शेयर बाजार में उछाल, Sensex 294 अंक चढ़ा

Written by

in

बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही आज हरे निशान पर खुले। निफ्टी 294 अंक की तेजी के साथ 81,012.42 अंक के स्तर पर खुला। वही, सेंसेक्स 84 अंक की तेजी के साथ 24,818.85 अंक के आस-पास खुला।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी, 6 में गिरावट है। महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स 1% ऊपर हैं। ITC, HUL और सनफार्मा में गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी है। अकेले FMCG नीचे है।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढ़ा
डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढ़कर 88.11 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, एफआईआई की निरंतर निकासी ने स्थानीय मुद्रा में आगे की बढ़त को सीमित कर दिया।

उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा ने रुपये को और समर्थन दिया, जो इस सप्ताह की शुरुआत में अपने रिकॉर्ड निम्न स्तर पर आ गया था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.11 पर खुला और फिर 88.15 तक गिर गया, फिर 88.11 पर वापस आ गया, जो पिछले बंद भाव से 1 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *