Punjab News: मामूली बात को लेकर नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः शहर में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बलदेव के ढाबे के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में 30-35 साल के युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (शशी) निवासी हरिजन कालोनी के रूप में हुई है। गोली लगने पर नौजवान को हाईवे पुलिस द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के साथ मौजूद दोस्तों ने बताया कि वह रात को बलदेव के ढाबे पर खाना खाने गए थे।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਸ਼ਰੇਆਮ ਕਤਲ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰ ਫ਼ਰਾਰ

इस दौरान मृतक रमेश कुमार (शशी) शराब के ठेके पर बियर लेने के लिए गया तो वहां पर पहले ही 4 से 5 लड़के आपस मे बहस कर रहे थे। जिसमें एक लड़का आपसी धक्का-मुक्की में मृतक रमेश के साथ टकरा गया। इस दौरान रमेश ने उसे कहा कि भाई ध्यान से आप मुझे क्यों धक्का मार रहे। बस इस बात पर रमेश की उनके साथ बहस हो गई। जिसके बाद उन पांचों लड़कों में से एक लड़के ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और कहा अभी बताता हूं तुझे।

पिस्तौल देख कर रमेश वहां से भाग गया तो रास्ते में गिर पड़ा और उन पांचों लड़कों में से एक लड़के ने अपनी पिस्तौल से रमेश को गोली मार दी और वहां से अपनी कार में बैठ कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वहां से किसी ने मृतक रमेश के घर पर फोन कर दिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची ओर रमेश को सरकारी अस्पताल ले जाया, लेकिन रमेश की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक रमेश कुमार के शव को अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस वहां ढाबे से डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *