Blog

  • पंजाबः जुआ खेल रहे दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ’त 

    अमृतसर: दिवाली की रात करीब डेढ़ बजे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना डी डिविजन के अधीन आते इलाका कटरा दूलो में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया जबकि उनमें एक लापता है। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह एडीसीपी 3 अभिमन्यु राणा, एसीपी सुरिंदर सिंह और थाना डी डिवीजन के प्रभारी सरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।

     मृतक की पहचान पंडोरी वड़ैच निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लोगों के मुताबिक, इलाके में दोनों तरफ से करीब 40 गोलियां चलीं। हमलावर रात में इलाके में जुए के अड्डे से पैसे लूटने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच जब उन्होंने जुआ खेलकर लूटने की कोशिश की तो उनके और जुआरियों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। पुलिस ने इस मामले मेें कई लोगों को हिरासत में लिया है।

  • जालंधरः दिवाली के पटाखों से फिर हुई हवा जहरीली, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिवाली की रात पंजाब सरकार के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त निर्देशों के बाद पंजाब सरकार ने पटाखों का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया था, लेकिन शाम 7 बजे से पटाखों का काम इतनी तेजी से शुरू हुआ कि धमाकों की आवाज रात भर गूंजती रही। 8 बजे के बाद जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, पूरे पंजाब में धुएं की चादर फैल गई। पंजाब में हवा की गुणवत्ता (AQI) इतनी खराब थी कि रात में किसी का भी दम घुट सकता था। वहीं जहरीली धुएं को लेकर जालंधर औसत ऑरेंज जोन में चल रहा है। दरअसल, देर रात चले पटाखों के कारण आज सुबह से बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने के परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इस जहरीले धुंए के कारण कुछ लोगों की आंखों में पानी आने लगा। बताया जा रहा है कि दिवाली पर चले पटाखों से पंजाब का AQI 500 के पार पहुंच गया। बता दें कि पटाखों से निकलने वाला ये धुआं काफी खतरनाक होता है। दरअसल पटाखों में कई तरह के केमिकल होते हैं, जिनके रिएक्शन के बाद ही धमाका या फिर अलग-अलग कलर दिखाई देते हैं। पटाखों में मौजूद सल्फर डाई ऑक्साइड काफी खतरनाक होता है। ये इंसान के शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है, ऐसी हवा में सांस लेने वाले ज्यादातर लोगों को अस्थमा जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

    पटाखों में जो जोरदार धमाका होता है उसके लिए पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है। पोटेशियम नाइट्रेट से आंखों और स्किन को दिक्कत हो सकती है। अमोनियम और पोटेशियम के चलते लंग कैंसर तक हो सकता है। इसके अलावा पटाखों से बोरियम नाइट्रेट भी निकलता है, जिससे इरिटेशन और मांसपेशियों की बीमारी हो सकती है। पटाखों में मरकरी मैग्निशियम, कार्बन मोनो ऑक्साइड और लेड जैसे खतरनाक केमिकल भी मौजूद होते हैं। कुल मिलाकर पटाखों के धुएं में कुछ दिन तक सांस लेने के बाद आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

  • पंजाबः IAS अफसर वीरेंद्र शर्मा के घर पर हमलावारों ने चलाई गोली

    चंडीगढ़ः दिवाली की रात जहां पंजाब भर में पटाखे चलाए गए, वहीं पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी के घर पर गोली चलने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में रहने वाले आईएएस अफसर वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर हुई। बताया जा रहा है कि उनकी सरकारी कोठी पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। इस घटना के दौरान वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। इस फायरिंग में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में ही है।

    चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा दिवाली की रात चंडीगढ़ में अपनी सरकारी कोठी में पूजा करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। उसी समय सड़क से अज्ञात बदमाशों की तरफ से उनके घर पर फायरिंग की गई। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली वीरेंद्र कुमार शर्मा की कोठी के एक कमरे की खिड़की पर लगी जिसे प्लाई लगाकर बंद किया गया था। गोली प्लाई में ही अटक जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गोली की वजह से प्लाई के आरपार छेद हो गया।

