Blog

  • प्रेस क्लब हरोली में आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस समारोह

    प्रेस क्लब हरोली में आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस समारोह

    वीर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन, शहीद परिवारों को किया सम्मानित

    ऊना,सुशील पंडित:  कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रेस क्लब हरोली द्वारा टाहलीवाल स्थित प्रेस क्लब भवन में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने की। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों के परिजनों को शॉल, हिमाचली टोपी, पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए ब्यास देव को भी सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया।

    इस दौरान अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने कारगिल के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का त्याग सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का धैर्य, साहस और त्याग भी उतना ही गौरवपूर्ण एवं सम्माननीय है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने और शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    टाहलीवाल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है कि वह शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए सदैव आगे आए तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करे।

    इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहीदों की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया तथा पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

    कार्यक्रम में शहीद जोगिंदर सिंह (हरोली), शहीद परमवीर सिंह (बीटन), शहीद संजीव कुमार (दुलेहड़), शहीद हरमेश सिंह (बीड़दवाल), शहीद बुट्टा राम (बीटन) तथा शहीद कुलिंद्र सिंह (बीटन) के परिजनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित ।

    इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजना राणा, प्रेस क्लब हरोली के मुख्य संरक्षक दिनेश गौतम, अध्यक्ष नारायण प्रभाकर, महासचिव नवीन महेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नितिश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजीव राणा, कार्यालय सचिव सुलिंदर चौपड़ा, प्रेस सचिव पंकज चौपड़ा, कार्यकारी सदस्य विकास कोंडल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

     

  • केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम

    केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कर रही हैं कार्य : गौरव गौतम

    चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को नगर परिषद पलवल द्वारा निर्मित की जाने वाले लगभग 2 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पलवल शहर में चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन में चार दीवारी व भरत के कार्य सहित सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों और गांवों के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल नई विकास परियोजनाएं शुरू करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर पहुंचाना भी है। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, पेयजल, सीवरेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो सके। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सामुदायिक भवन किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, कर्मबीर सिंह दलाल, दीपचंद पार्षद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

  • परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी, देखें वीडियो

    परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी, देखें वीडियो

    BREAKING: पीएम मोदी ने एक और वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम ने कहा कि नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों के लिए बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी। पेपर लीक पर कल कठोर कानून लाएंगे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पीएम ने ये वीडियो भी मोबाइल से सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड किया है। पीएम ने कहा कि फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। जानें कौन हैं नंदन नीलेकणि नंदन निलेकणि का जन्म देश के आईटी हब कहे जाने वाले  बंगलूरू शहर में 2 जून, 1955 को हुआ था। इनकी शुरुआती पढ़ाई बिशप कॉटन बॉय स्कूल में हुई। वहीं इन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई सेंट जॉसेफ हाई स्कूल से पूरी की। उसके बाद नंदन नीलेकणि ने अपने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी बॉम्बे से पूरी की। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के दम पर आईआईटी बॉम्बे में दाखिला पाया था। वर्ष 1981 में उन्होंने एन.आर. नारायण मूर्ति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इंफोसिस की स्थापना की। कंपनी में उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बाद में गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।    
  • समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

    समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को राजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महापुरुषों और संतों के आदर्श समाज को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश देता है। समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति की ओर से पंचवटी धाम पलवल के संत ऋषिराज महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किए गए राजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत और महापुरुष किसी एक जाति, धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका जीवन और विचार सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। उनके आदर्श प्रेम, सेवा, समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत समाज के सभी महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देने की अनूठी और ऐतिहासिक पहल की है। प्रदेशभर में समय-समय पर सभी संतों और महान पुरुषों के सम्मान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैंं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज के महान संतों और महापुरूषों को मान-सम्मान देते हुए समाज हित में उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के साथ साझा करना है।

    समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान : गौरव गौतम

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराजा दक्ष प्रजापति को नमन करते हुए कहा कि वे एक महान राजा, कुशल प्रशासक और सृष्टि के विस्तारक थे। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला नहीं है बल्कि प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का परिचायक है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रजापति समाज का अहम योगदान है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को मान-सम्मान मिले और उसकी प्रगति के नए द्वार खुलें, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियांवित की हुई हैं, जिनका समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी दक्ष प्रजापति के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का पगड़ी और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांगे भी मुख्य अतिथि गौरव गौतम के समक्ष रखीं, जिन्हें मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति, प्रजापति धर्मशाला सेवा समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, चौधरी प्रहलाद सिंह, मास्टर योगेंद्र, गोपाल, चेतन प्रजापति, कर्मबीर सिंह दलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

    हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल स्थित कल्याण वैली गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित उपस्थित सभी नागरिकों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है, जिसमें प्रधानमंत्री हर महीने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
  • टोहाना क्षेत्र के ग्रामीण विकास को मिली नई गति, प्रदेश सरकार ने जारी की इतने करोड़ की ग्रांट

