Blog

  • सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    सुबह- सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में वीरवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जनपद उत्तरकाशी में एक बार भूकंप के झटकों ने यहां के वासियों की नींद उड़ाई है।  रात 3:49 पर जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 नापी गई। जनपद में बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    झटके महसूस होने पर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले। अपने चिर-परिचितों को फोन कर कुशलक्षेम पूछी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के तहसील कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम तथा दूरभाष व वायरलेस के माध्यम से सूचना ली गई है।

    जिसमें तहसील बड़कोट, पुरोला तथा नौगांव विकास खण्ड में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर को 2.51 पर आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए।

  • जालंधरः हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में क्रेटा कार के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    जालंधरः हाईवे पर भयानक सड़क हादसे में क्रेटा कार के उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: नकोदर रोड के पास खांबड़ा में भयानक सड़क हादसे का मामला सामन आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शराबी युवक को बचाते बचाते क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में क्रेटा कार के पऱखच्चे उड़ गए। जिसके बाद क्रेटा कार के 2 एयरबैग भी खुल गए।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में गाड़ी की फ्रंट में बैठे लोगों को बचाव हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद पुलिस ने 2 लोगों को काबू किया है। जिसमें एक शराबी और ट्रक ड्राइवर शामिल है।

    घटना की जानकारी देेते हुए गाड़ी चालक ने बताया कि हादसे में उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि काबू किए गए दोनों लोगों की जांच करवाई जाएगी। 

  • मशहूर सिंगर Mika Singh की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी नोटिस जारी 

    मशहूर सिंगर Mika Singh की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी नोटिस जारी 

    मुबंई: महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल से ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कई बार खत लिख चुके हैं। उनके इन खतों में जैकलीन को लेकर उनकी दीवानगी साफ जाहिर होती है। वहीं अब सुकेश ने एक ऐसा काम किया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि सुकेश ने  जैकलीन की इंस्टाग्राम फोटो पर एक कमेंट करने पर फेमस सिंगर-म्यूजिशियन मीका सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है। फोटो में जैकलीन मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म के लिए जाने जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जीन-क्लाउड वान डेम के साथ हैं। मीका ने अपनी टिप्पणी में लिखा था, “आप बहुत सुंदर लग रही हैं…, वह #सुकेश से कहीं बेहतर हैं…।” गायक ने बाद में इसे हटा दिया, मगर उससे पहले बहुत से लोग इसे पढ़ चुके थे। इसलिए कई सोशल मीडिया साइट्स पर यह स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। 

    सुकेश के वकील अनंत मलिक द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा है, “आपके बयान ने हमारे क्‍लाइंट के चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में व्यापक सार्वजनिक चर्चा शुरू कर दी है, जिससे उन्हें मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति उनके मौजूदा संकट को बढ़ा रही है और लगातार मीडिया ट्रायल के कारण महत्वपूर्ण चुनौतियां खड़ी कर रही है”। “हमारा मुवक्किल एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है और भारतीय फिल्म उद्योग, विभिन्न व्यावसायिक घरानों और राजनीतिक हलकों में उसकी साख है। वह राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सद्भावना और प्रतिष्ठा रखते हैं। आप स्वयं बॉलीवुड उद्योग के सदस्य होने के नाते इस क्षेत्र में अपना नाम बनाने के लिए किए जाने वाले संघर्षों से अच्छी तरह परिचित हैं। हालांकि, आपकी टिप्पणी ने न केवल हमारे मुवक्किल की छवि खराब की है, बल्कि उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।”

    नोटिस में कहा गया है, “आपको यह स्पष्ट किया जा रहा है कि इस तरह हमारे मुवक्किल को बदनाम करने और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए आपकी ओर से यह जानबूझकर किया गया एक हताशापूर्ण कार्य है और हमारा ग्राहक इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए, आपको सूचित किया जाता है कि अपनी अपमानजनक टिप्पणी से आपने मानहानि का गंभीर आपराधिक अपराध किया है, और इसलिए अन्य बातों के अलावा, भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499/500 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।“

    “यह उल्लेख करना उचित है कि मानहानि एक आपराधिक कृत्‍य  है, जिसमें दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा, आपको यह भी सूचित किया जाता है कि आपका बयान हमारे मुवक्किल के व्यक्तित्व अधिकारों का भी हनन है, जिसकी गारंटी संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दी गई है।“ इसमें आगे कहा गया है, “आपको (मीका को) निर्देश दिया जाता है कि आप तुरंत हमारे मुवक्किल से बिना शर्त माफी मांगें, किसी भी तरह के झूठे व अपमानजनक बयान देना बंद करें और हमारे मुवक्किल को और अधिक परेशान करने से बचें।”

  • पंजाब  : इस इलाके में गौ-मांस मिलने से हुआ हंगामा, एक काबू, देखें वीडियोे

    पंजाब : इस इलाके में गौ-मांस मिलने से हुआ हंगामा, एक काबू, देखें वीडियोे

    लुधियाना : रड़ी मोहल्ला में तब हड़कंप मच गया, जबकि इलाके के लोगों ने गौ-मांस तस्कर को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। घटना गत रात की है, संदिग्ध व्यक्ति अपनी एक्टिवा मौके पर ही छोड़ गया। मास की डिलीवरी देने आए व्यक्ति की पहचान एबी रशीद लोन के रूप में हुई है। उसके पास से एक पॉलिथीन मिला, जिसमें मांस था। रड़ी मोहल्ला निवासी गितांश नरुला ने बताया कि वह घर की छत्त पर खड़ा था। उसने देखा कि एक व्यक्ति एक्टिवा पर उनके घर के सामने आकर रुका।

    उसने डिग्गी खोलकर लिफा‌फा निकाला, जिसमें से लाल रंग का मांस नजर आ रहा था। एक्टिवा सवार व्यक्ति इलाके में ही एक अन्य व्यक्ति को वह मांस सप्लाई करने आया था। उस युवक को उसने जब पूछा कि डिग्गी में क्या है तो उसने बताया की वह मीट देने आया है। लेकिन जब उसे पूछा गया कि क्या ये गौ मांस है तो आरोपी मौके से एक्टिवा छोड़ फरार हो गया। जिस व्यक्ति ने मास की डिलीवरी लेनी थी, उसे लोगों ने काबू कर लिया है। एबी रशीद लोन मास की डिलीवरी देने आया था और मास के खरीददार का नाम सलीम है।

    आरोपी सलीम की फील्ड गंज के 11 कूचा में सैलून की दुकान है। घटना स्थल पर लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचित किया। SHO कुलदीप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी मांस किस जगह से लेकर आए है, इसकी जांच की जा रही है। 

  • जालंधरः विवादों में घिरा PMG अस्पताल, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादों में घिरा PMG अस्पताल, बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: PMG अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीड़ित परिवार द्वारा बच्चे की मौत को लेकर देर रात हंगामा किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने जमकर हंगामा किया। बच्चे की मौत के बाद शिवसेना समेत कई संस्थाओं ने पीएमजी अस्पताल के खिलाफ सड़क पर धरना दे दिया है। जानकारी के मुताबिक बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले एक परिवार के बच्चे को निमोनिया हो गया था। उसे इलाज के लिए पीएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान बच्चा ठीक रहा।

    जिसके बाद परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर ने खून चढ़ाने के लिए उन्हें कहा था। परिवार वालों का कहना है कि जबकि बच्चे को खून की जरूरत ही नहीं थी। खून चढ़ाने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे की कुछ देर में ही मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम नितिन बताया जा रहा है। बच्चे की मौत के बाद भड़के परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क पर धरना देकर नारेबाजी हो रही है। इस संबंध में अभी तक पीएमजी अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष नहीं रखा है।

  • PM मोदी 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    PM मोदी 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर का दौरा करेंगे और रेल और सड़क कार्यों और रानी दुर्गावती को समर्पित एक स्मारक सहित 12,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री यहां मुंबई नागपुर झारसुगुड़ा पाइपलाइन परियोजना के नागपुर जबलपुर खंड (317 किलोमीटर) की आधारशिला भी रखेंगे। गेल (भारत) के संदीप कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को एक समारोह के दौरान गेल इंडिया लिमिटेड की नागपुर जबलपुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे और 317 किलोमीटर लंबी नागपुर जबलपुर नागपुर औरैया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

     1,103 करोड़ रुपये की लागत से प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है जो महाराष्ट्र के नागपुर से शुरू होगी और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सिवनी जबलपुर जिलों से होकर गुजरेगी। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पाइपलाइन की लंबाई 256 किलोमीटर है जो इन तीन जिलों के 144 गांवों से होकर गुजरेगी. गैस पाइपलाइन परियोजनाएँ उद्योगों और घरों को स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस प्रदान करेंगी और पर्यावरण में उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक कदम होंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जबलपुर में एक नया बॉटलिंग प्लांट भी समर्पित करेंगे, जिसे लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

  • आज का राशिफल, 5 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 5 अक्टूबर 2023

    राशिफल के अनुसार, आज यानी 05 अक्टूबर, वीरवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

    मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    वृषभ: आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन न लें।

    मिथुन: आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

    कर्क: आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

    सिंह : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आज आप कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष मेहमान का घर पर आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

    कन्या : आज के दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

    तुला: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज भविष्य के लिए एक बड़ी निधि निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपका मन आज प्रसन्न होगा।