    इस घटना के बाद ​​​​​​वीरेंद्र कुमार शर्मा ने खुद रात साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला वरिष्ठ सरकारी नौकरशाह से जुड़ा होने के कारण रात में ही चंडीगढ़ पुलिस के डीसीपी क्राइम उदयभान सिंह, सेक्टर-11 थाने के एसएचओ और सेक्टर 24 की चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने मौके से गोली का एक खाली खोल बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਕੈਨਿਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਣਾਇਆ ਗਿਆ ਬਾਬਾ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਜੀ ਦਾ ਦਿਵਸ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਪੂਜਾ ਹਰ ਸਾਲ ਕੰਨਿਆ ਸੰਕ੍ਰਾਂਤੀ ਦੇ ਦਿਨ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਕੰਨਿਆ ਸੰਕ੍ਰਾਂਤੀ ਉਦੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਜਦੋਂ ਸੂਰਜ ਕੰਨਿਆ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਯੰਤਰਾਂ ਅਤੇ ਦੇਵਤਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਿਲਪੀ ਭਗਵਾਨ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਦੀ ਪੂਜਾ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। । ਦੀਵਾਲੀ ਮਨਾਉਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਚ ਛੁੱਟੀ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸੋਮਵਾਰ ਦੀ ਸਵੇਰੇ ਵੇਲੇ ਮਕੈਨਿਕ ਅਤੇ ਕਾਰੀਗਰ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਪੂਜਨ ਵਿੱਚ ਜੁੱਟ ਗਿਆ। ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਕੈਨਿਕਾ ਵਲੋਂ ਬਾਬਾ ਵਿਸ਼ਕਰਮਾ ਜੀ ਦੀ ਪੂਜਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਔਜਾਰੋਂ ਅਤੇ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਕੈਨਿਕਾ ਵਲੋਂ ਵਿਧੀ ਵਿਧਾਨ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਪੂਜਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸਦੇ ਲਈ ਬਕਾਇਦਾ ਕਈ ਕਾਰਖਾਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਹਵਨ ਯੱਗ ਆਜੋਜਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਬਾਬਾ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਅਤੇ ਦੀਵਾਲੀ ਵਲੋਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦਾ ਪੂਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਡੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਸਾਰੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਵਿੱਚ ਛੁੱਟੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਲੱਗਭੱਗ ਬੰਦ ਰਹਾਂਗੇ

  • पंजाबः रेलवे लाइन पर हथियार के बल पर लूटने आए लुटेरों को लोगों ने किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे लाइन पर खरीदारी कर घर लौट रहे व्यक्ति को 2 बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान पीड़ितों ने शोर लुटेरों को काबू करने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर सुनकर कुछ दूरी पर लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिसके बाद खंभे से बांधकर उनकी खूब धुनाई की। लोगों ने बदमाशों से लूटी रकम निकलवाने के साथ-साथ हथियार भी बरामद किए। वहीं लूट का शिकार हुए अंगराज ने बताया कि वह बच्चों के लिए कपड़े खरीदकर ग्यासपुरा घर जा रहा था।

    रेलवे फाटक बंद था, इसलिए वह रेलवे लाइन के साथ-साथ जाने लगा। कुछ दूरी पर उसे 2 बदमाशों ने घेर लिया। एक लुटेरे ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार दात रख दिया। उसका साथी तालाशी लेने लगा। बदमाशों ने जेब से करीब 4 हजार 300 रुपए निकाल लिए और उसे धक्का देकर फरार हो गए। अंगराज ने बताया कि वह दोनों बदमाशों का पीछा कर शोर मचाने लगा। आरती स्टील पर कुछ दूरी पर मजदूरों की मंडी लगती है। वहां बैठे मजदूरों ने शोर शराबा सुना तो उन लोगों ने भागते लुटेरों को पकड़ लिया। बदमाशों ने लोगों पर भी तेजधार हथियार से वार करना चाहा लेकिन वह नाकामयाब रहे। लोगों ने दबोच खंभे से दोनों को बांध दिया।

    लोगों के मुताबिक थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया गया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। लोगों से हुई छित्तर परेड के बाद बदमाशों ने अपना नाम राहुल और रोबिन बताया। दोनों ही नशे का सेवन करते है। बदमाशों ने बताया कि वह अक्सर राह जाते अकेले मजदूरों से लूटपाट करते है। आज भी वह नशा खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण प्रवासी को लूटने आए थे। जिसके बाद लोगों ने लुटेरों को काफी समय बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 

  • इस इलाके में हुई गैंगवार, बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक में रविवार को दिवाली के दिन गैंगवार हुई। अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच हुई इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई। छाजू गैंग के बदमाशों ने कारोर गांव में 3 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें 2 युवकों ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन बदमाशों ने तीसरे युवक का पीछा करते हुए गोलियों से भूनकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले की पहचान मोहित (27) के रूप में हुई। मोहित इन दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। मोहित का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    छाजू गैंग और अनिल छिप्पी गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चलती आ रही है। रविवार की घटना में मारा गया मोहित अनिल छिप्पी गैंग से जुड़ा था। त्योहार पर दिनदहाड़े गोलियां चलने की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस के आला अधिकारी तुरंत कारोर गांव पहुंच गए। गांव के जिस एरिया में यह घटना हुई, वहां की गलियां काफी पतली हैं। पुलिस को घटनास्थल से तकरीबन एक दर्जन गोलियों के खोल बरामद हुए। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मोहित को कई बार धमकियां मिल चुकी थी। उस पर पहले भी इसी तरह हमला करने की कोशिश की गई थी।