    टोहाना क्षेत्र के ग्रामीण विकास को मिली नई गति, प्रदेश सरकार ने जारी की इतने करोड़ की ग्रांट

    पिरथला की जांगड़ा धर्मशाला को 10.99 लाख रुपये की ग्रांट मिलने पर ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का किया अभिनंदन

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी कड़ी में टोहाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए विभिन्न गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की है। इस राशि से गांवों में सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसी क्रम में गांव पिरथला स्थित जांगड़ा धर्मशाला के लिए 10 लाख 99 हजार रुपये की ग्रांट स्वीकृत की गई है, जिससे धर्मशाला में नए कमरों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रांट स्वीकृत होने पर पिरथला के ग्रामीणों एवं जांगड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि धर्मशाला में नए कमरों के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वर्षों से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र होती हैं। इनके विकास से समाज को स्थायी सुविधाएं मिलती हैं और सामुदायिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गांव में विकास की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। क्षेत्र की जनभावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए भविष्य में भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा किसी भी गांव के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीणों ने सांसद सुभाष बराला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई यह ग्रांट टोहाना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के कार्य इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।  
  • राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ

    राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ

    सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज चंबा के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर चंबा और हिमाचल प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदियों पुराना यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सांप्रदायिक सौहार्द और जीवंत लोक परंपराओं का प्रतीक है। राज्यपाल ने ऐतिहासिक चौगान में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी समृद्ध परंपराओं, लोक-कलाओं, मेलों और त्योहारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखा है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। मिंजर जैसे मेले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के विरूद्ध हमें मिलकर अपने युवाओं की रक्षा करनी होगी और नशामुक्त हिमाचल का निर्माण करना होगा। उन्होंने इस दिशा में चंबा पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। राज्यपाल ने चंबा की विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक हस्तकलाओं, जिनमें चंबा रूमाल, चंबा चप्पल और चंबा थाल शामिल हैं, का उल्लेख करते हुए उन शिल्पकारों की प्रशंसा की जो जिले की समृद्ध कलात्मक विरासत को संरक्षित रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इससे पूर्व, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने चंबा के कारगिल शहीदों आशीष थापा, खेम राज और ओम प्रकाश को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र के वीर सैनिकों के आदर्शों और बलिदान को सदैव स्मरण रखने एवं उनका सम्मान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों तथा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैन्य कर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इनमें सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद्य, विद्या देवी, मुशरबू देवी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अशोक कुमार, हवलदार मिलाप सिंह, हेम राज, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार करण सिंह, अश्वनी कुमार तथा हवलदार धर्मपाल शामिल थे। राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजीत भट्ट एवं उनकी मंडली ने पारंपरिक कुंजड़ी-मल्हार की प्रस्तुति दी। यह मंडली पिछले 32 वर्षों से इस विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर एवं डी.एस. ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा भुवनेश्वरी गुलाटी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष लियाकत अली, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव यशवंत खन्ना, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
  • गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

    गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में मुकेश अग्निहोत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

    दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में तेजी से काम

    ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उनसे मिले। उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लक्ष्य पर योजनाबद्ध ढंग से तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज जल प्रबंधन की सफल मिसाल बन चुका है और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से कृषि क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में पेयजल एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को और गति देकर हर घर तथा हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि विकास दलगत राजनीति से ऊपर है और सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तथा प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का समान लाभ पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले का पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास और जनसेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विकसित हरोली का संकल्प केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, जलशक्ति, औद्योगिक विकास तथा आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अब विकास के अगले चरण में सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

     

  • एचपी-शिवा परियोजना से ऊना के किसानों की बदल रही तस्वीर, बागवानी बन रही बेहतर आजीविका का माध्यम

    एचपी-शिवा परियोजना से ऊना के किसानों की बदल रही तस्वीर, बागवानी बन रही बेहतर आजीविका का माध्यम

    सौर फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई और आधुनिक तकनीक से ऊना में साकार हो रही समृद्ध बागवानी की नई तस्वीर

    ऊना,सुशील पंडित:  ऊना ज़िला में बागवानी की तस्वीर तेजी से बदल रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कृषि और बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच एचपी-शिवा परियोजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। जंगली जानवरों के आतंक और सिंचाई की कमी से जूझने वाले क्षेत्रों में अब सौर फेंसिंग, आधुनिक सिंचाई व्यवस्था और उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों के सहारे फलदार बाग विकसित हो रहे हैं। इससे किसान व्यावसायिक बागवानी की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी आय बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

