चुनावों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा अशांति का माहौल पैदा न किया जा सके। उसी संदर्भ में हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण हों। जनता के बीच भगदड़ ने फैलाई जाए। उसके लिए हमारी फलाइंग स्कॉट टीम हर गाड़ी की चैकिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल बंगाणा के हर चौक पर हम गाड़ियों की चैकिंग कर रहे है। ताकि चुनावी माहौल खराब न हो। यह चैकिंग क्रम चार जून तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से चुनावी समय पर माहौल को शांति पूर्ण रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
Blog
-
आचार संहिता लगते ही फलाइंग स्कॉट अलर्ट, हर गाड़ी की कर रहे चैंकिंग
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में लोकसभा चुनावों के संदर्भ में लगी आचार संहिता पर बंगाणा उपमंडल के फलाइंग स्कॉट टीम द्वारा हटली, बंगाणा, पीपलू लठियानी आदि में गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। टीम में प्रो राम सिंह थाना बंगाणा के ए एस आई रविंदर कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, एलसी रीना कुमारी, वीडियो ग्राफर अमित कुमार, चालक अमित कुमार द्वारा हर आने जाने वाली गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। फलाइंग स्कॉट चैकिंग टीम ने बताया कि चुनावों की आचार संहिता लगने के बाद कोई व्यक्ति गाड़ी में किसी प्रकार का कैश या अन्य हथियार गाड़ी में नहीं ले जा सकता है।
चुनावों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा अशांति का माहौल पैदा न किया जा सके। उसी संदर्भ में हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण हों। जनता के बीच भगदड़ ने फैलाई जाए। उसके लिए हमारी फलाइंग स्कॉट टीम हर गाड़ी की चैकिंग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल बंगाणा के हर चौक पर हम गाड़ियों की चैकिंग कर रहे है। ताकि चुनावी माहौल खराब न हो। यह चैकिंग क्रम चार जून तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से चुनावी समय पर माहौल को शांति पूर्ण रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। -
उपायुक्त ने मैड़ी मेले में किए गए प्रबंधों व व्यवस्थााओं का लिया जायजा
श्रद्धालु माहवाहक वाहनों में यात्रा न करें, स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान
ऊना/ सुशील पंडित: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होली मेला में सोमवार को उपायुक्त जतिन लाल ने विभिन्न सैक्टरों का निरीक्षण किया तथा किए गए सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जाए और मेला क्षेत्र में बनाई गई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पड़ोसी राज्यों से मालवाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे टैम्पों, ट्रालो, ट्रक्टरों व ट्रकों में यात्रा न करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे मेला परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, गंदगी न फैलाएं। इस मौके पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट सोमिल गगरेट, डीएसपी वसूधा सूद, तहसीलदार प्रेम चंद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 13 पर मामला दर्ज
फतेहगढ़ साहिब: खमाणों थाना में कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराणा और उसकी पत्नी समेत 13 लोगों खिलाफ किडनैपिंग, छीनाझपटी, अश्लील वीडियो बनाने समेत कई अन्य गंभीर आरोपों तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व विधायक के भांजे की पत्नी की शिकायत पर की। खमाणों थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व विधायक पर रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में लिखवाया है कि उसकी शादी वर्ष 2005 में बलकार सिंह निवासी अजनौदा खुर्द (भादसों) के साथ हुई थी। बलकार सिंह हेल्थ विभाग में नौकरी करता है और नाभा में तैनात है।
शादी के बाद उनके घर 2 बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया। वर्ष 2020 में पति के साथ लगातार झगड़ा होने के चलते वह अपने पति से अलग रहने लगी थी। तीनों बच्चों समेत वह अपने मायके घर खमाणों रहती है और बुटीक का काम करती है। उसने अपने पति बलकार सिंह खिलाफ खमाणों अदालत में खर्च का केस लगाया था तो अदालत ने उसका व बच्चों का 7 हजार रुपए खर्चा लगाया। इस केस में बलकार सिंह एक्स पार्टी हो गया था। वहीं खर्चे की रकम बढ़ाने को लेकर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जिसकी सुनवाई शुरू हो गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी बेटी समेत दशहरा ग्राउंड खमाणों में सैर कर रही थी तो 12 मार्च करीब 6 बजे सफेद रंग की क्रेटा कार आई। इस कार में से उसका पति बलकार सिंह निकला जो उसे बाजू से पकड़ जबरदस्ती गाड़ी की पिछली सीट पर गिराकर ले गया। उसे मोरिंडा की तरफ लेकर गए।रास्ते में पानी में कोई चीज मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई थी। जब उसे थोड़ी होश आई तो वे समाना के पास थे। तभी उसका पति बलकार सिंह अपने मामा निर्मल सिंह शुतराणा पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी के घर उसे ले गया। पिछले गेट से गाड़ी अंदर लगाई गई। उसे सीढ़ियां चढ़ाकर कमरे में ले गए। वहां उसे बैड पर बिठा दिया गया।
