Blog

  • पंजाब: नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 2 युवक, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    पंजाब: नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 2 युवक, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    फिरोजपुर: सतलुज में पानी के तेज बहाव के कारण दो युवक बहकर पाकिस्तान पहुंच गए। जिन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि दोनों युवक फिरोजपुर के गांव गजनीवाला की तरफ से बहे हैं। यहां पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 182 बटालियन पड़ती है। युवकों की पहचान रतनपाल पुत्र महिन्द्र सिंह तथा हरविन्द्र सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह दोनों निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पाकिस्तान द्वारा इसकी जानकारी बीएसएफ अधिकारियों को दी गई है और इस संदर्भ में फ्लैग मीटिंग भी हो चुकी है। बेशक अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही हैं।

    सवाल यह खड़े होते हैं कि लुधियाना के रहने वाले युवक आखिर कैसे गजनीवाला की तरफ से बहकर पाकिस्तान पहुंच गए।
    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सतलुज में बहकर गए पाकिस्तान के जिला कसूर में एक मूक-बाधिर व्यक्ति को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था। वह युवक कहां का रहने वाला है और उसका क्या नाम है। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी पता नहीं चली है। हालांकि, इतना जरूर पता चला है कि उसके हाथ पर एक टैटू बना है।

  • टमाटर बेचकर किसान बना करोड़पति, 45 दिन में कमाए 4 करोड़

    टमाटर बेचकर किसान बना करोड़पति, 45 दिन में कमाए 4 करोड़

    चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक टमाटर किसान ने 45 दिन में 4 करोड़ रुपये की कमाई करके सचमुच जैकपॉट हासिल कर लिया है। टमाटर की कीमतें आसमान छूने से 48 वर्षीय मुरली की किस्मत में नाटकीय बदलाव आया। उसने अपनी उपज न केवल मदनपल्ले के टमाटर बाजार में बेची, बल्कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी भेजी, क्योंकि वहां इसकी कीमत अधिक थी। मुरली और उनकी पत्नी ने अप्रैल में करकमंडला गांव में 22 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की। पिछले 45 दिन में उन्होंने 40,000 पेटी टमाटर बेचे। किसान ने कहा कि भारी कमाई से उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में मदद मिली, जो उन्होंने पहले टमाटर की खेती के लिए लिए थे।


    मुरली के मुताबिक इस बार बिजली आपूर्ति में सुधार के कारण पैदावार अच्छी रही। हालाँकि, टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी सबसे बड़ा बदलाव साबित हुई। मुरली ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि टमाटर से इतनी बड़ी आय होगी।” उन्होंने लाभ का एक हिस्सा बागवानी गतिविधियों के विस्तार में निवेश करने की योजना बनाई है। 
    इतनी बड़ी कमाई करने वाले मुरली दूसरे किसान हैं। तेलंगाना के मेडक जिले में एक किसान ने पिछले एक महीने के दौरान टमाटर बेचकर दो करोड़ रुपये कमाए, जबकि एक करोड़ रुपये की दूसरी फसल कटाई के लिए तैयार है। मेडक जिले के कौडिपल्ली मंडल के मोहम्मद नगर के बंसुवाड़ा महिपाल रेड्डी टमाटर की आसमान छूती कीमत के कारण रातों-रात करोड़पति बन गए। 
    बाजार में टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने और आंध्र प्रदेश और अन्य स्थानों से पर्याप्त आपूर्ति की कमी के कारण, महिपाल रेड्डी ने हैदराबाद बाजार में मांग को पूरा किया। उन्होंने थोक बाजार में उपज को 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा। पिछले एक महीने के दौरान, उन्होंने टमाटर की लगभग 8,000 पेटियां बेचीं, जिनमें से प्रत्येक का वजन 25 किलोग्राम से अधिक था। स्कूल ड्रॉपआउट 40 वर्षीय किसान सभी के लिए एक आदर्श बनकर उभरा है।

  • पंजाब : इस इलाके में किसान नेता को लगी गोली

    पंजाब : इस इलाके में किसान नेता को लगी गोली

    लुधियाना: जिले के गांव अकालगढ़ खुर्द में नौ साल के बच्चे से चली गोली किसान दलजीत सिंह उर्फ जीता की पीठ में जा लगी और पेट के अगले हिस्से में नाभी के पास फंस गई। दलजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ ससुराल संधारा देने जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दलजीत सिंह जीता को रायकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। 
    वहां दलजीत की हालत खराब होने लगी तो तुरंत एंबुलेंस से लुधियाना भेजा गया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दलजीत का इलाज शुरू हो गया है। हालत चिंताजनक मगर स्थिर बताई जा रही है। चौकी लोहटबद्दी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह दलजीत सिंह जीता पत्नी और नौ वर्षीय बेटे के साथ अपने गांव अकालगढ़ खुर्द से ससुराल जा रहे थे। 
    सावन के महीने में परंपरा के अनुसार संधारा देने जा रहे थे। उनकी पिस्तौल 

    पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई। सुखविंदर सिंह के अनुसार अभी ये पता नहीं चला है कि पिस्तौल लॉक थी या नहीं। हो सकता है कि पिस्तौल लॉक हो और बेटे ने खेलते हुए गलती से लॉक खोल लिया हो। दलजीत सिंह जीता घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनके बेटे से गोली चल गई। गोली पीठ में लगी और पेट में नाभी के पास आकर फंस गई। 
    रायकोट के डॉक्टर गोली नहीं निकाल सके और दलजीत की हालत खराब होते देख लुधियाना भेज दिया गया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी परिवार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है लेकिन जानकारी मिलने के बाद पुलिस लुधियाना के डीएमसी अस्पताल बयान दर्ज करने जा रही है।

  • पंजाब: पुलिस ने गैंगस्टर को किया काबू 

    पंजाब: पुलिस ने गैंगस्टर को किया काबू 

    लुधियाना: जिले की पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे गैंगस्टर पुनीत बैंस को गिरफ्तार किया है। CIA-2 की पुलिस ने उसे पकड़ा। थाना टिब्बा की चौकी सुभाष नगर में आरोपी की गिरफ्तारी डाली गई है। पुनीत बैंस श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पुनीत को शास्त्री नगर में एक घर पर गोलियां चलाने के मामले में दबोचा है। लंबे समय से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी।


    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर रोपड़ के जरिए श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी में है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे टांडा के पास से पकड़ लिया। बदमाश को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसका 3 दिन का रिमांड लिया है। जिला पुलिस आज पुनीत बैंस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। बैंस के अन्य साथियों की भी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। पुनीत बैंस और शुभम मोटा गैंग की आपस में काफी तकरार चल रही है। इस कारण पुलिस दोनों गुटों के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।

  • पंजाब: घर में घुसकर मां बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला

    पंजाब: घर में घुसकर मां बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला

    बठिंडा: तलवंडी साबो के गांव शेखू में देर रात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से मां-बेटी पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों द्वारा घर में दाखिल होकर मां-बेटी पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। इस घटना में मां-बेटी को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर पहुंच गई थी। पुलिस ने कहा कि मौके घटना वाली जगह खून-खून ही नजर आ रहा है। इससे जाहिर है कि मां-बेटी की मारने की नीयत से बदमाशों ने हमला किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

  • ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

    ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

    सरायपाली: बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भूथिया के आश्रित ग्राम मोहगांव के एक खेत में रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया जिसे टोचन कर निकाल रहे दूसरे ट्रैक्टर के पलटने से उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार शिव शंकर सिदार पिता साद राम सिदार (31) निवासी कुंडापाली ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज करावाया है, कि उसका बड़ा भाई नीलकंठ सिदार पिता साद राम सिदार ग्राम मोहगांव के वृंदावन महापात्र के खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने मोहगांव गया था।
    कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को टोचन कर निकाला जा रहा था। इसी दौरान छड़ के टूटने से ट्रैक्टर के इंजन भाग के पलटने से ड्राइवर नीलकंठ सिदार के कीचड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुनः ट्रैक्टर के नीचे दबे लाश को निकालने ग्रामीणों को टोचन करने ना तो जेसीबी और ना ही ट्रैक्टर मिलने पर 50 से 60 ग्रामीण रस्सी में कीचड़ में पलटे ट्रैक्टर को पलटकर लाश को निकाला।

  • 14 साल पहले जेल गए किसान गए किसानों को 5-5 लाख मुआवजा देगी सरकार

    14 साल पहले जेल गए किसान गए किसानों को 5-5 लाख मुआवजा देगी सरकार

    धमतरी: बीते 14 साल पहले यानि 2009 में धमतरी में हुए किसान कांड मामले में जेल जाने वाले किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच-पांच लाख रपये देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार के इस घोषणा को लेकर छत्तीसगढ किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। दरअसल 9 नवंबर 2009 को छत्तीसगढ किसान यूनियन के बैनर तले जिले के हजारों किसानों ने समर्थन मूल्य और बोनस देने की मांग को लेकर सिहावा चौक में चक्काजाम कर दिया था। वहीं इस प्रदर्शन में जमकर बवाल और उपद्रव हुआ था। प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

    इस दौरान जमकर बवाल भी हुआ था, इस मामले में पुलिस ने 34 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद साल 2012 में न्यायालय ने सबूतों के अभाव में सभी 34 किसानों बाइज्जत बरी कर दिया। अब राज्य सरकार ने किसान कांड में जेल जाने वाले 34 किसानों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

