फगवाड़ा / राजेश कुमार : जय जय ओम नागेश्वर धार्मिक कमेटी फगवाड़ा की ओर से एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम का आयोजन रविवार 28 मई को रात्रि 7:00 बजे नया वाला चौक में करवाया जा रहा है जय जानकारी देते हुए शिवभक्त इंद्रजीत कालडा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संजीव पसरिचा एवं परिवार द्वारा ज्योति पूजन की रस्म के साथ होगी जिसके उपरांत श्री कुंज बिहारी दास वृंदावन वाले अपने मुखारविंद से श्री बांके बिहारी जी की महिमा का गुणगान करेंगे जबकि श्री कुंज बिहारी संकीर्तन मंडल फगवाड़ा की तरफ से श्री बांके बिहारी जी का संकीर्तन किया जाएगा भंडारा रात्रि 9:00 बजे लगाया जाएगा इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण कमेटी सदस्य द्वारा मंढाली शरीफ के गद्दी नशीन साई उमरे शाह जी को भी दिया गया है इस मौके पर गुरमीत सिंह, बॉबी बरवानी ,सनी गाबा, जॉनी शर्मा, रमन छाबड़ा, सनी वादवा ,विकास टंडन ,मनीष अरोड़ा, जतिन नांद्रा, कृष्णा ,रोहित बक्शी तथा एकम ,जतिन अरोड़ा, हरीश आदि भी उपस्थित थे।
Blog
-

पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, ये हथियार हुए बरामद
खन्नाः पंजाब ने बढ़ रहे क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है। शहर की पुलिस ने नाजायज हथियारों की सप्लाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन अंतरराज्यीय गिरोह से संबंध रखते हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 पिस्टल, 14 मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सभी पर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी नवनीत कौंडल ने बताया कि हुसैनदीप गैंग के 1 सदस्य और दरमन काहलों गैंग के 2 सदस्यों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिनमें खन्ना पुलिस ने हरदेव सिंह, रविंद्र पाल सिंह, धर्मप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें से हरदेव सिंहए रविंद्र पाल सिंह और धर्मप्रीत सिंह पर असला एक्ट, इरादा-ए-कत्ल के पहले भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में मामले दर्ज हैं। वहीं चौथे आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ न तो पंजाब में और न पंजाब के बाहर अन्य शहरों में कोई मामला दर्ज है। वह किसी गैंग से भी तालुक्क नहीं रखता है।
-

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की बढ़ी मुश्किले, CBI ने चार्जशीट की दायर
नई दिल्लीः सीबीआई ने शनिवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुल बंगश गुरुद्वारा आग मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोप है कि जगदीश टाइटलर ने भीड़ को भड़काया, दंगे भड़काए, इसी भीड़ ने पुल बंगश गुरुद्वारे में आग लगाई जिसमें तीन सिख जलाकर मार दिए गए। सीबीआई ने सेक्शन 147,148,149,153(ए), 188 आईपीसी और 109, 302, 295, and 436 समेत कई धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार बीते अप्रैल में, जगदीश टाइटलर दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए थे और दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित पुल बंगश गुरुद्वारा मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने दिए थे। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) आवाज के नमूनों की जांच करेगी।
टाइटलर ने आरोपों को किया खारिज
प्रयोगशाला से बाहर निकलते हुए टाइटलर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत है तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। सीबीआई ने मामले में कांग्रेस नेता को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन 4 दिसंबर, 2015 को जांच फिर से शुरू की थी। जगदीश टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे, लेकिन विरोध के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में, कांग्रेस पार्टी ने टाइटलर से खुद को दूर कर लिया था क्योंकि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा।
1984 में हुए थे सिख विरोधी दंगे
उन्हें पिछले साल दिल्ली नगरपालिका चुनाव के लिए समिति में शामिल किया गया था, जिसके बाद विरोधी दलों ने कांग्रेस को घेर लिया था। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में विवाद से बचने के लिए वे यात्रा से दूर रहे थे। गौरतलब है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। इनमें हजारों लोगों की जान गई थी।
-

AAP पार्टी ने 7 नए उपाध्यक्ष का किया ऐलान
नई दिल्ली: दिल्ली में जारी सियासी घमासान के बीच आम आमदी पार्टी ने शनिवार को सात नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने का एलान किया है। दिल्ली आप के जिन विधायकों को उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें दिलीप पांडेय, जरनैल सिंह, गुलाब सिंह, जितेंद्र तोमर, ऋतुराज झा, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार का नाम शामिल है।
-

