Blog

  • बद्दी यूनिवर्सिटी में ऐमीनेशन 2024 का आयोजन

    विक्की चौहान के गीतों पर नाची बद्दी यूनिवर्सिटी

    बच्चों की नाटी देख मंच छोड़ नाटी डालने चले आये विक्की चौहान

    बद्दी: बद्दी के मखनु माजरा स्थित बद्दी विश्वविद्यालय में ऐमीनेशन2024 का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शाम को चार चांद लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी गायक विक्की चौहान व पंजाब भी कलाकार कुलबीर झिंजर ने शिरकत की। कार्यक्रम सुबह सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया। उसके बाद छात्रों द्वारा एकल गायन कर सभी का धन्यवाद किया गया और उसके बाद कार्यक्रम में गरबा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।


    कार्यक्रम में बद्दी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेके शर्मा वी डॉक्टर स्वर्णालता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वही बद्दी एसपी इलमा अफरोज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बद्दी विश्वविद्यालय के खेल क्षेत्र में अव्वल आए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शाम होते ही कार्यक्रम अपनी ख़ुमारी पर आ गया और कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकार विक्की चौहान ने चार चांद लगा दिए। उन्होंने इस मौके पर बलमा तू बड़ा वो है, जिसकी बीवी छोटी, छम छम, कमला, अंधे-जहां दे सीटी मार दे,पानी हो जाना, झुमके झुमके, नीरू चली घूमती  गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

    विक्की चौहान के गीतों पर मौजूद छात्राओं ने पहाड़ी नाटी डालनी शुरू कर दी और उनके नाटी को देखकर विक्की चौहान खुद मंच छोड़कर उन छात्रों के साथ नाटी डालने चले आए और उसके बाद कार्यक्रम को पंजाबी रंग रूप देने के लिए कुलबीर झिंजर ने मंच संभाला और अपने गीतों से सभी छात्रों को नाचने पर मजबूर कर दिया उन्होंने वेली जनता, रोटी, जिंद माही आदि गाने पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्टर खुश्मीत कुमार, गौरव झुनझुनवाला, संदीप कुमार, अवनीश मिश्रा, डॉ आराधना व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

  • जालंधरः महिला की बालियां लूटकर फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बाइक सवार लुटेरे औरत की बालियां झपटकर फरार हो गई। औरत ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित उड़द ने बताया कि वह न्यू शिवाजी नगर की रहने वाली है और वह अपनी सहेली के साथ आधार कार्ड निकलवाने के लिए बस्ती दानिश मंदा की तरफ आई थी।

    महिला ने बताया कि वह आधार कार्ड निकलवाने के बाद अपनी सहेली के साथ टेलर की दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। उसी दौरान 2 बाइक सवार लुटेरे उसके पास आकर रुके और उसके कानों में पहनी हुई बालियां को झपटकर वहां से फरार हो गए। बालियां लुटने के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन कोई भी लुटेरों के पीछे नहीं भागा और उसने खुद लुटेरों का पीछा करने कि सोची इतने में बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चोर भागने में कामयाब हो गए।

  • रिश्वत लेने और देने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त, रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने और ऐसे लोगों के विरूद्ध  कार्रवाई करने हेतू उड़न दस्ते गठित कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी प्रकार की रिश्वत लेने से परहेज करे और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है।

    या उसे रिश्वत और निर्वाचकों को डराने/धमकाने के मामलों की जानकारी है तो उसे जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टॉल फ्री नम्बर 1950 पर शिकायत की जा सकती हैउन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171-ग के अनुसार जो व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है तो वह एक वर्ष के कारावास या जुर्मान या दोनों से दण्डित किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि जो कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई पारितोषण देता है।

    या लेता है तो उसको एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला ऊना के सभी संवाददाता समाचार पत्रों को निर्देश दिए है कि वह जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में गठित एमसीएमसी केे पूर्व प्रमाणीकरण के बिना राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों या किसी अन्य संस्था से प्राप्त राजनीतिक प्रकृति के किसी भी प्रकार के विज्ञापन को न प्रकाशित करें।
  • हटली में चल रही श्री राम कथा में केवट ने प्रभु श्री राम को करवाया गंगापार

    केवट के पिछले जन्म की भक्ति का पुण्य भगवान श्री राम ने चुकाया ऋण: आचार्य डॉ सुमन शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में कल रही श्री राम कथा के छठे दिवस प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि जब प्रभु श्री राम माता सीता भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षो के लिए बन गए थे। तो उन्होंने संत महात्माओं की भेष भूषा धारण करके एक योगियों की तरह बन गमन किया। और महाराजा दशरथ ने अपने मंत्री एवं रथ को भेजा था। ताकि प्रभु श्री राम जी को कोई कष्ट न हो। प्रभु श्री राम जी सरयू नदी के पास पहुंचे। तो उन्होंने केवट को गंगा पार करवाने का आग्रह किया।


