Blog
-
सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में बनेगा बस अड्डा
नए साल में शुरू होगा बस अड्डासीपीएस ने अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसलाबददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में बस अड्डे को लेकर सीपीएस राम कुमार चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सनसिटी में ट्रक पार्किंग के कुछ हिस्से में अस्थाई तौर पर अड्डा शुरू करने का फैसला लिया। प्रदेश सरकार जल्द ही अड्डा शुरू करना चहती है। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बद्दी के नगर परिषद भवन में एक बैठक की। जिसमें एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, एसपी मोहित चावला, तहसीलदार राजेश जरियाल, आरएम जोगिंद्र सिंह, डीएसपी प्रियंक गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में बद्दी में बस अड्डे को लेकर चर्चा हुई। वर्तमान में जहां पर अड्डा था वहीं पर फोरलेन बन रहा है। जिससे अब वहां पर बस खडी नहीं हो पा रही है। बस चालक अभी मुख्य सडक़ पर ही बसें खड़ी करके सवारियां उतर रही है। सीपीएस ने पहले एचआरटीसी की जमीन देखी। ट्रक यूनियन के पास एचआरटीसी की 32 बीघे जमीन है। जहां पर अभी खाली पड़े है। उसके बाद सन सिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग को देखा। सीपीएस ने सभी अधिकाारियों के साथ सन सिटी पर बनी ट्रक पार्किंग के आधा हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अड्डा तो परिवहन विभाग की जमीन पर ही बनेगा। वह इस बारे में केंद्र के साथ भी अड्डा बनाने का मामला भी उठाएंगे लेकिन फिलहाल सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में अड्डा शुरू किया जाएगा। यह पार्किंग बीबीएनडीए के अधीन है। बीबीएनडीए से इसे बस अड्डा शुरू करे के लिए एनओसी लेंगे और जनवरी माह के पहले सप्ताह से यहां पर बसें खड़ी करनी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यहां पर दो मुद्रिका बसों को चलाया जाएगा। इसके अलावा टेंपू से भी लोग बद्दी तक जा सकते है। इसके लिए आरटीओ को टेंपू संचालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा। बस अड्डे को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। -
पंचगाटडा में आरंभ हो रही सतजुल आरती के लिए संस्थागत प्रमुखों को विधिवत निमंत्रण पत्र
ऊना/ सुशील पंडित : शिव पुरी विकास समिति द्वारा पहली जनवरी से विभोर स्थित सतलुज घाट पर आरंभ होने जा रही सतजुल आरती के लिए क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व संस्थागत प्रमुखों को विधिवत निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए। समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद पंकज सहोड़ की अगुवाई में जिला रूपनगर के विभिन्न धार्मिक तथा संस्थागत प्रमुखों को इस आरती में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिए गए। इसमें शिव आश्रम मोजोवाल, ब्रह्मोति मंदिर के प्रमुख, जिला रुपनगर की नगर निगम के चेयरमैन, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड नंगल के मुख्य अभियंता, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नंगल यूनिट के जीएम व तहसीलदार नंगल को समिति के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र देकर इस आरती में शामिल होने का न्योता दिया गया। पंकज सहोड़ ने बताया कि अगले वर्ष 2024 में पहली जनवरी से विधिवत तौर पर सतलुज आरती का शुभारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए समिति की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समिति ने सतलुज आरती के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। पंकज सहोड़ ने बताया कि बुधवार को जिला ऊना के प्रमुखों संतों तथा संस्थागत प्रमुखों को निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर समिति के सचिव वेद प्रकाश, संयोजक धर्मपाल, बीडीसी ऊना के चेयरमैन यशपाल, कृष्ण अवतार व रवि दत्त भी उनके साथ उपस्थित रहे।
शिव आश्रम मोजोवाल के संस्थापक स्वामी ज्ञान गिरी के गद्दीनशीन व ब्रह्मोती स्थित आश्रम के प्रमुख महेश गिरी महाराज को निमंत्रण पत्र सौंपा गया। समिति का मानना है कि इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रमुख संतों व महापुरुषों का आर्शीवाद और उपस्थिति इस कार्यक्रम को चार चांद लगा देगी। नगर पालिका नंगल के चेयरमैन संजय साहनी, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चीफ इंजीनियर चरणजीत सिंह, तसलीसदार नंगल संदीप कुमार, जीएम एनएफएल अतुल जैन, एसडीएम अमनजीत कौर व जवाहर मार्केट कमेटी के प्रधान पवन जगोता को समिति द्वारा निमंत्रण पत्र सौंपा कर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। -

IIIT सलोह का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन समाप्त
