WiFi कनेक्शन होना चाहिए। इसके बाद आप अगर Airtel Thanks ऐप पर जाकर Mesh सर्च करेंगे, तो आपके सामने इस सर्विस से जुड़ा मेन्यु खुल जाएगा। यहां आप रिफंडेबल डिपॉजिट जमा करवा कर 99 रुपये प्रति महीने की दर एक्सटेंडर मेश पॉड ऑर्डर कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपके घर में एक से ज्यादा पॉड की जरूरत पड़ती है, तो आपको उसी के अनुसार डिपॉजिट और मंथली फीस चुकानी होगी।

  • बड़ा हादसाः परेड ग्राउंड के यात्रियों से भरी बस पलटी, चालक समेत 7 घायल, देखें Live

    बड़ा हादसाः परेड ग्राउंड के यात्रियों से भरी बस पलटी, चालक समेत 7 घायल, देखें Live

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटीयू) की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 22 यात्री सवार थे। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें बस का चालक भी शामिल है। सभी घायलों को तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद बस स्टैंड और आसपास की सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸੈਕਟਰ-17 ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਨੇੜੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰਿਕ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਚਾਰ ਯਾਤਰੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ – ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया। मौके पर मौजूद चश्मदीद लोगों ने बताया कि बस अचानक डगमगाई और कुछ ही सेकंड में पलट गई। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल ले जाया गया।

    पुलिस का कहना है कि हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई या फिर बस में किसी तकनीकी खराबी की वजह से। वाहन को कब्जे में लेकर मैकेनिकल जांच करवाई जाएगी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बस पलटने के दौरान अगर वाहन में आग लग जाती या बस किसी दूसरी गाड़ी से टकरा जाती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

     

     

  • Punjab News: कार पेड़ में टकराने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

    Punjab News: कार पेड़ में टकराने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

    बठिंडा: जिले के गांव भागीवांदर के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ में टकरा गई। जिसके कारण कार सवार महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली मंडी का परिवार मारूति ऑल्टो कार में सवार होकर बठिंडा की ओर जा रहा था।

    गांव भागीवांदर पहुंचते ही कार अचानक से नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से टकराई। कार में सवार महिला निशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक का पति संदीप कुमार और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक सहायता देने के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

  • Gandhi Nagar में Landslide से हुआ Blackout, मलबे में दबे लोग और गाड़ियां, देखें वीडियो

    Gandhi Nagar में Landslide से हुआ Blackout, मलबे में दबे लोग और गाड़ियां, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू शहर में कुदरत का कहर लगातार जारी है। 5 दिन में 2 लोगों की मौत, 8 लोग मलबे में दफ्न हो गए हैं। बीते 4 दिन से जहां दो लोग इनर अखाड़ा बाजार के घर के मलबे में दफ्न है। 48 घंटे से छह लोगों की तलाश अखाड़ा बाजार की एक अन्य लोकेशन पर चल रही है। उधर, वीरवार को जिले के भुंतर में भीषण फ्लेश फ्लैड देखने को मिला और पिपलागे नाले में पेड़, पत्थर और मलबा बहते हुए नजर आया। शुक्रवार सुबह 10 बजे एक शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान बंदरवाल कंगन तहसील निवासी 47 वर्षीय रसीद के रूप में हुई है।

    वहीं कुल्लू के भुंतर के पिपलागे नाले में फ्लैश फ्लड देखने को मिला। यहां पर पत्थर, मलबा और पेड़ बहते हुए नजर आए। कुछ लोग मौके पर मौजूद थे जो कि जान बचाकर भागे। इसी तरह कुल्लू के गांधीनगर में घर के साथ लैंडस्लाइड होने से गाड़ियां मलबे में दब गई और खासा नुकसान हुआ। बजौरा के 33 केबी सबस्टेशन की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से कुल्लू और आसपास में 12 घंटे से बत्ती गुल है जो कि शुक्रवार दोपहर तक बहाल होगी। साथ ही कुल्लू शहर में आसपास रात से ही ब्लैक आउट है। राहत की बात है कि आज मौसम कुछ हद तक खुला है और धूप खिली है।

    हालांकि, हल्के बादल भी मौजूद हैं। उधर, सीएम सुक्खू भी आज कुल्लू और मनाली के दौरे पर पहुंच रहे हैं और हालात का जायजा लेंगे। बता दें कि बिजली महादेव की पहाड़ियों से भी वीरवार को लैंडस्लाइड हुआ और नाले में पत्थर गिरते नजर आए। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में 2 और 4 सितंबर को इनर अखाड़ा बाजार में दो लोकेशन पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इसमें 2 सितंबर को एक घर में कश्मीरी मजदूर के अलावा, एनडीआरएफ का जवान दबे हुए हैं। वहीं, 4 सितंबर को मलबे में दबे छह लोगों के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन 32 घंटे से चल रहा है।