  • पानी में डूबी कारें, 3 दिनों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो 

    पानी में डूबी कारें, 3 दिनों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, देखें वीडियो 

    बीजिंग: इस साल के 5वें तूफान डोकसुरी से प्रभावित होकर शनिवार को बीजिंग, हेबेई और शेडोंग सहित उत्तरी चीन के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण शहर में पानी भर गया और कारें पानी में डूब गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पानी कारों में घुस गया। 
    टाइफून डोक्सुरी ने शुक्रवार सुबह पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत में दस्तक दी, जिससे तेज़ हवाएँ और भारी बारिश हुई। यह शुक्रवार रात को जियांग्शी प्रांत में चला गया, जहां यह धीरे-धीरे कमजोर होकर एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि राजधानी में अगले सप्ताह शनिवार रात से मंगलवार तक भारी बारिश होगी।शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे शहर भर में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।पड़ोसी हेबेई प्रांत में, प्रांतीय मौसम विज्ञान आपदा निवारण मुख्यालय ने एक प्रमुख मौसम संबंधी आपदा स्तर II के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया बढ़ा दी।प्रांतीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने शनिवार सुबह अगले तीन दिनों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया, और प्रांतीय जल संरक्षण विभाग और मौसम ब्यूरो ने संयुक्त रूप से पहाड़ी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया।शुक्रवार रात से पूर्वी शेडोंग प्रांत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है।
    लगातार हो रही बारिश के कारण, शेडोंग ने पहाड़ी मूसलाधार बारिश और भूवैज्ञानिक आपदाओं के अलर्ट के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, देखें वीडियो 

    मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में ताजिया निकलने के दौरान पथराव हो गया।  ताजिया निकलने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसमें पुलिस स्टाफ भी घायल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी (बाहरी दिल्ली) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नांगलोई में ताजिये का जुलूस निकल रहा था। इसमें करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद थे। ताजिये के साथ उनके आयोजनकर्ता भी यहां से गुजर रहे थे। एक दो आयोजनकर्ता पुलिस पर भड़क गए। डीसीपी ने कहा कि ताजिये का जो रूट पहले से तय था उससे अलग जाना चाह रहे थे। इस पर पुलिस की तरफ से मना किया गया। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस को शांति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।


    डीसीपी सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। ताजिए के दौरान तलवारें लहराने और वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थरबाजी के सवाल पर पुलिस ने बताया कि हमारा जोर शांति बनाए रखने पर है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी पुलिस करेगी। पुलिस ने बताया कि जांच में दोषी सामने आएंगे। जानकारी के अनुसार जुलूस में शामिल लोग ताजिया को लेकर सूरजमल स्टेडियम के अंदर भी जाना चाहते थे लेकिन स्टेडियम का गेट बंद था। पुलिस जुलूस में शामिल लोगों को अंदर जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।

  • शख्स ने 12 लाख रुपए खर्च करके  खुद को बनाया कुत्ता, देखें वीडियो 

    शख्स ने 12 लाख रुपए खर्च करके  खुद को बनाया कुत्ता, देखें वीडियो 

    जापान: दुनिया में कई लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जापान से आया है, जहां एक शख्स के कुत्ता बनने की शौक ने सबको हैरान कर दिया। टोको (Toco) अब कुत्ता बन चुका है। इंसान से कुत्ता बने Toco ने सोशल मीडिया पर Video शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

    जापान के रहने वाले इस शख्स का बचपन से ही सपना था कि वो कुत्तों वाली जिंदगी जिए। जापान की एक कंपनी ने टोको को कूली (collie), जो एक कुत्ते की नस्ल है, में बदल दिया है। शख्स ने इसके लिए 12 लाख (20 लाख येन) रुपए खर्च कर दिए। इतने रुपए में शख्स ने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया, जिसे पहनकर वो एकदम कुत्ते जैसा दिखता है। इस कॉस्ट्यूम में उसे पहचानना बहुत मुश्किल है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी कंपनी ने इसे 40 दिन में तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 20 लाख येन यानी 12 लाख रुपये खर्च हुए है। शख्‍स ने बताया कि उसने कुत्‍तों की नस्‍ल कोली का चयन किया ताकी इसे पहनने के बाद वह बिल्‍कुल असली दिखे। साथ ही कोली उसका पसंदीदा जानवर भी है। अब शख्‍स को पहली बार सार्वजनिक रूप से चलते हुए देखा गया है। 
    बता दें कि कॉस्ट्यूम बनाने वाली यह कंपनी मूर्तियां, बॉडी सूट और थ्री डी मॉडल बनाने में माहिर है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कोली कुत्ते की तर्ज पर बनाया गया यह चार पैरों पर चलने वाले असली कुत्ते जैसा दिखता है।