Blog

  • नफे राठी पर हमला करने वाले आरोपियों की CCTV आई सामने

    बहादुरगढ़ः हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह का ताबड़तोड़ फायरिंग कर मर्डर कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि कैसे वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर काफी देर तक कार में सवार होकर नफे सिंह के गुजरने का इंतजार करते रहे। सामने आया सीसीटीवी फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है। वीडियो में नजर आ रही कार में ही सवार होकर शूटर्स आए थे। वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को संदिग्ध कार नजर आई है। पुलिस गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

    हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो डीएसपी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है। नफे सिंह राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा. उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हरियाणा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामज और 4 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है, पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव और राहुल के खिलाफ दर्ज की गई है।

    हालांकि बताया जा रहा है कि हमलावर 5 थे। एफआईआर में आरोपियों के नाम नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल बताए गए हैं। शिकायत नफे सिंह के भांजे राकेश उर्फ संजय जो कार के ड्राइवर थे, उनके खिलाफ तय की गई है। आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस वक्त हमला किया, जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि शूटरों ने राठी की गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलियां दागीं और उन्हें छलनी कर दिया। इस हमले में ना सिर्फ नफे सिंह राठी की मौत हुई बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई।

    जिस वक्त नफे सिंह पर यह हमला हुआ, उस समय उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुल पांच लोग मौजूद थे। नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनके 3 गनमैन पीछे की सीट पर बैठे थे। शाम के करीब 5 बजे जब उनका काफिला बराही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। नफे सिंह और उनके एक सुरक्षा गार्ड को कई गोलियां लगी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी जांघ और कंधे में गोली लगी है। उनके काफिले में और भी कई गाड़ियां चल रही थीं।

  • पंजाब : EMG उद्घाटन में पहुंची हरसिमरत कौर बादल, देखें वीडियो

    बठिंडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब को दो बड़ी सौगातें दीं। प्रधानमंत्री ने फिरोजपुर में 100 बिस्तरों वाले पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया। साथ ही संगरूर में 300 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में गुजरात के राजकोट से वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि एम्स अस्पताल में आईसीयू बेड कम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने इसे 500 बेड का आईसीयू वाला एम्स अस्पताल बनाने की अपील की है।

    एम्स अस्पताल स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल की देन है, उनके प्रयासों से वर्ष 2014 में बठिंडा में एम्स लाया गया। 2014 में लाई गई छवि से न केवल पंजाब बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी फायदा हो रहा है। मंच पर बोलते हुए हरसिमरत कौर बादल ने किसानों को लेकर भी बात की और अब पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के किसानों की शहादत बेहद निंदनीय है। इसको लेकर केंद्र सरकार को कोई समाधान निकालना होगा।

    पंजाब के किसानों का मसला, इसके अलावा पंजाब में पिछले आंदोलन के दौरान करीब 700 किसान शहीद हुए थे और अब 10 दिन में चार से पांच किसानों की मौत हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार को समझदारी से पंजाब के किसानों और उनकी भावनाओं का मसला सुलझाना चाहिए। पांच राज्यों की 46 संसदीय सीटों पर आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इन दोनों पार्टियों का गठबंधन पहले ही हो चुका है। यह सिर्फ पंजाब की जनता को गुमराह करने की योजना है

  • पंजाबः तस्कर को नशा बेचने से रोकना पड़ा महंगा, तेजधार हथियार मारकर की ह+त्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लगातार गुंडागर्दी बढ़ रही है। पंजाब सरकार की सख्ती के बावजूद नशा अभी भी नहीं रूक रहा। वहीं आए दिन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले सामने आ रहे है। इस बीच पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वहीं देर रात गुआल मंडी इलाके में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमलाकर कर हत्या कर दी गई। शहीद उधम सिंह नगर गली नंबर 5 में देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छोटा राजन और उसका परिवार सरेआम ड्रग्स बेचने का काम करता है।


    जिसके चलते हमारे भाई ते उनपर गलत इलजाम नशा बेचने के लगाए जा रहे है। जिसके बाद उनके भाई ने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे। लेकिन छोटा राजन और उसका परिवार उनके साथ रजिंश रख रहा था और आए दिन वह उनके साथ झगड़े करते थे। वहीं देर रात उन्होंने हमारे पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसके बाद उनका भाई घायल अवस्था में अपने पिता को पुलिस प्रशासन के पास चला गया। वहीं पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया। इसके तुरंत बाद, छोटा राजन और उसके परिवार के सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे।

    परिवार ने आरोप लगाए है कि जहां उन्होंने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर सिविल अस्पताल से फरार हो गए। परिवार ने आरोप लगाए है कि आरोपियों ने पुलिस प्रशासन के सामने ही उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस मौके पर जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि यह झगड़ा न्यू शहीद उधम सिंह नगर गली नंबर 5 में हुआ है। जिसके बाद घायल को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • भीषण सड़क हादसे में मशहूर गायक सहित 9 की मौ’त

    कैमूर : मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास देर शाम भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई स्कॉर्पियो में 2 महिलाएं सहित 8 लोग सवार थे वहीं बाइक पर एक व्यक्ति सवार था हादसे में सबकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी इन सबकी पहचान हो गई है इस घटना में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके राइटर की भी मौत हुई है देर रात घटना की सूचना मिलते ही बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे।

    अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दिल्ली से बनारस होते हुए रामगढ़ में शादी समारोह में जाना था कैमूर डीएम का फोन आया और उन्होंने इसकी जानकारी दीपहले तो मरने वालों की पहचान नहीं हो पा रही थी बाद में पता चला। इसमें जितने कलाकार थे सभी अच्छे थे लगभग सारे कलाकारों के साथ मैंने मंच पर कार्यक्रम किया है हृदय विदारक घटना को देखकर काफी दुख हुआ वहीं कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा है कि जो भी मुआवजा होगा वह दिया जाएगा सभी शवों की पहचान कर उसके आधार नंबर की जांच कर उनके खाते में 10 से 15 दिनों के अंदर राशि आ जाएगी ये इंश्योरेंस कंपनी के आधार पर होता है कि कितने पैसे मिलेंगे प्रति व्यक्ति 4 से 5 लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है

  • पंजाबः बनियान में थाने में बैठकर शिकायत दर्ज करने वाला Sub Inspector सस्पेंड, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाने के अंदर बनियान पहन लोगों से डील करना सब इंस्पेक्टर के लिए भारी पड़ गया। बनियान में लोगों से बातचीत करते हुए का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कमिश्नर अमृतसर भी हरकत में आ गए। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर को आइडेंटिफाई करके उसे सस्पेंड कर दिया है। सब-इंस्पेक्टर की पहचान स्वर्ण सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना रामबाग-डिवीजन की है। कोई व्यक्ति अपने घर पर हुए हमले को लेकर शिकायत लेकर पहुंचा था। थाने में पुलिसकर्मी बनियान में बैठा था और उसने बिना वर्दी पहने ही शिकायतकर्ता के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया।

    वीडियो में सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह के बाल बिखरे हुए थे और एक तरफ उसकी बेल्ट रखी हुई थी। बातचीत करते हुए वे कुछ खा रहा था, खाने वाला बर्तन भी उसके सामने पड़ा था। बीच में उसने गिलास उठाया और दूसरी तरफ रख दिया। इसी दौरान उक्त सब इंस्पेक्टर की किसी ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बनियान में बैठ कर लोगों से डील करना निंदनीय बात है। सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः MBD Mall के पास बेकाबू होकर पलटी कार, खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर देर शाम एमबीडी मॉल के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बेकाबू होकर पलटी गाड़ी से ड्राइवर को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गाड़ी के मालिक का कहना है कि वह मुल्लापुर की तरफ से आ रहा था तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

    पीड़ित ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालने वाले व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद उसे गाड़ी से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया ताकि यातायात बाधित न हो। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने की बात कही है।

  • पंजाबः फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजन बीते दिन देर शाम शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक गुरचरण सिंह पिछले 8 साल से फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था। शाम को उन्हें फोन आया कि गुरचरण सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

    परिजनों का आरोप है कि गुरचरण सिंह के मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा उनके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। परिजनों ने इस मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं। उधर, चौकी रामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • नफे राठी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, इन 4 लोगों पर FIR दर्ज

    रोहतकः हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा पुलिस ने एफआईआर में नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल नाम के 4 लोगों को नामित किया है। बता दें कि रविवार को नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है। विपक्ष लगातार खट्टर सरकार पर हमलावर है। नफे सिंह राठी की हत्या पर उनके बेटे जितेंद्र राठी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कि मेरे पिता की हत्या के बाद डेड बॉडी रात को 3 साढ़े बजे के बाद मोर्चरी में शिफ्ट करवा दी गई थी। एफआईआर सुबह करीब 4 बजे दर्ज की गई है। एफआईआर में जो-जो नाम है जिन्होंने हत्या की है जब तक पुलिस प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगा, तब तक हम पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जितेंद्र राठी ने कहा पुलिस ने अभी तक हमें कोई सुरक्षा नहीं दी है। पुलिस प्रशासन क्या इंतजार कर रहा है कि हमारे परिवार से किसी और को मौत के घाट उतार दिया जाए। जब तक प्रशासन आरोपियों को अरेस्ट नहीं करता और परिवार को सुरक्षा नहीं देता तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    वहीं जब जितेंद्र राठी से मीडिया ने सवाल किया कि क्या आपके पिता की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है? इसपर उन्होंने कहा कि मैं इसमें स्थानीय नेताओं और बीजेपी नेताओं का हाथ मानता हूं, बाहर की गैंग का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जिसपर हमें शक है हमने एफआईआर में उनके नाम दर्ज करवाए है। बता दें पुलिस के अनुसार रेलवे क्रासिंग पर रविवार को जब नफे सिंह राठी की गाड़ी आकर रूकी तो अचानक दूसरी गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान नफे सिंह राठी और एक कार्यकर्त्ता की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका झज्जर ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • बड़ा हादसा : बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज इलाके में रविवार देर रात यूपी रोडवेज की बस से ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11.15 बजे सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। जिसे प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।

    टैक्टर ट्राली पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की तस्वीरें देखने से पता चल रहा है कि तेज रफ्तार में थी। रात में पांच की मौत हुई थी जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 

  • जालंधरः श्री देवी तालाब मंदिर के पास तेज रफ्तार र्फाच्यूर गाड़ी चालक ने दंपति को कुचला, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: तेज रफ्तार लगज़री र्फाच्यूनर गाड़ी ने दोपहिया वाहन सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार सवार दंपत्ति को कुचल कर घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों की पहचान सतीश कालड़ा, पत्नी मीना कालड़ा के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक सतीश कालड़ा अपनी पत्नी मीना कालड़ा के साथ सुबह 4 बजे धार्मिक स्थल पर जा रहे थे कि श्री देवी तालाब के गऊशाला के निकट तेज रफ्तार र्फाच्यूर गाड़ी ने टक्कर मार दी। दंपत्ति की हालत बेहद ही गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि र्फाच्यूनर गाड़ी चालक की तलाश पुलिस तलाश कर रही है।