जालंधरः दिन दहाड़े भीड़ वाले इलाके से व्यक्ति का मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें Live
जालंधर,वरुण/हर्षः थाना 4 के अंतगर्त आते लवली स्वीट्स के नजदीक एक व्यक्ति से 2 झपटमार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राहुल निवासी भार्गव कैंप ने बताया कि वह रैनक बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है और वह मशीन लेने के लिए बीआर अंबेडकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया। फोन सुनने के बाद पीड़ित ने जैसे फोन जेब में दोबारा डाला। उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार झपड़मार उसकी जेब से मोबाइल निकालकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पैदल होने के कारण वह बाइक सवार झपटमारों को पकड़ नहीं पाया। जिसके चलते झपटमार तेज रफ्तार से बाइक चलाकर वहां से फरार हो गए। खबर लिखी जाने तक पीड़ित थाने में शिकायत देने के लिए निकल गया है।
-

जालंधरः दिन दहाड़े गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक से कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज सुबह बिलगा के नजदीक गांव मौं साहिब में चोरी का मामला सामने आया है। जहां एतिहासिक गुरुद्वारा माता गंगा में गोलक के ताले तोड़कर चोर कैश लेकर फरार हो गए। मीडिया के बात करते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर मोहन सिहं ने बताया कि चोर गुरुद्वारा के पिछले रास्ते से दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी, फिर शीशे वाली खिड़की तोड़कर सुख आसन में दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने शीशे तोड़कर सचखंड में जाकर गोलक तोड़ी। मैनेजर ने कहा कि गोलक में 50 से 60 हजार रुपए हो सकते है, जोकि चोरों ने चुरा लिए हैं।
उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे सेवादार ने जैसे ही उन्हें बताया कि गोलक टूटी पड़ी है, उन्होंने तुरंत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब को सूचित किया और पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया। जहां पुलिस प्रशासन के 4 घंटे देरी से पहुंचने पर पर गांव के लोगों और गुरुद्वारा साहिब के चाहने वालों में रोष देखने को मिला। वहीं मैनेजर और उसके खराब प्रबंधन पर भी शक की नजरों से देखा जा रहा है। इस दौरान गांव वासियों ने मैनेजर को प्रबंध सुधारने के लिए विनती की है और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि वहां पर कैमरे पहले से बंद पड़े है।
इस मामले को लेकर मैनेजर से पूछताछ की जाए। मैनेजर साहब पूरी मंडली में इस गुरुद्वारा साहिब में कितने गुटका साहिब और कितने ग्रन्थ साहिब हैं, इसकी विस्तृत से जानकारी दें। ताकि किसी भी प्रकार की कोई बेअदबी ना हो सके। इस संबंधी मैनेजर मोहन सिंह ने कहा कि अमावस का दिन है। इस संबंध उनको बहुत सारे प्रंबंध मुकम्मल करने होते है। इसलिए जारी जानकारी बाद में संगत में सांझी कर दी जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई अनवर मसीह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और इस मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
-

अर्बन एस्टेट में सास के कत्ल के बाद अब दामाद की भी हुई मौत
सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट की एक कोठी के अंदर से बुधवार को महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। जिसके कत्ल का संदेह महिला जसबीर कौर के दामाद पर जताया जा रहा था। अब दामाद की भी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव सराय जटा सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली।
वहां पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस मृतका के दामाद को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिठड़ा के नजदीक एक नौजवान सड़क के किनारे उल्टियां कर रहा है। पुलिस उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की मृतक युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच जारी है और जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा उस पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौत से पहले वायरल वीडियो में नौजवान द्वारा अपनी पत्नी से तंग होने की बात कही गई थी।
-

