Blog

  • दो रोडवेज बसों  की हुई आमने-सामने टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    दो रोडवेज बसों की हुई आमने-सामने टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो

    बिजनौर :  उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इन घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    वहीं हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। हादसे की सुचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात को फिर से शुरू करवाने में जुटा है। दरअसल, यह हादसा बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-74 पर हुआ, जब दो रोडवेज बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने बसों में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल

  • वीटा बूथ के पास डेरी को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    वीटा बूथ के पास डेरी को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    पंचकूला : सेक्टर 4 के राज डायरी के बूथ नंबर 9 में बूथ का शटर कटर से काटकर अंदर कर नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को अंजाम देने के दौरान एक चोर मोटरसाइकिल पर रह कर दुकान के बाहर की निगरानी कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहता है।  जब सुबह 4 बजे ट्रक चालक दूध का ट्रक लेकर आया तब उसने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर से काफी समान गायब है।

    दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान से 20 हजार कैश और चॉकलेट और बिस्कुट के पैकेट और टॉफी के डिब्बे चोर चोरी करके ले गए। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि चोर बिस्कुट, चॉकलेट खाते हुए एन्जॉय करते चोरी करते नज़र आये और बहुत मस्ती करते हुए चोरी करके फरार हो गए।

    वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी सेक्टर 2 के चौंकी इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज करके पर्चा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 13 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 13 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 13 अगस्त 2023

    वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
    मिथुन: आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    कर्क: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
    सिंह:रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
    वृश्चिक: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
    धनु: बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
    मकर: आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
    कुंभ:कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
    मीन: भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
  • पंजाब : नशे में धुत लड़की बोली, ‘मुझे चिट्टा दे दो और मेरे साथ जो मर्जी कर लो, वीडियो वायरल

    पंजाब : नशे में धुत लड़की बोली, ‘मुझे चिट्टा दे दो और मेरे साथ जो मर्जी कर लो, वीडियो वायरल

    लुधियाना: महानगर लुधियाना में आए दिन नशा करने वाले युवक युवतियों की कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है। इन वायरल वीडियो में जो नौजवान युवक युवतियां नजर आते हैं, उनमें से ज्यादातर नौजवान पड़े लिखे बेरोजगार होते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें नजर आने वाली युवती पड़ी लिखी तो है ही साथ में वह बैंक में नौकरी भी करती है। उसने बी कॉम की पढ़ाई की हुई है, लेकिन अब वह चिट्टे की दलदल में पूरी तरह धंस चुकी है। उसको चिट्टे की इतनी तोड़ लगी की वह कहने लगी कि मुझे चिट्टा दे दो और मेरे साथ जो मर्जी कर लो।

  • भाजपा  ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च को लेकर रणनीति बनाई

    भाजपा  ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च को लेकर रणनीति बनाई

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी शहरी इकाई की बैठक शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पार्षद जनकराज खजांची की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस समृति के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च लेकर रणनीति बनाई। 14 मार्च को भारत का विभाजन कर पाकिस्तान के निर्माण को एक काले दिवस के रूप में याद किया जाता है। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए शहर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें विधायक सतपाल सत्ती समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा वितरित किया गया है।
    जिसे स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर की छत पर लहराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज खजांची जी कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा कुछ कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है जिन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने शहरी इकाई के तमाम कार्यकर्ताओं से भारत विभाजन विभीषिका  समृति दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत की वर्तमान युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के संदर्भ में तमाम सच्चाई का पता चले। इसके अतिरिक्त भारत के स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए भी सभी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , जिला उपाध्यक्ष नवीन पुरी, जिला सचिव बलविंदर गोलडी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,पवन कपिला, महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा,बाबा बलविंदर,संजीव साहनी,संदीप कश्यप,विकास शर्मा, वरुण मेहन,उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप,सीमा दत्ता,अनिल सैणी, जय देव ठाकुर, विकास शर्मा,विकास पूरी, नवदीप कश्यप,सचिन ओहरी,राजीव वसिष्ट,शिव कपिल, नीरज जतिक,कमल चौधरी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
  • नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग

    नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग

    पलवल: नेशनल हाईवे 19 पर बेरला गांव के पास फोर्ड फिगो गाड़ी धूं-धूं कर जल उठी है। यह तो गनीमत रही कि समय रहते गाड़ी में सवार उसके चालक को जानकारी मिल गई और वह गाड़ी को साईड में लगा कर गाड़ी से बाहर आ गया। वरना कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी चालक की जान बचाने में दो अन्य गाड़ी वालों की सजगता रही जिन्होंने रोड पर चलती हुई गाड़ी से उठते हुए धुंए को देख ना केवल फोर्ड फिगो को रुकवाया बल्कि अपनी गाड़ियों में से आग बुझाने वाले निकालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया।

    कुछ ही सेकेंडों में गाड़ी पूरी तरह धधक उठी और देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गई और गाड़ी धू-धू कर जल उठी। वहीं बाद में पुलिस टीम के साथ-सथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पहुचे फायर मेंन ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी।

  • बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की ऊना में मौत

    बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की ऊना में मौत

    ऊना/सुशील पंडित : बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे कांगड़ा के लगभग 65 वर्षीय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान देसराज पुत्र वरखिंद्र राम निवासी कांगड़ा के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देसराज निवासी कांगड़ा  बस में सवार होकर पटियाला जा रहा था कि ऊना बस स्टैंड से पहले पड़ते कस्बा झलेड़ा पहुंचने पर देसराज की तबीयत खराब हो गई। देसराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
  • पैकेज का लाभ लेने आई थी साबुन कंपनी, पैकेज खत्म होते ही किये पलायन

    पैकेज का लाभ लेने आई थी साबुन कंपनी, पैकेज खत्म होते ही किये पलायन

    कच्चा माल मंहगा होने व कामगारों की सैलरी अधिक होने से  हो रही थी दिक्कत

    प्रतिस्पर्धा के दौर दूसरी कंपनिनयों से महंगा बन रहा था साबुन

    बददी/सचिन बैंसल :  बरोटीवाला में साबुन बनाने वाली कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने यहां आई थी। पैकेज समाप्त होने के बाद कंपनी ने अपना कोराबार कम कर दिया था। इसके अलावा कच्चा माल बाहर से मंगाने पर कंपनी को  अन्य कंपिनयों के के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही थी। यही नहीं मल्टीनेशन कंपनी होने केचलते कामगार को सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह तक हो गई थी। जिससे कंपनी के खर्च तो बढ़ गए थे लेकिन आय पहले से कम हो गई थी। कंपनी ने  कामगारो को दूसरे प्लांट में शिफ्ट होने का आफर दिया था। लेकिन जो लोग बाहर के थे वह तो वहां चले गए लेकिन हिमाचल के लोग जान के तैयार नहीं हुए। जिससे कंपनी ने उन्हें बीआरएस दिया। वह भी दस साल  तक 20 हजार रुपये सैलरी और दस लाख रुपये एक साथ दिए। जिससे कामगार इसका लाभ लेते हुए अन्य कपनियो में भी नौकरी कर सकते  है। 
    बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी और कांग्रेस के प्रवक्ता अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कुछ लोग जानबूझ कर इसका ट्रक यूनियन पर ठिकरा फोड़ रहे है जबिक कंपनी तो पिछल कई सालों से बंद करने की तैयारी में जट गई थी। यहां पर कच्चा माल मंहगा मिल रहा है। और अन्य कंपनियों के साबुन से मुकाबला करना कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी लगातार पड़ रहे घाटे के चलते यहां से शिफ्ट हुई न की ट्रक यूनियन के कारण उसे यहां से जाना पड़ा। कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने आई थी और पैकेज समाप्त होने के बाद उसने धीरे धीरे अपने कदम खींचने शुरू कर दिए थे। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कंपनी ने कामगार को आफर  राजपुरा, हरिद्वार की कंपनियो में जाना का आफर दिया था लेकिन हिमाचल के लोग जाने को तैयार नहीं हुए। कंपनी पड़ रहा लगातार घाटा के चलते यहां से यूपी के समीर पुर शिफ्ट हो गई। 15 पहले सो दस हजार रुपये कामगार लगे थे वर्तमान में उन्हें 50 हजार रुपये मल्टीनेशन कंपनी होने के कारण देना पड़ रहा था। उन्होंने इसे ट्रक यूनियन को लेकर जोड़ना निराधार बताया।  कंपनी मे शुरू में 500 कामगार थे लेकिन दो सौ कामगारो को पिछले वर्ष बीआरएस दे दीथी और सौ कामगार यहां से दुसरे कारखानों में शिफ्ट हो गए थे। बाकी बचे दो सौ को कंपनी इस वर्ष बीआर सी दी गई।
  • क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का  देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र