    लेकिन केवट ने गंगा पार करवाने के लिए प्रभु श्री राम जी को इनकार कर दिया। आखिर में केवट ने प्रभु श्री राम जी के पांव धोए। और उसके बाद उन्हें गंगा पार करवाया। जब माता सीता जी ने गंगा पार करवाने की उतराई केवट को देना चाही। तो केवट ने इंकार कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि जब राजा दशरथ ने श्री राम जी के बियोग में प्राण त्याग दिए। तो भरत लाल ननिहाल में थे और उन्हे दूत भेज कर बुलाया। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा का एक एक शब्द कलयुग के लिए वरदान है। इसलिए हमें श्री राम कथा द्वारा बताए सदमार्ग पर चलना होगा।

    ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण मंचन करता आ रहा है। और हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। और हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है। इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता, हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, महासचिव, कमलदेव शास्त्री, मदन गोपाल, रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे। 
  • महाविद्यालय बंगाणा में चल रहे 10वें वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतिस्पर्धा का समापन

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा दो दिवसीय 10वें वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतिस्पर्धा डिस्कस थ्रो और फन गेम्स के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रमेश ठाकुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक सचिव कम स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। आयोजक सचिव कम स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि आज दूसरा व समापन के दिन डिस्कस थ्रो और फन गेम करवाया गया।


    डिस्कस थ्रो, बॉयज में सौरव ने पहला, रिशांत ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओ में नीलम ने पहला, पलक ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फन गेम्स ,समच रेस बॉयज में निखिल ने पहला, तीक्ष्ण ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओ में अंकिता ने पहला, पलक ने दूसरा और अंकिता चौदरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह थ्री लैग्स रेस बॉयज में सुमित और निखिल ने पहला, मनीष और अविनाश ने दूसरा और सचिन और अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    छात्राओ में अंकिता और मंजू ने पहला, दीक्षा और ऋषिका ने दूसरा और प्रिया और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल रेस बॉयज में सुमित और निखिल ने पहला, और रोहित डोगरा ने दूसरा और तीक्ष्ण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओ में प्रियंका ने पहला, पलक ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सा कस्सी में पहला स्थान एनएसएस ने और एनसीसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एथेलेटिक  पुरुष वर्ग में अभिषेक कपिल और महिला वर्ग में बेस्ट एथेलेटिक अंकिता चौदरी रही।

    मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल्स देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इन खेलों का उद्देश्य प्रतिभाओं को तराशने का काम करती है तथा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप में मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनुलखनपाल, स्पोर्टस इंचार्ज प्रोफेसर सिकन्दर नेगी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
  • जालंधर : Armaan Hospital के बाहर परिजनों का हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: Armaan Hospital के बाहर परिजनों का द्वारा हंगामा किया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उनके परिवारिक मेंबर यहां अस्पताल में भर्ती है। 2 दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद अब परिजनों को उनके पारिवारिक मेंबर से मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर आज परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

  • 4 महीने के पोते को दादा ने दिए 240 करोड़ के शेयर…

    नई दिल्लीः साल 1981 में इंफोसिस की नींव रखी गई थी और कुछ सालों के संघर्ष के बाद यह देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार हो गई। नारायण मूर्ति ने अपने परिवार को कंपनी ने दूर रखा। अब उन्होंने अपने 4 महीने के पोते को इंफोसिस के करोड़ों के शेयर गिफ्ट कर दिए हैं। नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते को बेशकीमती तोहफा दिया है।

    इंफोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने अपने चार महीने के पोते एकाग्रह रोहन मूर्ति को 240 करोड़ रुपए से अधिक के इंफोसिस के शेयर गिफ्ट में दिए हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक नारायण मूर्ति ने अपने पोते एकाग्रह रोहन मूर्ति को 15,00,000 शेयर या 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी तोहफे में दी है। दादा के इस तोहफे के साथ ही एकाग्रह रोहन मूर्ति संभवत: भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति बन गया है।

    बता दें कि 10 नवम्बर 2023 को एकाग्रह का जन्म हुआ था पोते के घर आने के बाद से नारायण मूर्ति खुश हैं। उन्होंने एकाग्रह को अपनी कंपनी के अपने हिस्से में से 0.04 फीसदी के शेयर गिफ्ट कर दिए हैं। जिसकी वैल्यू करीब 240 करोड़ रुपए की है। वहीं पोते को ये शेयर ट्रांसफर करने के बाद से उनके उनके पास मौजूद कुल शेयरों का 0.36 फीसदी हिस्सा यानी कि 1.51 करोड़ शेयर ही बचे हैं। ये ट्रांसफर ऑफ मार्केट में किया गया है।

