Blog

  • बड़ी वारदातः घर के बाहर इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह’त्या

    बड़ी वारदातः घर के बाहर इंस्पेक्टर की गोली मारकर ह’त्या

    लखनऊः यूपी के लखनऊ में तैनात PAC के इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। देर रात अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मारी थी। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें की हमलावर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर कॉलोनी की है।

    बताया जा रहा है कि दिवाली की रात PAC के इंस्पेक्टर पत्नी और बेटी संग घर लौटे थे। तभी घर का गेट खोलते समय अज्ञात हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली सीधे इंस्पेक्टर को लगी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सतीश कुमार सिंह है। सतीश में PAC में इंस्पेक्टर थे। वर्तमान में वो 4th बटालियन प्रयागराज में क्वाटर मास्टर पद पर तैनात थे। रात 2 बजे के करीब सतीश पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ घर लौटे थे।

    तभी घर के बाहर ही गेट खोलते वक्त उनपर फायरिंग कर दी गई। इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला हमलावर पैदल आया था। गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सीसीटीवी आदि फुटेज खंगाले। हमलावर की तलाश जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। त्योहार के दिन हत्या से मृतक के घर में शोक का माहौल है।

  • पंजाबः

    बठिंडाः

  • पंजाबः GT रोड़ पर भयानक हादसे में 20 से 25 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के पास जीटी रोड़ पर भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आय है। मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात लुधियाना चंडीगढ़ हाईवे के पास स्थित गांव नीलो के नजदीक यह हादसा हुई है। जहां एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा हैकि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 20 से 25 गाड़ियों की टक्कर हुई है। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कई लोगों घायल हुए है, वहीं घटना में एक के मरने की खबर भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा मरने की पुष्टि नहीं की गई है। 

    जानकारी के अनुसार सुबह घनी धुंध थी। विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसके कारण लुधियाना के खन्ना में एसएसपी दफ्तर से लेकर बीजा तक करीब 13 किलोमीटर एरिया में कई जगह गाड़ियां भिड़ गई। एसएसपी दफ्तर के पास ज्यादा गाड़ियां भिड़ी। इसके बाद ग्रीनलैंड होटल के पास हादसा हुआ। यहां भी एक दर्जन के करीब गाड़ियां भिड़ गईं। इस जगह पर सरहिंद के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। यहां से थोड़ी दूर गुलजार कॉलेज लिबड़ा के पास कई गाड़ियां भिड़ी।


    समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के सदस्य हादसे वाली जगहों पर पहुंचे। संस्था की एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। संस्था के सदस्य मुकेश सिंघी ने बताया कि वे सुबह किसी कैंप में जा रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया है। वे अपनी संस्था की एंबुलेंस लेकर मौके पर गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच फिर फोन आया कि धुंध में और गाड़ियां टकरा गई हैं। पुलिस ने हादसों की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इस इलाके में भाई-बहन की मौ’त

    लुधियानाः त्यौहारी सीजन में दुखद घटना सामने आई है। जहां भाई-बहन की मौत भैय्या दूज से पहले ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भाई को बहन की मौत की खबर मिली। जिसके बाद उक्त भाई पत्नी से साथ बहन का शव देखने के लिए बाइक पर गया। बहन के शव को देखते ही भाई ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अशोक जैरथ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके सहित परिवार के लोग सदमे में है। वहीं दोनों की लाशें एक साथ पड़ी देख परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जा रहा है कि बहन का आज अंतिम संस्कार दिया जाएगा जबकि भाई के बच्चे विदेश है, जिनके आने पर अशोक जैरथ को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

  • पंजाबः दिनदहाड़े Gun Point पर युवती से लूटी स्कूटी 

    गुरदासपुरः शहर दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूटने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 4 युवकों ने गन पॉइंट पर वारदात को घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले पीछा कर स्कूटी को रुकवाया और युवती से सामान निकालने के लिए कहा, लेकिन जब युवती ने सामान स्कूटी में होने के बारे में कहा तो आरोपी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगों में दहशत है। वहीं, शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव नारपुर निवासी कवलदीप पुत्री अवतार सिंह अपने छोटे भाई मनजोत सिंह को लेकर स्कूटी से अपनी बहन के पास गांव कलानौर के लिए घर से निकली थी। इस दौरान गांव के रास्ते पर पहुंचते ही बाइक सवार 4 युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर निकलते ही सुनसान जगह पर चारों युवकों ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। साथ ही पिस्तौल निकालकर उससे पास में जो भी सामान है देने के लिए कहा।