    कारोर गांव में रहने वाले नीरज और विकास उर्फ बग्गा ने बताया कि रविवार को वह गांव में अपने चाचा मोहित के साथ थे। उसी समय तकरीबन 8 युवक वहां पहुंचे। ये युवक हथियारबंद थे और मोहित के सामने पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां चलते ही वहां मौजूदा दो लोग भाग खड़े हुए। मोहित ने भी भागना चाहा मगर बदमाश उसका पीछा करते हुए गोलियां मारते चले गए। नीरज ने बताया कि गोलियां लगने के बाद जब मोहित गली में गिर गया तो सभी युवक वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही वो वापस लौटे और यह चेक करने लगे कि मोहित मर गया है या जिंदा है। जब उन्हें तसल्ली हो गई कि मोहित मर चुका है तो सभी युवक अपने हथियार लहराते हुए वहां से निकल गए।

    रोहतक के DSP राकेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कारोर गांव में रहने वाले मोहित नामक शख्स की कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत गांव पहुंची। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, इस घटना में बदमाशों ने 18 से 20 राउंड फायर किए। बचने के लिए गली में भाग रहे मोहित को करीब 12 गोलियां लगी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गली में कई जगह गोलियों के खाली खोल बिखरे हुए मिले। पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या अनिल छिप्पी और छाजू गैंग के बीच चल रही रंजिश का नतीजा है। मारे गए मोहित के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। घटना के बाद गांव में पुलिस की एक टीम तैनात कर दी गई है।

  • पंजाबः जलकर राख हुआ Luxury गाड़ियों का सामान

    तरनतारन: पंजाब में दिवाली की रात कई जगह पर आग लगने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव कंडियाला से सामने आया है। जहां राणा डेटिंग वर्कशॉप की छत पर भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत करके आग ने काबू पाया। 

    जानकारी के अनुसार वर्कशाप की छत्त पर अलग-अलग लग्जरी गाड़ियों के पार्ट्स के अलावा पुरानी महिंद्रा बुलारों गाड़ी को हवाई पटाखे की तरफ से आग लग गई। आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई, जिसे मौके पर पहुंची  फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं मालिक ने करिब 3 लाख रुपए के नुक्सान की आंशका जताई है। 

  • नशे में धुत कार सवार ने युवक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी के 7 एवेन्यू के बाहर नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार सवारों ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए। दूसरा वीडियो में भी लोगों को टक्कर मारने के लिए कार को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि कार सवार नशे में धुत थे। काफी देर से उत्पात मचा रहे थे। सोसाइटी के एक निवासी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

    निवासियों ने बताया कि दिवाली की देर रात एक सफेद रंग की कार सोसाइटी के बाहर रोड पर घूम रही थी। कार में सवार युवक नशे में धुत थे। रोड पर कार को लहरा कर चला रहे थे। कई अन्य वाहन टकराने से बच गए। उसके बाद आरोपियों ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित युवक सड़क किनारे बनी पार्किंग एरिया में खड़ा हुआ था।

    टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। टक्कर लगने से पीड़ित को चोटें आई है। वहीं सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा दूसरे वीडियो में आरोपी वहां मौजूद लोगों को भी कुचलने का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान लोगों ने कार से आगे से भागकर जान बचाई।

  • बड़ी वारदातः घर के बाहर इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह’त्या

    बड़ी वारदातः घर के बाहर इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह’त्या

    लखनऊः यूपी के लखनऊ में तैनात PAC के इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। देर रात अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मारी थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें की हमलावर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी की है।

    बताया जा रहा है कि दिवाली की रात PAC के इंस्पेक्टर पत्नी और बेटी संग घर लौटे थे। तभी घर का गेट खोलते समय अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली सीधे इंस्पेक्टर को लगी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सतीश कुमार सिंह है। सतीश में PAC में इंस्पेक्टर थे। वर्तमान में वो 4th बटालियन प्रयागराज में क्वाटर मास्टर पद पर तैनात थे। रात 2 बजे के करीब सतीश पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ घर लौटे थे।

    तभी घर के बाहर ही गेट खोलते वक्त उनपर फायरिंग कर दी गई। इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला हमलावर पैदल आया था। गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सीसीटीवी आदि फुटेज खंगाले। हमलावर की तलाश जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। त्योहार के दिन हत्या से मृतक के घर में शोक का माहौल है।

  • पंजाबः

    बठिंडाः