Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चुनावों को लेकर हुई अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चुनावों को लेकर हुई अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    मोगा: दुनेके में स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह चीमा और राज्य महासचिव अनिल सरीन ने खास तौर पर शिरकत की। उन्होंने चुनावी तैयारियों, पार्टी की रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार के साथ जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं। वह जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। चुनावों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से खत्म करवाने के लिए जो भी जरुरी बातें हैं वो सामने रखी गई।

  • Jalandhar News: Muthoot Finance ब्रांच के बाहर व्यक्ति ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें LIVE

    Jalandhar News: Muthoot Finance ब्रांच के बाहर व्यक्ति ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें LIVE

    जालंधर (ens):थाना तीन के अंतर्गत आते रेलवे रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस ब्रांच के बाहर व्यक्ति ने सोना न देने के आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मंडी रोड के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उसने रेलवे रोड ब्रांच से सोने की तीन ग्राम की बालियां पर 12 हजार रुपये लोन लिया था। वह लोन का ब्याज देता रहता था।

    वह तीन महीने पहले ही लोन के पैसे देकर गया था लेकिन उसके बाद वह ब्रांच में पैसे देने के लिए आ नहीं सका। वह शनिवार दोपहर को लोन क्लियर करने के लिए ब्रांच में मां के साथ आया तो ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों ने पहले कहां कि उसका ब्रांच में कोई सोना नहीं है और न ही कोई रिकार्ड हैं, जिसके बाद उसने उन्हें अपनी रसीदें दिखाई तो फिर ब्रांच में मौजूद कर्मचारी न माने। ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों ने उसे सोने देने से मना कर दिया।

    उसने ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और उसे ब्रांच से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और थाना तीन की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना तीन की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    राकेश ने कहा कि पुलिस के आने के बाद ब्रांच के अधिकारी उससे दोबारा बात करने के लिए तैयार हो गए और कहने लगे कि बुधवार तक कोई न कोई हल निकाला जाएंगा। पीड़ित ने कहा कि अगर बुधवार को कोई हल नहीं निकला तो उच्च अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

  • वीरेन्द्र ठाकुर को सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवा निवृत्ति पर सम्मानित किया गया

    वीरेन्द्र ठाकुर को सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवा निवृत्ति पर सम्मानित किया गया

    शिमला: सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 वीरेन्द्र ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। वीरेन्द्र ठाकुर ने 28 जनवरी, 1987 को विभाग में क्लर्क के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लगभग 39 वर्षों की अवधि में उन्होंने ईमानदारी, प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में विशेष पहचान बनाई। अपने कार्यकाल के दौरान वे अनुशासित, विश्वसनीय और जिम्मेदार अधिकारी रहे। विभाग की विभिन्न शाखाओं को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। उनका कार्य व्यवहार, पेशेवर दक्षता और जिम्मेदारियों को सहजता से निभाने की क्षमता ने उन्हें विभाग का मूल्यवान सदस्य बनाया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक महेश पठानिया ने उनके स्वस्थ, खुशहाल और सुखद जीवन की कामना करते हुए विभाग के लिए उनके योगदान की सराहना की।वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें सुखद, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

  • दक्षिण अफ्रीका पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, इस वजह से दी सख्त चेतावनी

    दक्षिण अफ्रीका पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, इस वजह से दी सख्त चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दे डाला है। ट्रंप ने अपने एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका में हुए G20 सम्मेलन में इसलिए हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वहां की सरकार गोरों पर हो रहे अत्याचार को गंभीरता से नहीं ले रही। ट्रंप का यह दावा है कि दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकनर और यूरोपीय मूल के लोगों पर हमले हो रहे हैं। उनकी जमीनें छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की सरकार इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ट्रंप ने यह भी बताया कि जी20 सम्मेलन के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिकी दूतावास के सीनियर अधिकारी को औपचारिक रुप से जी20 की अध्यक्षता नहीं सौंपी परंतु वो समापन समारोह में मौजूद थे।

    ट्रंप ने दी चेतावनी

    ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को यह चेतावनी दी है कि उनके निर्देशानुसार दक्षिण अफ्रीका को अगले साल मियामी में होने वाले 2026 के जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद तुरंत बंद कर देगा।