    जब युवती ने युवकों से सारा सामान स्कूटी में होने के बारे में कहा तो आरोपी उसकी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। इस दौरान युवती और उसके छोटे भाई ने खेतों की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। तभी उसने किसी अन्य राहगीर का फोन लेकर अपने घर वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे घर वालों ने सदर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। वहीं, सदर थाना एसएचओ का कहना है कि स्कूटी बरामद कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः स्विफ्ट गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः इश्मीत चौक पर खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार धू-धूकर जली और दूर तक इसकी लपटें दिखाई दी। लोगों में इससे हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।

    कार जलती देख आस-पास को लोग एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियां भर कर पानी गाड़ी पर फेंकना शुरू किया। लेकिन आग बुझने की बजाय और ज्यादा फैल गई। आग फैलती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड ने कंट्रोल किया गया। तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी। आस-पास के लोगों मुताबिक आग किन कारणों से लगी अभी कुछ पता नहीं चला। 

  • पंजाबः गौ रक्षकों ने ट्राला घेरकर की गाय के मास की खेप बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में गौ के मास की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। वहीं ताजा मामला जी.टी रोड से सामने आया है। जहां पंजाब गौरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार ने साथियों की मदद से ढंडारी जी.टी रोड पर जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्राला को रोक लिया। ट्राला चालक से जब पूछाताछ की तो पता चला कि ट्राला में गाय का मास है। ट्राला में सवार दो व्यक्ति ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ढंडारी इलाके की तरप भाग गए। गौ रक्षकों ने उनका काफी पीछा किया लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा हैकि इस ट्रॉले में 10 टन बीफ था।

    सूत्र बताते है कि दोनों तस्कर पुलिस ने हिरासत में लिए है लेकिन अधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्टी नहीं कर रहा। मौके पर चौकी कंगनवाल की पुलिस पहुंची। गाय के मास से भरा ट्राला दिल्ली से भरा गया था जो जम्मू-कश्मरी जाना था लेकिन लुधियाना में ही ट्राला चालक को हिन्दू नेताओं ने घेर लिया। घटना स्थल पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर कंगनवाल चौकी से एएसआई गुरमेल सिंह पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा दल के सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग गौमास दिल्ली से ट्राला में भरकर श्रीनगर लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि चौकी कंगनवाल की पुलिस ने उनके साथ बिल्कुल सहयोग नहीं किया।

    आखिर कार एडीजीपी अर्पित शुक्ला को सूचना दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को मामले की जानकारी दी। सतीश मुताबिक पुलिस कमिश्नर सिद्धू के कहने के बाद ही चौकी पुलिस हरकत में आई और ट्राला चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी के प्रक्रिया शुरू की। सतीश मुताबिक उनके पास पुख्ता सबूत और गाड़ी का नंबर मौजूद था वह खुद सड़कों पर ट्राला को ढूढ रहे थे। गाड़ी पकड़ने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे के इंतजार दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। 

    सतीश कुमार ने बताया कि उनके पास गौमांस ला रहे ट्राला का नंबर पहले से था। वह खुद हाईवे पर इस ट्रॉला को तलाश कर रहे थे लेकिन पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। सूचना पक्की मिलने पर ही उन्होंने ट्राला चालक को काबू करने के लिए ट्रेप लगाया था। जब उन्होंने ट्रॉला पकड़ लिया, उसके बाद भी पुलिस का रवैया टालमटोल वाला ही रहा। पुलिसवाले FIR दर्ज करने की बजाय कहते रहे कि पहले मांस का लैब में टेस्ट होगा, उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः थाने की कुछ दूरी पर विदेशी छात्राएं चला रही सेक्स रैकेट

