Blog

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Arvind Kejriwal, बाढ़ राहत कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें live

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Arvind Kejriwal, बाढ़ राहत कार्यों को लेकर कही ये बात, देखें live

    कपूरथलाः बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कई लोगों के घर और फसलें तबाह हो गई हैं। अब लोगों की मदद के लिए राजनीतिक हस्तियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वह बाढ़ प्रभावित लोगों के पास जाकर जायजा ले रहे हैं और जितना हो सके उनकी मदद भी की जा रही है। इसी कड़ी के तहत कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ सांसद संत सीचेवाल और अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

    उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाके का नाव से दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में सभी पंजाबियों के साथ हैं और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाबी निस्वार्थ भाव से एक दूसरे की मदद कर रहे है, लेकिन केंद्र सकरार को भी इसमें मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अफगानिस्तान में आए हुए भूकम्प के लिए भारत सरकार मदद भेज रही है, लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे। वहीं, उन्होंने कहा कि हम संभव मुआवजा लोगों को देंगे।

    चारों तरफ बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। कई पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। कहते हैं 1988 में, यानी 37 साल पहले ऐसी बाढ़ आई थी। इसके बाद अब आई है। इतनी दुख की घड़ी में पंजाब सरकार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हमारे सारे मंत्री, सांसद-विधायक, हमारे सारे वर्कर, सारे अफसर, एसएसपी और डीसी इस काम में शिद्दत से लगे हुए हैं। लोग बचाने और राहत देने में जुटे हुए हैं।

    केजरीवाल ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो अभी अपना घर छोड़ना नहीं चाहते। उनके पशु भी हैं। उन्हें यह भी डर है कि अगर घर छोड़ दिया तो पीछे से चोरी न हो जाए। कई लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। राहत शिविरों में सरकार की तरफ से बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है। लोगों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। हालांकि यह बहुत दुख का समय है, लेकिन अपनी तरफ से जो कर सकते हैं, वह किया जा रहा है। जो लोग गांवों के अंदर हैं, उन्हें वहीं पर मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल भी लोगों की मदद के लिए बड़ा योगदान दे रहे हैं। इस एरिया में अगर कोई सिलेंडर की भी मांग करता है तो सीचेवाल जी सिलेंडर तक मुहैया करवा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का ही है। मैं समझता हूं, पंजाब सिर्फ एक सूबा नहीं है। जब-जब भारत पर किसी ने आक्रमण किया, पंजाब सीना तानकर खड़ा हो गया। उसने देश की रक्षा की। हरित क्रांति के दौरान जब देश को अन्न की जरूरत पड़ी, तब पंजाब ने पूरे देश का पेट भरा और अन्य लोगों को भी अब पंजाब की मदद करनी चाहिए।

  • यात्रा में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू, देखें वीडियो

    यात्रा में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू, देखें वीडियो

    चंबाः मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह 6:30 बजे से शुरू हुआ। वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में 50 श्रद्धालु भरमौर से चंबा सुरक्षित लाए गए। मौसम अनुकूल बना हुआ है और उम्मीद है कि आज सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल उनके गंतव्य भेजा जाएगा। वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी ग्राउंड ज़ीरो से निगरानी कर रहे हैं। वह ज़िला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

    इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर द्वारा निःशुल्क चंबा लाया जा रहा है, जहां से उन्हें आगे गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से निःशुल्क की गई है। बुधवार को भी प्रशासन ने राहत कार्य करते हुए 90 श्रद्धालुओं और चार मरीजों को एयरलिफ्ट किया था। इसके अलावा 112 श्रद्धालु, जो पैदल भरमौर से निकलकर चंबा पहुंचे थे, उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के माध्यम से निशुल्क पठानकोट भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से निकाले जा रहे श्रद्धालुओं को जहां तत्काल राहत मिल रही है, वहीं पैदल आने वालों के लिए बसों की व्यवस्था से उनके घर तक पहुंचने का रास्ता भी आसान हो गया है।

    चंबा के उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि भरमौर में फंसे किसी भी श्रद्धालु को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। आज सुबह 7 बजे से हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क चंबा लाया जा रहा है और यहां से उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाए।

     

     