    वृश्चिक : आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

    धनु: आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ सेविंग कर सकते हैं।

    मकर : आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। साथ ही पुराने किसी विवाद में न्यायालय पक्ष से आपको विजय प्राप्त होगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

    कुंभ: अधूरा कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव हो सकता है।

    मीन: आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज बड़े कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, परंतु अभी क्रियान्वित करने का समय नहीं आया है। आज किसी परिचित व्यक्ति को उधार में बड़ी धनराशि देना नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज उधार देने से धन फंस सकता है। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

  • गिरफ्तारी के बाद भावुक हुई संजय सिंह की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    गिरफ्तारी के बाद भावुक हुई संजय सिंह की मां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां भावुक हो गई। भावुक होकर संजय सिंह की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया वह ईमानदार है। संजय सिंह की मां ने मीडिया से कहा कि ईमानदार व्यक्ति को ऐसे गिरफ्तार नहीं करना चाहिए। बेटे की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह के पिता भी भावुक नजर आए, लेकिन उन्होंने यह कहकर बेटे की हिम्मत बढ़ाई कि घबराना नहीं है।

    वहीं संजय सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईडी को घर से छापेमारी दौरान कुछ नहीं मिला। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा 2024 का चुनाव हार रहे हैं इसलिए यह सब किया जा रहा है। वहीं उनकी पत्नी ने कहा कि छापेमारी में उनके घर से कुछ नहीं मिला है और प्रेशर की वजह से ईडी ने उनके पति को गिरफ्तार किया।

  • पंजाब: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब: 20 हजार रुपए रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: ज़िला खन्ना के थाना मलोट में तैनात पुलिस सब- इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम ने  गिरफ़्तार किया गया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को हरदीप सिंह निवासी गाँव शेखां, तहसील पायल की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो दफ़्तर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 सितम्बर को उसका भाई जगतार सिंह अपने मोटरसाईकल पर सिविल हस्पताल मलौद में नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने गया था। दोपहर बाद  पता लगा कि उसके भाई जगतार सिंह के खि़लाफ़ थाना मलौद में एन. डी. पी. एस का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने गाँव वासी परमजीत सिंह के साथ थाने गया और उक्त एस. आई. को मिला, जिसने बताया कि जगतार सिंह के विरुद्ध एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 22 के अंतर्गत 28 सितम्बर 2023 को एफ. आई. आर. 101 दर्ज की गई है। 

    शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि एस. आई. जगजीत सिंह ने उसे भी इस केस में फंसाने की धमकी दी और उससे रिश्वत के तौर पर पहले ही 15,000 रुपए ले चुका है। 

    एस. आई. जगजीत सिंह ने बताया कि मोटरसाईकल के बारे अभी तक केस में ज़िक्र नहीं किया गया और इस मोटरसाईकल को केस में शामिल न करने के लिए रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए की माँग की। शिकायतकर्ता हरदीप सिंह ने रिश्वत न देकर  विजीलैंस ब्यूरो रेंज दफ़्तर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवा दी। 
     
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्राथमिक पूछताछ के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एस. आई. जगजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर नंबर 25 तारीख़ 4 अक्तूबर 2023 को मामला दर्ज किया गया है।

  • भाजपा ने कांग्रेस पर ट्रांसफर माफिया और वाहन चोर माफिया को संरक्षण देने का लगाया आरोप

    भाजपा ने कांग्रेस पर ट्रांसफर माफिया और वाहन चोर माफिया को संरक्षण देने का लगाया आरोप

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमन और पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए ट्रांसफर माफिया और वाहन चोर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय उन कर्मचारियों की सूचियां तैयार करके घर वापसी करवाई जाती थी जो लंबे अरसे से घर द्वार से दूर सेवाएं प्रदान कर रहे हो। लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह से उलट काम किया जा रहा है।
    यहां पर काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों से चुनाव में मिली हार का बदला लेने और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से दूर दराज क्षेत्रों में तबादले किए जा रहे हैं। यहां तक की इन कर्मचारियों को तबादले से बचने के लिए लाखों रुपए खर्च करने को भी मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हर प्रकार का माफिया पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। यही माफिया कर्मचारियों से लेकर आम लोगों तक हर किसी को प्रताड़ित करने में लगा है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राज आने के बाद जिला भर में चोर पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और किसी को भी निशाना बनाकर चोरियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चोर माफिया इस कदर कांग्रेस की छत्रछाया में फल फूल रहा है कि लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन मंदिर गुरुद्वारों के बाहर खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस ने केवल मात्र शराब के ठेके थोक में खोले हैं जिसके चलते शराबी लोग आम नागरिकों को निशाना बनाकर चोरियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मौजूद हारथी स्थापित करते हैं कि कांग्रेस का हाथ हमेशा चोर, बदमाश और लुटेरों के सिर पर रहा है।