    लुधियानाः शहर में विदेशी छात्राओं द्वारा सेक्स रैकेट का सरेआम धंधा चलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धंधा थाने से कुछ मीटर की दूरी पर चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना PAU से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर डेयरी कॉम्प्लेक्स हंबड़ा रोड नजदीक सरेआम विदेशी छात्राएं जिस्मफरोशी का काम कर रही हैं। लेकिन पुलिस द्वारा या तो इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही या पुलिस को इसकी सूचना नहीं है।

    उक्त विदेशी महिलाएं वॉट्सऐप के जरिए ग्राहक से पर डील करती हैं और अपने अड्‌डे पर बुलाने के लिए लोकेशन भेजती हैं। इस घटना की चैट भी सामने आई है, जिसमें महिला ग्राहकों से प्रति घंटा 5 हजार रुपए चार्ज करने का कह रही हैं। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं द्वारा किराए पर कोठी ले रखी है, जहां पर विदेशी महिलाओं द्वारा जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जिस जगह ये कारोबार करती हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त छात्राओं के अड्‌डे से चंद कदमों की दूरी पर अकसर पीसीआर की गश्त वैन भी तैनात रहती है, लेकिन पुलिस को इस संबंधी भनक तक नहीं।

    लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग इन छात्राओं के पास आते हैं। वहीं इस मामले को लेकर जब थाना PAU के एसएचओ रजिंद्र सिंह से बात की गई तो उक्त हल्के में विदेशी छात्राओं द्वारा जिस्मफिरोशी का धंधा सरेआम चल रहा है, इन पर आप कब कार्रवाई करेंगे तो उन्होंने इतना सुनते ही फोन काट दिया। फिर से फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में थाने से कुछ मीटर दूरी पर चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे है। 

  • पंजाबः घर की दीवार का गिरा हिस्सा, बच्चों सहित 4 घायल

    होशियारपुरः गढ़दीवाला में माथा टेककर घर लौट रही दो बच्चों समेत 2 महिलाओं पर घर की दीवार का हिस्सा गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीती रात दिवाली के दिन गढ़दीवाला शहर में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब गढ़दीवाला में गुरुद्वारा साहिब के पास माथा टेककर घर लौट रही दो महिलाओं समेत दो बच्चों पर घर की दीवार का हिस्सा गिर गया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जैसे ही घटना की सूचना बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी गढ़दीवाला को मिली। मौके पर तीन एंबुलेंस द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया, जहां दो बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर देख उन्हें दसूहा के डॉक्टरों ने जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

    एक महिला का सिविल अस्पताल दसूहा में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों में दीया पुत्री टोनी (6), प्रथम पुत्र गौरव (14) और सीता देवी पत्नी गुरदेव लाल निवासी बाल्मीक मुहाल शामिल हैं। बच्ची दीया की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मौके पर मनजोत सिंह तलवंडी , नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, एसएचओ मलकीत सिंह, युवा नेता शुभम सहोता, शिंकी कल्याण सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

  • जालंधरः पब्लिक टॉयलेट में युवक की मिली ला’श

    जालंधर,ENS: मॉडल हाउस के पास माता रानी चौक में बने पब्लिक टॉयलेट से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाला कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो वहां पर उसने युवक की लाश पड़ी हुई देखी। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि उक्त युवक की एक्टिवा भी कब्जे में ले ली गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

    पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाले खुशी राम ने बताया कि वह माता रानी चौक स्थित पब्लिक टॉयलेट में सफाई करने का काम करता है। शनिवार देर रात वह पब्लिक टॉयलेट के अंदर ही मौजूद था। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर उक्त व्यक्ति आया और बाथरूम चला गया। काफी देर तक उक्त युवक बाथरूम से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद वह सफाई करने के लिए गया। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी युवक ने दरवाजा नहीं खोला।

    उसने ऊपर से झांक कर देखा तो युवक अंदर बेसुध पड़ा हुआ था। पीड़ित ने सबसे पहले मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके तुरंत बाद थाना भार्गव कैंप की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच ओवरडोज के एंगल से की जा रही है।