  • Punjab News: Gurdwara Kalgidhar Sahib के सामने 2 गाड़ियों की टक्कर में SMO घायल, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Gurdwara Kalgidhar Sahib के सामने 2 गाड़ियों की टक्कर में SMO घायल, ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

    कार के खुले दोनों एयरबैग

    लुधियानाः जिले फील्डगंज के पास गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के सामने 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पिछली गाड़ी के एयरबैग खुल गए। एसएमओ के ड्राइवर गाड़ी में मौजूद था और इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जतिंदर सचदेवा उर्फ सोनू निवासी हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। वहीं घटना में एसएमओ हरप्रीत सिंह की टांग टूट गई। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के दौरान एसएमओ ड्यूटी पर आ रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना में गाड़ी नंबर पीबी 10 एचटी 7774 के दोनों एयरबैग खुल गए। वहीं दिल्ली नंबर गाड़ी डीएल 9 जीडी 4914 में चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल अजय जिंदल ने बताया कि हादसे में उन्हें चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और थाने ले गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 दिन पहले मनाया था जन्मदिन, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, 2 दिन पहले मनाया था जन्मदिन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिंगार सिनेमा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने 2 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। मृतक की पहचान साहिल शर्मा निवासी मोहल्ला फतेह गंज के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन कमल शर्मा ने बताया कि मृतक सीएमसी चौक के पास रहता है। वह फैक्टरी में मार्किट का काम करता था और अभी कुंवारा था। कमल ने बताया कि फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह दोस्तों को मिलने जा रहा था और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थाना 3 की पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इस इलाके में पहुंचे राजा वड़िग, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इस इलाके में पहुंचे राजा वड़िग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अमृतसर पहुंचे और पूर्व कांग्रेस मंत्रियों, विधायकों, वर्तमान काउंसलरों तथा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। यह बैठक हाल ही में आई बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों को लेकर बुलाई गई थी।

    राजा वड़िंग ने कहा कि 1988 के बाद पहली बार पंजाब में इस तरह की तबाही देखी गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि बाढ़ में सरकारी नाकामियां भी कारण बनी हैं, लेकिन इस समय जरूरत लोगों के साथ खड़े होने की है। यह समय लोगों की सहायता करने का है, राजनीति बाद में भी हो जाएगी। बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जेब और तनख्वाह से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए योगदान देंगे। लगभग 70 से 80 लाख रुपए की राहत सामग्री इकट्ठा करके प्रभावित इलाकों में पहुंचाने का वादा किया गया। इसके साथ ही, एमपी ओझला ने अपने फंड से भी मदद की घोषणा की।

    इस मौके पर एक विशेष राहत समन्वय समिति भी बनाई गई जिसमें अश्वनी पप्पू, सचर, विकास सोनी, सुनील दत्ती सहित अन्य काउंसलर शामिल हैं। यह समिति राहत सामग्री की खरीदारी कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगी। राजा वड़िंग ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि गवर्नर या मुख्यमंत्री के केवल दौरों से कुछ नहीं बनेगा। लोगों को असली राहत चाहिए। घर ढह गए, पशु मर गए, फसल तबाह हो गई। अब केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत बड़ा पैकेज घोषित करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि घरों के नुकसान की भरपाई के लिए कम से कम 1 लाख रुपए, जानवरों के नुकसान के लिए 50 हजार रुपए और तबाह हुई फसल के लिए मुफ्त गेहूं दिया जाए।

  • Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

    Punjab News: चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

    संगरूरः धूरी के नजदीकी गांव कक्कड़वाला में सरपंची चुनाव को लेकर हिंसक झड़प ने खूनी रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार तेजा सिंह के पुत्र 53 वर्षीय वित्र सिंह का अपने पड़ोसी सरबजीत सिंह पुत्र गुणीदराज सिंह उर्फ पप्पू से पुराना झगड़ा था। जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों के बीच विवाद होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान सरबजीत सिंह ने पवित्र सिंह पर गोली चला दी।