पंजाबः 24 हजार मृतकों के नाम जारी होता रहा राशन, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
सबसे ज्यादा इस जिले के है केस
मोहालीः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। दरअसल, पंजाब में 24 हजार से ज्यादा मृत लोगों के नाम पर भी राशन जारी होता रहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में (सितंबर 2022 से अब तक) ये चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विभाग ने अब तक 40,68,887 राशन कार्डों की जांच की। इस दौरान 3,37,562 राशन कार्ड अवैध मिले। इनमें से 1,79,837 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 46,450 अवैध राशन कार्ड पूर्व खाद्य आपूर्ती मंत्री भारत भूषण के हलकेे लुधियाना जिले से मिले हैं। अभी राज्य में 96.02% राशन कार्डो की ही वेरिफिकेशन हो पाई है। 3.98% की जांच जारी है।
स्मार्ट राशन कार्डधारकों को हर माह 5-5 किलो प्रति व्यक्ति 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से (आटा-दाल योजना के तहत) गेहूं दिया जाता है, जिसे कोरोनाकाल में फ्री कर दिया गया था। अपात्र लोगों ने भी जुगाड़ से अपने नाम शामिल करवा लिए। सरकार ने जांच के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को लिखा, जिसके बाद डीएफएससी ने सभी जिलों के कार्डधारकों की जांच करवाई। इस मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में राशन कार्ड बनवाने में गड़बड़ी बड़े स्तर पर पाई जा रही है। फूड एंड सप्लाई डिपॉर्टमेंट ने 40 लाख 68 हजार 887 राशन कार्डों की जांच की। 3.45 लाख कार्ड आयोग पाए गए। इनमें से 1.63 लाख को रद्द कर दिया गया है। 24 हजार मृत कों का नाम भी हटाया गया है। बादल, कैप्टन और चन्नी तीनों सरकार में गड़बड़ी हुई।’
रद्द किए गए राशन कार्डों का विवरण
- स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030002610710/173 की जांच के दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर खुद अपने मकान में रहता है। मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान का एरिया 1010 वर्ग गज फीट है, जिस कारण इस कार्ड को रद्द कर दिया गया।
- स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030006017117 की जांच दौरान पता चला है कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। शहरी क्षेत्र में 250 वर्ग फीट का खुद का मकान है। इस कारण यह कार्ड को रद्द किया गया है।
- स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030005937003 की जांच दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। 262 वर्ग फीट का मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान अपना है व पिता के नाम पर है। कार्ड बनवाते समय नियमों की अनदेखी की गई। इस कार्ड को रद्द कर दिया गया है।
-

12वीं का रिजल्ट हुआ जारीः 79.4% रहे स्टूडेंट पास
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर के तहत बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। HPBOSE द्वारा HP Board 12th Toppers के नाम, पास प्रतिशत आदि की भी घोषणा करने की उम्मीद है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
इस साल राज्य में लगभग 1,03,928 छात्रों ने कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षा दी है। HPBOSE कक्षा 12 परीक्षाओं रजिस्टर्ड लाखों छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.hpbose.org पर नतीजे चेक कर पाएंगे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। टर्म 2 के लिए ऑनलाइन एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2023 में निम्नलिखित जानकारी दी गई है: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, और समग्र, ग्रेस या फाइनल अंक।
सके अलावा, छात्र HPBOSE 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2023 एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र थर्ड पार्टी वेबसाइट और डिजिलॉकर पर भी जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसमें दी गई डिटेल्स जैसे नाम, पिता-माता का नाम, विषय, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स चेक कर लें। HPBOSE 12वीं की परीक्षा में इस साल 1.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड की परीक्षा राज्य के निर्धारित सेंटरों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका HPBOSE कक्षा 12वीं टर्म 2 का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसके बाद रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
-

ਪੰਜਾਬ : ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ, ਗੱਡੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਮਾਮਲਾ ਵੱਟ ਦੇ ਰੋਲੇ ਦਾ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਆਮ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆ ਹਨ। ਹੁਣ ਤਾਂ ਇੰਝ ਜਾਪਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਅੰਦਰੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਖੌਫ਼ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਚੈਨਲ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਜਮੀਨ ਦੀ ਵੱਟ ਦੇ ਰੋਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਚਲਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਬੇਰੀ ਵਾਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜਮੀਨ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਟ ਨਾਲ ਵੱਟ ਸਾਂਝੀ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਉਸਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਕੱਲ੍ਹ ਵੀ ਉਸਦੇ ਬੰਦਿਆਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾ ਜਦ ਉਹ ਰੋਟੀ ਲੈਣ ਲਈ ਘਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਉਸਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਇਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰੇਂ ਅਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਂ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਜਾਨ ਦਾ ਖਤਰਾ ਹੈ।
ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੱਤਰਕਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