    दक्षिण अफ्रीका ने नहीं दी प्रतिक्रिया

    ट्रंप ने अमेरिकी की मीडिया पर भी हमला बोल दिया है। उनका कहना है कि फेक न्यूज मामले पर मीडिया भी चुप है। दक्षिण अफ्रीका में हो रहे अत्याचारों की रिपोर्टिंग नहीं कर रहा। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है परंतु वो पहले भी व्हाइट जेनोसाइड के आरोपों को झूठा बता चुका है। सरकार का कहना है कि उसके यहां भूमि सुधार कानून के तहत ही होते हैं।

    अमेरिका नहीं बना था G20 का हिस्सा

    दक्षिण अफ्रीका ने इस बार जी20 मीटिंग की मेजबानी जोहान्सबर्ग में की थी। इसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ कोरिया, नीदरलैंड, जमैका और कई बाकी देशों के शीर्ष नेता भी शामिल हुए परंतु इस बार अमेरिका ने सम्मेलन का बहिष्कार किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी20 में हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी इस बैठक में शामिल नहीं हुआ।    
  • Bigg Boss 19: क्या घर से बेघर हो जाएंगी Ashnoor Kaur? भड़के दबंग खान ने एक्ट्रेस को दिया अल्टीमेटम

    Bigg Boss 19: क्या घर से बेघर हो जाएंगी Ashnoor Kaur? भड़के दबंग खान ने एक्ट्रेस को दिया अल्टीमेटम

    मनोरंजन: बिग बॉस के फिनाले में अब कुछ ही समय बचा है। शो बड़ी जल्दी खत्म होने वाला है पर घरवालों की लड़ाईयां और बदतमीजियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। टास्क में तान्या मित्तल को मारने पर सलमान खान ने इस बार अशनूर कौर की क्लास लगा दी है। सलमान ने इसके लिए अशनूर को जमकर फटकार भी लगाई है। वीकेंड के वार का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसको देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं।

    सलमान खान ने लगाई अशनूर की क्लास

    हाल ही में बिग बॉस हाउस में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। टास्क के दौरान तान्या ने अशनूर का गेम बिगाड़ दिया। इसके कारण वो टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गई। तान्या की इस हरकत से चिढ़कर अशनूर ने टास्क में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का बोर्ड तान्या पर फेंक दिया। इसी बात पर अब सलमान खान ने अशनूर कौर की क्लास लगा दी है। उन्होंने अच्छे से एक्ट्रेस को फटकार लगाई है।

    अशनूर ने जानबूझकर मारा

    शो का अब एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान काफी गुस्से में है। वो अशनूर को कहते हैं कि – ‘बिग बॉस हाउस में किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना कूल नहीं है। इनका एग्रेशन इस लेवल तक का था कि उन्होंने जानबूझकर पूरे फोर्स के साथ वुडन प्लैंक तान्या की ओर घुमाया। ये साफ दिखा कि इन्होंने जानकर गुस्से में तान्या को मारा है’।

    शो से होगी बाहर?

    सलमान का गुस्सा देखकर अशनूर ने माफी भी मांगी। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि – ‘तान्या को मारने का उनका कोई इरादा नहीं था’। उन्हें गलती लग गई। इस पर सलमान ने गुस्से में कहा – ‘लग गई क्या होता है? आपने वुडने प्लैंक निकालकर मारा है’। सलमान ने आगे कहा कि – ‘हमारे घर के कुछ नियम है जो हमें फॉलो करने होंगे’। सलमान की बातें सुनकर सभी को यही लग रहा है कि अशनूर घर से बाहर हो गई है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बिग बॉस हाउस से अशनूर बाहर हो गई है। फिनाले से पहले वो शो से बाहर हुई हैं।

    शहबाज भी हुए घर से बेघर

    सिर्फ अशनूर ही नहीं शहबाज बदेशा भी घर से बेघर हो गए हैं हालांकि अभी शहबाज के एलिमिनेशन को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। अब दोनों कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हुए हैं या नहीं यह तो वीकेंड के वार के एपिसोड के बाद ही पता चलेगा।      
  • महिला ने पति की नशे की लत और ससुर की गलत हरकतों के लगाए आरोप, मामला दर्ज