    नारायण मूर्ति ने इंफोसिस को 25 साल देने के बाद दिसंबर 2021 में रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने अपनी पत्नी सुधा मूर्ति और बेटे रोहन को इंफोसिस से दूर रखा। बेटे रोहन के अलावा उनकी एक बेटी अक्षरा भी हैं, जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। मूर्ति परिवार अपनी सादगी और सरल स्वभाव को लेकर चर्चा में रहते हैं। सुधा मूर्ति जानी-मानी लेखिका होने के साथ-साथ सोशल वर्क हैं। उनका परिवार फाउंडेशन के माध्यम से धर्मार्थ प्रयासों से जुड़ा है। हाल ही में सुधा मूर्ति को राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।

  • ऊनाः क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भवती की मौत

    पेट में पल रहे बेटे ने भी दम तोड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के क्षेत्रिय अस्पताल में एक गर्भवती। प्रवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला नौ माह की गर्भती थी और उसे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था। महिला के पति जतिंदर कुमार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे उसे जब दर्द शुरू हुआ तो हम सीधे क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के स्टाफ ने तीन घंटे उसके टेस्ट में ही निकाल दिए। अस्पताल वालों का कहना था कि उसका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है। हमने दवा लाकर दी और दवा देते ही स्टाफ ने कहा अब ब्लड प्रेशर बहुत गिर गया है।


    बाद में डॉक्टर ने कहा कि मरीज को खून की कमी है। खून के दो यूनिट लाए गए लेकिन कोई नहीं चढ़ पाया। रात्रि डेढ़ बजे स्टाफ ने कहा कि आपके मरीज की मौत हो गई है। हमें तो समझ में नहीं आ रहा कि उसे हुआ क्या है। जतिंदर का कहना है कि मौत के बाद अस्पताल पोस्टमॉर्टम करने पर अड़ा रहा। हमने उनसे कहा कि हमें चीरफाड़ नहीं करवानी। मगर अस्पताल ने कहा कि जाकर एसडीएम से लिखवा लो। हालांकि दबाव बनने के बाद अस्पताल ने मृतका अंशुल कुमारी की डेड बॉडी का सिजेरियन किया।

    सिजेरियन के बाद गर्भ में मृतक बच्चे को बाहर निकाला गया। शोक में डूबे जतिंदर ने बताया कि गर्भ में बेटा पल रहा था। दोनों मां बेटे के शव अस्पताल ने परिवार को सौंप दिए हैं। जिनका सोमवार शाम बाथड़ी में संस्कार कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मौत के कारणों को जानने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किस वजह से हुई। 

    अभी तक जच्चा बच्चा यूनिट शुरू नहीं हो पाया है

    हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब क्षेत्रिय अस्पताल ऊना में किसी गर्भवती महिला की मौत हुई है। अस्पताल की बगल में ही केंद्र सरकार द्वारा जारी फंड से जच्चा बच्चा के लिए मदर एंड चाइिल्ड केयर यूनिट बनाया जा रहा है। लेकिन अभी तक उस यूनिट को चालू नहीं किया जा सका है। यह भी पता चला है कि पहले महिला को पीजीआई रेफर करने की बात हुई थी। मगर अस्पताल के पास एंबुलेंस नहीं थी। महिला पीजीआई नहीं जा पाई। हिमाचल प्रदेश का सेहत विभाग अभी तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया है।

    अभी भी राज्य के मरीज बाहरी राज्यों के अस्पतालों पर निर्भर हैं। किसी भी जिला अस्पताल में अभी तक आईसीयू स्थापित नहीं हो पाए हैं। अकेले आईसीयू के कारण ही हिमाचल के असंख्य लोग पीजीआई जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
  • दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रेलर में जा घुसी, महिलाओं समेत चार की मौ”त 

    राजस्थान: जयपुर में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सुबह-सुबह श्रद्धालुओं से भरी इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इसमें तीन महिला भी शामिल हैं. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा के खातेड़ी मोहल्ला निवासी पवन बुनकर, संजना देवी, सुनील बुनकर, पवन बुनकर, नीम का थाना निवासी बीरबल, मोनिका और कपूरी देवी बुटाटी धाम से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे.

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 155 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 155 वाहन चालकों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 29500 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए तीन वाहनों पर 15000 रूपए जुर्माना डाला है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करने वाले एक व्यक्ति का भी चालान किया है।