Blog

  • पंजाब: मनीषा गुलाटी ने सरकार के खिलाफ फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    पंजाब: मनीषा गुलाटी ने सरकार के खिलाफ फिर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

    चंडीगढ़: मनीषा गुलाटी ने महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हटाने के पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीषा गुलाटी की याचिका पर आज हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

  • पंजाब: अब ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब

    पंजाब: अब ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ठेकों से अलग शहर में शराब की दुकानें खोलने की तैयारी में है। लोग ठेकों पर जाने के बजाय इन दुकानों से ही शराब खरीद सकेंगे। एक अप्रैल से इन दुकानों पर भी शराब और बीयर उपलब्ध होगी। नई आबकारी नीति के तहत यह फैसला उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो शराब के ठेकों पर जाने से गुरेज करते हैं। पहले चरण में राज्य के विभिन्न शहरों में 77 दुकानें खोली जाएंगी। आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। ठेकों तक नहीं जाने के इच्छुक लोगों को अब शहर के बाजार में ही शराब मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

    बता दें कि चंडीगढ़ में ठेकों के अलावा शराब की दुकानें पहले से ही खुली हुई हैं। इन दुकानों में विदेशी स्कॉच के साथ बीयर मिलती हैं। पंजाब सरकार इसी व्यवस्था को सूबे में लागू करते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों में शराब और बीयर की दुकानों को अनुमति देगी। राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए 8 मार्च को कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई है। नई नीति में छोटे शराब कारोबारियों को एल-2 लाइसेंस प्रदान करने का फैसला लेने के साथ ही बीयर बार, हार्ड बार, क्लब और माइक्रो ब्रेवरीज में बेची जाने वाली शराब और बीयर पर लागू वैट की दर घटाकर 10 फीसदी करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति के जरिये नए वित्त वर्ष में 1004 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9754 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है।

    चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के बड़े शहरों में खोली जाने वाली शराब की ‘खास’ दुकानें किसी बड़े शोरूम से कम नहीं होंगी। ग्राहक इन दुकानों में सजाए गए रैक से अपनी पसंदीदा शराब या बीयर खुद उठाएंगे और काउंटर पर जाकर भुगतान करेंगे। खरीदा गया सामान ज्यादा है तो दुकान के सर्विस ब्वाय उनकी गाड़ी में सामान रखने की सेवा भी उपलब्ध कराएंगे।

    वहीं, शराब के ठेकों की जो पहचान पहले थी, वही आज भी है। पूरी दुकान के काउंटर पर ही लोहे का जाल लगा होता है, जिसमें बनाए गए दो तीन होल के सामने शराब बेचने वालों को होल्स के जरिए आप पैसे दें और उसी होल्स के जरिए बोतल आपको मिल जाएगी। इस दौरान दाम या शराब की क्वालिटी को लेकर कहासुनी हो गई तो गाली-गलौच हो जाना ठेकों पर आम बात है।

  • पंजाब: पूर्व MP के बेटे के घर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    पंजाब: पूर्व MP के बेटे के घर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

    तरनतारन : पूर्व एमपी प्रेम सिंह लालपुरा के बेटे के घर पर हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान व तलाश करने में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दलजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह लालपुरा पूर्व एमपी निवासी तरनतारन ने पुलिस को बताया कि रात को सभी परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। जब वह सुबह उठा तो देखा कि घर के मेन गेट के पास 32 बोर पिस्तौल के 5 खोल पड़े थे। तब उसने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो फुटेज में दिखाई दिया कि देर रात मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्ति घर के पास पहुंचे जो घर पर पिस्तौल से फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

    थाने के एएसआई मुखत्यार सिंह  ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरभेज सिंह उर्फ कालू पुत्र जोगा सिंह, जोबनजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह, निशान सिंह उर्फ काली पुत्र हरजिंद्र सिंह, जैमल सिंह पुत्र परगट सिंह सभी निवासी कंग व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने अपने-अपने हथियारों से हवाई फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी 

    बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी 

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल से अगले 2 दिन तक कुछ शहरों में ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी 10 जिलों को दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 17-18 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है। फ्लावरिंग पर ओलावृष्टि नुकसानदायक होती है। इससे फूल झड़ जाते हैं। ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक गिरावट होती है, जो अच्छी नहीं मानी जाती है।

    इसी तरह ओलावृष्टि किसानों की फूलगोभी, मटर और टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रदेश में पहले ही एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर किसानों की फसलों को इस बार 95 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अब किसानों को ओलावृष्टि के कारण नुकसान की चिंता सती रही है। प्रदेश में इस बार सर्दियों में ही ​​​​​​सूखे जैसे हालात बन गए गए हैं। ​बीते साल नवंबर और दिसंबर में भी सामान्य से 50 फीसदी तक कम बारिश हुई। इस साल एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच भी 38 फीसदी कम और मार्च के पहले 15 दिन में भी 85 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश किसानों के लिए संजीवनी का काम करेगी।

  • पंजाब: लॉरेंस की निजी चैनल पर इंटरव्यू को लेकर जेल अधीक्षक ने किया खुलासा, देखें वीडियो 

    पंजाब: लॉरेंस की निजी चैनल पर इंटरव्यू को लेकर जेल अधीक्षक ने किया खुलासा, देखें वीडियो 

    बठिंडा: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू सामने आया है। हत्या, फिरौती, अपहरण सहित कई अपराधों के कुल 36 मुक़दमों में नामजद लॉरेंस बिश्नोई 2014 से ही बठिंडा जेल में बंद है। इस मामले को लेकर बठिंडा जेल अधीक्षक एन डी नेगी ने कहा कि लॉरेंस बीटीआई जेल में बंद है और इस जेल से ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं दिया गया है। पंजाब की किसी जेल में ऐसा होना संभव नहीं है। लॉरेंस का इंटरव्यू पुराना हो सकता है। बता दें कि बीते दिन एक न्यूज़ चैनल ने लारेंस का इंटरव्यू लिया था। इसके बाद से पंजाब पुलिस और वहां की जेल-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला मामले में अपनी बात रखी।  उसने आरोप लगाए कि मूसेवाला ने लुधियाना में एक व्यक्ति को मारा था और हत्या की ज़िम्मेदारी किसी और के सिर डाल दी थी। बिश्नोई ने इस बात की पुष्टि की है कि मूसेवाला की हत्या की प्लैनिंग उसके कनाडा स्थित सहयोगी गोल्डी बराड़ और उसके चचेरे भाई सचिन बिश्नोई ने ही की थी। अपने ‘भाइयों’ विक्की मिद्दुखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए। इंटरव्यू में आरोपी लॉरेंस ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। लेकिन ये साफ़ नहीं हो पा रहा कि वो बैठा कहां है। बैकग्राउंड में अंधेरा है।

    इस इंटरव्यू के टीवी पर ऑन-एयर होते ही पंजाब सरकार ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की। इसमें साफ़ तौर पर कहा गया कि वीडियो न तो बठिंडा जेल का है और न ही पंजाब की किसी और जेल का। पंजाब पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “अफ़वाहें हैं कि साक्षात्कार बठिंडा जेल के अंदर से रिकॉर्ड किया गया था। हमारे संज्ञान में ये मामला आया है और हम स्पष्ट करते हैं कि ये अफ़वाहें निराधार हैं। बंदी अभी बठिंडा जेल के हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में बंद है, जहां उसकी गतिविधियों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाती है। अगर कोई पंजाब जेल प्रशासन की छवि ख़राब करने वाली फ़र्ज़ी ख़बरें फैलाता पकड़ा गया, तो उस पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।” वहीं मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मीडिया से कहा है कि वो अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वो इंटरव्यू सुन चुके हैं और सिद्धू मूसेवाला की पुण्यतिथि पर सब कुछ साफ़ कर देंगे।