ऊना/सुशील पंडित : ट्रिपल आईटी सलोह में चल रहा एओसीटीए सम्मेलन मंगलवार को समाप्त हो गया। इसमें देश विदेश के लगभग 270 लोगों के शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एमएल था। सम्मेलन में इस बात पर भी चिंतन हुआ कि अभी तकि ट्रिपल आईटी ने ऊना के उद्योग में कोई योगदान नहीं दिया है। जो खाई ऊना के इस सबसे बड़े संस्थान और स्थानीय उद्योग के बीच पैदा हो गई है उसे कैसे भरा जाए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। मौके पर ट्रिपल आईटी के बॉर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन रवि शर्मा, प्रो. विनोद कुमार कन्नौजिया व अन्य मौजूद रहे। -

नंगल के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल में चिट्टा दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। चिट्टे के सेवन के मामले हों या पकड़े गए लोगों की गिनती हो। चिट्टा हिमाचल में अपनी जड़ें जमा चुका है। सोमवार को मैहतपुर थाने की पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उससे 11.37 ग्राम चिट्टा मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में आरोपी का नाम रविंदर कुमार पुत्र युधवीर सिंह निवासी नंगल जिला रोपड़ बताया गया है। उसके व उसे चिट्टा देने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। -

मस्टरोल में गलत हाजिरी लगाने पर प्रधान पर केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : लंडेर टीकरा गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अंब पुलिस ने जबेहड़ गांव के प्रधान शिव कुमार पुत्र किशन चंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पर मनरेगा की दिहाड़ियां लगाते समय हेराफेरी का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने ऐसे लोगों की भी हाजिरी लगा दी जो काम पर आते ही नहीं थे और उनके खातों में पैसे भी पहुंच जाते थे। हालांकि सोचने की बात यही है कि हिमाचल की असंख्य पंचायतों में मनरेगा के पैसों को इसी प्रकार लूटा जा रहा है। इस लूट को रूटीन की तरह सत्ता ने स्वीकार भी कर लिया था। अब एक प्रधान पर कार्रवाई के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकार पूछ रहे हैं कि क्या अब दूसरी पंचायतों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने मनरेगा की जाली हाजरियां लगाई हैं। -

हरोली : चोरी का मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : हरोली के एक व्यक्ति ने कार और आधा दर्जन बैटरियों के चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रघुबीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 05, बटखुर्द, तहसील हरोली ने पुलिस को बताया है कि 3 दिसंबर को उसकी खुशाल वर्कशॉप से एक मारूती कार, एक सीसीडी और 6 कार बैटरियां चोरी हो गई थीं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457,380 के तहत अज्ञात चोरों के ऊपर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
सासन स्कूल मे छात्रों ने सीखे आपदा से लड़ने के गुर
मॉक ड्रिल में जवानों ने दिखाए करतवऊना/सुशील पंडित : ऊना क्षेत्र के सिनियर सकेंडरी स्कूल सासन में होमगार्ड्स बाहिनी ऊना की ओर से मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मौके पर कंपनी कमांडर अवतार सिंह पर आधारित टीम में कर्मचारियों द्वारा छात्रों को आपदा से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानो ने मॉक ड्रिल करके आपदा के कारणों, बचाव के बारे में विस्तार से बताया । ड्रिल में प्रेक्टिकल करके दिखाया गया कि आपदा की स्थिति अपने आप का बचाव करते हुए अन्य लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने के तरीके सिखाए गए । वताया गया की आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। कहा कि हम तो चाहते हैं कि आपदा घटित ही ना हो लेकिन यदि घटित होती है तो ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए जरूरी है। उन्होंने छात्रों को आपदा की स्थिति से निपटने के विभिन्न उदाहरण देकर टिप्स दिए । इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ उपस्थित रहे। कम्पनी कमांडर अवतार सिंह ने बताया कि समर्थ 2023 मुहिम के अंतर्गत स्कुलो व कॉलेजो में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। -
दिल्ली जा रही बस और कार में भिडंत
ऊना /सुशील पंडित : नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित शिवालिक ऐवन्यू में दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने पुलिस को बीच में नहीं डाला था और कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस दिल्ली जा रही थी। उसी के आगे एक कार चल रही थी और उसे भी दिल्ली पहुंचना था। कार चालक ने बताया कि वह जैसे ही सड़क किनारे पैट्रोल पंप की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी जिससे हादसा हो गया। क्योंकि इससे किसी का जानी नुकसान या किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और कार सवार बाल बाल बच गए तो दोनों पक्षों ने समझौता करते हुए मामला आपस में निपटा लिया। -
ऊना में जिला स्तरीय इको टूरिज्म समिति की बैठक का आयोजन
लठियानी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क को मिली 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति
ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना में इको टूरिज्म समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लठियानी (सोहारी) में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क की कार्य प्रगति तथा वित्तीय मसलों वारे विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा अंदरोली में निर्मित इको टूरिज्म पार्क व पर्यटक सुविधा परिसर के संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लठियानी के समीप सोहारी गांव में लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इको टूरिज्म पार्क से संबंधित निर्माण कार्यों के लिए 2 करोड़ 11 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ऊना ने बताया कि सोहारी में बनने वाले इको टूरिज्म पार्क में कैफेटेरिया, पार्किंग, चिल्ड्रन पार्क तथा शौचालय सहित पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंदरोली की तर्ज पर लठियाणी (सोहारी) में इको टूरिज्म पार्क के साथ जल क्रीड़ा से संबंधित गतिविधियों को जोड़ा जाएगा ताकि दोनों क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को आकर्षित किया जा सके। इसके अतिरिक्त अंदरौली में पैरासेलिंग से संबंधित गतिविधियों के लिए भी शीघ्र ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उपायुक्त ऊना ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की गई इन क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार संबंधी गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित की जा रही पर्यटन विभाग की गतिविधियां स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार का माध्यम बन सकें। उन्होंने जानकारी दी की निकट भविष्य में पर्यटक स्थल अंदरोली में एक पर्यटन एवं साहसिक खेल मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि इस इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने के साथ-साथ यहां पर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो सके। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए शेफाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, अतिरिक्त जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार तथा निदेशक एमजी एडवेंचर गौरव वर्मा भी उपस्थिति थे। -
ਪੰਜਾਬ : 1 ਜਨਵਰੀ 2024 ਨੂੰ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਕਟਿੰਗ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨਮਿੱਤ 1 ਜਨਵਰੀ 2024 ਨੂੰ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਪੰਥਕ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤ ਭਾਈ ਮੋਹਕਮ ਸਿੰਘ , ਭਾਈ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੋਮਾ ਅੱਜ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਰਾਹੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਕਟਿੰਗ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਝੂਠੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੀ ਜਨਤਕ ਹੋਈ ਰਿਪੋਰਟ ਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈ ਕੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ਼ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਹਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਰੜੀ ਤੋਂ ਕਰੜੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਸਾਲ 1998 ਵਿੱਚ ਬੀਪੀ ਤਿਵਾੜੀ ਕਮਿਸਨ ਨੇ ਆਪਣੀ ਰਿਪੋਰਟ ਮੁਕੰਮਲ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਨੂੰ ਜਨਤਕ ਕਰਨ ਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪੰਥਕ ਵਫ਼ਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਮਿਲਦੇ ਰਹੇ।
ਪਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਨਾ ਤਾਂ ਰਿਪੋਰਟ ਜਨਤਕ ਕੀਤੀ, ਨਾ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਕਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਲੰਮਾ ਸਮਾਂ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਰਹੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਤਲਬ ਕਰਕੇ ਪੁਛਿਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ। ਕਿ ਉਸਨੇ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਦੇ ਕਤਲ ਸੰਬੰਧੀ ਤਿਵਾੜੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਪਣੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਰਹਿੰਦਿਆਂ 8 ਸਾਲ ਆਪਣੇ ਗੋਡੇ ਥੱਲੇ ਕਿਉਂ ਦਬਾਈ ਰੱਖੀ। ਕਿਉਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਪੁਸ਼ਤ ਪਨਾਹੀ ਕਰਦਾ ਰਿਹਾ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ, ਭਾਈ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖੇੜਾ ਸਮੇਂਤ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਰਿਹਾਅ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਤੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਪਸੰਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਜਨਵਰੀ 2024 ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਕਟਿੰਗ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨਮਿੱਤ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ 8 ਵਜੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਸਮੂਹ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਇਨਸਾਫ਼ ਪਸੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹੁਮ ਹੁਮਾਕੇ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।