    महिला ने पति की नशे की लत और ससुर की गलत हरकतों के लगाए आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: थाना बंगाणा के अन्तर्गत एक महिला ने आरोप लगाया कि पति नशा करता है और ससुर गंदी नजर रखता है व जान से मारने की धमकी देता है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी,शादी के उपरान्त इसे पता चला कि इसका पति नशा करने का आदि है जिसका फायदा उठाकर इसके ससुर निवासी हमीरपुर ने इसके ऊपर गलत नीयत से गन्दी नजर रखना शुरू कर दिया।

    बीती 15 अगस्त 22 को जब इसका ससुर इसे इसको मायके छोड़ने के लिए गाड़ी में आया तो गांव तलमेहड़ा के जंगल में पहुंचे तो इसके ससुर ने गाड़ी खड़ी करके इसके साथ छेड़खानी की, इसी तरह इसका ससुर इसके साथ कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है । इसका ससुर इसे जान से मारने की धमकियां देता है कि अगर किसी से बात की तो जान से खत्म कर देगा ऐसा कहता है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: मां-बेटी से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें LIVE

    Jalandhar News: मां-बेटी से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें LIVE

    आरोपियों का कबूलनामाः घटना को अंजाम देने के बाद पी विदेशी शराब

    जालंधर, ENS: लोहियां में मां-बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविदंर सिहं विर्क ने बताया कि 23/24 दिन रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे गांव कंग कलां में मोटर पर खेत में मजदूरी कर रहे प्रवासी मां और बेटी के साथ उसके दामाद और छोटे 3 बच्चों को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर गैंगरैप किया गया था। संबंधित मां और बेटी ने बताया कि 4 अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदस्ती मोटर पर बने कमरे के अंदर दाखिल होकर उनसे मारपीट की। उसके दामाद और छोटे बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर विधवा मां के साथ 3 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया और 19 वर्षीय बेटी के साथ एक व्यक्ति द्वारा डराकर धमका कर बार-बार गैंगरेप किया गया, जिसके बाद आरोपियों ने किसी को ना बताने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार को बयानों के आधार पर कार्रवाई करते महिला इंस्पेक्टर ने थाना लोहियां में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 176 तारीख 24/11/2025, सुबूह 64 BNS (376 आईपीसी), 70(1) BNS (376-D आईपीसी), 351(2) BNS (506 आईपीसी) दर्ज करते हुए इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई और तुरंत ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जिसके बाद इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय साजन पुत्र मार्क वासी निवासी लोहियां, 19 वर्षीय रॉकी पुत्र लेट शौकत वासी निवासी लोहिया और 19 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह उर्फ अर्श पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव पूनियां थाना लोहियां के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 2 बिना नंबरी बाइक बरामद की गई है। जिसमें एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर और दूसरी बजाज पलिटिना शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि इस घटना में चौथा साथी राजन उर्फ रोहित पुत्र मंगल को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने मिलकर चोरी के साथ-साथ गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया और गैंगरेप के बाद वहां पड़ी विदेशी शराब पी थी। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी सज्जन और रॉकी पर पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें से सज्जन 12 अगस्त 2025 और आरोपी रॉकी 8 जुलाई 2025 को कपूरथला जेल से जमानत पर बाहर आए हैं।  
  • बद्दी Warriors ने किया फाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में सुरमा 11 को 88 रन से हराया 

    बद्दी Warriors ने किया फाइनल में प्रवेश, सेमीफाइनल में सुरमा 11 को 88 रन से हराया 

    शतकवीर आदित्य बने मैन ऑफ दी मैच, न्यू चण्डीगढ़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता

    बद्दी: न्यू चंडीगढ़ गरेवाल आई अस्पताल के नजदीक न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 के दूसरे संस्करण में बद्दी वॉरियर्स ने सुरमा 11 को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया गया है ।टॉस जीतकर सुरमा 11 ने बद्दी वॉरियर्स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।  बद्दी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावर प्ले में ही मात्र 44 रन पर 6 विकेट आउट हो गए। लेकिन उसके बाद बद्दी वॉरियर्स के आदित्य व प्रदीप धीमान ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सातवे  विकेट के लिए कुल 218 रन की साझेदारी की ।जिसमें आदित्य ने धुआंधार 54 गेंद में 16 छक्कों व 7 चौकों की मदद से 144 रन बनाए ,जबकि प्रदीप ने 42 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली।