    गंभीर हालत में गांव वाले घायल पवित्र सिंह को सिविल अस्पताल धूरी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छाती में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने आरोप लगाया कि सरबजीत सिंह की पत्नी पिछली पंचायत चुनावों में हार गई थी, तभी से पवित्र सिंह से दुश्मनी निभा रहा था। गांव वालों का कहना है कि वह अक्सर शराब के नशे में गालियां देता और धमकियां देता था। गांव वालों ने यह भी खुलासा किया कि लगभग ढाई महीने पहले उन्होंने थाना सदर धूरी में लिखित शिकायत दी थी।

    लेकिन जांच अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि उलटा वह दोषी के साथ बैठकर शराब पीता था और उससे पैसे भी लेता था। गांव वालों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो आज इतना खून-खराबा ना होता। इस मामले पर ड्यूटी अधिकारी डीएसपी ने कहा कि दोषी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, गांव वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

  • शेयर बाजार में उछाल, Sensex 294 अंक चढ़ा

    शेयर बाजार में उछाल, Sensex 294 अंक चढ़ा

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही आज हरे निशान पर खुले। निफ्टी 294 अंक की तेजी के साथ 81,012.42 अंक के स्तर पर खुला। वही, सेंसेक्स 84 अंक की तेजी के साथ 24,818.85 अंक के आस-पास खुला।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी, 6 में गिरावट है। महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स 1% ऊपर हैं। ITC, HUL और सनफार्मा में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी है। अकेले FMCG नीचे है।

    रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढ़ा
    डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढ़कर 88.11 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, एफआईआई की निरंतर निकासी ने स्थानीय मुद्रा में आगे की बढ़त को सीमित कर दिया।

    उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा ने रुपये को और समर्थन दिया, जो इस सप्ताह की शुरुआत में अपने रिकॉर्ड निम्न स्तर पर आ गया था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.11 पर खुला और फिर 88.15 तक गिर गया, फिर 88.11 पर वापस आ गया, जो पिछले बंद भाव से 1 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बलदेव के ढाबे के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में 30-35 साल के युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (शशी) निवासी हरिजन कालोनी के रूप में हुई है। गोली लगने पर नौजवान को हाईवे पुलिस द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के साथ मौजूद दोस्तों ने बताया कि वह रात को बलदेव के ढाबे पर खाना खाने गए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਸ਼ਰੇਆਮ ਕਤਲ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰ ਫ਼ਰਾਰ

    इस दौरान मृतक रमेश कुमार (शशी) शराब के ठेके पर बियर लेने के लिए गया तो वहां पर पहले ही 4 से 5 लड़के आपस मे बहस कर रहे थे। जिसमें एक लड़का आपसी धक्का-मुक्की में मृतक रमेश के साथ टकरा गया। इस दौरान रमेश ने उसे कहा कि भाई ध्यान से आप मुझे क्यों धक्का मार रहे। बस इस बात पर रमेश की उनके साथ बहस हो गई। जिसके बाद उन पांचों लड़कों में से एक लड़के ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और कहा अभी बताता हूं तुझे।

    पिस्तौल देख कर रमेश वहां से भाग गया तो रास्ते में गिर पड़ा और उन पांचों लड़कों में से एक लड़के ने अपनी पिस्तौल से रमेश को गोली मार दी और वहां से अपनी कार में बैठ कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वहां से किसी ने मृतक रमेश के घर पर फोन कर दिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची ओर रमेश को सरकारी अस्पताल ले जाया, लेकिन रमेश की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक रमेश कुमार के शव को अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस वहां ढाबे से डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • एक बार फिर से 5.6 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    एक बार फिर से 5.6 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान में देर रात एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे है। इसके झटके पाकिस्तान और उत्तर भारत में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र के आस-पास था. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 के आस-पास बताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े का इंतजार है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से हुए नुकसान पर अभी ठोस रूप से कुछ जानकारी नहीं आई है। लेकिन हाल ही दिनों में ही यह दूसरा भूकंप था। इससे पहले अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,457 पहुंच चुकी है, जबकि 3,394 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 6,700 से ज्यादा घर पूरी तरह ढह गए हैं और अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियां अब भी दूरदराज के इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए जूझ रही हैं। तालिबान के उप प्रवक्ता हामदुल्लाह फिटरत ने बताया कि कुनार और नंगरहार प्रांतों में 3,994 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 6,782 से ज्यादा घर नष्ट हो चुके हैं। राहतकर्मी मलबे से शव निकालने में जुटे हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य अभी अधूरा है। भूकंप पीड़ित पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि कई परिवारों को मानवीय सहायता पहुंचाई गई है और दूरदराज के इलाकों की सड़कें खोल दी गई हैं। साथ ही कई देशों की विशेष बचाव टीमें राहत कार्यों में शामिल हुई हैं।