  • आज का पंचांग, 15 मार्च 2023

    आज का पंचांग, 15 मार्च 2023

    आज 15 मार्च, 2023 बुधवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है | हिन्दू कैलेंडर और पंचांग से जाने आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और राहुकाल | लोकेशन Ujjain, Madhya Pradesh, India 

    चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शुभकृत् 1944, फाल्गुन |आज है मीन संक्रांति, शीतला अष्टमी, कालाष्टमी and बुधाष्टमी व्रत|

    आज अष्टमी तिथि 06:45 PM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र ज्येष्ठा 07:33 AM तक उपरांत मूल 06:24 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | सिद्धि योग 12:52 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण बालव 07:38 AM तक, बाद कौलव 06:46 PM तक, बाद तैतिल 05:46 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 12:36 PM – 02:05 PM है | आज 07:33 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा |

    विक्रम संवत – 2080, अनला
    शक सम्वत – 1944, शुभकृत्
    पूर्णिमांत – चैत्र
    अमांत – फाल्गुन

    तिथि
    कृष्ण पक्ष अष्टमी   – Mar 14 08:22 PM – Mar 15 06:45 PM
    कृष्ण पक्ष नवमी   – Mar 15 06:45 PM – Mar 16 04:39 PM

    नक्षत्र
    ज्येष्ठा – Mar 14 08:13 AM – Mar 15 07:33 AM
    मूल – Mar 15 07:33 AM – Mar 16 06:24 AM
    पूर्वाषाढ़ा – Mar 16 06:24 AM – Mar 17 04:47 AM

    करण
    बालव – Mar 14 08:22 PM – Mar 15 07:38 AM
    कौलव – Mar 15 07:38 AM – Mar 15 06:46 PM
    तैतिल – Mar 15 06:46 PM – Mar 16 05:46 AM
    गर – Mar 16 05:46 AM – Mar 16 04:39 PM

    योग
    सिद्धि – Mar 14 03:13 PM – Mar 15 12:52 PM
    व्यातीपात – Mar 15 12:52 PM – Mar 16 10:06 AM

  • आज का राशिफल, 15 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 15 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको करियर को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की किसी बात को शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते है। धर्म-कर्म के कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आप किसी बड़े जोखिम भरे काम को करने से बचें और घर परिवार में सदस्यों से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मागेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। ननिहाल पक्ष से माताजी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और यदि आप किसी सम्पत्ति का सौदा करने जा रहे है, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। घर परिवार में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपको बहुत ही सावधान होकर चलना होगा और धन संबंधित मामले में बहुत सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो अपने पिताजी से करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कामों के लिए एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में सरसता लेकर आने वाला है। कला कौशल में सुधार आएगा। घूमने फिरने का आपको पूरा मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़ेंगे। बड़ों की बातों को ध्यान दें, तभी आपको उनसे लाभ मिल पाएगा और बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ नए मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख भोग के साधनों वृद्धि  लेकर आने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आज आपको कुछ असुविधा रहेगी और स्थायित्व को बल मिलेगा। आप किसी काम के लिए जिद व जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपकी आज किसी ने वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होगी। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया तो, वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाएं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपकी वाणी और व्यवहार की मधुरता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। सहकारिता का भाव आज आपके अंदर बना रहेगा। व्यवसाय संबंधी कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपनी सोच परिवार के किसी सदस्य पर नहीं डालनी है, नहीं तो इससे आपके बीच कोई लड़ाई झगड़ा भी पैदा हो सकता है। भाईचारे को आप पूरा बढ़ावा देंगे और अति उत्साहित होकर किसी काम को करना आज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आप बिजनेस से जुड़े मामलों को अपने आलस्य को त्याग कर ही सुलझा पाएंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार से आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। संस्कारों व परम्पराओं पर आप पूरा जोर देंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को ट्रांसफर मिलने से आज उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपको बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप आवश्यक कार्य को गति दे पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े। आपके कुछ करीबी आपके मित्र बन सकते हैं, लेकिन उनमें से कुछ आपके शत्रु भी हो सकते हैं और आप अपने निजी मामलों में सावधानी रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर मिल पाएगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा समय देंगे, तो आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से जान पाएंगे और महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप परेशान रहेंगे और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके कामकाज के प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपको काम के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी की बात को गौर करना होगा। आपका कोई मित्र आपको भविष्य के निवेश की योजना के बारे में बता सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

