Blog

  • शानन विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश को सौंपी जाए:केएम लाल

    शानन विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश को सौंपी जाए:केएम लाल

    ऊना/सुशील पंडित: जोगिंद्रनगर की शानन पावर परियोजना को हिमाचल प्रदेश को सौंपा जाए। इस आशय का प्रस्ताव अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के डैहर मंडी में संपन्न संघ के 51 वें वार्षिक अधिवेशन में पारित किया गया। शनिवार को ऊना में संघ के प्रस्तावों की जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल व महासचिव एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि शानन विद्युत परियोजना की लीज 2024 में पुरी होने जा रही है। प्रदेश सरकार को इस संबध में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में प्रवासी हिमाचलियों की समस्याओं को हल करते हुए हिमाचल से बाहर रहने वाले लोगों के बच्चों को हिमाचल में बराबरी का दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रभावी ढंग से उठाई गई। प्रस्ताव में कहा गया कि सभी सरकारें चुनावों के समय दुसरे राज्यों में बसे  हुए हिमाचलियों से मदद मांगती हैं पर प्रदेश में उनके साथ सौतेला व्यव्हार किया जाता है।

    संघ ने प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ भी प्रस्ताब पास किया व् सरकार से प्रदेश  के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उचित पग उठाने की सलाह दी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन में संघ ने समाज को प्रदेश में शादियों पर अत्यधिक खर्च जैसी कुरीतियों से दूर रहने पर भी बल दिया व् मृत्यु भोज में भी कम से कम खर्च करने का आह्वान किया। संघ ने प्रदेश में हिमाचली रेजिमेंट के गठन का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा। संघ ने केंद्र सरकार से ऊना-हमीरपुर रेल लाईन सहित अन्य रेल परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य करने की भी मांग उठाई। अधिवेशन में पशुओं को आवारा छोडऩे पर पशुपालकों के विरूद कार्रवाई करने,बंदरों को जंगलों में छोडऩे की भी मांग प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई। वहीं, प्रदेश में जैविक खेती करने पर बल देने का प्रस्ताव पारित किया। 

  • नहीं रहे हटली क्लब के कोषाध्यक्ष पीएल सोनी

    नहीं रहे हटली क्लब के कोषाध्यक्ष पीएल सोनी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस शोक समाचार से हटली क्लब शोकाकुल हो गया है। प्यारे लाल सोनी के छोटे भाई संजय सोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पीएल सोनी को सीने में दर्द उठा तत्काल उन्हें बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। औपचारिक उपचार के बाद सोनी साहब को उना रैफर कर दिया। लेकिन थानाकलां अस्पताल के पास उन्हें शायद दोबारा हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई। उनके पैतृक गांब हथलौन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्यारे लाल सोनिब1987 से श्री राम नाटक क्लब हटली से जुड़े थे। श्री राम जी का अभिनय करते रहे। आर्मी से सेवानिवृत्त होकर पीएल सोनी ने पंचायती राज विभाग में दोबारा सर्विस की ओर सीनियर स्टेनो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन क्लब से हर समय जुड़े रहे। पीएल सोनी क्लब के महासचिव पर कई वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्तमान में क्लब के कोषाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे थे। वेवाक अंदाज व प्रभु श्री राम के प्रति अटूट प्रेम पीएल सोनी में रहा है। वर्तमान में पीएल सोनी राजा जनक का अभिनय करके जब माता सीता की बिदाई होती है। उस समय अपने अभिनय से पंडाल व कलाकारों को रुलाते देखे गए है। क्लब के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी के अकस्मात निधन होने से क्लब को बहुत क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। क्लब के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली महा सचिब कमलदेव शास्त्री सचिव, सुरेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष बिबेकशील शर्मा,चेयरमैन सुशील रिंकू संजय सोनी ओम प्रकाश सोनी पूर्ण सिंह राणा,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति बर्ज़ाता हंसराज बर्ज़ाता,दिनेश खत्री,अंकुश बर्ज़ाता ,बिकास सोनी,मदन गोपाल शर्मा किशन देब शर्मा, सुशील बाबा,सुरेंद्र राणा,अजमेर सिंह,प्रधान कुलदीप शर्मा ,अबनीश सोनी,जोगेंद्र देव आर्य,पूर्ब मन्त्री बिंरेंद्र कंवर,बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ,रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सयोजिक सुरेंद्र ठाकुर,राज्य कांग्रेस सचिब कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रधान स्वर्ण सिंह, पूर्व प्रधान रुमेल कुमार कृष्ण पाल शर्मा प्रधान बिजय शर्मा के अलाबा दर्जनो गणमान्य लोगों ने उनकी आत्म शन्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। 