-
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी पदम अजय ठाकुर थे मुख्य अतिथि
नाटी किंग कुलदीप शर्मा को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के अवार्ड से सम्मानित किया गया
हिमाचल के लोकगीत व नाटी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने हुआ चयन: सुमित सिंगला
बददी: हिमाचल प्रदेश के विख्यात लोक कलाकार व गायक एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा को उनके संगीत और कला के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर उन्हें प्रतिष्ठित वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड यू के लंदन के इंडियन चैप्टर की और से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाडी रहे पदमश्री अजय ठाकुर मुख्यथिति रहे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने भी अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के रुप में मनाने का निर्णय लिया। सुमित सिंगला ने नाटी किंग कुलदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश की माटी से जुडी एक ऐसी विभूति है। जिसने लोक गायकी व नाटी को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। सिंगला ने कहा कि नाटी किंग कुलदीप शर्मा के प्रदेश में दो दशक के संगीत व लोक गायकी के क्षेत्र में अतुलनीय योग दान को देखते हुए उनका नाम प्रतिष्ठित वल्र्ड बुक आफ रिकार्ड यू के लंदन के लिए इंडियन चैप्टर की ओर से नॉमिनेट किया गया।
यह अवार्ड उनको सितंबर 2024 में एक बडे समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा की वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड यू.के.लंदन संस्था उन्ही विभूतियों को सम्मानित करती है। जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया हो। सिंगला ने कहा कि कुलदीप शर्मा को छोटी उम्र में यह विश्व स्तर का अवार्ड मिलने से हिमाचल प्रदेश के युवा उनसे प्रेरणा लेंगे और अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा की शीघ्र ही यू के लंदन की संसद में एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें ब्रिटिश सांसदों से भी सम्मानित किया जायेगा। -
आचार संहिता के बावजूद फार्म भरवाने पर भाजपा ने जताई आपत्ति
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फोटो युक्त फॉर्म भरवाए जाने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। सोमवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का बालवीर चौधरी की अगवाई में तमाम नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिनलाल से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फॉर्म को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन।
बलवीर चौधरी ने कहा कि इस योजना के तमाम दस्तावेजों को पिछली तिथियां में भरकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिला प्रशासन को निर्वाचन आयोग की भूमिका अदा करते हुए इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के बावजूद इस तरह के दस्तावेजों को खंड स्तर पर भी भेजा जा चुका है। जहां महिलाओं को लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रलोभन दिया जा रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल शहरी इकाई के प्रधान जनक राज खजांची, मंडल उपाध्यक्ष पवन कपिला, शहरी महामंत्री ख़ामोश जैतिक, बलविन्दर बाबा, कैप्टेन चरण दास, युवा मोर्चा शहरी अध्यक्ष शुभम सैनी, महामंत्री विवेक मेहता, युवा मोर्चा प्रवक्ता विकास पुरी, सचिन ओहरी, शिवम ओहरी वा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार – जतिन लाल
ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 25 मार्च सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमा किए गए हथियार 10 जून सायं 5 बजे तक जारी नहीं किए जाएंगे।
आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे। -
आबकारी विभाग ने बोतलीकरण संयंत्र का किया औचक निरीक्षण – विनोद डोगरा
ऊना/ सुशील पंडित: उप उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 व 16 मार्च को जिला के टाहलीवाल क्षेत्र के बोतलीकरण सयंत्र का विभागीय टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शराब से लदा हुआ ट्रक बोतलीकरण सयंत्र के प्रांगण में खड़ा पाया गया। गाड़ी का ड्राईवर इस संबंध में कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पायां।
उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि गाड़ी में लदी हुई शराब इसी बोतलीकरण सयंत्र में बनाई गई तथा भरी गई थी। इसके अतिरिक्त देशी व अंग्रेजी शराब तथा ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी फर्क पाया गया जिसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया तथा इस संयंत्र को सील कर दिया गया है। -
बिना परमिट प्राप्त किए वाहन मालिक उम्मीदवार के पक्ष में नहीं कर सकेंगे प्रचार-प्रसार
ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला में चुनावों की प्रक्रिया सम्पूर्ण होने तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लतिन लाल ने कहा कि जिला के समस्त टैक्सी/ट्रक/टैम्पो/ थ्री व्हीलर आप्रेटर्स आदर्श आचार संहिता के दौरान सक्षम अधिकारी से प्राप्त परमिट के बिना किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए वाहनों पर पोस्टर, लाउड स्पीकर तथा अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार नहीं कर सकते।
उन्होंने बताया कि ऐसा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत ण्डनीय अपराध है। जतिन लाल ने बताया कि जिला में लोकसभा चुनाव के दौरान इस प्रयोजनार्थ रखने के लिए उड़न दस्ते व स्थैतिक टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उड़न दस्तों व स्थैतिक निगरानी टीमों द्वारा वाहनों की जब्ती से बचने के लिए सक्षम अधिकारी से परमिट प्राप्त किए बिना किसी भी वाहन का प्रयोग किसी राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता। -
18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक दर्ज करवा सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम
4 मई तक कर सकते हैं आवेदन
ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु अहर्ता तिथि (क्वालिफाइंग तिथि 1 अप्रैल, 2024) को 18 वर्ष या इससे अधिक है तो वे मतदाता बनने के लिए पात्र है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2024 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि मतदाता को अपना नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नं 6, आयु प्रमाण पत्र, एक रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो व निवास स्थान प्रमाण पत्र(राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली का बिल व पानी का बिल) दस्तावेज़ अनिवार्य रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे संबंधित मतदाता मतदान केंद्र में नियुक्त बीएलओ अथवा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। -
होशियारपुर : गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर,देखें वीडियो
होशियारपुर : सीनियर कॉन्स्टेबल को मारने वाले गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसने बीते रविवार (17 मार्च) को मुकेरियां में मुठभेड़ के दौरान सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली मारी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि राणा मंसूरपुरिया एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
जिसके बाद पुलिस उसके पीछे लगी। दरअसल, राणा मंसूरपुरी को मुकेरियां पेट्रोल पंप के एक सीसीटीवी कैमरे में दिखा था जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और कुछ देर बाद उसका मुकेरियां के गांव भागल में एनकाउंटर हुआ
उधर सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अमृतपाल सिंह के परिजनों को दो करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को आजीवन सहयोग का भरोसा दिलाया है।पुलिस को इनपुट मिला था कि गैंगस्टर राणा कंडी इलाके के जंगलों में छुपा बैठा है। इसे लेकर दसूहा, हाजीपुर, मुकेरियां, तलवाड़ा, गाड़दीवाला सहित अन्य इलाकों को पुलिस टीमों ने खंगाला। यही नहीं आरोपी राणा के सगे संबंधियों के यहां भी रेड की गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राणा पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने के बाद खेतों से होता हुआ अपने किसी जानकर का सहारा लेकर हलका दसूहा के कंडी कनाल के शिवालिक जंगलों में पहुंचा। राणा के जंगल में छिपे होने के इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर बड़ी तादाद में जवानों को तैनात किया। आने-जाने वाले लोगों ओर वाहनों की चेकिंग की गई। बता दें कि शिवालिक जंगलों की पहाड़ियां हिमाचल के बॉर्डर के साथ लगती हैं। इसलिए पुलिस ने यह कदम उठाया।
गौरतलब है कि रविवार को मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में छापा मारने के दौरान आरोपी गैंगस्टर राणा ने सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह निवासी गांव जंडोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी हथियार छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।