    छात्रों ने उद्योगों में काम करने व उत्पादन की गतिविधि व तरीका जाना

    माता पिता की सेवा के साथ साथ स्कूली छात्र देश का नाम रोशन करें: सुमित

    बददी/सचिन बैंसल : बददी इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 70 मेधावी छात्र अपने शिक्षकों के साथ विश्व प्रसिद्ध क्योरटेक फार्मा समूह के प्रांगण में स्थानीय दवाओं के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इस अवसर पर क्योरटेक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने सभी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया और कंपनी के विश्व स्तर दवा, कैप्सूल व ड्राई सिरप निर्माण के आटोमेटिक प्लांट का निरिक्षण किया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने छात्रों को अपील की कि वह अपने माता पिता की सेवा, जिनका सपना है कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा  प्राप्त  कर उनका व देश का नाम ऊँचा करें, को पूरा करने हेतु कडी मेहनत करें. उन्होंने कहा की नवयुवाओं को नशों की दलदल व अन्य बुरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बददी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में रहता है, और बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जो इस बढिय़ा स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त  कर रहे हैं ; जो निसंदेह भविष्य में अच्छा मुकाम प्रापत  कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेन्ट को आश्वाशन दिया कि क्योरटेक ग्रुप समाज सेवा में स्कूल का पूरा पूरा साथ देगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं व 10वीं के छात्रों को अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया. कई छात्रों ने दवा निर्माण के कार्यों से प्रभावित होकर भविष्य में बी.फार्मा की शिक्षा लेने और दवा निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छा व्यक्त की। सुमित सिंगला ने कहा की क्योरटेक ग्रुप सदैव ही फ्रेशर्स को उत्साहित करता रहा है और मौजूदा समय में कई प्रसिद्ध फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी क्योरटेक कंपनी उनके शुरूआती समय में सहयोगी रहा है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने क्योरटेक समूह के एच.ओ.डी. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जिनमें तापस दास, अमित कुमार, दीक्षित शर्मा, दीपक शर्मा, डी के तोमर,  मुनीश वर्मा, विपिन, मोहित शर्मा, नरेश, बुधराम ठाकुर, बलवंत, जगतार सिंह शामिल हैं।  स्कूल छात्रों के साथ आने वाले शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे।  
  • मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार

    जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    बददी/सचिन बैंसल  :भारतीय जनता पार्टी दून की कमान युवा भाजपा कार्यकर्ता मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल ने की है। वर्तमान में मान सिंह मैहता नगर परिषद बददी के वाईस चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। मान सिंह मैहता लंबे समय से पार्टी से जुडे हुए हैं और 2017 में परमजीत सिंह को विधायक बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। मान सिंह मैहता ने कहा कि वो सबको साथ लेकर चलेंगे और कोशिश करेंगे कि एक बार फिर दून विस में भाजपा का आधिपात्य स्थापित हो जिसके लिए वो भरसक  प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि उनका सबसे पहला लक्ष्य आने वाले लोकसभा चुनाव में दून से पार्टी को लीड दिलाना है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य रहेगा कि हर वर्ग को पार्टी के साथ जोडा जाए और जो किन्ही कारणों से पार्टी से दूर हो गए उनको मनाकर पार्टी में वापिस लाया जाए क्योंकि पार्टी से बडा कोई नहीं होता और संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनका लक्ष्य रहेगा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो भी जिम्मेदारी व विश्वास उनको सौंपा गया उसको कर्तव्य निष्ठा से निभाया जाएगा और आला नेताओं के मार्ग दर्शन में दून में पार्टी  को सींचा जाएगा। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह का आभार जताया है।