  • प्रशासनिक फेरबदलः IAS-PCS अधिकारियों की हुई Transfer

    प्रशासनिक फेरबदलः IAS-PCS अधिकारियों की हुई Transfer

    चंडीगढ़ः एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई अफसरों को इधर से उधर भेजा गया है। IAS रुपेश कुमार को अब सेकेट्री एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले ये दोनों ही विभाग डीसी विनय प्रताप सिंह संभालते थे। इसके अलावा PCS अधिकारी हरजीत सिंह संधू नगर निगम चंडीगढ़़ के एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं HCS अधिकारी सुमित सिहाग को सीटको के चीफ जनरल मैनेजर और पशुपालन विभाग का डायरेक्टर व ज्वाइंट डायरेक्टर हाउसिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

    चंडीगढ़ प्रशासक धर्मपाल ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से तबादलों के आदेश जारी किए गए है। दानिश के अधिकारी नवीन को डायरेक्टर एग्रीकल्चर व एग्रीकल्चर सेंसिस कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले ये विभाग आईएएस अधिकारी हरगुनजीत कौर को दिया गया था।

    IAS और HCS अधिकारियों के भी हुए तबादले

    बता दें कि बीते मंगलवार को ही हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। जिसमें डॉ. बलप्रीत सिंह को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्रशासक एवं अर्बन एस्टेट गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड का एडिशनल सीईओ बनाया गया है। तो वही आईएएस रमेश चंद्र बिढ़ान को हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड का आतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा एचसीएस राजेश पुनिया को सिटी मजिस्ट्रेट पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं सिद्धार्थ दहिया को फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एस्टेट ऑफिसर एवं लैंड एक्विजेशन ऑफिसर नियुक्त बनाया गया है। 10 अप्रैल को भी हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। नौ जिलों के डीसी समेत 52 अधिकारियों का तबादला किया गया था। पंचकूला, रोहतक, नूंह, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, पानीपत, अंबाला और रेवाड़ी के जिला उपायुक्त बदले गए थे।

  • ऊना जिला के 12वीं कक्षा में टाॅप-10 में स्थान हासिल करने वाले 25 छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित: बेली

    ऊना जिला के 12वीं कक्षा में टाॅप-10 में स्थान हासिल करने वाले 25 छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित: बेली

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा। कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस विषय के प्रदेशभर में 123 छात्र- छात्राओं ने टॉप- 10 में जगह बनाई। खुशी की बात है कि कुल 123 में से ऊना जिला के 25 छात्र-छात्राओं ने टाॅप-10 में अपना नाम दर्ज करवाकर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि जल्द ही एक जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऊना जिला के टाॅप- 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रवक्ता संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वह और उनके संघ के पदाधिकारी सभी होनहार छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओ को कहा कि यह सुखद परीक्षाफल आपकी अध्ययनशीलता, लगन एवं परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ें, आगे बढ़ें तथा जिला, प्रदेश और भारत का नाम रोशन करें। बेली ने कहा कि छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए उनपर गर्व है। छात्र-छात्राओं की सफलता में उनके माता-पिता, प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं और स्कूल के समस्त स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बतौर जिला अध्यक्ष होने के नाते वह संघ के सभी पदाधिकारियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। देवेंद्र सिंह बेली ने कहा कि जो छात्रा- छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे मायूस ना हों और खूब मेहनत कर अगले वर्ष अच्छे अंक हासिल कर अपना, माता-पिता और स्कूल का नाम प्रदेशभर में रोशन करें।

  • बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को भंडारे का आयोजन

    बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को भंडारे का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चरणदास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह हवन यज्ञ उसके बाद भजन कीर्तन दोपहर को भंडारे का आयोजन करवाया जा रहा है।चरण दास शर्मा ने क्षेत्र के सभी भक्तजनों को आग्रह किया है कि रविवार को सभी परिवार सदस्यों सहित बाबा गरीव नाथ मंदिर में बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण करें।

  • जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः इस इलाके में घर के बाहर से होंडा सिटी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुणः महानगर के सत नगर में घर के बाहर से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया उक्त 3 चोर गाड़ी में सवार होकर आए थे। इस दौरान एक चोर ने अपनी गाड़ी गली से थोड़ी पीछे खड़ी कर दी। इसके बाद सुबह 4 बजे उसकी होंडा सिटी गाड़ी पीबी08 डीएच 8685 चुराकर ले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश ने बताया कि रविवार को उनकी गाड़ी चोरी हुई थी