    घटनास्थल पर पहाड़ी से बार-बार मलबा आने की वजह से बीते दिन शाम को सर्च ऑपरेशन रोका गया था औऱ अब सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो घरों पर हुए भूस्खलन में 2 युवक की मौत, तीन लोग घायल और 5 लोग मलबे में दफन है। इसमें वीरवार को महिला के सिर का कुछ हिस्सा बरामद हुआ है। लेकिन जम्मू एवं कश्मीर के 5 लोगों का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।

    एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि इनर अखाड़ा बाजार में वीरवार सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास भूस्खलन हुआ था और अब भी 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग आईटीबीपी और पुलिस की टीम लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मशीनरी भी इस्तेमाल की जा रही है। सर्च ऑपरेशन में शरीर का कुछ हिस्सा बरामद हुआ है।

  • पुलिस की पूछताछ दौरान बुजुर्ग की मौत, कार से मिले थे 3 लाख के पुराने नोट

    पुलिस की पूछताछ दौरान बुजुर्ग की मौत, कार से मिले थे 3 लाख के पुराने नोट

    डबराः जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, झांसी की तरफ जा रही एक कार को जौरासी चौकी पुलिस ने बीती शाम करीब 5 बजे रोका। चेकिंग के दौरान कार में सवार 5 लोगों के पास नोटबंदी के पुराने नोट मिले। पुलिस को तलाशी में करीब 3 लाख रुपए के पुराने नोट मिले।

    ग्वालियर जौरासी पुलिस चौकी में पुलिस कस्टडी के दौरान भांडेर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह अपने 4 साथियों के साथ ग्वालियर से पुराने नोट बदलने के लिए आया था। मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी पूनम कटारे ने टीम के साथ डबरा-ग्वालियर हाईवे पर कार को रोका।

    पुराने नोटों के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि दतिया जिले के भांडेर निवासी इकबाल खान इन पुराने नोटों को बदलने के लिए अपने साथियों के पास झांसी आए थे। इन साथियों में नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रायकवार, मोहम्मद शफीक,जितेंद्र कुमार के शामिल थे। पूछताछ के दौरान इकबाल खान की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उन्हें डबरा सिविल अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही इकबाल की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के शव लेकर भांडेर लौट गए।

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अधिकारी जौरासी चौकी पर भेजे। मृतक के चार साथियों से पूछताछ की गई और उनका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कपल

    Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कपल

    उत्तर प्रदेशः दो गेस्टहाउसों में चल रहे सेक्स रैकेट का मथुरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि कई महिलाओं को मुक्त कराया और एक संचालक व एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। सर्किल ऑफिसर (सीओ) आशना चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए ऐसे ही दो प्रतिष्ठानों से 15 महिलाओं को मुक्त कराने के बाद की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे गेस्टहाउसों की पहचान करने की कोशिश कर रही थी जो पैसों के लिए इस तरह की अवैध और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं।

    चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंख रोड स्थित एक गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान, पांच महिलाएं और एक ग्राहक कथित तौर पर आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाए गए। गेस्टहाउस संचालक, जिसकी पहचान दीपक खंडेलवाल के रूप में हुई है, को भी हिरासत में लिया गया है। हाईवे थाना क्षेत्र में एक अन्य छापेमारी में, 6 महिलाओं को मुक्त कराया गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि गेस्टहाउस का मालिक और एक ग्राहक हंगामे के दौरान भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि परिसर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

  • Facebook, Instagram और X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा प्रतिबंध

    Facebook, Instagram और X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा प्रतिबंध

    काठमांडू: नेपाल ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन प्लेटफॉर्म को सात दिनों के भीतर नेपाल के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराना था, लेकिन ये ऐसा करने में नाकाम रहे थे। मंत्रालय ने कंपनियों के लिए पंजीकरण पूरा करने के लिए 28 अगस्त से 7 दिनों की समय सीमा तय की थी। रात को यह समय सीमा समाप्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से पूरे देश में लागू होंगे और मंत्रालय ने संबंधित कंपनियों को पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। सरकार ने पहले ही नियमों का पालन करने वाले प्लेटफॉर्म को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।