    बंगाणा उपमंडल के बौल गांव के 65 वर्षीय किसान अजमेर सिंह एचपी-शिवा परियोजना की सफलता की जीवंत मिसाल हैं। परियोजना के तहत भूमि समतलीकरण, ड्रिप सिंचाई और तकनीकी सहयोग मिलने के बाद उन्होंने 25 कनाल भूमि पर श्वेता और ललिता किस्म के अमरूद के पौधों से बागवानी की शुरुआत की। बेहतर परिणाम मिलने पर उन्होंने अपने बगीचे का लगातार विस्तार किया और आज लगभग 125 कनाल भूमि पर अमरूद की सफल खेती कर रहे हैं। पिछले वर्ष उनके बगीचे से लगभग 25 क्विंटल अमरूद का उत्पादन हुआ, जिससे करीब 1.25 लाख रुपये की आय हुई। उत्पादन लागत के बाद लगभग 50 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर उन्होंने यह साबित किया कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक बागवानी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है।

    अजमेर सिंह की सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। साथ ही, चंगर-हंडोला के सुनील कुमार ने परियोजना के तहत 25 कनाल भूमि पर 1,725 अमरूद के पौधों का आधुनिक बगीचा विकसित किया है।

    वहीं, उपरली बॉल गांव के 74 वर्षीय रोशन लाल ने ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसल को अपनाते हुए 25 कनाल भूमि पर ताइवान पिंक वैरायटी के लगभग 3,300 पौधे लगाए हैं। इन किसानों की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि एचपी-शिवा परियोजना ऊना में बागवानी को नई पहचान देने के साथ किसानों के लिए आय और आत्मविश्वास का नया आधार भी बन रही है।

    दो चरणों में हो रहा है परियोजना का क्रियान्वयन

    उद्योग विभाग के उप निदेशक केके भारद्वाज ने बताया कि एचपी-शिवा परियोजना को जिला ऊना में दो चरणों में लागू किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में 200 हेक्टेयर क्षेत्र में आधुनिक फल बागवानी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि दूसरे चरण में 300 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार कुल 500 हेक्टेयर क्षेत्र में आधुनिक फल उत्पादन विकसित करने की योजना बनाई गई है।

    प्रथम चरण में उल्लेखनीय उपलब्धियां

    भारद्वाज ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में अब तक 149 हेक्टेयर भूमि का चयन किया जा चुका है। इस चयनित क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अब तक लगभग 30 हजार मीटर (30 किलोमीटर) लंबी सौर ऊर्जा आधारित फेंसिंग स्थापित की जा चुकी है, जिससे किसानों की फसलें जंगली जानवरों से सुरक्षित हो रही हैं।

    इसके अतिरिक्त लगभग 13 लाख लीटर क्षमता के अत्याधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड मॉड्यूलर जल टैंक बनाए गए हैं तथा आधुनिक ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे सीमित जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो रहा है। इन सभी व्यवस्थाओं के उपरांत लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में 65,575 उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया जा चुका है। इन पौधों में मुख्य रूप से अमरूद, मुसम्मी एवं अनार शामिल हैं।

    13 क्लस्टरों में विकसित हो रही आधुनिक फल बागवानी

    उप निदेशक ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत जिला ऊना में कुल 13 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इनमें विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत डुमखर, नलवाड़ी, बौल, सन्हाल, टीहरा, मुच्छाली, चड़ोली, कुवाड़ी, हंडोला, लमलेहडी तथा डोहक सहित लगभग 140 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है। वहीं विकास खंड हरोली के नंगल खुर्द में लगभग 4 हेक्टेयर तथा विकास खंड गगरेट के सलोह बेरी में लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    इस वर्ष 70 हजार और पौधे रोपित करने का लक्ष्य

    उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा परियोजना के विस्तार के तहत जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान लगभग 70 हज़ार अतिरिक्त फलदार पौधों का रोपण प्रस्तावित है। इसके लिए पौधों की मांग पहले ही भेजी जा चुकी है तथा पौधारोपण की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

    एचपी-शिवा परियोजना को बड़े स्तर पर लागू करने से पहले विकास खंड बंगाणा में वर्ष 2021 से 2024 के बीच लगभग 11 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थल स्थापित किए गए थे। इनमें पांच अमरूद, चार अनार, एक मौसमी/माल्टा तथा एक ड्रैगन फ्रूट का प्रदर्शन प्लॉट विकसित किया गया। इन प्रदर्शन स्थलों पर लगाए गए पौधों ने केवल 2 से 3 वर्षों के भीतर फल देना शुरू कर दिया, जिसके अच्छे परिणामों ने क्षेत्र के अन्य किसानों का भी विश्वास बढ़ाया। इससे एचपी-शिवा परियोजना के व्यापक विस्तार को आधार मिला।