    इस मामले को लेकर वह थाना 2 में शिकायत दे चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि थाना 2 की पुलिस ने इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। राकेश ने बताया कि उनके मोहल्ले में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ही उनकी सुनवाई नहीं करेंगी तो ऐसे में चोरों के हौंसले और बुलंद हो जाएगे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर सुबह 4 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • शीतलपुर में खेल स्टेडियम बनाने हेतू ज्ञापन सौंपा

    शीतलपुर में खेल स्टेडियम बनाने हेतू ज्ञापन सौंपा

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में एक भव्य खेल मैदान बनाने के लिए एक ज्ञापन नगर परिषद बददी ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा है। नगर परिषद प्रधान जस्सी चौधरी व उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता समस्त भाजपा पार्षदों ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बीबीएन में कोई भी बडा स्टेडियम नहीं है जिससे खिलाडियों को दिक्कत आती है। कई बच्चे नेशनल लेवल तक खेल चुके हैं। यहां के युवाओं ने शीतलपुर ने शीतलपुर गांव में नदी के किनारे 40-50 बीघे में जमीन पर एक खेल ग्राऊंड अपने निजी खर्च पर मैदान बनाया है। केंद्र में सांसद अनुराग ठाकुर मंत्री पर तैनात थे जो कि गर्व की बात है। उन्होने सांसद से आग्रह किया बीबीएन में युवाओं के लिए एक भव्य खेल स्टेडियम बनाया जाए। उन्होने कहा कि अगर शीतलपुर में इसका निर्माण होता है तो सदियों पुरानी डिमांड पूरी हो जाएगी और यहां के खिलाडी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखा सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डा श्रीकांत शर्मा, संजीव ठाकुर युवा भाजपा जिला महामंत्री, गुरमेल चौधरी भी उपस्थित थे।कैपशन-सांसद को ज्ञापन सौंपते नगर परिषद बददी के पदाधिकारी व अन्य। 

  • जालंधरः Monica tower से बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः Monica tower से बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाए लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में चोरी की वारदाते हो रही है। घटना की जानकारी देते हुए काजी मोहल्ला के तनिष्क ने बताया कि पीबी 08 डीएल 1923 काले रंग की स्पेलंडर है जो कि मोनिका टावर के बाहर से चोरी हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    पीड़ित तनिष्क ने कहा कि वह रात 9.30 बजे मोनिका टावर के बाहर बाइक खड़ी करके वहां पर जिम में गया था। पीड़ित ने बताया कि अभी जिम ज्वाइन किए उसे 3 दिन ही हुए थे कि रात को जब जिम से वापिस लौटा वहां से बाइक गायब थी। जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो उसमें एक चोर बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। घटना संबंधी शिकायत तनिष्क ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है। वहीं थाना 4 के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    दर्दनाक हादसाः घर के बाहर खेलते हुए ढाई वर्षीय बच्ची को मिट्‌टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    हरियाणाः यमुनानगर में सड़क हादसे में ढ़ाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह गांव मंडेबरी में घर के बाहर गली में खेल रही थी कि वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। शनिवार को बच्ची के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। मंडेबरी गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनके भाई रोहित की ढाई साल की बेटी मन्नत शुक्रवार शाम को घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान गांव फूसगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को टक्कर मार दी।

    उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्राली मिट्टी से भरा हुआ था और ड्राइवर उसे लापरवाही से चला रहा था। ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को परिजनों की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया है। मन्नत की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बच्ची का पिता रोहित है जगाधरी में कोर्ट के बाहर खाना बनाने का ठेला लगाता है। उसी से परिवार का गुजर-बसर कर रहा है। उसके पास एक 8 साल का बेटा है। परिजनों ने ट्रैक्टर ट्राली लापरवाही से चलाने के आरोप में ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेयरिंग उखाड़ निकाली लाश

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेयरिंग उखाड़ निकाली लाश

    कुछ दिन पहले कनाडा से लौटा मृतक

    बठिंडाः जिले में गिलपत्ति सिवियां फैक्ट्री रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार चालक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में कार का स्टेयरिंग उखाड़कर चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर रूप से जख्मी हालत में नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वर्करों ने झंडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान रवि सिंह (28 वर्ष) पुत्र गोरा सिंह निवासी गांव बुर्ज के तौर पर हुई। मृतक कुछ दिन पहले की कनाडा से बुर्ज गांव आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को दे दिया है। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना आई कि गांव गिलपत्ति सिवियां के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई है। चालक बुरी तरह से जख्मी है। सूचना मिलते ही संस्था के वॉलंटियर राजविंदर धालीवाल, हर्षित चावला एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।