  • सीएलयू रिश्वत केस- विजीलैंस की रडार पर आए पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा हुए दफ्तर से गायब !

    सीएलयू रिश्वत केस- विजीलैंस की रडार पर आए पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा हुए दफ्तर से गायब !

       पिछले 6 महीनों से सैक्टर 5, 6, 7, 18 तथा 19 का अनआफिश्ल संभाल रहे हैं चार्ज

  • जालंधर: सीवरेज, गंदे पानी तथा कूड़े को लेकर शहर के कई वार्डो में हाहाकार….

    जालंधर: सीवरेज, गंदे पानी तथा कूड़े को लेकर शहर के कई वार्डो में हाहाकार….

    कमिशनर अभिजीत कपलिश के लापरवाह रवैये से खफा हुए शहरवासी..

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਦੇ ਦੂਜੇ ਵਿਆਹ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਾਇਆ ਪੰਗਾ, ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋਇਆ ਲਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ ਦੇ ਦੂਜੇ ਵਿਆਹ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਾਇਆ ਪੰਗਾ, ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋਇਆ ਲਾੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦਾ ਹੈ ਮੇਰਾ ਲੜਕਾ, ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਮਾਮਲਾ

    ਗੁਰੂ ਹਰ ਸਹਾਏ: ਪਿੰਡ ਬਸਤੀ ਕੇਸਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀ ਦੇ ਇੱਕ ਸ਼ਾਦੀਸ਼ੁਦਾ ਲੜਕੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਤਲਾਕ ਲਏ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਲਿੱਖ ਪੜ੍ਹ ਤੋਂ ਦੂਸਰਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ ਸੀ । ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅਨੰਦ ਕਾਰਜ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਲਾੜੇ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ।      

         

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਚਾਰ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਬਸਤੀ ਕੇਸਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰਾ ਇੱਕ 3 ਸਾਲ ਦਾ ਲੜਕਾ ਵੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਤੇ ਹੋਰ ਦਹੇਜ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁੱਟ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਤੇ ਮੈਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਸਾਡਾ ਕੇਸ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਹੈਡ-ਗ੍ਰੰਥੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਪਿੰਡ ਦੇ ਇਕ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਅੱਜ  ਅਨੰਦ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਸ ਲੜਕੇ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਲਾੜਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ।    

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਦ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਦਾ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਲੜਕੇ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਵੀ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਦਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਸਾਡਾ ਲੜਕਾ ਕੁਆਰਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਉਸ ਦਾ ਵਿਆਹ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਡੀ ਮੰਗਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਬਰਾਤ ਆਈ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਜਿਥੇ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਨੰਦ-ਕਾਰਜ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਉਸ ਲੜਕੇ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਤਨੀ ਆ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਲੱਖਾ ਰੁਪਏ  ਇਸ ਵਿਆਹ ਤੇ ਖਰਚ ਕਰ ਚੁੱਕਿਆ ਹਾਂ ਤਾਂ ਅੱਜ ਇਹ ਪਤਾ ਨਾ ਲਗਦਾ ਤਾਂ ਸਾਡਾ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਜਾਣਾ ਸੀ ।     

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਥਾਣੇਦਾਰ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸ਼ਾਦੀ ਸ਼ੁਦਾ ਲੜਕੇ ਵੱਲੋਂ ਦੂਸਰਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਕੇ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।