    अभी तक टिकटॉक, वीटॉक, वाइबर और निबंज जैसे प्लेटफॉर्म नेपाल में पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं, टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी प्रक्रिया में हैं, लेकिन मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम,वॉट्सएप की पैरैंट कंपनी), अल्फाबेट (यूट्यूब), एक्स, रेडिट या लिंक्डइन समेत किसी भी प्रमुख प्लेटफॉर्म ने अभी आवेदन नहीं भरा था। नेपाली अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने और राष्ट्रीय नियमों का पालन करने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। मंत्रालय के नोटिस में कहा गया है कि ‘माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना के एक मामले में नेपाल सरकार के नाम एक निर्देशात्मक आदेश जारी किया है, जिसमें घरेलू या विदेशी मूल के ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संचालन से पहले संबंधित अधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से सूचीबद्ध करने और अवांछित सामग्री का मूल्यांकन और निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।’

    नोटिस में आगे बताया गया है कि आदेश के अनुसार, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचीबद्ध करने के लिए 7 दिनों की समय सीमा दी गई है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को नेपाल के भीतर उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निष्क्रिय करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने दी गई समय सीमा के भीतर सूचीबद्ध होने के लिए मंत्रालय से संपर्क नहीं किया है। मंत्रालय ने गुरुवार आधी रात से प्लेटफॉर्मों को बंद करने का निर्देश दिया है। प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि पंजीकरण पूरा करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म को उसी दिन शुरू कर दिया जाएगा।

  • भीषण हादसे में बस में सवार 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    भीषण हादसे में बस में सवार 15 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    कोलंबो: श्रीलंका के उवा प्रांत में एलावेवावाया सड़क पर बीती रात एक बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, लगभग 16 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय अस्पताल के कर्मचारी ने कहा कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/terrible-bus-accident-in-sri-lanka-15-dead-16-injured/

    पुलिस ने कहा कि हादसा शुक्रवार रात को उस समय हुआ जब नगरपालिका कर्मचारियों के एक समूह को ले जा रही एक बस मनोरंजन यात्रा से वापिस आ रही थी। इस हादसे में बस सड़क से पलट गई और कुछ सौ मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। पुलिस ने कहा कि खराब जमीन को देखते हुए, बचाव कार्यों में पुलिस, सेना, एयर फोर्स, फायर ब्रिगेड और स्थानीय निवासी शामिल थे और यह कार्रवाई आज सुबह तक भी जारी रही।

  • Punjab News: Bibi Ganiv Kaur दरबार साहिब हुई नतमस्तक, करवाया अखंड पाठ शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: Bibi Ganiv Kaur दरबार साहिब हुई नतमस्तक, करवाया अखंड पाठ शुरू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल की विधायक और बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी बीबी गनीव कौर आज गुरु रामदास जी के दर पर मात्था टेकने पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया की चढ़दी कला, परिवार की कुशलता और पंजाब में आई बाढ़ से राहत के लिए अखंड पाठ शुरू करवाया। इसके साथ ही, गुरु हरगोबिंद साहिब के दर पर निशान साहिब के चोले की सेवा और चोला बदलने की सेवा भी की गई।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य सुरजीत सिंह भिट्टेवाड़ ने कहा कि आज पंजाब बहुत गंभीर संकट से गुजर रहा है। बाढ़ के कारण लोगों को जान-माल दोनों का नुकसान हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने भी हाल ही में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था, लेकिन कोई बड़ी घोषणा नहीं की, जो लोगों की उम्मीदों के विपरीत है। पंजाब के लोग देश की रक्षा और खाद्यान्न आपूर्ति में हमेशा सबसे आगे रहे हैं, इसलिए केंद्र सरकार को अपना सारा काम छोड़कर पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पशुओं की क्षति, फसलों की बर्बादी और घरों के ढहने का मुआवजा तुरंत दिया जाए।

    इस अवसर पर उन्होंने यह भी अपील की कि जो लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए भूसा, चारा, दवाइयां या खाद्य सामग्री ला रहे हैं, उनका दान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) जैसी जिम्मेदार संस्था के माध्यम से लोगों तक पहुंचना चाहिए। कई बार सामान सड़कों पर पड़ा रह जाता है या बेकार हो जाता है और उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता जिसके लिए वह दान किया जाता है। भिट्टेवाड़ ने अंत में गुरु रामदास पातशाह से प्रार्थना की कि पंजाब को इस विपत्ति से मुक्ति मिले और लोग एक बार फिर चढ़दी कला की ओर अग्रसर हो सकें।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे MP Sanjay Singh ने केंद्र से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे MP Sanjay Singh ने केंद्र से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के सांसद संजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि पंजाब के लिए जल्द राहत पैकेज जारी किया जाए। कृषि मंत्री शिवराज चौहान के दौरे पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अभी कोई एलान नहीं हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार को पंजाब के लिए राहत पैकेज के लिए देरी नहीं करनी चाहिए। संजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने रमदास के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

    उन्होंने गांव घोहनेवाला में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। इस मौके संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। सरकार लोगों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। प्रभावित परिवारों को राशन, तिरपाल, पशुओं के लिए चारा, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।