    रेड क्रॉस और विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत अंतरराष्ट्रीय संगठन राहत कार्यों में लगे हैं। भारत, जापान, ईरान और तुर्की से भी सहायता सामग्री भेजी गई है। राहत एजेंसियों का कहना है कि पहुंच की दिक्कतों के चलते जरूरी सामग्री और चिकित्सा सेवाओं में देरी हो रही है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, यह 6.0 तीव्रता का भूकंप 31 अगस्त की रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर, 8 किलोमीटर की गहराई पर आया था। भूकंप प्रभावित क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। पहाड़ी भूभाग भूस्खलन की आशंका को और बढ़ा देता है, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो जाता है।

     

  • आज का राशिफल, 5 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 5 सितंबर 2025

     आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 39 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में क्या कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है।

    मेष राशि:आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा ,आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज ऑफिस में थोड़ा ज्यादा काम रहेगा , जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकान हो सकती हैं। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। जिससे आपके काम चलते रहेंगे। आज आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिसके साथ बैठकर आप खूब बातें करेंगे। आज आपकी नए वाहन को लेने की इच्छा पूरी होगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप कारोबार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगें और उसे आगे बढ़ाने में किसी की मदद लेंगे। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा । आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज छात्र शिक्षक से किसी विषय को अधिक समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस ले सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होंगें , आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें कलीग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यो में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका काम अच्छा और आसानी से हो जायेगा । आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा , खास कर उनके खान – पान को लेकर। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद ले सकतें हैं।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के तमाम बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में बिजनेस को लेकर नए और इफेक्टिव आडियाज आएंगे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक है , आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें , तो आने वाले समय में वो आपका अच्छा लाभ करायेंगे। यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो धीरे –धीरे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज जीवनसाथी की मदद से आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप पेंडिंग कार्यों को निपटाने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकतें हैं । आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप कुछ समय मित्रों के साथ बितायेंगे और किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। आज आप पैतृक सम्पत्ति को लेकर अपने कजिन से बात कर सकते हैं, जिसमें वो आपको अच्छी सलाह देंगे। आज आपकी रुचि साहित्य को पढ़ने और लिखने में रहेगी, आपको किसी व्यक्ति के माध्यम से साहित्यिक पुस्तक भी प्राप्त होगी।


    तुला राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार में डबल मुनाफा कमायेंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल बनेंगे। आज आपको बडों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपके काम में उन्नति होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे , जिनका लाभ लेकर आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आज बच्चे खेल – कूद के साथ – साथ पढाई भी अच्छे से करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका जल्द ही आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा , जिससे आपके दिल का बोझ कम होगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के लेखकों के मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है , जिसे आने वाले समय में खूब पसंद किया जायेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यापारिक लाभ कमाने के साथ – साथ अपने खर्चों के ऊपर भी ध्यान दें। आज आप कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर सोच – विचार करें और घर के बडों से भी सलाह – मशवरा कर सकते हैं । इस राशी के राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आज आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है , जो आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलेगी, जिससे वो अपने उद्देश्य की तरफ आगे बढेंगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो काम में आपकी मदद करेंगे। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी । आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपकी तारीफ होगी और आपको ख़ुशी मिलेगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कुछ अहम फैसले करेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छा चल सके। आज आप इन्वेस्टमेंट के मामलों में किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते हैं। इस राशि के छात्र आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जिसमें स्कूल प्रशासन आपकी पूरी हेल्प करेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी , बडों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप किसी काम की शुरुआत पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करें, आपको लाभ अवश्य होगा।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और जूनियर भी आपसे कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज आपका मन आध्यात्म की तरफ थोड़ा ज्यादा रहेगा, जिससे आपका मन शांत होगा।