    दूसरे चरण में सुपर फ्रूट्स पर विशेष फोकस

    केके भारद्वाज ने जानकारी दी कि परियोजना के दूसरे चरण में बागवानी विभाग आधुनिक एवं उच्च मूल्य वाली बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत ब्लूबेरी, एवोकैडो तथा ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    वर्तमान में जिला ऊना में लगभग 6 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। वहीं ब्लूबेरी की खेती को लेकर भी किसानों में उत्साह बढ़ रहा है। जिला ऊना के एक प्रगतिशील किसान ने बागवानी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में एक एकड़ भूमि पर ब्लूबेरी की खेती शुरू की है, जिसके शुरुआती परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि भविष्य में यह फसल किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

    358 किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

    केके भारद्वाज ने बताया कि एचपी-शिवा परियोजना के अंतर्गत अब तक 358 किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो चुके हैं। परियोजना पर बागवानी विभाग द्वारा अब तक लगभग 838 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 372 लाख रुपये केवल सौर फेंसिंग पर खर्च किए गए हैं, जबकि लगभग 70 लाख रुपये पंप हाउसों के लिए तीन-फेज बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को प्रदान किए गए हैं।

    सिंचाई ढांचे को भी मिला नया विस्तार

    परियोजना के माध्यम से केवल बागवानी ही नहीं बल्कि सिंचाई सुविधाओं को भी व्यापक रूप से सुदृढ़ किया गया है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से उठाऊ सिंचाई योजना (एलआईएस) बल्ह, मुच्छाली तथा चपलाह जैसी तीन नई सिंचाई योजनाएं लोगों को समर्पित की गई हैं।

    इसके अतिरिक्त पूर्व से संचालित सिंचाई योजनाओं का भी आधुनिकीकरण किया गया है। एलआईएस समूर से पिपली क्षेत्र में तीन-तीन लाख लीटर क्षमता के दो बड़े जल टैंकों का निर्माण किया गया है, जबकि एलआईएस हंडोला को भी सुदृढ़ बनाकर सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

    ऊना में किसानों का बदल रहा है खेती का भविष्य

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि एचपी-शिवा परियोजना केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेती को आधुनिक तकनीक, सुरक्षित उत्पादन, जल संरक्षण तथा बेहतर विपणन की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक समग्र मॉडल बनकर उभर रही है। सौलर फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई, जल भंडारण, उच्च गुणवत्ता वाले पौधों तथा तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से किसानों की उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।

     

     

  • Haryana News: जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जीजा-साला मर्डर केस में मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी जिला सिपोल, बिहार, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (22) तथा उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार अभयपुर, पंचकूला (20) के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की हत्या के मामले की जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी टीम ने इंचार्ज कमलदीप सिंह की अगुवाई में मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा अन्य फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक जांच के बाद घटनास्थल सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चिट्टा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गंभीर वारों के निशान मिले। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके चलते संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश बनी रही। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।    
  • Punjab News: मोस्ट वांटेड जोबनजीत इंडोनेशिया से भारत लाया गया, कोर्ट में पेशकर की जाएगी पूछताछ, देखें वीडियो

    Punjab News: मोस्ट वांटेड जोबनजीत इंडोनेशिया से भारत लाया गया, कोर्ट में पेशकर की जाएगी पूछताछ, देखें वीडियो

    मोहालीः गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब ने एजीटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला का सफल प्रत्यर्पण कराया है। पंजाब एजीटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि जोबन बिल्ला को 20 जुलाई को इंडोनेशिया में हिरासत में लेने के बाद भारत रवाना किया गया। पंजाब पुलिस ने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी हिरासत में लिया। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जोबन बिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और पंजाब सरकार द्रारा 5 लाख का उस पर इनाम भी है। जोबन बिल्ला पंजाब में दर्ज चार हत्या के मामलों में वांछित है। इनमें मई 2023 में अमृतसर के गांव सठियाला में जरनैल सिंह की हत्या, जनवरी 2024 में दीपू अजनाला की हत्या, मार्च 2025 में 12 वर्षीय गुरसेवक सिंह की हत्या तथा मार्च 2025 में ही विक्की चुघ की हत्या के मामले शामिल हैं। फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से हुआ था फरार आरोपी 9 जनवरी 2025 को गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति के फर्जी विवरण के आधार पर तैयार किए गए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भारत से फरार हो गया था। यह पासपोर्ट 8 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए जोबन बिल्ला विभिन्न देशों से अपने आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहा था। वह पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छिपा रहा, वहां से जॉर्जिया गया और बाद में इंडोनेशिया पहुंच गया। पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था तथा उसके फर्जी पासपोर्ट और संभावित ठिकानों संबंधी पुख्ता जानकारी समय-समय पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की जाती रही। इसके अलावा उसके विरुद्ध इंटरपोल के पांच संदर्भ भी जारी किए गए थे। पंजाब पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप इंडोनेशिया में उसे हिरासत में लिया गया।