    जिससे कि बद्दी वॉरियर्स का स्कोर 20 ओवर में 272 रन पर पहुंच गया। सुरमा 11 की ओर से किशोर चौधरी व सीपी पूनिया ने दो , किशोर सिंह व अजय ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी सुरमा 11 की बल्लेबाजी बिखर गई और पहले ही ओवर में कृष्ण ठाकुर ने दो विकेट झटक दिये। सुरमा 11 18.4 ओवर में 184 रन पर ऑल आउट हो गई । बद्दी वररिर्स की ओर से  धुआंधार गेंदबाजी करते हुए  सचिन बैंसल , सागर व कृष्ण ठाकुर ने दो दो विकेट झटके और राजा ,विक्रम ,विवेक शर्मा और आदित्य ने एक विकेट लिया ।

    बद्दी वॉरियर्स ने 88 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।आदित्य की धुआंधार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कमेटी के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि यह न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट लीग टी20 का दूसरा संस्करण है। जिसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया था और फाइनल में पहुंचने वाली बद्दी वॉरियर्स पहली टीम बन गई है और रविवार को फाइनल खेला जाएगा। विजेता टीम को 7100 का नगद पुरस्कार व ट्राफी दी जाएगी। उन्होंने बद्दी वररिर्स टीम के कप्तान चरण सिंह को बधाई दी।

  • Himachal News: एसआईयू पुलिस ने 1 किलो 724 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त किया बरामद

    Himachal News: एसआईयू पुलिस ने 1 किलो 724 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त किया बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव जखेडा में एसआईयू टीम ने 1 किलो 724 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात के समय एएसआई कमल देव अधिकारी एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव कुमार (48)निवासी जखेडा जिला ऊना के मकान की तलाशी के दौरान 1 किलो 724 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद किया। वहीं इस सन्दर्भ में पुलिस ने शिव कुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar News: Civil Hospital के इमरजेंसी वार्ड में हुई स्नेचिंग, देखें Live

    Jalandhar News: Civil Hospital के इमरजेंसी वार्ड में हुई स्नेचिंग, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां महिला की इमरजेंसी वार्ड में महिला की बालियां छीन ली गई। घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि इमरजेंसी वार्ड के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहता है और गेट में गार्ड द्वारा किसी व्यक्ति को बिना परमिशन के अंदर नहीं जाने दिया जाता। ऐसे में इमरजेंसी वार्ड में महिला से स्नेचिंग होने बड़े सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, महिला इलाज करवाने के लिए आई थी, जहां उसकी इमरजेंसी वार्ड में तोले की सोने की वालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गया। महिला ने बताया कि मोदिया रानी शेखां बाजार से आई है।

    वह चाची सास से मिलने के लिए आई थी और चाची सास को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। इस दौरान वह मोदिया रानी को परिजनों के साथ देखने के लिए गई तो इमरजेंसी वार्ड में उसकी वालियां छीन ली गई। वहीं व्यक्ति ने कहाकि वह बहन का बाहर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में ड्रिप लगाने के दौरान व्यक्ति कानों से वालियां छीनकर फरार हो गया। ऐसे में परिवार का कहना हैकि अब ये नहीं पता कि ड्रिप लगाने आए व्यक्ति ने वालियां उतारी है या कोई ओर व्यक्ति ने उतारी है। परिवार ने बताया कि व्यक्ति ने लाइनों वाली कमीज पहनी हुई थी।

    जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के सभी परिजनों की तालाशी ली गई। लेकिन तब तक स्नेचर मौके से फरार हो गया। परिवार ने कहाकि मरीज ने वालियां छीनने के दौरान इशारा भी किया। मरीज को सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं स्टाफ का कहना है कि शनिवार, रविवार को दफ्तर बंद रहता है, ऐसे में सीसीटीवी कैमरे सोमवार खंगाले जाएंगे और आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।